दोस्तों इस पोस्ट में भारत के सबसे अमीर राज्य के बारे में चर्चा करने वाले हैं तो क्या आपको पता हैं भारत का सबसे अमीर राज्य कौन सा है अगर नहीं तो इस पोस्ट में हम आपको इस विषय की पूरी जानकारी देने वाले हैं।
भारत जोकि क्षेत्रफल के अनुसार दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश हैं वही अगर जनसंख्या की बात करे तो भारत का दूसरा स्थान हैं। भारत में बहुत से अलग-अलग धर्मो के लोग रहते हैं इसलिए भारत बहुत सी विविधताओं वाला देश हैं।
भारत में कुल 29 राज्य हैं और अगर हम एक राज्य से दूसरे राज्य में चले जाये तो हमे खानपान और भाषा से लेकर पहनावे तक में विविधता देखने को मिल जाती हैं राज्य क्या भारत में एक जिले से दूसरे जिले में भी हमे विविधता देखने को मिलती हैं।
इस पोस्ट में हम भारत के GDP के अनुसार अमीर राज्यों की चर्चा करने वाले हैं क्योकि किसी भी राज्य की अमीरी गरीबी का आंकलन उस राज्य में होने वाले घरेलु उत्पादों के या जीडीपी के आधार पर ही तय किया जाता हैं। तो चलिए थोड़ा विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं।
Contents
भारत का सबसे अमीर राज्य कौन सा है?
अब अगर बात करे भारत के सबसे अमीर राज्य के बारे में तो जीडीपी के अनुसार भारत का सबसे अमीर राज्य महाराष्ट्र हैं जिसकी साल 2020-21 की जीडीपी 32.24 लाख करोड़ रूपए हैं। वही महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई शहर हैं जिसके बारे में आप अच्छे से जानते होंगे।
मुंबई को भारत की आर्थिक राजधानी भी कहाँ जाता हैं जहाँ बड़े-बड़े बिजनेसमैन, उद्योगपति और बड़े-बड़े बॉलीवुड सितारे रहते हैं यानि की मुंबई में सबसे ज्यादा अमीर करोड़पति लोग रहते हैं इसलिए यह दूसरे शहरो की तुलना में जीडीपी में सबसे आगे हैं।
महाराष्ट्र की जीडीपी कितनी हैं - महाराष्ट्र की जीडीपी साल 2020-2021 के अनुसार 32.24 लाख करोड़ रूपए हैं।
चूकी महाराष्ट्र में दूसरे राज्यों की तुलना में ज्यादा आर्थिक केंद्र और Industries हैं और इसी कारण इस राज्य में पैसो की आवक ज्यादा हैं इसीलिए सबसे अमीर राज्यों की लिस्ट में सबसे ऊपर महाराष्ट्र का नाम आता है। साथ ही साथ महाराष्ट्र प्रोग्रामिंग का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक राज्य भी हैं जिससे राज्य को 19 हजार करोड़ रूपए का सालाना किराया प्राप्त होता हैं।
भारत का सबसे विकसित राज्य कौन सा है - अगर बात करे भारत के अबसे विकसित राज्य की तो ऊपर बताये डाटा क़े अनुसार निश्चित तौर पर महाराष्ट्र ही सबसे अमीर और विकसित राज्य हैं और भारत के सबसे सुखी राज्य में भी यह सर्वोच्च स्थान पर हैं।
भारत के 10 सबसे अमीर राज्य
अब हम बात करेंगे जीडीपी के अनुसार भारत के 10 सबसे अमीर राज्य कौन-कौन से है और और उनकी जीडीपी कितनी हैं। तो चलिए थोड़ा विस्तार से समझ लेते हैं।
क्रम | राज्य का नाम | राज्य की जीडीपी (Trillion INR, lakh crore ₹) | Data year |
---|---|---|---|
1 | Maharashtra | ₹32.24 lakh crore (US$450 billion) | 2020–21 |
2 | Tamil Nadu | ₹20.91 lakh crore (US$290 billion) | 2020–21 |
3 | Gujarat | ₹18.85 lakh crore (US$260 billion) | 2020–21 |
4 | Karnataka | ₹18.05 lakh crore (US$250 billion) | 2020–21 |
5 | Uttar Pradesh | ₹17.91 lakh crore (US$250 billion) | 2020–21 |
6 | West Bengal | ₹14.70 lakh crore (US$210 billion) | 2020–21 |
7 | Rajasthan | ₹11.33 lakh crore (US$160 billion) | 2020–21 |
8 | Telangana | ₹11.08 lakh crore (US$160 billion) | 2020–21 |
9 | Andhra Pradesh | ₹10.81 lakh crore (US$150 billion) | 2019–20 |
10 | Kerala | ₹9.78 lakh crore (US$140 billion) | 2020–21 |
इस प्रकार आप भारत के दस सबसे अमीर राज्य की लिस्ट और उनकी जीडीपी के साथ डाटा ईयर भी देख सकते हैं जिसमे सबसे पहले स्थान पर महाराष्ट्र और 10वें नंबर पर केरला स्थित हैं जिसकी जीडीपी 9.78 लाख करोड़ रूपए हैं।
भारत का सबसे अमीर गांव कौन सा है
अभी तक हमने बात की भारत के सबसे अमीर राज्यों के बारे में लेकिन अगर बात करे भारत के सबसे अमीर गांव की तो भारत के गुजरात राज्य के कच्छ जिले का एक गांव मधापर जोकि भारत के सबसे अमीर गावों में सर्वोच्च स्थान पर आता हैं।
इस गांव के अधिकतर लोग NRI हैं और दूसरे देशो में काम करते हैं लेकिन बाहर काम करके भी वह अपने गांव से जुड़े हुए हैं और 7600 घरो वाले इस गांव में कुल 17 बैंक हैं जिसमे 92 हजार लोगो के कुल 5 हजार करोड़ रूपए जमा है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं की यह गांव कितना अमीर है।
तो दोस्तों आशा करते हैं आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी होगी और हमारी शेयर की गयी जानकारी आपके लिए जरूर उपयोगी साबित हुई होगी।
अगर आपको हमारी यह पोस्ट भारत का सबसे अमीर राज्य कौन सा है पसंद आयी हैं तो इसे सोशल मीडिया के माध्यम से अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे जिससे उन्हें भी इस विषय की जानकारी हो सके। साथ ही साथ अगर आपको इस पोस्ट के सन्दर्भ में कोई भी Doubts हैं तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।
Related Articles :-