Paytm Kyc कैसे करें 2024 [Full Guide In Hindi]

नमस्कार दोस्तों आपका स्वागत हैं एक और इंट्रेस्टिंग पोस्ट में जिसमें हम Paytm Kyc कैसे करें जानने वाले हैं, अगर आप भी मोबाइल E-Wallet Companey Paytm का इस्तेमाल करते हैं तो आपको Paytm में KYC Verify कैसे करें जानना भी जरुरी हैं।

क्योंकि RBI के निर्देशानुसार फरवरी 2018 के बाद आपको अपने पेटीम में अपना KYC करवाना अनिवार्य हैं, वरना आपको इसके मिलने वाले कुछ ख़ास फीचर से वंचित रखा जा सकता हैं।

अगर आप भी Paytm में सम्पूर्ण फ़ीचर्स का फायदा उठाना चाहते हैं और जानना चाहते हैं की Online Paytm KYC Sumit कैसे करें या Paytm में Full KYC कैसे करें तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली हैं।

Paytm Kyc करने का तरीका जानने से पहले हमें KYC क्या होता हैं और Paytm KYC कितने प्रकार का होता हैं के बारे में जानना जरुरी हैं तो चलिए शुरुआत से शुरू करते हैं।

KYC क्या हैं

KYC का Full Form- Know Your Customer होता है। जिसे हम हिंदी में “अपने ग्राहक को जानें” कह सकते है। इसका मतलब जब कोई बैंक या वित्तीय संस्था अपने ग्राहक (Customer) की पहचान या पता सत्यापित करते है। इस प्रक्रिया को Kyc कहते है।

और हम KYC करवाने के लिए जिन Documents को लेकर जाते है उन्हें KYC Documents कहते है। हमारे कई सारे काम है जिनमे Kyc करवाना जरुरी होता है। जैसे- बैंक अकाउंट खुलवाने में, सोने में निवेश के लिए, लोन लेने के लिए, सिम कार्ड लेते समय।

इसी तरह Paytm में भी अपनी पहचानन सत्यापित करवाने के लिए KYC करवाना जरुरी होता है। Kyc के बारे में अधिक जानकारी के लिए। आप हमारी Kyc क्या है पोस्ट को पढ़ सकते है।

KYC के प्रकार (Types Of Paytm Kyc in Hindi)

Paytm में मुख्य रूप से तीन प्रकार के kyc होते हैं जो की निम्न लिखित हैं।

  1. Minimum Kyc
  2. Self KYC
  3. Full Kyc

1. Minimum Kyc क्या हैं

मिनिमम Kyc हम अपने घर बैठे Paytm app में मोबाइल से कर सकते है। यह 24 Month के लिए ही Valid रहता है। इससे ज्यादा Paytm का लाभ लेने के लिए Paytm Full Kyc करवाना जरुरी होता है। अन्यथा आपको मिलने वाली सुविधाओं को बाधित कर दिया जाता है।

Minimum Kyc के फायदे – Benefits Of Minimum KYC In Hindi

  1. मिनिमम Kyc से online shopping और किसी भी app/website पर पेमेंट कर सकते है।
  2. इससे आप लगभग 12 Million दुकानदारों को ऑनलाइन पेमेंट कर सकते है।
  3. और इसमें आप हर महीने 10,000 रुपयों तक ही अपने Paytm Wallet में रख सकते है।

Minimum Kyc के नुकसान- Limitations Of Minimum KYC In Hindi

  1. इससे आप अपने किसी भी दोस्त या बैंक में पैसे Transfer नहीं कर सकते है।
  2. Paytm में Saving Account(खाता) नहीं खोल सकते है।
  3. मिनिमम Kyc से अपने Paytm Wallet में 1,00,000 (1 लाख) तक का Payment नहीं रख सकते है।

दोस्तों आपको अब तक आप Paytm मिनिमम kyc क्या है? और इससे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में आप जान गए होंगे। लेकिन अब हम Paytm में Minimum Kyc कैसे करें इसके बारे में जान लेते है।

Paytm में मिनिमम Kyc कैसे करे

दोस्तों यह Paytm Kyc Verification का सबसे आसान तरीका होता है। इसे करने के लिए किसी प्रकार की ज्यादा जानकारी का होना भी जरुरी नहीं है। अगर आप एक नए Paytm यूजर है तो भी इसे बहुत आसानी से कर सकते है। तो चलिए अब हम Paytm Kyc कैसे करें इसके बारे में जान लेते है।

Step 1. – सबसे पहले अपने फ़ोन में Paytm app को Install कर ले। अगर पहले से आपके मोबाइल में Paytm app है तो इसे Update कर ले। क्योकि इसमें Kyc करने का तरीका थोड़ा अलग हो सकता है।

Step 2.– इसके बाद अपने Paytm Account में login कर ले।

Step 3.– अब अपने Paytm app में अपनी प्रोफाइल के ऑप्शन पर क्लिक करे। अगर आपके Home Page में Kyc का Option दीखता है तो आप वहाँ से भी सकते है।

Paytm Kyc कैसे करेंPaytm में Kyc कैसे करें kyc क्या हैं paytm full kyc कैसे करें Paytm KYC करने का तरीका

Step 4.- आगे की Screen पर आपको Complete Your Minimum Kyc and Activate Wallet का Option दिखाई देगा।

Step 5.- इसमें आपको मिनिमम kyc करने के लिए 4 Documents की लिस्ट दिखाई दे रही होगी। इसमें से किसी एक को सेलेक्ट करे। उदाहरण के लिए मैं Voter Id कार्ड को सेलेक्ट करता हूँ।

Step 6.- अब आपको दो कॉलम Voter id Number और Full Name दिखाई दे रहे होंगे।

Paytm Kyc कैसे करेंPaytm में Kyc कैसे करें kyc क्या हैं paytm full kyc कैसे करें Paytm KYC करने का तरीका

नोट – यहाँ नाम वही भरे जो आपके Voter Id Card में दे रखा हो।

Step 7- अब आप I agree वाले बॉक्स में क्लिक करके Submit कर दे।

अब आपका Paytm minimum Kyc सफलता पूर्वक पूरा हो चूका है। अब आप इसके लाभ ले सकते है।

online paytm kyc kaise karepan card se paytm kyc kaise karepaytm account ka kyc kaise karepaytm account kyc kaise karepaytm account me kyc kaise kare

कैसे पता करे की मिनिमम केवाईसी पूरा हुआ की नहीं।

दोस्तों अगर आपने अपना मिनिमम केवाईसी किया है। और आपको Confusion है। की मेरा केवाईसी कम्पलीट हुआ की नहीं। इसे जानने के लिए

आपको सबसे पहले अपनी Profile में जाना होगा। अब आपको प्रोफाइल में Your Wallet Limits और Kyc Expires के बारे में दिखाई देगा।

paytm e kyc kaise karepaytm full kyc kaise karepaytm full kyc kaise kare 2020paytm full kyc kaise kare onlinepaytm ka full kyc kaise kare

अगर आपकी प्रोफाइल में ऐसा Show होता है तो आपका Minimum Kyc Complete हो चूका है।

2. Paytm Self KYC या Aadhaar Based KYC

दोस्तों Paytm Sef Kyc, Minimum KYC का ही एक Part हैं, कुछ लोग आधार कार्ड से Paytm Kyc कैसे करें जानना चाहते हैं तो यह उनके लिए बेस्ट तरीका हैं। लेकिन इसकी वैलिडिटी भी एक मिनिमम केवाईसी की तरह ही होने वाली हैं। तो चलिए Paytm में Aadhaar Based Kyc करने का तरीका जान लेते हैं।

Paytm में Aadhaar Based Kyc कैसे करें

दोस्तों यह kyc आधार की ऑफिसियल वेबसाइट UIDAI के आधार पर Based होती हैं। आधार कार्ड से पेटीम में केवाईसी करने के लिए आपको निचे दिए स्टेप को फॉलो करना हैं।

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में Paytm App को Install कर लें।
  • अब अपने नंबर से Login कर लें और App को ओपन करें।
  • इसके बाद आपको KYC का Icon दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
  • अब अपना Aadhaar Number डालें और Validate OTP पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके Registered Number पर OTP आएगा वो डालें।
  • अब आपके आधार से जुड़ी जानकारी दिखाई देगी इसे Confirm करें।
  • इसके बाद आपसे कुछ और जानकारी भरने को कहेगा इसे सही से भरें।
  • Congratulations दोस्तों आपका आधार KYC सफलतापूर्वक हो चूका हैं।

3. Paytm Full Kyc कैसे करें

24 Months से ज्यादा और Paytm Wallet के पूर्ण लाभों का फायदा उठाने के लिए आपको Paytm Full Kyc करवाना जरुरी है। इसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

इसके लिए सबसे पहले अपने Paytm app को Open कर लिजिये और फिर Home Page में ऊपर दिखाए अनुसार Nearby Kyc Point ऑप्शन को सेलेक्ट करे।

paytm kyc kaise karte hainpaytm kyc kaise karte hepaytm kyc kaise pata karepaytm kyc kaise pura karepaytm kyc kaise puri karepaytm kyc kaise puri karenpaytm kyc kaise update kare

अब आपके आस-पास जितने भी Paytm Store या Paytm Agent होंगे। उनका Address और Contact Number आपको दिखाई देगा। आप उनसे Contact करके भी जानकारी ले सकते है।

आपको इस एड्रेस पर अपने Government Approve id (Aadhar Card, Driving Licence, Voter Id Card, Passport, NAREGA Job card) लेकर जाना है। और इसके साथ ही आपको Pan Card भी लेकर जाना है।

अगर आपका Pan Card नहीं है तो Paytm Agent द्वारा आपको फॉर्म न. 60 दिया जायेगा इसे फिल करके सबमिट कर दीजिये। उसके बाद Paytm Agent आपका Kyc Verification Complete कर देगा।

Full Kyc के फायदे- Benefits Of Full KYC In Hindi

  1. अब आप 12 Million+ या लगभग Unlimited दुकानदारों को पेमेंट कर सकते है।
  2. अपने Paytm Wallet में 100000 (1 लाख) रुपये तक रख सकते है।
  3. अब आप अपने वॉलेट से अनलिमिटेड पैसा खर्च कर सकते है।
  4. Paytm Full Kyc के बाद आप अपने फ्रेंड्स या एक वॉलेट से दूसरे वॉलेट और बैंक पैसे ट्रांसफर कर पाओगे।
  5. इसके साथ ही आप Paytm Payment Bank Saving Account खोलने के लिए भी eligible हो जाओगे।

कैसे जाने की मेरा Paytm Full Kyc हुआ की नहीं ?

इसके लिए आपको अपने Paytm Account App को Opne करके। अपनी Profile में जाना है। इसके बाद अगर आपकी प्रोफाइल में निचे दिखाए अनुसार Blue कलर का Tick दिखाई देता है। तो आपका Paytm Kyc कम्पलीट हो चूका है।

paytm ka kyc kaise complete karepaytm ka kyc kaise karepaytm ka kyc kaise kare in hindipaytm ka kyc kaise kare mobile sepaytm ka kyc kaise pura kare

Paytm Kyc करवाने का Charge कितना लगता है ?

दोस्तों Kyc करवाने से पहले आपने जरूर सोचा होगा की आखिर इसके लिए Charge कितना लगता है। तो मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूँ की Paytm Kyc करवाने के लिए किसी भी तरह का चार्ज नहीं लगता है।

इसके लिए Paytm Agent को कंपनी द्वारा कमीशन दिया जाता है। कंपनी का कहना है की अगर आपसे कोई Paytm Kyc करने के पैसे लेने की कोशिश करता है। तो आप Paytm के helpline नंबर पर कॉल करके शिकायत कर सकते है।

Kyc पूरा होने में कितना समय लगता है ?

Minimum Kyc करने में कोई टाइम नहीं लगता है। इसे आप अपने मोबाइल से तुरंत ही पूरा कर सकते है। लेकिन अगर आप Full Kyc करवाते है तो Kyc करने के बाद इसे Active होने में 2-3 Working Days लगते है।

Kyc करवाने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए ?

Paytm Kyc करवाने के लिए भारतीय नागरिक होना जरुरी है। इसके साथ ही आपकी उम्र 18 साल है। तो आप Kyc के योग्य है। Paytm कंपनी का कहना है की Kyc की प्रक्रिया जल्द ही नाबालिग और विदेशी नागरिको के लिए भी eligeble होने वाली है।

क्या Kyc दो मोबाइल नम्बरो पर किया जा सकता है?

दोस्तों Kyc आप किसी एक नंबर पर ही करवा सकते है। इसे दो नम्बरों पर नहीं करवा सकते है। अगर आपका पहले से किसी नंबर पर Kyc Activate है और आप दूसरे नंबर पर करवाना चाहते है तो इसके लिए आपको पहले नंबर पर Deactivate करवाना होगा। इसके लिए आप Paytm Customer Care से हेल्प ले सकते है।

अगर मिनिमम Kyc नहीं करे तो क्या होगा?

Paytm Wallet का उपयोग करने के लिए Minimum Kyc अनिवार्य है। लेकिन अगर आप मिनिमम केवायसी नहीं करवाते है। तो भी आप Online Shopping और Upi Money Transfer की सेवा का लाभ उठा सकते है।

Paytm में Kyc कैसे करें Video

Paytm Kyc कैसे करें में आपने क्या सीखा

दोस्तों अब तक आपको Paytm Kyc Verification कैसे करना है और इसे करने के फायदों के बारे में अच्छी तरह से समझ आ गया होगा। अगर आपको Patm KYC Verification Online करवाने में कोई दिक्कत होती हैं तो हमें कमेंट करके बता सकते हैं।

इसके साथ ही अगर अगर आपको Paytm में Kyc कैसे करें जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें, जिससे वे भी अपने घर बैठे ऑनलाइन kyc की प्रक्रिया पूरी कर सके।

अगर आप Paytm से जुड़ी और भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो निचे दिए आर्टिकल को पढ़ सकते हैं।

Related Articles:-

पोस्ट को शेयर करें

मेरा नाम Ram Gadri है। मैं इस Blog का Founder और Content writer हूँ। हमारा इस Blog को बनाने का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषी लोगों को इंटरनेट से जुड़ी जानकारी प्रदान करवाना है। यहाँ आपको शिक्षा, तकनिकी, कंप्यूटर और मेक मनी से जुड़ी हर तरह की जानकारी अपनी मातृ भाषा में मिलने वाली है।

19 thoughts on “Paytm Kyc कैसे करें 2024 [Full Guide In Hindi]”

    • आप मिनिमम kyc करते हैं तब आपको ऑप्शन मिल जायेगा की आप किस-किस डॉक्युमेंट्स से कर सके हैं

      Reply
  1. Sir mera Aadhar card and PAN card already use for other customer bata raha hai phir kyc kaise complete karu ? Please tell me

    Reply

Leave a Comment