नमस्कार दोस्तों, आज की इस पोस्ट अपनी राशि कैसे जाने में आपका स्वागत है। इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले है की आप अपने नाम और जन्मतारीख की मदद से अपनी राशि कैसे पता कर सकते है तथा राशि की जानकारी हिंदी में।
सामान्य तौर पर सभी लोग अपनी राशि को अलग-अलग तरीको से देखते है जैसे कुछ लोग अपनी राशि का चयन अपने नाम के पहले अक्षर से करते है।
उसी तरह कुछ लोग अपनी जन्मतारीख से अपनी राशि का चयन करते है जैसे जिस महीने में उनका जन्म हुआ है उस महीने में जो राशि आती है उसे वह अपनी राशि मानते है।
इसके अलावा अगर किसी के घर में कुंडली और ज्योतिष का प्रचलन होता है तो वह अपनी जन्म कुंडली के आधार पर अपनी राशि को मानते है।
तो आज की इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले है इन तीनो तरीके से आप अपनी राशि कैसे पता कर सकते है और इन तरीको में से कौनसा तरीका राशि जानने का सबसे अच्छा तरीका है।
अगर आप भी जानना चाहते है की आप अपनी राशि कैसे पता कर सकते है तो इस पोस्ट को अंत तक ध्यानपूर्वक पूरा जरूर पढ़े।
Table of Contents
राशि क्या होता है
वैसे तो आपको यह बताने की जरुरत नहीं होगी की राशि क्या होता है लेकिन फिर भी बता दे राशि का हमारे हिन्दू शास्त्रों में बहुत महत्त्व बताया गया है।
क्योकि आपकी राशि की मदद से ही बहुत से लोग और ज्योतिष जीवन में घटित होने वाली घटनाओ का अनुमान लगाते है। हर व्यक्ति की राशि उसके नाम और जन्मतारीख के अनुसार अलग-अलग होती है।
आप अपने नाम और जन्मतारीख दोनों से ही अपनी राशि पता कर सकते है लेकिन इनमे से सबसे अच्छा तरीका ज्योतिषो के अनुसार जन्मदिन के हिसाब से बताई गयी राशि का माना गया है।
राशियों के बारे में टीवी चेनलो पर और अखबारों में रोज राशिफल बताया जाता है और वह कई हद तक सही भी होती है, तो चलिए अब जानते है आखिर राशियां कितने प्रकार की होती है।
राशियां कितनी होती है
ज्योतिषी शास्त्रों के अनुसार कुल 12 राशियां होती है जो की इस प्रकार है।
क्र. संख्या | राशियां (Zodiac) |
1 | मेष राशि (Aries) |
2 | वृषभ राशि (Taurus) |
3 | मिथुन राशि (Gemini) |
4 | कर्क राशि (Cancer) |
5 | सिंह राशि (Leo) |
6 | कन्या राशि (Virgo) |
7 | तुला राशि (Libra) |
8 | वृश्चिक राशि (Scorpio) |
9 | धनु राशि (Sagittarius) |
10 | मकर राशि (Capricorn) |
11 | कुंभ राशि (Aquarius) |
12 | मीन राशि (Pisces) |
इस प्रकार उपरोक्त सारणी में आप सभी राशियों के नाम जान सकते है। चलिए अब जानते है सबसे पहले अपने नाम से राशि कैसे पता करे?
नाम के पहले अक्षर से जाने राशि
अपनी राशि पता करने का पहला तरीका है अपने नाम के पहले अक्षर से राशि पता करना। इस इस तरीके से आप निम्न प्रकार से अपनी राशि पता कर सकते है।
1 मेष राशि (Aries)
अगर आपके नाम का पहला अक्षर चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ से शुरू होता है तो आपकी राशि मेष राशि होगी। इस राशि का चिन्ह एक भेड़ होता है।
2 वृषभ राशि (Taurus)
जिन लोगो के नाम का पहला अक्षर ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो से शुरू होता है उन लोगो की वृषभ राशि होती है। इस राशि का प्रतीक बैल होता है।
3 मिथुन राशि (Gemini)
अगर आपके नाम का पहला अक्षर का, की, के, को, नो, घ, छ से शुरू होता है तो आपकी राशि मिथुन राशि होगी। इस राशि का चिन्ह महिला और पुरुष होते है।
4 कर्क राशि (Cancer)
जिन लोगो के नाम का पहला अक्षर ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो से शुरू होता है उन लोगो की कर्क राशि होती है। इस राशि का प्रतीक केकड़ा होता है।
5 सिंह राशि (Leo)
अगर आपके नाम का पहला अक्षर मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे से शुरू होता है तो आपकी राशि सिंह राशि होगी। इस राशि का चिन्ह एक सिंह होता है।
6 कन्या राशि (Virgo)
वह लोग जिनके नाम का पहला अक्षर ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो होता है उनकी राशि कन्या राशि होती है इसका प्रतीक चिन्ह नौका में बैठी लड़की होता है।
7 तुला राशि (Libra)
जिन जिन लोगो का नाम र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते अक्षर से प्रारम्भ होता है उन सभी की राशि तुला राशि होती है। इस राशि का चिन्ह हाथ में पकडे तराजू होता है।
8 वृश्चिक राशि (Scorpio)
अगर आपके नाम का पहला अक्षर तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू इत्यादि है तो आपकी वृश्चिक राशि होगी। इस राशि का प्रतीक बिच्छू होता है।
9 धनु राशि (Sagittarius)
आपके नाम की शुरुआत अगर य, यो, भा, भी, भे, घ, फा, ढ आदि अक्षर से होती है तो आपकी धनु राशि होगी। इस राशि का प्रतीक चिन्ह हाथ में पकडे धनुष होता है।
10 मकर राशि (Capricorn)
वह लोग जिनके नाम का पहला अक्षर भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी होता है उनकी राशि मकर राशि होती है इसका प्रतीक चिन्ह मृग या हिरण होता है।
11 कुंभ राशि (Aquarius)
अगर आपके नाम की शुरुआत गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द आदि अक्षर से होती है तो आपकी राशि कुंभ राशि है। इस राशि का चिन्ह सर पर कलश लिए एकपुरुष है।
12 मीन राशि (Pisces)
जिन जिन लोगो के नाम का पहला अक्षर दी, दू, थ, झ, दे, दो, च, ची होता है उनकी मीन राशि होती है। इस राशि का प्रतीक चिन्ह मछली होता है।
सभी राशियां और उनमे आने वाले अक्षर
क्र.संख्या | राशि का नाम | राशि के अक्षर |
1 | मेष राशि | ला, ली, लू, लो, ले, अ, चू, चे, चो |
2 | वृषभ राशि | ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो |
3 | मिथुन राशि | का, की, के, को, नो, घ, छ |
4 | कर्क राशि | ह, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डा |
5 | सिंह राशि | मां, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे |
6 | कन्या राशि | प, पी, पू, पे, पो, ढो, ष, ण, ठ |
7 | तुला राशि | र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते |
8 | वृश्चिक राशि | तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू |
9 | धनु राशि | य, यो, भा, भी, भे, घ, फा, ढ |
10 | मकर राशि | जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी |
11 | कुंभ राशि | गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द |
12 | मीन राशि | दी, दू, थ, झ, दे, दो, च, ची |
सभी राशियां और उनमे आने वाले अक्षरों की जानकारी उपरोक्त सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। चलिए अब हम जानते है जन्मतिथि के अनुसार राशि का निर्धारण कैसे करे?
जन्मतिथि के अनुसार अपनी राशि कैसे जाने
बहुत से लोग अपनी राशि को जन्मतिथि के अनुसार मानते है और अगर आप भी सर्च कर रहे है की जन्मतिथि के अनुसार मेरा राशि क्या है तो आप नीचे बताये सारणी के माध्यम से अपने जन्मतिथि के अनुसार अपनी राशि का पता कर सकते है।
जन्मतिथि | राशि |
21 मार्च से 20 अप्रैल | मेष राशि |
21 अप्रैल से 21 मई | वृषभ राशि |
22 मई से 21 जून | मिथुन राशि |
22 जून 22 जुलाई | कर्क राशि |
23 जुलाई से 21 अगस्त | सिंह राशि |
22 अगस्त से 23 सितंबर | कन्या राशि |
24 सितंबर से 23 अक्टूबर | तुला राशि |
24 अक्टूबर से 22 नवंबर | वृश्चिक राशि |
23 नवंबर से 22 दिसंबर | धनु राशि |
23 दिसंबर से 20 जनवरी | मकर राशी |
21 जनवरी से 19 फरवरी | कुंभ राशि |
20 फरवरी से 20 मार्च | मीन राशि |
इस प्रकार आप उपरोक्त सारणी के माध्यम से अपने जन्मतिथि और महीने के हिसाब से अपनी राशि पता कर सकते है। जैसे अगर आपकी जन्मतिथि 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच है तो आपकी मेष राशि होगी।
इस तरह आप जन्म तारीख से नाम और राशि देख सकते है। आशा है अब आपको जन्मदिन से राशि कैसे जाने की जानकारी अच्छे से मिल गयी होगी।
जन्म के समय से राशि कैसे पता करे
जन्म के समय की मदद से अपनी राशि जानने के लिए आपको अपनी कुंडली बनवानी होती है। आप किसी भी अच्छे से ज्योतिष से अपनी कुंडली बनवा सकते है।
इसके अलावा वर्तमान में बहुत सी वेबसाइट ऑनलाइन कुंडली बनाने की भी सेवा प्रदान करती है, आप चाहे तो किसी भी अच्छी वेबसाइट से अपनी कुंडली ऑनलाइन बनवा सकते है।
कुंडली बनवाने के लिए आपको आपके जन्म समय सम्बंधित कुछ जानकारी देना होता है और कुंडली बनवाने का कुछ चार्ज देना पड़ता है। कुंडली बनवाने के बाद आप अपनी राशि के साथ-साथ और भी बहुत कुछ जानकारी प्राप्त कर सकते है।
FAQs
हिन्दू शास्त्रों में कुल कितनी राशियां होती है?
हमारे हिन्दू शास्त्रों के अनुसार कुल राशियों की संख्या 12 है।
क्या अखबारों में बताया गया राशिफल सही होता है?
अखबारों और टीवी चैनलों पर बताया जाने वाला राशिफल कई हद तक सही साबित होता है लेकिन बहुत से लोग राशिफल को सही नहीं मानते है।
अगर देखा जाए तो इसे मानने वाले लोगो का राशिफल कई बार सही साबित होता है।
Conclusion –
उम्मीद करते है आपको हमारी यह पोस्ट अपनी राशि कैसे पता करे जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में दी गयी जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी।
अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये और पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।
Related Articles:-