दोस्तों हमने पिछली पोस्ट में भारत के सबसे अमीर राज्यों के बारे में बात की थी और इस पोस्ट में हम जानेंगे की भारत का सबसे गरीब राज्य कौन सा है और भारत के 10 सबसे गरीब राज्यों की चर्चा करने वाले हैं।
हमारे देश भारत में बहुत से राज्य ऐसे हैं जो बहुत ज्यादा विकसित हैं तो बहुत से राज्य ऐसे भी हैं जो ज्यादा विकसित नहीं हैं और पिछड़े हुए है और इसके बेरोजगरी के साथ-साथ और भी बहुत से कारण हो सकते हैं। जिस प्रकार हमे भारत में अलग-अलग राज्यों में खानपान और धर्म और पहनावे में विविधता देखने को मिलती हैं।
अगर बात करे अमीरी और गरीबी के मध्य भेद की तो यह किसी भी राज्य की जीडीपी पर निर्भर करता हैं। अगर किसी राज्य की जीडीपी ज्यादा हैं तो उसे अमीर राज्य की श्रेणी में शामिल किया जाता हैं वही अगर किसी राज्य की जीडीपी कम हैं तो उसकी गिनती गरीब राज्य में की जाती हैं।
उसी प्रकार हमे सभी राज्यों में उनकी जीडीपी और अमीरी तथा गरीबी में भी विविधता देखने को मिलती हैं इस पोस्ट में हम आपको भारत के सबसे गरीब राज्यों की जानकारी देने वाले हैं इसलिए पोस्ट को अंत तक ध्यानपूर्वक पूरा पढ़े।
विषयसूची
भारत का सबसे गरीब राज्य कौन सा है 2021
अब अगर बात करे भारत के सबसे गरीब राज्य की तो गरीब राज्यों की लिस्ट में सबसे पहले स्थान पर छत्तीसगढ़ राज्य आता है। छत्तीसगढ़ भी पहले मध्यप्रदेश का हिस्सा हुआ करता था लेकिन सन 2000 में इसे एक अलग राज्य के रूप में घोषित कर दिया।
छत्तीसगढ़ की कुल जीडीपी ₹3.50 lakh crore (US$49 billion) हैं वही छत्तीसगढ़ में कुल जनसंख्या का एक तिहाई हिस्सा गरीबी रेखा के नीचे हैं और लगभग 93% लोग छत्तीसगढ़ में गरीब हैं। वही इस राज्य का गरीबी स्तर 39.93% है।
अगर छत्तीसगढ़ राज्य की कमाई की बात करे तो इस राज्य का भारत में उत्पादित कुल स्टील का केवल 15 प्रतिशत योगदान हैं। छत्तीसगढ़ के बाद दूसरे स्थान पर झारखण्ड आता हैं और तीसरे स्थान पर मणिपुर।
भारत के 10 सबसे गरीब राज्य कौन से है
अब हम जानेंगे भारत के दस सबसे गरीब राज्यों के बारे में की भारत के दस सबसे गरीब राज्य कौन-कौन से है।
क्रम स. | राज्य का नाम | राज्य की जीडीपी | गरीबी रेखा का स्तर (%) |
1 | छत्तीसगढ़ | ₹3.50 lakh crore (US$49 billion) | 39.93 |
2 | झारखण्ड | ₹3.29 lakh crore (US$46 billion) | 39.93 |
3 | मणिपुर | ₹0.318 lakh crore (US$4.5 billion) | 36.89 |
4 | अरुणाचल प्रदेश | ₹0.273 lakh crore (US$3.8 billion) | 34.67 |
5 | बिहार | ₹7.57 lakh crore (US$110 billion) | 33.74 |
6 | ओडिशा | ₹5.09 lakh crore (US$71 billion) | 32.59 |
7 | असम | ₹3.74 lakh crore (US$52 billion) | 31.98 |
8 | मध्यप्रदेश | ₹9.17 lakh crore (US$130 billion) | 31.65 |
9 | उत्तरप्रदेश | ₹17.05 lakh crore (US$240 billion) | 29.43 |
10 | कर्नाटक | ₹16.29 lakh crore (US$230 billion) | 20.91 |
इस प्रकार आप इस लिस्ट में जीडीपी और गरीबी रेखा के स्तर के अनुसार भारत के दस सबसे गरीब राज्यों को देख सकते हैं और इस श्रेणी में सबसे ऊपर छत्तीसगढ़ और वही दसवे नंबर पर कर्नाटक हैं जिसकी जीडीपी 16.29 लाख करोड़ रूपए हैं वही इस राज्य की गरीबी रेखा का स्तर 20.91 प्रतिशत हैं।
भारत का सबसे पिछड़ा राज्य कौन सा है
अगर बात करे भारत के सबसे पिछड़े राज्य की तो जैसा की ऊपर के आकड़ो से पता चल रहा हैं भारत का सबसे पिछड़ा राज्य छत्तीसगढ़ ही हैं जहाँ गरीबी रेखा का स्तर 39.93 प्रतिशत हैं और वही 93 प्रतिशत आबादी गरीब हैं। और इन्ही आकड़ो के आधार पर हम छत्तीसगढ़ को भारत का सबसे गरीब और पिछड़ा राज्य कह सकते हैं।
भारत का सबसे गरीब जिला कौन सा है
अब तक हमने राज्य की बात की लेकिन अगर बात करे भारत के सबसे गरीब जिले के बारे में तो भारत का सबसे गरीब जिला अलीराजपुर हैं जोकि मध्यप्रदेश में स्थित हैं। अलीराजपुर की कुल जनसंख्या का 76.5 प्रतिशत हिस्सा गरीब हैं।
तो दोस्तों हमारी शेयर की गयी जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी और आशा करते हैं हमेशा की तरह हमारी यह पोस्ट भी आपको बहुत पसंद आयी होगी।
अगर आपको हमारी यह पोस्ट भारत का सबसे गरीब राज्य कौन सा है पसंद आयी हैं तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करे और साथ ही साथ अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts हैं तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।
Related Articles :-