भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा हैं ~ 2023

इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे की जनसंख्या और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा हैं या सबसे छोटा राज्य कौन सा हैं और साथ ही साथ और भी रोचक जानकारी।

दोस्तों भारत जनसंख्या की दृष्टि से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश हैं और वही अगर क्षेत्रफल की बात करे तो भारत का सातवां नंबर आता हैं यानि की क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत सातवां सबसे बड़ा देश हैं। इस पोस्ट में हम भारत के सबसे बड़े राज्य की बात करने वाले हैं।

अब आप में से बहुत से लोगो को इसका जवाब पता होगा लेकिन आपको बता दे हम इस पोस्ट में और भी रोचक जानकारी देने वाले हैं इसलिए पोस्ट बहुत ही महत्वपूर्ण और इंट्रेस्टिंग होने वाली हैं। इसलिए पोस्ट को स्किप नहीं करे और इसे शुरू से अंत तक ध्यानपूर्वक पूरा पढ़े।

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा हैं

अगर बात करे क्षेत्रफल की दृष्टि से तो क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य राजस्थान हैं। राजस्थान का कुल क्षेत्रफल  342,239 वर्ग कि.मी. हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर हैं और राजस्थान में कुल 33 जिले हैं। राजस्थान का सबसे बड़ा जिला जैसलमेर हैं।

राजस्थान की मुख्य भाषा हिंदी हैं और क्षेत्रीय भाषा के रूप में मेवाड़ी मारवाड़ी बोली जाती हैं। राजस्थान की कुल जनसंख्या 6,85,48,437 हैं यानि की लगभग 6 करोड़ 85 लाख हैं। राजस्थान जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सातवां सबसे बड़ा राज्य हैं।

राजस्थान का लिंगानुपात 926 यानि की प्रत्येक 1000 पुरुषो पर 926 महिलाये हैं। वही राज्य की 75.11 प्रतिशत आबादी गावों में निवास करती हैं और बाकि बची 24.89 प्रतिशत शहरो में निवास करती हैं।

भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य कौनसा हैं

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य मध्यप्रदेश हैं जिसका कुल क्षेत्रफल 308,245 वर्ग की.मी. हैं और यह भारत के मध्य में स्थित हैं।  

क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य कौन सा हैं

चलिए अब जान लेते हैं सबसे छोटे राज्य के बारे में या क्षेत्रफल के अनुसार भारत का सबसे छोटा राज्य कौनसा हैं तो आपको बता दे गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य हैं। जिसका कुल क्षेत्रफल मात्र 3,702 वर्ग किलोमीटर है।

गोवा को 30 मई 1987 को भारत के राज्य का दर्जा दिया गया था। यहाँ की कुल जनसंख्या लगभग 14 लाख 57 हजार के करीब हैं। ख़ूबसूरती के मामले में गोवा का Beach बहुत ही प्रसिद हैं और यहाँ दुनियाभर के पर्यटक छुटिया मनाने आते हैं।

गोवा का लिंगानुपात 968 हैं वही इस राज्य की ज्यादातर आबादी शहरो में रहती हैं। गोवा में लगभग 62 प्रतिशत आबादी शहरो में और 38 प्रतिशत आबादी गावों में निवास करती हैं।

भारत का जनसंख्या में सबसे बड़ा राज्य कौन सा हैं

भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा हैंक्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य कौन सा हैजनसंख्या में सबसे बड़ा राज्य कौन सा हैंसबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य कौन सा हैसबसे कम जनघनत्व वाला राज्य

अब अगर बात करे जनसंख्या के मामले में भारत का दूसरा स्थान हैं वही अगर बात करे की भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य कौन सा हैं तो आपको बता दे जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तरप्रदेश हैं जिसकी कुल जनसंख्या 19,95,81,477 यानि की लगभग 19 करोड़ 95 लाख 81 हजार हैं।

जोकि भारत की कुल जनसंख्या का 16.49 प्रतिशत हैं। यह जनसंख्या लगभग ब्राज़ील देश की कुल जनसंख्या के बराबर हैं। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ हैं और न्यायिक राजधानी इलाहबाद हैं।

उत्तरप्रदेश का कुल क्षेत्रफल 240,928 कि॰मी2 हैं। क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तरप्रदेश चौथा सबसे बड़ा राज्य हैं और इस राज्य का लिंगानुपात 908 हैं वही इस राज्य की 77 प्रतिशत आबादी गावों में और 23 प्रतिशत आबादी शहरो में निवास करती हैं। उत्तरप्रदेश में कुल 75 जिले हैं।

भारत का जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य कौन सा हैं

जनसंख्या की द्रष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य सिक्किम हैं जिसमे भारत की सबसे कम जनसंख्या रहती हैं। सिक्किम की कुल जनसंख्या 6,07,688 हैं जोकि भारत की कुल जनसंख्या का केवल 0.05% के बराबर हैं। वही इसका कुल क्षेत्रफल 7,096 कि॰मी2 हैं।

सिक्किम का लिंगानुपात 889 हैं वही यहाँ की 75 प्रतिशत आबादी गावो में ही निवास करती हैं।

सबसे ज्यादा और सबसे कम जनघनत्व वाला राज्य

अब अगर बात करे जनघनत्व या जनसंख्या घनत्व की तो सबसे ज्यादा जनसंख्या घनत्व वाला राज्य बिहार हैं। जहां का जनसंख्या घनत्व 1106 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर हैं।

वही अगर बात करे सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाले राज्य की तो अरुणाचल प्रदेश का जनघनत्व सबसे कम हैं जहा 17 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर का जनघनत्व ही हैं।

केंद्रशासित प्रदेशो की बात करे तो सबसे ज्यादा जनसंख्या घनत्व वाला केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली हैं।

तो दोस्तों आशा करते हैं आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी होगी और आपके लिए यह जानकारी उपयोगी साबित हुई होगी।

अगर आपको हमारी यह पोस्ट भारत का सबसे बड़ा राज्य कौनसा हैं पसंद आयी हैं तो इसे सोशल मीडिया के माध्यम से अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। साथ ही साथ अगर आपको इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts हैं तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।

Related Articles :-

पोस्ट को शेयर करें

Lucky, Techgyanhindi.com के Content Writer हैं। इन्हें लोगों को नयी नयी जानकारी पहुँचाने में बहुत ख़ुशी मिलती है। वहीँ ये ऐसे content लिखना पसंद करते हैं जिन्हें की लोग पसदं करें और वो उनके लिए उपयोगी हो।

Leave a Comment