भारत का सबसे बड़ा मॉल कौनसा है 2023 | Top 10 Mall List

दोस्तों यदि आप शॉपिंग करना पसंद करते है, तो आप भारत के लगभग सभी मॉल के बारे में जरूर जानते होंगे। लेकिन क्या आप भारत के सबसे बड़े मॉल के बारे में जानते है, यदि नहीं तो आज की इस पोस्ट में हम भारत का सबसे बड़ा मॉल कौनसा है, के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले है। इंडिया का सबसे बड़ा मॉल के बारे में जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े।

भारत में कई शॉपिंग मॉल स्थित है। भारत के शॉपिंग मॉल अन्य देशो की तुलना में ग्राहकों को विशेष अनुभव प्रदान करते है। वही दूसरी ओर शॉपिंग मॉल की खास बात यह है की यहां पर एक ही छत के नीचे व्यक्ति को एक विशेष ब्रांड की अपनी जरूरतमंद चीजे उपलब्ध हो जाती है।

भारत का सबसे बड़ा मॉल कौनसा है

भारत में उत्तर से लेकर दक्षिण तक बहुत सारे मॉल स्थित है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक मॉल अपनी एक अलग विशेषता के कारण सुप्रसिद्ध है। यहां हम भारत के टॉप 10 सबसे बड़े मॉल के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले है, जो की निम्न है –

1. लूलू मॉल (Lulu Mall)

भारत का सबसे बड़ा मॉल कौनसा है
इंडिया का सबसे बड़ा मॉल
जयपुर का सबसे बड़ा मॉल
Top 10 Biggest Mall in India
Top 10 Largest Mall in India

भारत का वर्तमान में सबसे बड़ा मॉल केरल राज्य के कोच्चि शहर में स्थित है, जिसे लूलू मॉल के नाम से जाना जाता है। लूलू ग्रुप ने देश में इसके अतिरिक्त चार मॉल और स्थापित किये है, जो की बेंगलोरे, त्रिशूर, तिरुवंतपुरम तथा लखनऊ में स्थित है। यह मॉल चार मंजिलो के साथ 17 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है।

इस मॉल में अलग-अलग ब्रांड की 225 से भी अधिक शॉप शामिल है। इस मॉल में आपके मनोरंजन के लिए रेस्टोरेंट से लेकर हाई कैफे तथा 9-स्क्रीन थियेटर लगे हुए है। साथ ही इस मॉल में दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा आइस रिंक स्थित है। लूलू मॉल में आपको एक ही छत के नीचे सभी बड़े ब्रांड देखने को मिल जाते है।

लूलू ग्रुप का सर्वाधिक कारोबार अरब देशों में फैला हुआ है। इस ग्रुप में दुनियाभर के लगभग 57 हजार से अधिक कर्मचारी शामिल है। लूलू कंपनी को सर्वप्रथम एम. ए. यूसुफ अली ने शुरू किया था, जो केरल के नाटिक्का के रहने वाले है।

  • Location :- Edappally, Kochi
  • समय :- 9 am – 11 pm

2. डीएलएफ (DLF) मॉल ऑफ इंडिया

भारत का सबसे बड़ा मॉल कौनसा है
इंडिया का सबसे बड़ा मॉल
जयपुर का सबसे बड़ा मॉल
Top 10 Biggest Mall in India
Top 10 Largest Mall in India

यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल है। यह नोएडा का सबसे बड़ा मॉल है। यह देश के सबसे लोकप्रिय मॉल में से एक है। इस मॉल की स्थापना फरवरी 2016 में बेनॉय आर्किटेक्चरल फर्म के द्वारा की गयी। यह मॉल लगभग 46 एकड़ के विस्तृत क्षेत्र में कुल 7 मंजिल में फैला हुआ है।

इस मॉल में 75 से भी अधिक रेस्तरां और भोजनालय तथा 330 से भी अधिक ब्रांड शामिल है। साथ ही फैशन और घरेलू सजावट के लिए 80 से अधिक कियोस्क है। इस मॉल के अंतर्गत सबसे बड़े पांच एंटरटेनमेंट जोन स्थित है। इसके अतिरिक्त परिवार के साथ समय बिताने के लिए परफेक्ट स्पॉट है।

  • Location : सेक्टर 18 – नोएडा, उत्तरप्रदेश
  • समय : 10 am – 10 pm

3. सारथ सिटी कैपिटल मॉल

भारत का सबसे बड़ा मॉल कौनसा है
इंडिया का सबसे बड़ा मॉल
जयपुर का सबसे बड़ा मॉल
Top 10 Biggest Mall in India
Top 10 Largest Mall in India

सारथ सिटी कैपिटल मॉल हैदराबाद में स्थित भारत का तीसरा सबसे बड़ा मॉल है। इस मॉल में फैशन, होम डेकोर, आभूषण और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी कई श्रेणीयों में 430 से भी अधिक अंतर्राष्ट्रीय तथा स्थानीय ब्रांड है। यह मॉल 19,31,000 वर्ग फ़ीट के स्पेस के साथ आठ मंजिलो में फैला हुआ है।

इस मॉल में में दो फ़ूड कोर्ट है, जो क्रमश: पहली और चौथी मंजिल पर स्थित है, जो की एक ही समय में 1000 तक के उपभक्ताओं को सेवा प्रदान कर सकता है। इस मॉल के कुछ प्रसिद्ध रेस्तरां गबरू दी छाप, विवाह भोजनम, बीजिंग बाइट्स, टैको बेल, और गोरमेट बक्लावा आदि है।

सारथ मॉल का एएमबी सिनेमा कोंडापुर के सबसे बड़े मूवी थियेटर में से एक है, जिसके अंतर्गत 1638 सदस्य एक साथ फिल्म देख सकते है। इस मॉल में 1400 कारों तथा 4000 बाइक का पार्किंग स्थल है।

  • Location : कोंडापुर,हैदराबाद
  • समय : 11 am – 9:30 pm

4. जेड स्क्वायर मॉल कानपुर

भारत का सबसे बड़ा मॉल कौनसा है
इंडिया का सबसे बड़ा मॉल
जयपुर का सबसे बड़ा मॉल
Top 10 Biggest Mall in India
Top 10 Largest Mall in India

सर्वेक्षण के अनुसार जेड स्क्वायर मॉल भारत के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल में से एक है। यह शॉपिंग मॉल लगभग 9 लाख वर्ग फुट के क्षेत्र पर 5 मंजिलो में विस्तृत रूप से फैला हुआ है। इस शॉपिंग मॉल में 150 से भी अधिक राष्ट्रिय तथा अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड शामिल है।

इस मॉल में चिल्ड्रन स्क्वायर नामक एक खेल क्षेत्र स्थित है, जिसमे कई झूले, गाड़िया तथा विभिन्न खेल स्टेशन शामिल है। यह मॉल कला और शिल्प, पेंटिंग, गायन, नृत्य, कहानी आदि के लिए शिविरों का आयोजन भी करवाता है। इस मॉल के टॉप फ्लोर पर उपभोक्ताओं की भूख को शांत करने के लिए एक बहु-व्यंजन फ़ूड कोर्ट है।

इस मॉल की सबसे बड़ी विशेषता यह है की इसमें आपको मॉल की शुरूआती तीनों मंजिल पर एटीएम सुविधा दी गयी है। इसके अतिरिक्त मॉल में तीन स्तर में पार्किंग सुविधा है, जिसके अंतर्गत 2500 वाहन को एक साथ पार्किंग में लगा सकते है।

  • Location : कानपूर, उत्तरप्रदेश
  • समय : 11 am – 10 pm (Mon – Fri) तथा 11 am – 10:30 pm (Sat-Sun)

5. हिलिट मॉल, कोझीकोड

भारत का सबसे बड़ा मॉल कौनसा है
इंडिया का सबसे बड़ा मॉल
जयपुर का सबसे बड़ा मॉल
Top 10 Biggest Mall in India
Top 10 Largest Mall in India

यह शॉपिंग मॉल देश के सबसे बड़े मॉल की सूचि में से प्रमुख है। हिलीट मॉल भारत के उत्तरी केरल राज्य में कोझीकोड शहर में स्थित है। यह मॉल 810,000 वर्ग फुट के साथ 4 मंजिलो में विस्तृत रूप से फैला हुआ है। इस मॉल की शुरुआत हाईलाइट रियल्टर्स के द्वारा 10 अप्रैल 2015 में की गयी थी।

इस मॉल में 200 से भी अधिक ब्रांडेड रिटेल स्टोर है। साथ ही यह कई सुप्रसिद्ध भोजन विकल्पों के लिए भी सुप्रसिद्ध है। इस मॉल को एक विशेष शॉपिंग-सह-मनोरंजन केंद्र माना जाता है। इस मॉल में एक फ़ूड कोर्ट, दो गेमिंग जोन तथा एक स्नो पार्क स्थित है। इसके अतिरिक्त इस मॉल में 2-व्हीलर्स और 4-व्हीलर्स के लिए अंडरग्राउंड पेड पार्किंग की सुविधा है।

इस मॉल में हाइपरमार्केट भी शामिल किया गया है, जहां आप अपने दैनिक आवश्यकताओ को स्टॉक कर सकते है। इसके अतिरिक्त यह मॉल आपको अपने घर के लिए वस्तुए खरीदने का भी अवसर प्रदान करता है, जिसके अंतर्गत इलेट्रॉनिक्स वस्तुएं तथा आगामी त्योहारों के लिए सजावटी सामान खरीद सकते है।

  • Location : कोझिकोड बायपास, कोझिकोड
  • समय : 10:30 pm – 10:30 pm

6. वर्ल्ड ट्रेड पार्क, जयपुर

भारत का सबसे बड़ा मॉल कौनसा है
इंडिया का सबसे बड़ा मॉल
जयपुर का सबसे बड़ा मॉल
Top 10 Biggest Mall in India
Top 10 Largest Mall in India

वर्ल्ड ट्रेड पार्क देश के राजस्थान राज्य की राजधानी जयपुर का सबसे बड़ा मॉल है। यह जयपुर शहर के सबसे लोकप्रिय मॉलों में से एक है, जिसे शॉर्ट में WTP के नाम से जाना जाता है। इसकी बनावट और सौंदर्यता मन को लुभाने वाली है। इसकी सम्पूर्ण बिल्डिंग नील रंग के कांच से निर्मित है।

यह मॉल 1,300,000 वर्ग फुट के क्षेत्र में 11 मंजिल के साथ विस्तृत रूप से फैला हुआ है। इस भव्य मॉल को दो ब्लॉकों में बांटा गया है। एक नॉर्थ ब्लॉक और दूसरा साउथ ब्लॉक। इन दोनों ब्लॉक को एक विशाल कॉरिडोर दो भागो में विभाजित करता है। इन दोनों ब्लॉक को एक पूल आपस में जोड़ता है, जहा की रेस्तरां है।

इस मॉल में 500 से अधिक स्टोर, एक फ़ूड कोर्ट तथा मनोरंजन क्षेत्र है। इसके अतिरिक्त इस मॉल के द्वारा 24 प्रोजेक्टर वाली एक अनोखी प्रणाली विकसित की है, जो छत पर एक ही छवि पेश करती है। इस तरह का सिस्टम आपको दुनिया में कही और देखने को नहीं मिलता है।

  • Location : मालवीय नगर, जयपुर
  • समय : 11 am – 10 pm

7. फीनिक्स मार्केटसिटी, बैंगलोर

भारत का सबसे बड़ा मॉल कौनसा है
इंडिया का सबसे बड़ा मॉल
जयपुर का सबसे बड़ा मॉल
Top 10 Biggest Mall in India
Top 10 Largest Mall in India

यह शॉपिंग मॉल बैंगलोर के सबसे अधिक पसंद किये जाने वाले मॉल में से एक है। इस मॉल में 250 से भी अधिक स्टोर तथा 30 से अधिक भोजन विकल्प के साथ एक विशाल फ़ूड कोर्ट है। इसके अतिरिक्त इसमें बच्चो और वयस्कों के लिए मनोरंजन के रूप में 9-स्क्रीन पीवीआर मल्टीप्लेक्स और अमीबा जैसे गेमिंग जोन है।

साथ ही यहां पर आपको सैलून की सुविधा भी उपलब्ध है। इस मॉल में पार्किंग की कोई समस्या नहीं है। इस मॉल में पार्किंग के लिए एक साथ 1700 कारें खड़ी कर सकते है।

  • Location : वाइटफील्ड मैन रोड, महादेवपुरा बैंगलोर
  • समय : 10.30 am – 10.00 pm (Mon-Fri) तथा 10.30 am – 11.00 pm (Sat-Sun)

8. एलांते मॉल चंडीगढ़

भारत का सबसे बड़ा मॉल कौनसा है
इंडिया का सबसे बड़ा मॉल
जयपुर का सबसे बड़ा मॉल
Top 10 Biggest Mall in India
Top 10 Largest Mall in India

एलांते मॉल चंडीगढ़ का सबसे बड़ा मॉल है। इस मॉल की सौंदर्यता हर किसी के मन को लुभाने वाली है। यह मॉल कुल पांच मंजिलो के साथ 20 एकड़ के विस्तृत भू-भाग पर फैला हुआ है। इसमें कैफे से भरा एक आंगन और एक फ़ूड कोर्ट है।

यहां एक 8-स्क्रीन पीवीआर मल्टीप्लेक्स और फन सिटी भी है, जो की लैंडमार्क ग्रुप के द्वारा निर्मित बच्चों का मनोरंजन क्षेत्र है। इस मॉल के मुख्य रूप से दो दरवाजे है। साथ ही इस मॉल में बहुस्तरीय पार्किंग क्षेत्र भी शामिल है।

  • Location : इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1, चंडीगढ़
  • समय : 11.00 am – 11.00 pm

9. एस्प्लेनेड वन

भारत का सबसे बड़ा मॉल कौनसा है
इंडिया का सबसे बड़ा मॉल
जयपुर का सबसे बड़ा मॉल
Top 10 Biggest Mall in India
Top 10 Largest Mall in India

यह ओडिशा राज्य जा सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल है, जो की भुवनेश्वर में स्थित है। इस शॉपिंग मॉल में कई बड़े ब्रांड मौजूद है। इसके अतिरिक्त इस 9 मंजिला शॉपिंग मॉल में एक विशाल फ़ूड कोर्ट है। साथ ही कई प्रकार के खाद्य और पेय पदार्थो की सुप्रसिद्ध दुकाने है। साथ ही मनोरंज के लिए एक गेमिंग जोन क्षेत्र है, जो इस मॉल की लोकप्रियता को आकर्षित करता है।

  • Location : रसूलगढ़ औद्योगिक एस्टेट, भुवनेश्वर
  • समय : 11.00 am – 10.00 pm

10. फीनिक्स मार्केटसिटी, चेन्नई

भारत का सबसे बड़ा मॉल कौनसा है
इंडिया का सबसे बड़ा मॉल
जयपुर का सबसे बड़ा मॉल
Top 10 Biggest Mall in India
Top 10 Largest Mall in India

फीनिक्स मार्केटसिटी चेन्नई के सबसे लोकप्रिय शॉपिंग मॉल में से एक है। इस मॉल में कई राष्ट्रिय और अंतर्राष्ट्रीय ब्रांडो के 300 से अधिक रिटेल शॉप है। इसके अलावा यह मॉल 27-स्क्रीन जैज़ सिनेमाज मल्टीप्लेक्स और शहर की पहली IMAX स्क्रीन का भी घर है। मनोरंजन क्षेत्र में फन सिटी और स्केरी हाउस जैसे गेमिंग क्षेत्र शामिल है। साथ ही भारी भीड़ को समायोजित करने के लिए एक बहुस्तरीय पार्किंग शामिल है।

  • Location : वेलाचेरी मेन रोड, वेलाचेरी, चेन्नई
  • समय : 11.00 am – 10.00 pm (Mon-Fri) तथा 10.00 am – 10.00 pm (Sat-Sun)

FAQs : Top 10 Biggest Mall in India

पूरी दुनिया का सबसे बड़ा मॉल कौन सा है?

दुनिया का सबसे बड़ा मॉल ईरान के तेहरान शहर में स्थित ईरान मॉल है, जो लगभग 1,950,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है।

भारत में कितने लुलु मॉल है?

भारत में पांच जगह लूलू मॉल स्थित है। जो की क्रमशः कोच्चि, त्रिवेंद्रम, त्रिशूर, बेंगलुरु और लखनऊ में स्थित हैं।

यूपी का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल कौन सा है?

राजधानी लखनऊ शहर में स्थित लूलू मॉल यूपी का सबसे बड़ा मॉल है। लखनऊ का यह सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल 2.2 मिलियन वर्ग फुट में फैला हुआ है।

Conclusion :-

इस पोस्ट में भारत का सबसे बड़ा मॉल कौनसा है, के बारे में जानकारी प्रदान की गयी है। उम्मीद करते है की इस पोस्ट पढ़ने के बाद आप Top 10 Largest Mall in India के बारे में अच्छे से जान गए होंगे।

यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आयी होगी। यदि आपको इस पोस्ट से समन्धित कोई डाउट हो, तो कमेंट करके जरूर बताये। साथ ही इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, ताकि वे भी भारत के सबसे बड़े मॉल के बारे में जान पाए।

Read More Articles
दुनियां की सबसे बड़ी कंपनी कौनसी हैं
भारत की सबसे पहली फिल्म कौनसी थी
गूगल का मालिक कौन हैं और किस देश की कंपनी हैं
दुनियाँ का सबसे बड़ा धर्म कौनसा हैं
भारत में सबसे पहले सूर्योदय कहाँ होता हैं
विश्व में सबसे पहले सूर्योदय कहाँ होता हैं
साल का सबसे बड़ा दिन कौनसा होता हैं
यूट्यूब का मालिक कौन हैं और कहाँ की कंपनी हैं
आईडिया का मालिक कौन हैं और कहाँ की कंपनी हैं
एयरटेल का मालिक कौन हैं और कहाँ की कंपनी हैं
पोस्ट को शेयर करें

मेरा नाम Ram Gadri है। मैं इस Blog का Founder और Content writer हूँ। हमारा इस Blog को बनाने का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषी लोगों को इंटरनेट से जुड़ी जानकारी प्रदान करवाना है। यहाँ आपको शिक्षा, तकनिकी, कंप्यूटर और मेक मनी से जुड़ी हर तरह की जानकारी अपनी मातृ भाषा में मिलने वाली है।

Leave a Comment