क्या आपको पता है Barcode क्या है और यह कितने प्रकार के होते है अगर आपको इसकी जानकारी नहीं है तो हम इस पोस्ट में इस विषय से सम्बंधित पूरी जानकारी देने वाले है।
दोस्तों आप जब भी कोई सामान जैसे साबुन, तेल, शैम्पू आदि खरीदते है तो उसके पैकेट पर आपको एक लाइन जैसा बारकोड दिखाई देता है लेकिन क्या आपको पता है उस Barcode का क्या मतलब होता है या Barcode क्या होता है?
बहुत से लोग है जिन्हे इसकी जानकारी नहीं होती है और शायद आप भी इन्ही में से एक है और अगर आप भी जानना चाहते है What is Barcode in Hindi और Barcode full form in Hindi तो इस पोस्ट को अंत तक पूरा ध्यानपूर्वक जरूर पढ़े।
Table of Contents
Barcode क्या है
Barcode एक Simple Presentation of Data होता है जो खाली और सफ़ेद समान्तर लाइन से मिलकर बना होता है। यह एक नंबर के द्वारा Data Information प्रदर्शित करता है जिसे Barcode Reader के माध्यम से पढ़ा जा सकता है।
जब पहली बार Barcode Market में आया था या बारकोड की शुरुआत हुई थी तब यह केवल 1-Dimensional Design का ही था जिसमे केवल काली लाइन और नंबर ही होता था।
लेकिन वर्तमान में बहुत से अलग-अलग Design और Size के Barcode आने लग गए है और इन्हे हम अपने मोबाइल के माध्यम से भी आसानी से Read कर सकते है।
Barcode की परिभाषा - अगर बात करे Barcode क्या होता है तो बता दे Barcode एक Machine Readable code होता है जो नंबर और लाइन के रूप में प्रदर्शित होता है।
बारकोड कितने प्रकार के होते है
अगर बात करे Barcode के प्रकार की तो इसके मुख्यतः निम्न्लिखित 2 प्रकार होते है।
- One Dimensional (Linear Barcode)
- Two Dimensional (QR code)
1 Linear या One Dimensional Barcode

One Dimensional Barcode को लाइन और नंबर के माध्यम से दर्शाया जाता है और इस तरह का बारकोड केवल Text को ही स्टोर कर सकता है। इसका उपयोग सामान्यतः पेन, पेंसिल, साबुन, मोबाइल आदि के लिए किया जाता है।
2 Two Dimensional या QR Code

इसके बारे में भी आप जरूर जानते होंगे। यह Price, Website URL, Quantity, सब स्टोर कर सकता है। इस तरह के Barcode को Read करने के लिए Image Scanner का इस्तेमाल किया जाता है।
Barcode कैसे काम करता है
Barcode Symbolic पद्द्ति पर काम करता है। Barcode Scanner की मदद से इन Symbols में Store जानकारी को Read किया जाता है।
Barcode Scanner बारकोड में स्टोर जानकारी को Read करता है और उसे कंप्यूटर में भेज देता है जिससे आप उस प्रोडक्ट की सारी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
अगर आप किसी मॉल या मार्ट में सामान लेने गए है तो आपने देखा होगा की जब आप सामान लेकर काउंटर पर जाते है तो काउंटर पर एक मशीन के माध्यम से Barcode को स्कैन किया जाता है और उसके बाद कंप्यूटर से प्रिंट करके आपको बिल दिया जाता है।
इस प्रकार जब किसी प्रोडक्ट के बारकोड को Barcode Scanner की मदद से स्कैन किया जाता है तो उस प्रोडक्ट की पूरी जानकारी जैसे Price, Quantity आदि बिल के रूप में कंप्यूटर में आ जाती है।
Barcode कैसे बनाये
अगर आप भी अपने किसी भी Product का बारकोड Generate करना चाहते है तो नीचे बताये गए Steps को फॉलो करके आसानी से बारकोड बना सकते है तो चलिए जानते है Barcode कैसे Generate करे?
- सबसे पहले आपको Barcode की ऑफिसियल वेबसाइट barcode.tec-it.com/en पर विजिट करे।
- अब आपको Dashboard पर बारकोड के बहुत से ऑप्शन मिलेंगे।
- जैसे Linear Codes, 2D codes, Postal codes, Banking and Payments आदि।
- आपको जिस भी काम सम्बंधित Barcode Generate करना है उस विकल्प पर क्लिक करे।
- अब आपको एक Box मिलेगा उसमे आपको अपने प्रोडक्ट की जानकारी दर्ज करना है।
- उसके बाद नीचे Show Barcode पर क्लिक है जिसे आपके Product का बारकोड आपको Show हो जायेगा।
- अब आपको नीचे Download का ऑप्शन मिलेगा जहां से आप अपने Barcode को Download कर सकते है।

इस प्रकार आप इस वेबसाइट पर विजिट करके केवल 3 Steps (Choose Barcode Type, Enter Data, Download Barcode) में अपना Barcode बनाकर उसे डाउनलोड कर सकते है।
Barcode का Use कहाँ किया जाता है
दोस्तों बारकोड को देखा तो आप सभी लोगो ने है तो चलिए अब जानते है Uses of Barcode in Hindi या बारकोड का इस्तेमाल कहाँ किया जाता है।
- Postal Office में Barcode का इस्तेमाल Speed Post को Track करने के लिए किया जाता है।
- Grocery Product, Stationary Product में भी Barcode का इस्तेमाल किया जाता है।
- Asset Tracking Product में भी Barcode का Use होता है।
- Gift Card, Coupons में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।
पहले के समय में केवल Grocery Product में ही Barcode का अधिकतर इस्तेमाल किया जाता था लेकिन वर्तमान समय में लगभग सभी Products पर Barcodes का इस्तेमाल होना शुरू हो गया है।
Barcode के फायदे और नुकसान
चलिए अब जानते है Advantage of Barcode.
- Barcode की मदद से किसी भी उत्पाद की मात्रा, मूल्य, आदि की जानकारी आसानी से पता कर सकते है।
- इसकी मदद से किसी भी प्रोडक्ट की जानकारी कुछ सेकंड में ही पता चल जाती है जिससे समय की बचत होती है।
- बारकोड किसी भी Product को एक Unique पहचान देता है।
- Barcode की मदद से Computer System किसी भी प्रोडक्ट को आसानी से Track कर सकता है।
- इसमें ज्यादा इनफार्मेशन स्टोर नहीं किया जा सकता है।
- अगर बारकोड थोड़ा भी ख़राब हो जाता है तो Scanner जानकारी Read नहीं करता है।
इस प्रकार Barcode इस्तेमाल के बहुत से फायदे है जो जटिलता को आसान बनता है और समय की भी बचत करता है।
FAQs
Barcode Full Form in Hindi क्या होता है?
Barcode को हिंदी में भी बारकोड ही कहाँ जाता है और इसका फुल फॉर्म भी बारकोड ही होता है।
Barcode Scanner क्या है?
यह एक ऐसी Machine या Device होता है जो किसी भी Barcode Image को Read करता है और उसे Text में बदल देता है जिससे आप उस बारकोड में उपस्थित जानकारी पढ़ सकते है।
क्या मोबाइल से बारकोड को स्कैन किया जा सकता है?
वर्तमान के Latest Mobiles में आप QR Codes Barcode को Scan कर सकते है।
Conclusion –
उम्मीद करते है दोस्तों आपको हमारी यह पोस्ट Barcode क्या है जरूर पसंद आयी होगी और साथ ही साथ इसमें शेयर की गयी जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी।
अगर आपको इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये और जानकारी को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें, जिससे वे भी Barcode के बारे में जान सके।
Related Articles:-