Atm का Full form क्या है और यह कैसे काम करता हैं

Atm का Full form क्या होता है – इस पोस्ट में हम Atm से जुडी Basic जानकारी आपके साथ शेयर करने वाले है। Atm के बारे में तो आज -कल सभी जानते है। क्योकि अधिकतर लोगो का Bank में Account होता है।

Account के साथ में बैंक हमे Atm कार्ड की सुविधा भी देता है। और इस Atm कार्ड का उपयोग करके हम अपने Account से पैसे निकलवाते है। Atm card से हम Online कई सारे काम कर सकते है।

Atm से पैसे निकालना बहुत ही आसान है। और पैसे निकालने के लिए हमे किसी Form को भरने की जरुरत भी नहीं होती है। और सबसे बड़ा फायदा ये है की Atm की सुविधाएं 24*7 होती है। जिससे हम कभी भी पैसे निकाल सकते है।

लेकिन क्या आपको पता है Atm क्या होता है, Atm का Full Form क्या है। और Atm कैसे काम करता है। अगर इसके बारे में विस्तार से जानना चाहते है तो पोस्ट को लास्ट तक पढ़े।

Atm क्या है (Atm का full form in hindi)

एटीएम एक कंप्यूटर जैसी दिखने वाली Electro -mechanical मशीन होती है। इसका उपयोग हम अपने बैंक Account से पैसे निकालने और अकाउंट में पैसे डालने के लिए करते है।

एटीएम ने Banking कार्यो को बहुत ही आसान कर दिया, क्योकि ये Automatic होते है। और इनसे पैसे निकालने के लिए किसी Cashier की जरुरत भी नहीं होती है।

Atm से हम पैसे निकालने के अलावा और भी कई काम कर सकते है। जैसे –Belance enquery , Money Transfer, Mini Statemant और आजकल Atm मशीनो में पैसे deposit करने का Option भी होता है।

ATM का full form – Automated Teller Machine

Atm full form In Hindi – स्वचालित गणक मशीन

एटीएम का अविष्कार किसने किया- (Who invented the atm)

Atm क्या है और Atm का full form जानने के बाद, आपके दिमाग में आता होगा, की आखिर एटीएम का अविष्कार किसने किया (Who invented the atm) जिससे हम इतनी आसानी से अपने अकाउंट से पैसे निकाल सकते है। तो इसके बारे में भी जान लेते है।

Atm का अविष्कार स्कॉटलैंड के रहने वाले John Shepherd Baron ने किया। इनका जन्म 23 जून 1925 में भारत के शिलांग (मेघालय) में हुआ था।

John Shepherd Baron को एक बार अपना Cheque cash कराने bank में जाना था। और किसी जरुरी काम से वो बैंक के लिए लेट हो गए और बैंक बंद हो चूका था।

Cheque cash न होने के कारण वो बहुत ही निराश हो चुके थे, और वापस अपने घर की तरफ चल पड़े। रास्ते में उन्होंने एक मशीन देखी जिसमे पैसे डालने पर Chocolate निकलती थी।

इसे देख कर उनके दिमाग में Atm machine बनाने का ख्याल आया। जिससे लोगो को पैसे निकालने में कोई परेशानी ना हो। और 24*7 जब भी पैसो की जरुरत हो निकाल सके।

दुनिया में पहेली Atm मशीन 27 जून 1967 में लंदन के बार्कलेज बैंक में लगाई गई थी। और भारत में पहेली Atm machine सितम्बर 1987 में HSBC (hongkong and shanghai Banking Corporation) द्वारा लगाई गई।

Atm कैसे काम करता है (How ATM Works)

Atm का full form पोस्ट में अब हम एटीएम कैसे काम करता है इसके बारे में जान लेते है। एटीएम का उपयोग करना आजकल आम बात हो चुकी है। और सभी एटीएम का उपयोग करते है। लेकिन लोगो को ये नहीं पता होता है की Atm कैसे काम करता है?(how atm works). अगर आप भी Atm का उपयोग करते है, और आपको नहीं पता की एटीएम मशीन कैसे काम करती है। तो आप इस पोस्ट को आगे पढ़ते रहे है।

Atm मशीन इंटरनेट से चलती है। और ये बैंक के Server से जुड़ी होती है। पैसे निकालने के लिए हम अपने Atm Card को एटीएम के Card Reader स्लॉट मे डालते है। उसके बाद एटीएम हमारे अकाउंट से जुडी जानकारी को चेक करता है। जो हमारे Atm card के magnetic stic या chiep में लगी होती है।

इसके बाद आपका PIN (personal Identification Number) माँगा जाता है। और फिर हमारे Account से जुडी सारी Information बैंक तक भेजी जाती है। और सारी जानकारी सही होने पर Bank से Atm को Response मिलने पर Atm हमारा Transation Complete कर देता है।

सारे Atm setelite के जरिये बैंको के Server से जुड़े होते है। इसलिए हम कभी भी कही भी किसी भी Atm Machine से बड़ी आसानी से पैसे निकाल सकते है।

एटीएम से पैसे कैसे निकाले (how to withdraw money from atm in hindi)

आज -कल Atm का उपयोग करना आम बात हो चुकी है। लेकिन कुछ लोगो को पता नहीं होता है, की एटीएम से पैसे कैसे निकाले? या how to withdraw money from atm तो उनके लिए में बहुत ही Easy Step में बताने वाला हूँ।

सभी बैंक Atm में पैसे निकालने के Option लगभग समान होते है। लेकिन कुछ Atm में थोड़ा सा Changes होता है।

Step-1. सबसे पहले हमे किसी Bank Atm में जाना पड़ेगा। हम किसी भी बैंक के Atm से पैसे निकाल सकते है, लेकिन हो सके तो उसी बैंक के Atm को चुने जिसमे आपका अकाउंट हो।

Step-2. Atm में जाने के बाद Atm machine के स्लॉट में अपना Atm Card डालें। कार्ड डालते वक्त ध्यान रखे की Card उल्टा न हों।

Step-3. कुछ एटीएम में Card Swipe करने का ऑप्शन होता है और कुछ एटीएम में कार्ड withdrawal होने तक अंदर ही रखना पड़ता है। लेकिन वर्तमान में स्वाइप वाला ऑप्शन बंद हो चूका हैं। इसलिए कार्ड जब तक कैश ना मिले तब तक बाहर ना निकालें।

Step-4. आगे की Screen पर आपको भाषा select करने का Option मिलेगा। आप अपने हिसाब से भाषा Select कर सकते है।

Step-5. इसके बाद आपको screen पर Enter your Pin का Option मिलेगा। जहाँ आपको अपना Personal Identification Number डालना पड़ेगा। जो Bank की तरफ से दिया जाता है। या हम Atm machine से generate करते है।

Step-6. इसके बाद आपको Sreen पर Cash withdrawal का Option दिखेगा, उसे सेलेक्ट करे।

Step-7.आगे आपको Account टाइप सेलेक्ट करना है। Saving Account और Current Account दोनों में से जो आपका account Type है उसे select करे।

Step-8. Next Screen पर आपको Enter amount दिखाई देगा। वहाँ पर आपको जितने पैसे निकालने है वो भरे। और फिर Continue पर क्लिक करे।

Step-9. Continue करने के बाद Atm से Cash निकल जायेगा और आपका Transaction complete हो जायेगा।

एटीएम मशीन के पार्ट्स – parts of atm machine

अब तक आपको इस पोस्ट में Atm क्या है? Atm का full form और Atm कैसे काम करता है ? इसके बारे में पता चल चूका होगा।

लेकिन अब हम Atm के कुछ Basic भागो के बारे में बात करने वाले है। हम एटीएम मशीन से पैसे तो निकाल लेते है लेकिन हमे एटीएम के भागो के बारे में पता नहीं होता है।

Atm मशीन 2 input and 4 output devices से बनी होती है।

Atm Input Devices

  1. Card reader– Card reader हमारे Atm Card के पीछे लगे magnetic Strip से हमारे Account की डिटेल को Capture करता है। और Host processor द्वारा ये जानकारी, हमारे बैंक के Server पर भेजी जाती है।
  2. keypad– ये मुख्य रूप से PIN NO. और Amount डालने के लिए काम आता है। जो स्क्रीन के निचे की तरफ होता है।

Atm Output Devices

  1. Speaker – एटीएम मशीन के अंदर एक Speaker लगा होता है जो हमे किसी भी key को press करने या Option को select करने पर आवाज सुनाई देती है।
  2. Screen – Atm में Lcd screen एक महत्वपूर्ण भाग होता है। जब हम Atm से पैसे निकालते है तो सारे Option हमे Screen पर दिखाई देते है।
  3. Printer – जब हम अपने atm से Mini statemant या Belance enquery करते है। तो हमे एक Reciept मिलती है। जो Atm के अंदर लगे Printer से Print होती है।
  4. Cash dispenser- Atm मशीन में जिस जगह से Cash निकलता है। उसे cash dispenser कहते है।

Atm के क्या-क्या फायदे है (Advantages of an atm)

  1. 24*7 Service -Atm की service 24 *7 होती है। जिससे Bank customers दिन हो या रात जब चाहे पैसे निकाल सकता है।
  2. Withdrawal Easily –पैसे निकालने के लिए किसी Slip या form को नहीं भरना पड़ता है। और बैंक जैसी लाइनों में भी नहीं लगना पड़ता है।
  3. Online Shopping –E-commerce website से online shopping करके Atm से online payment कर सकते है।
  4. Money Transfer -Atm से हम एक बैंक से दूसरे बैंक में पैसे Transfer कर सकते है।
  5. Cash Deposti -अब Atm Machine में Cash Deposit का Option भी आने लग गया है। जिससे हमे बैंक जाकर लाइनों में लगने की जरुरत नहीं पड़ती है। हम अपने Atm से भी पैसे Account में डाल सकते है।
  6. Bill pay– Atm से हम Online bill pay कर सकते है। जैसे बिजली बिल, गैस बिलऔर पानी का बिल आदि।
  7. Mobile Recharge– किसी भी प्रीपेड Recharge को हम अपने Atm के जरिये आसानी से घर बैठे कर सकते है।
  8. Insurance – Atm के जरिये हम अपने Insurace companey के Installment को भर सकते है।
  9. Ticket booking – Atm से हम अपना Train या Flight का Ticket बुक कर सकते है।

Atm से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

  • भारत में पहला Atm सितम्बर 1987 में मुंबई में City Bank और HSBC बैंक में लगाया गया।
  • सबसे पहले Atm का उपयोग करके पैसे निकालने वाला व्यक्ति मशहूर कॉमेडी एक्टर Reg Warne थे।
  • Atm में सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला PIN No. 1234 है।
  • पहला तैरने वाला एटीएम Kerla (kochi) में लगाया।
  • सबसे ऊँचा एटीएम नाथू ला में है। यह Atm भारत और चीन Bordar पर सेना के लिए लगाया गया।
  • सबसे ज्यादा Atm वाला देश South korea है।

मैं आशा करता हूँ की आपको Atm का full form के साथ Atm का अविष्कार किसने किया?, Atm से पैसे कैसे निकाले और Advantages of an atm आदि के बारे में जानकारी अच्छी लगी होगी। अगर इसके संबधित आपके मन में कोई सवाल हो तो कमेंट करके जरूर बताये।

दोस्तों! अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो, निचे दिए गए Share बटन से अपने दोस्तों के साथ जरूर Share करे। जिससे उन्हें भी Atm की full form के बारे में पता लगे।

Related Articles :-

पोस्ट को शेयर करें

मेरा नाम Ram Gadri है। मैं इस Blog का Founder और Content writer हूँ। हमारा इस Blog को बनाने का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषी लोगों को इंटरनेट से जुड़ी जानकारी प्रदान करवाना है। यहाँ आपको शिक्षा, तकनिकी, कंप्यूटर और मेक मनी से जुड़ी हर तरह की जानकारी अपनी मातृ भाषा में मिलने वाली है।

10 thoughts on “Atm का Full form क्या है और यह कैसे काम करता हैं”

  1. आपका ब्लॉग पढ़कर मेरी सारी प्रॉब्लम Solve हो गई है | Thank You so Much

    Reply
  2. आपने बहुत अच्छी तरह से समझाया है। आपके ब्लॉग की सारी पोस्ट अच्छी है। इससे पहले में दो और लेख पढ़े है, आपके ब्लॉग पर।

    Reply
  3. इस उपयोगी और अद्भुत पोस्ट को साझा करने के लिए धन्यवाद। हम वास्तव में आपकी कड़ी मेहनत की सराहना करते हैं। यह मेरे लिए बहुत उपयोगी और ज्ञानवर्धक है।
    हमारे साथ साझा करने के लिए धन्यवाद। बहुत – बहुत धन्यवाद।
    सादर

    Reply
  4. भाई आप ने बहुत ही अच्छे तरीके से यह आर्टिकल लिखा है में भी एक SEO एक्सपर्ट हु और मेरे को आप का यह आर्टिकल बहुत ही पसंद आया है

    Reply

Leave a Comment