क्या आपको पता है भारत का प्रधानमंत्री कौन है अगर नहीं तो इस पोस्ट में हम इस विषय से सम्बंधित विस्तार से पूरी चर्चा करने वाले है। और अगर पता है तो भी यह पोस्ट आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है क्योकि इस पोस्ट में हम प्रधानमंत्री से सम्बंधित और भी रोचक जानकारी देने वाले है।
दोस्तों भारत देश में सबसे ताकतवर और जिम्मेदार व्यक्ति प्रधानमंत्री को माना जाता है क्योकि इसके पास पुरे देश को सँभालने और चलाने की जिमेदारी होती है। प्रधानमंत्री का कार्यकाल 5 साल का होता है और उसके बाद चुनाव के माध्यम से नए प्रधानमंत्री को चुना जाता है।
हमारे भारत देश में भी बहुत से प्रधानमंत्री ने अपना कार्याभार संभाला और देश के हित में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया लेकिन बहुत से लोगो को यह जानकारी नहीं है की हमारे भारत के प्रधानमंत्री कौन है?
तो अगर आप भी इस विषय में पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारी इस पोस्ट को शुरू से अंत तक ध्यानपूर्वक जरूर पढ़े। जहाँ हम भारत के प्रथम प्रधानमंत्री से लेकर सभी प्रधान मंत्रियों की सूचि आपके साथ शेयर करने वाले हैं।
Contents
भारत का प्रथम प्रधानमंत्री कौन है
दोस्तों अगर बात करे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री की तो भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जी थे जिनका जन्म 14 नवंबर 1889 को प्रयागराज उत्तरप्रदेश में हुआ था। इनका राजनैतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी था और इन्होने 15 अगस्त 1947 यानि की आजादी से लेकर सन 1964 तक प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाला था।
अगर बात करे भारत के दूसरे और भारत के तीसरे प्रधानमंत्री कौन थे तो आपको बता दे भारत के दूसरे प्रधानमंत्री गुलजारीलाल नंदा और तीसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी थे।
भारत का प्रधानमंत्री कौन है
अब अगर बात करे भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री कौन है और कब से है तो आपको बता दे भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री का पूरा नाम नरेंद्र दामोदर दास मोदी है और यह 26 मई 2014 से लेकर वर्तमान तक प्रधानमंत्री के पद पर पदस्थ है।
नरेंद्र मोदी जी देश के 15वें प्रधानमंत्री है और इनका राजनितिक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) है। मोदी दुनिया के सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले राजनेता में से एक है और इन्होने साल 2014 और 2019 में लोक सभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।
चलिए अब जानते है मोदी जी के निजी जीवन और राजनितिक जीवन से सम्बंधित कुछ रोचक जानकारी जिसके बारे में शायद आपको नहीं पता होगा।
नरेंद्र मोदी जी का निजी जीवन
अब हम जान लेते है मोदी जी के निजी जीवन के बारे में कुछ बाते और उसके बाद हम इनके राजनितिक जीवन की बात करेंगे।
- नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितम्बर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था।
- इनकी माता का नाम हीराबेन और पिता का नाम दामोदर दास मूलचंद मोदी है।
- नरेंद्र मोदी के कुल 5 भाई बहिन है जिसमे इनका दूसरा स्थान है।
- नरेंद्र मोदी जी ने भागवताचार्य नारायानाचार्य विद्यालय से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की।
- मोदी जी को बचपन से अभिनय का शौक था और वह अपने बचपन में विभिन्न नाटकों में हिस्सा लेते थे।
- नरेंद्र मोदी जी के पिता स्टेशन पर चाय बेचने का काम करते थे और वह भी अपने पिता की मदद करते थे।
- मोदी जी बचपन से ही साधु संतो से बहुत प्रभावित थे और इन्होने 2 साल तक सन्यासी बनकर साधु संतो के साथ जीवन गुजारा है।
- 18 साल की आयु में नरेंद्र मोदी जी का विवाह जसोदा बेन से हो गया था।
- नरेंद्र मोदी जी पूर्णतः शाकाहारी है और इन्होने अपने जीवन में कभी शराब का सेवन नहीं किया है।
इस प्रकार यह कुछ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के निजी जीवन से संबंधित जानकारी हमने शेयर की अब हम इनके राजनैतिक जीवन के बारे में चर्चा करेंगे।
नरेंद्र मोदी जी का राजनैतिक जीवन
- मोदी जी बचपन से ही RSS से जुड़ गए थे और यह आरएसएस के कार्यकर्ता और प्रचारक के रूप में काम कर चुके है।
- मोदी जी ने लम्बे समय तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में भी काम किया।
- संघ में जुड़ने के बाद मोदी जी चाय बेचने के साथ साथ सफाई का काम और कपड़े धोना आदि काम भी करते थे।
- नरेंद्र मोदी जी गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके है इसलिए गुजरात को आर्थिक मजबूती देने में इनका बड़ा सहयोग है।
- नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री होने के साथ साथ एक कवी और लेखक भी है और इन्होने गुजराती में कई लेख भी लिखे है।
- मोदी जी एक लोकप्रिय नेता है जिन्हे बहुत ज्यादा लोगो द्वारा पसंद किया जाता है।
- नरेंद्र मोदी जी सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते है जिस कारण इनके सोशल मीडिया पर भी अच्छे फोल्लोवेर्स है।
इस प्रकार आशा है आपको मोदी जी की इन राजनैतिक जीवन से जुडी बाते पसंद आयी होगी।
भारत के सभी प्रधानमंत्री के नाम और कार्यकाल
अब हम बात करेंगे भारत के प्रधानमंत्री की सूची या प्रधानमंत्री के नाम और उनके कार्यकाल के बारे में।
क्र.स. | प्रधानमंत्री के नाम | कार्यकाल | राजनैतिक दल |
1. | जवाहर लाल नेहरू | 26 फरवरी 1950 – 27 मई1964 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
2. | गुलज़ारी लाल नन्दा (कार्यवाहक) | 27 मई 1964 – 09 जून1964 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
3. | लाल बहादुर शास्त्री | 09 जून 1964 – 11 जनवरी1966 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
4. | गुलज़ारी लाल नन्दा (कार्यवाहक) | 11 जनवरी 1966 – 24 जनवरी 1966 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
5. | श्रीमती इंदिरा गांधी | 24 जनवरी 1966 – 24 मार्च1977 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
6. | मोरारजी देसाई | 24 मार्च 1977 – 28 जुलाई1979 | जनता पार्टी |
7. | चरण सिंह चौधरी | 28 जुलाई 1979 – 14 जनवरी1980 | जनता पार्टी (सेक्युलर) |
8. | श्रीमती इंदिरा गांधी | 14 जनवरी 1980 – 31 अक्टूबर1984 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
9. | राजीव गांधी | 31 अक्टूबर 1984 – 1 दिसम्बर1989 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
10. | विश्वनाथ प्रताप सिंह | 01 दिसम्बर 1989 – 10 नवम्बर1990 | जनता पार्टी |
11. | चन्द्रशेखर सिंह | 10 नवम्बर 1990 – 21 जून1991 | समाजवादी जनता पार्टी |
12. | पी. वी. नरसिंह राव | 21 जून 1991 – 16 मई1996 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
13. | अटल बिहारी वाजपेयी | 16 मई 1996 – 01 जून1996 | भारतीय जनता पार्टी |
14. | एच. डी. देवगौड़ा | 01 जून 1996 – 21 अप्रैल1997 | जनता दल |
15. | इन्द्र कुमार गुजराल | 21 अप्रैल 1997 – 19 मार्च1998 | जनता दल |
16. | अटल बिहारी वाजपेयी | 19 मार्च 1998 – 22 मई2004 | भारतीय जनता पार्टी |
17. | डॉ. मनमोहन सिंह | 22 मई 2004 – 26 मई2014 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
18. | नरेन्द्र मोदी | 26 मई 2014 – पदस्थ | भारतीय जनता पार्टी |
इस प्रकार अब आपको भारत के प्रधानमंत्री के बारे में अच्छे से जानकारी मिल गयी होगी तो चलिए अब हम प्रधान मंत्री से जुड़े कुछ सवालों के जवाब भी जान लेते हैं।
FAQ
भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री कौन है?
भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी है।
प्रधानमंत्री के कार्यकाल की अवधि कितनी होती है?
प्रधानमंत्री के कार्यकाल की अवधि 5 साल की होती है।
दोस्तों अगर आपको हमारी यह पोस्ट भारत का प्रधानमंत्री कौन है पसंद आयी है तो इसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करे और साथ ही साथ आपको इस पोस्ट के साथ कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।
Related Articles:-