कोरोना वायरस एक बहुत ही बढ़ी महामारी है। पुरे विश्व में बड़े-बड़े देश भी इसकी चपेट में आने से जूझ रहे है। ऐसी परिस्थिति में भारत सरकार ने इसके बचाव के लिए एक App (Aarogya Setu) लॉन्च किया है। इसकी सहायता से हम कोरोना से संक्रमित होने से बच सकते है। और दुसरो को भी संक्रमित होने से बचा सकते है।
लेकिन क्या आपको पता है की Aarogya Setu App क्या है? और इसका उपयोग कैसे करते है? और Aarogya Setu App के फायदे क्या है? Aarogya Setu App कैसे डाउनलोड करे?
सरकार हमारे लिए बड़े कदम उठा रही है, तो हम भी इस Application को इनस्टॉल करके सरकार की मदद कर सकते है। इससे हम संक्रमण से खुद को और दुसरो को भी बचा सकते है।
Table of Contents
Aarogya Setu App क्या है?
Aarogya Setu भारत सरकार द्वारा बनाई गई एक मोबाइल Application है। यह App Android और Iphone दोनों ही प्लेटफार्म के लिए उपलब्ध है। इसकी सहायता से हम कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति का पता लगा सकते है। और अलर्ट हो जाने पर खुद भी संक्रमण से बच सकते है।
यह App हमारे आस- पास 6 मीटर के दायरे में कोरोना संक्रमित व्यक्ति होने पर अलर्ट कर देती है। और इससे हम खुद का संक्रमण टेस्ट भी कर सकते है।
लोग इस Application को इतना पसंद कर रहे है की लॉन्च होने के कुछ दिनों बाद ही 5 करोड़ से भी ज्यादा लोगो ने इसे डाउनलोड किया है। और Play Store पर इसकी Rating 4.6 है। यह App लग-भग 11 भारतीय भाषाओ को सपोर्ट करता है।
Aarogya Setu App कैसे डाउनलोड करे
Aarogya Setu App क्या हैं? इस तो आपको समझ में आ गया होगा अब इसे डाउनलोड कैसे करते हैं वो जान लेते हैं।Aarogya Setu App को डाउनलोड करना बहुत ही आसान है। इसके लिए आप अपने मोबाइल के Play Store में जाये।
और आरोग्य सेतु अप्प लिखकर सर्च कर दे। अब आपके सामने एप्लीकेशन आ जाएगी। इसे अपने फ़ोन में Download कर ले।


आप चाहे तो Application निचे दिए गए डाउनलोड बटन से भी डाउनलोड कर सकते है।
Aarogya Setu App में Rajistration कैसे करे।
आरोग्य सेतु App का उपयोग करना बहुत ही आसान है। क्योंकि इसमें रजिस्ट्रेशन करना भी बहुत ही आसान है। अब मैं आपको Step by Step इस App में Rajistration करने की प्रक्रिया बताऊंगा। जिससे इसे यूज़ करने में आपको कोई परेशानी नहीं हो।
Step-1. सबसे पहले अपने फ़ोन में Aarogya Setu App को Download करके Install कर ले।
Step-2. अब आपको भाषा चुनने के लिए पूछेगा। इसमें आप जिस भी भाषा में जानकारी चाहते है, उसे सेलेक्ट करे और Next पर क्लिक करे।


Step-3. अब 4 Page खुलेंगे इनमे 3 बार स्वाइप करे। इसके बाद आपको रजिस्टर करें को चुनना है।


Step-4. अब हमे स्क्रीन पर सेवा और गोपनीयता की शर्ते लिखी दिखाई देगी। इसे पढ़ने के बाद मैं सहमत हूँ पर क्लिक करे। इसके बाद आपके Device Location की परमिशन मांगेगा। इसे Allow करे।


Step-5. अब आपके मोबाइल नंबर मांगेगा, इसमें मोबाइल नंबर डालकर सबमिट करे पर क्लिक करे। इसके बाद आपके नंबर पर OTP आएगा और ऑटोमैटिक वेरीफाई हो जायेगा।


Step-6. अब App का Home Page ओपन हो जायेगा इसमें आप सुरक्षित है लिखा दिखाई देगा। यह करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन सफलता पूर्वक हो चूका है।


Aarogya Setu App से अपना Corona Test कैसे करे
दोस्तों मैं आपको बता दूँ की इस Application की मदद से हम अपना खुद का Corona Test भी कर सकते है।
इसमें हमसे कोरोना के लक्षण से जुड़े कुछ सवाल और आपका लिंग और अंतिम विदेश यात्रा के बारे में पूछा जाता है। और उसके आधार पर यह app हमे बताता है की हमे कोरोना है तो नहीं।
इसके लिए सबसे पहले Application को ओपन करे। इसके बाद ऊपर दिखाए स्व परिक्षण या फिर निचे दिखाए पुनः टेस्ट करे को चुने।


इसके बाद आपको कहा जायेगा की सभी उत्तर सटीक और सही दे। इसे हमे समझने में आसानी होती है। इसमें ठीक है, समझ गए पर क्लिक करे।
अब आपका टेस्ट शुरू हो जायेगा। इसमें सभी सवालो के सही-सही जवाब दे। ताकि आपको सही रिपोर्ट मिल सके।
Google क्या है? इसको किसने बनाया और ये कैसे काम करता है।
Aarogya Setu App कैसे काम करता है?
आरोग्य सेतु ऍप हमारे मोबाइल में Internet, GPS और Bluetooth की मदद से काम करता है। Corona Virus को Track करने के लिए Mobile में इन तीनो का चालू होना जरुरी है।
GPS हमारे मोबाइल के Location को ट्रैक करता है। अगर हम किसी ऐसे क्षेत्र में जाते है। जहाँ कोरोना का खतरा ज्यादा है। तो यह App हमे Notification से Alert कर देता है।
और Bluetooth किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के पास जाने पर लग- भग 5-8 मीटर की दुरी पर हमे अलर्ट कर देता है। की आपके पास कोरोना संक्रमित व्यक्ति है ,और इसके पास में जाने से आपको खतरा हो सकता है।
जब हम इस एप्लीकेशन में अपना कोरोना टेस्ट देते है। इसके रिजल्ट के आधार पर ही यह App हमे अलर्ट करती है।
जैसे मान लीजिये आपने स्वयं का टेस्ट दिया और टेस्ट Negative आता है। और आप किसी दूसरे व्यक्ति के पास जाते है तो उसके फ़ोन में नोटिफिकेशन आ जायेगा की आपके आस – पास कोई कोरोना संक्रमित व्यक्ति है।
इसके लिए दोनों ही पक्ष के लोगो के पास Aarogya Setu App का होना जरुरी है। और दोनों ने इस App में अपना Corona Test दिया हुआ होना भी जरुरी है।
Aarogya Setu App के फायदे
इस App को अपने फ़ोन में रखकर कोरोना संक्रमण से बचने के साथ-साथ इसके और भी कई सुविधाएं है जिनका लाभ उठा सकते है। आरोग्य सेतु ऍप के निम्नलिखित फायदे है
- इस app की मदद से हम किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बच सकते है। और संक्रमण क्षेत्र पर जाने पर यह हमे अलर्ट कर देता है।
- इस App की मदद से हम खुद का Corona Test भी कर सकते है।
- इस App में हमे कोरोना से बचने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए इसके बारे में जानकारी मिलती है।
- इसके साथ ही सामाजिक दुरी (Social Distancing) कैसे बनाये रखनी है, इसके बारे में निर्देश मिलते है।
- इस App से हम Covid Updates पा सकते है। इससे हम पुरे भारत में कोरोना के किस राज्य में कितने मरीज है। और उनकी स्तिथि क्या है, इसके बारे में जान सकते है।
- इसके साथ इस आप में कुछ समय बाद E-Pass की सुविधा उपलब्ध होगी। इसमें हम आपातकालीन स्तिथि में बहार जाने के लिए पास बनवा सकते है।
दोस्तों अब आपको समझ में आ गया होगा की इस Application को हमारे फ़ोन में रखना कितना जरुरी है। और यह हमारे लिए कितना फायदेमंद है।
अब आपको जवाब मिल गया होगा की Aarogya Setu App क्या है? और हम इसका उपयोग कैसे कर सकते है? और इसे अपने फ़ोन में रखने के कितने फायदे है।
अगर आपने भी इससे पहले इस App को Install नहीं किया है, तो अभी इनस्टॉल कीजिये और एक बार खुद का Corona Test जरूर दे।
इसके साथ ही सभी अपने घर में रहे और सुरक्षित रहे। और सरकार द्वारा दिए निर्देशों का पालन करे। और इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक शेयर करके इस जानकारी को पहुचाये। धन्यवाद।
You are too good..!
Thanks