BPL सूची में अपना नाम कैसे देखें ऑनलाइन 2024

हेलो दोस्तों नमस्कार आज की पोस्ट में हम ऑनलाइन BPL सूची में अपना नाम कैसे देखें इसके बारे में जानने वाले है, भारत सरकार द्वारा राशन कार्ड को पांच भागो में विभाजित किया गया हैं और अलग-अलग परिवारों को उनकी आय के हिसाब से अलग-अलग राशन कार्ड बनवाने पड़ते हैं।

लेकिन हम मुख्य रूप से BPL और APL इन दो प्रकार के राशन कार्ड के बारे में ही जानते हैं और BPL राशन कार्ड सरकार द्वारा उन परिवारों को दिया जाता हैं जो सरकार द्वारा तय की गई गरीबी रेखा के निचले स्तर पर आते हैं और इन्हें सरकार द्वारा कई सारे फायदे भी दिए जाते हैं।

अगर आप भी BPL की श्रेणी में आते हैं और BPL List में अपना नाम देखना चाहते हैं जिससे सरकार द्वारा मिलने वाले लाभ का फायदा उठा सके तो आप बिलकुल ही सही पोस्ट पढ़ रहे हैं। यहाँ हम आपको ग्राम पंचायत वाइज BPL List कैसे देखें इसके बारे में बताने वाले हैं।

इससे पहले कई लोगों को BPL क्या हैं और BPL का Full Form क्या होता हैं इसके बारे में भी जानकारी नहीं होती हैं तो थोड़ा इसके बारे में जान लेते हैं।

BPL का मतलब क्या होता हैं

BPL का Full Form :- Below Poverty Line होता हैं, जिसका मतलब होता हैं सरकार द्वारा निर्धारित गरीबी रेखा के निचले स्तर के लोग। सरकार द्वारा इनको आगे लाने के लिए कई कदम उठाये जाते हैं और उन्हें सरकार द्वारा कई सारी सुविधाएँ बिल्कु मुफ्त में दी जाती हैं।

इस लिस्ट में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार का आर्थिक नुकसान होने पर उसकी भरपाई सरकार द्वारा की जाती हैं। BPL सूची लोगों की आय और एक निश्चित पैमाने के आधार पर सरकार द्वारा तैयार की जाती हैं।

दोस्तों अगर आप भी BPL की सूचि में आते हैं तो BPL राशन कार्ड सूचि कैसे देखें इसके बारे में जानना आपके लिए भी काफी जरुरी हैं तो चलिए विस्तार से जान लेते हैं।

BPL सूची में अपना नाम कैसे देखें

दोस्तों हम यहाँ पर बीपीएल सूचि में नाम देखने का बहुत ही आसान तरीका जानने वाले हैं, जिससे आप भारत के किसी भी राज्य या किसी भी जिले के रहने वाले हैं इस तरीके से आप अपनी ग्राम पंचायत की BPL लिस्ट देख सकते हैं। तो चलिए स्टेप बाय स्टेप जान लेते हैं।

Step-1. सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में किसी भी Browser को ओपन कर लें और SECC BPL List लिखकर सर्च कर लें।

Step-2. अब आपको IPPE2:NREGA List लिखा दिखाई देगा इस पर क्लिक करें जिससे आप mnregaweb2.nic.in वेबसाइट पर पहुँच जाओगे। आप चाहो तो डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी वेबसाइट पर जा सकते हैं।

BPL सूची में अपना नाम कैसे देखेंBPL राशन कार्ड सूचि कैसे देखेंBPL का Full Form क्या होताBPL का मतलब क्या होता हैंBPL List Download कैसे करें

Step-3. अब आपके सामने नरेगा की ऑफिसियल वेबसाइट ओपन हो जाएगी, यहाँ से BPL List देखने के लिए यहाँ पर आपको निम्न जानकारी भरनी होगी

BPL सूची में अपना नाम कैसे देखेंBPL राशन कार्ड सूचि कैसे देखेंBPL का Full Form क्या होताBPL का मतलब क्या होता हैंBPL List Download कैसे करें
  • State:- यहाँ पर अपने राज्य को चुनें।
  • District:- यहाँ पर अपने जिले को चुनें।
  • Block:- यहाँ पर अपने Block का नाम चुनें।
  • Panchayat:- अब इसमें अपन ग्राम पंचायत का नाम चुनें।
  • Language:- यहाँ पर आपको भाषा चुनने का ऑप्शन मिल जाता हैं इसमें Local Language चुनें या English ही रहने दें।

दोस्तों ऊपर बताई जानकारी सही से भरने के बाद निचे आपको Submit का एक बटन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।

Step-4 सबमिट पर क्लिक करते ही आपके सामने आपकी ग्राम पंचायत की BPL सूचि ओपन हो जाएगी, यहाँ आपको बहुत ही बड़ी सूचि मिलेगी यहाँ से आप अपना या किसी का भी नाम bpl सूचि में हैं की नहीं देखना चाहते हैं तो बहुत ही आसानी से देख सकते हैं।

BPL सूची में अपना नाम कैसे देखेंBPL राशन कार्ड सूचि कैसे देखेंBPL का Full Form क्या होताBPL का मतलब क्या होता हैंBPL List Download कैसे करें

यहाँ पर आपको Village वाइज BPL लिस्ट दिखाई देगी, आपकी ग्राम पंचायत में जितने भी गाँव है सभी की सूचि यहाँ पर दिखाई देगी।

Step-5. कई लोग अपने गाँव की BPL List Download कैसे करें जानना चाहते हैं और अगर आप भी इसे डाउनलोड करना चाहते हैं तो स्क्रॉल डाउन करके सबसे निचे जाएँ और यहाँ पर आपको Download in Excel और Print का ऑप्शन मिलेगा जिससे डाउनलोड कर सकते हैं।

BPL सूची में अपना नाम कैसे देखेंBPL राशन कार्ड सूचि कैसे देखेंBPL का Full Form क्या होताBPL का मतलब क्या होता हैंBPL List Download कैसे करें

आप चाहे तो Print के ऑप्शन पर क्लिक करके Save as PDF पर क्लिक करके भी इस फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं

दोस्तों उम्म्मीद करता हूँ BPL सूची में अपना नाम कैसे देखें या अपनी ग्राम पंचायत की BPL सूची कैसे देखें के बारे में आपको अच्छे से समझ में आ गया होगा, लेकिन फिर भी अगर आपको BPL सूची में नाम देखने में कोई दिक्कत होती हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

और जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें, जिससे वे भी अपना नाम इस सूचि में देख सके।

Read More :-

पोस्ट को शेयर करें

मेरा नाम Ram Gadri है। मैं इस Blog का Founder और Content writer हूँ। हमारा इस Blog को बनाने का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषी लोगों को इंटरनेट से जुड़ी जानकारी प्रदान करवाना है। यहाँ आपको शिक्षा, तकनिकी, कंप्यूटर और मेक मनी से जुड़ी हर तरह की जानकारी अपनी मातृ भाषा में मिलने वाली है।

Leave a Comment