ब्लड ग्रुप की खोज किसने की और कब हुई विस्तार से जानें

नमस्कार दोस्तों, हमारी आज की इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले है ब्लड ग्रुप की खोज किसने की और इसकी खोज कब हुई से सम्बंधित जानकारी विस्तार से।

ब्लड जिसे रक्त या खून भी कहा जाता है, यह हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो हमारे शरीर में नसों के माध्यम से प्रवाहित होता है और हमारे शरीर में आवश्यक पोषण तत्व और ऑक्सीजन पहुंचाता है।

इसके अलावा रक्त या ब्लड हमारे शरीर में होने वाले संक्रमण से भी बचाता है और इसमें बहुत से और भी तत्व जैसे WBC, RBC, प्लेटलेट्स आदि पाए जाते है जो हमारे शरीर में होने वाली Injury पर रक्त का थक्का जमा देते है जिससे रक्त का अत्यधिक प्रवाह रूक जाता है।

अलग-अलग मनुष्य के शरीर में अलग-अलग प्रकार का Blood Group होता है जैसे A+, AB+, AB-, O+, O-, आदि और ऐसा जरुरी नहीं है की अगर आपके पिता या माता का रक्त AB+ है तो आपका भी यही ब्लड ग्रुप होगा, आपका ब्लड ग्रुप अलग भी हो सकता है।

क्या आपको पता है सबसे पहले Blood Group की खोज किसने की थी? और Blood Group के कुल कितने प्रकार होते है? O ब्लड ग्रुप की खोज किसने की? अगर नहीं तो इस पोस्ट में आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिलने वाली है इसलिए पोस्ट को अंत तक ध्यानपूर्वक पूरा जरूर पढ़े।

Blood Group क्या है (What is Blood Group in Hindi)

किसी भी व्यक्ति का ब्लड ग्रुप उसके जन्म से लेकर मृत्यु तक Same ही रहता है। मनुष्यों में कुल 8 प्रकार का ब्लड ग्रुप पाया जाता है(A+, B+, AB+, O+, O-, A-, B-, AB-).

किसी भी मनुष्य के शरीर में एंटीजन और एंटीबॉडी नामक दो प्रोटीन अणु होते है जिनके उपस्थित और अनुपस्थिति के अनुसार ब्लड ग्रुप डिसाइड किया जाता है।

एंटीजन मुख्यतः लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के सतह पर परत के रूप में उपस्थित होता है। यह मुख्य्तः A और B दो प्रकार के होते है।

प्रत्येक ब्लड ग्रुप में Rh पॉजिटिव और Rh नेगेटिव होता है और यह Rh एंटीजन की उपस्थिति के कारण निर्धारित होता है। अगर रक्त में Rh एंटीजन उपस्थित है तो यह Rh पॉजिटिव होता है और अगर यह अनुपस्थित होता है तो Rh नेगेटिव।

एक स्वस्थ मनुष्य के शरीर में लगभग 4 से 6 लीटर ब्लड होता है। चलिए अब जानते है आखिर ब्लड ग्रुप के खोजकर्ता कौन है?

 ब्लड ग्रुप की खोज किसने की

सबसे पहले ब्लड ग्रुप की खोज सन 1901 में कार्ल लैंडस्टीनर ने की थी। कार्ल लैंडस्टीनर ने सबसे पहले तीन ब्लड ग्रुप की खोज की थी जिसे उन्होंने A, B, C नाम दिया था और उन्हें अपने इस काम के लिए सन 1930 में नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

सन 1902 यानि एक साल बाद अल्फ्रेड फोन डिकास्टेलो नाम के एक वैज्ञानिक ने AB Blood Group की खीज की थी तो अगर आप जानना चाहते है की एबी ब्लड ग्रुप की खोज किसने की तो इसकी खोज अल्फ्रेड फोन डिकास्टेलो ने की थी।

ब्लड ग्रुप की खोज के दौरान कार्ल लैंडस्टीनर ने बहुत से अलग-अलग लोगो के Red Blood Cells की जाँच की प्लाज्मा कोशिकाओं की क्रॉस मैचिंग की और उन्होंने पाया की अलग अलग रक्त में अलग अलग तत्व मौजूद है और इस तरीके से उन्होंने अलग अलग ब्लड ग्रुप की खोज की।

ब्लड ग्रुप के प्रकार (Types of Blood Group)

Blood Group के मुख्यतः 8 प्रकार होते है जो की निम्न्लिखित है।

  1. A positive blood group – इसमें A एंटीजन होता है। इस ब्लड ग्रुप वाले लोग A+ या AB+ वाले को ब्लड डोनेट कर सकते है।
  2. A negative blood group – इसमें A एंटीजन अनुपस्थित होता है। इस ब्लड ग्रुप वाले लोग A- या AB- ग्रुप को ब्लड डोनेट कर सकते है।
  3. B positive blood group – इसमें B एंटीजन उपस्थित होता है। यह व्यक्ति B+ और AB+ वाले लोगो को ब्लड डोनेट कर सकते है।
  4. B negative blood group – इसमें B एंटीजन अनुपस्थित रहता है। इस ग्रुप वाले व्यक्ति B- या AB- वाले ब्लड ग्रुप वालो को ब्लड डोनेट कर सकते है।
  5. AB positive blood group – इसमें A और B दोनों एंटीजन उपस्थित होते है। यह व्यक्ति केवल AB+ वाले व्यक्ति को ही ब्लड डोनेट कर सकते है लेकिन इस ग्रुप के लोगो को किसी भी ग्रुप का ब्लड चढ़ाया जा सकता है।
  6. AB negative blood group – इस ब्लड ग्रुप में A और B दोनों एंटीजन अनुपस्थित होते है।
  7. O positive blood group – इस ब्लड ग्रुप में A और B दोनों ही एंटीजन नही होते है। इस ग्रुप के ब्लड को किसी भी पॉजिटिव ब्लड ग्रुप के व्यक्ति को डोनेट किया जा सकता है।
  8. O negative blood group – इस ब्लड ग्रुप का व्यक्ति केवल अपने ब्लड ग्रुप के व्यक्ति से ही ब्लड ले सकता है इस ब्लड ग्रुप को Universal Doner भी कहते है।

ब्लड समूह सम्बंधित जानकारी

किसी भी व्यक्ति को किसी दूसरे व्यक्ति का रक्त चढ़ाने से पहले उसके रक्त की जाँच कर लेनी चाहिए की उसका ब्लड ग्रुप क्या है और क्या उस ग्रुप का रक्त उसे चढ़ाया जा सकता है या नहीं?

क्योकि अगर किसी दूसरे ब्लड ग्रुप को गलत व्यक्ति को चढ़ा दिया जाता है तो उसके रक्त में थक्का बन जाता है जिससे उसकी मृत्यु भी हो सकती है।

इसी कारण आपको अपना ब्लड टेस्ट जरूर करवाना चाहिए जिससे पता रहे की आपका ब्लड ग्रुप क्या है और आप किसी भी जरूरतमंद को अपना ब्लड डोनेट भी कर सके।

शरीर में खून की कमी के कारण एनीमिया नामक बीमारी हो जाती है। इस बीमारी में हमारे शरीर में Red Blood Cells यानि लाल रक्त कोशिकाओं की कमी हो जाती है।

FAQs

ब्लड ग्रुप कुल कितने प्रकार के होते है।

ब्लड ग्रुप मुख्यतः 8 प्रकार के होते है। जो की इस प्रकार है (A+, B+, AB+, O+, O-, A-, B-, AB-).

अपना ब्लड ग्रुप कैसे पता कर सकते है?

आप अपना ब्लड ग्रुप पता करने के लिए अपना ब्लड टेस्ट करवा सकते है और ब्लड टेस्ट के माध्यम से आप अपना ब्लड ग्रुप पता कर सकते है।

Conclusion –

अब आपको समझ में आ गया होगा की Blood Group की खोज किसने की तथा कब की, अगर इससे जुड़ा आपका कोई सवाल हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताये।

इसके साथ ही अगर आपको जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें, जिससे उन्हें भी खून के ग्रुप की जाँच कब और किसने की इसके बारे में जानकारी मिल सके।

Related Articles:-

पोस्ट को शेयर करें

Lucky, Techgyanhindi.com के Content Writer हैं। इन्हें लोगों को नयी नयी जानकारी पहुँचाने में बहुत ख़ुशी मिलती है। वहीँ ये ऐसे content लिखना पसंद करते हैं जिन्हें की लोग पसदं करें और वो उनके लिए उपयोगी हो।

Leave a Comment