Computer और Laptop में क्या अंतर हैं विस्तार से जानें

नमस्कार दोस्तों, आज की इस पोस्ट में हम जानने वाले है Computer और Laptop में क्या अंतर हैं और कौनसा हमारे लिए बेस्ट है आदि की जानकारी विस्तार से। जब भी हमे कोई सिस्टम डिवाइस जैसे लैपटॉप या कंप्यूटर खरीदना होता है तो अक्सर हम कंफ्यूज रहते है की लैपटॉप सही रहेगा या कंप्यूटर।

क्योकि अगर हमे कही बाहर जाना है तो हम लैपटॉप को अपने साथ ले जा सकते है और अपना काम कर सकते है लेकिन कंप्यूटर को साथ ले जाना संभव नहीं है। लेकिन अगर आपको एक ही जगह बैठकर अपना काम करना है तो आपको लगता है की डेस्कटॉप आपके लिए सही रहेगा।

ऐसे में हमारे सामने दो स्थितियां आ जाती है की आखिर लैपटॉप खरीना सही रहेगा या कंप्यूटर खरीदना सही रहेगा। अगर आपके मन में भी ऐसी ही कोई स्थिति बनी हुई है तो आज की हमारी पोस्ट आपके लिए बहुत मददगार होने वाली है क्योकि इस पोस्ट में हम लैपटॉप और कंप्यूटर के फायदे और नुकसान के साथ पूरा Comparison करने वाले है।

इसलिए इस पोस्ट को पूरा पढ़े और उसके बाद में निर्णय ले की आपके लिए लैपटॉप सही रहेगा या कंप्यूटर और उसके बाद ही सही डिवाइस ख़रीदे। डेस्कटॉप और लैपटॉप के मध्य के अंतर को जानने से पहले हम लैपटॉप और डेस्कटॉप की परिभाषा के बारे में संक्षिप्त में जान लेते है।

लैपटॉप क्या है (What is Laptop in Hindi)

Computer और Laptop में क्या अंतर है

Laptop भी कंप्यूटर का ही एक Advanced Version है जो बिलकुल कंप्यूटर की तरह ही काम करता है। जहा कंप्यूटर में CPU, Monitor, Mouse, Keyboard आदि अलग-अलग भाग होते है। वही लैपटॉप में यह सभी Components एक साथ लैपटॉप के साथ ही जुड़े होते है यानि की यह सभी लैपटॉप के अंदर In Build उपलब्ध होते है।

लैपटॉप कंप्यूटर से छोटे आकर का होता है जिसे आसानी से बैग में रखकर एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है। लैपटॉप का आकार कंप्यूटर से छोटा होता है यह एक नोटबुक के आकार का हो सकता है और ट्रेवल करते हुए काम करने वाले लोगो के लिए यह एक अच्छा डिवाइस साबित होता है।

डेस्कटॉप कंप्यूटर क्या है

Computer और Laptop में क्या अंतर है

Desktop Computer जिसे हम Personal Computer के नाम से भी जानते है। Desktop Computer को मुख्यतः एक जगह रखकर काम करने के लिए बनाया गया है। इसमें आपको अलग-अलग Components देखने को मिलते है जैसे Mouse, CPU, Monitor, Keyboard, speakers आदि और इसे मुख्यतः एक टेबल पर रखकर इस्तेमाल किया जाता है।

पहले के समय में बहुत ही बड़ी साइज के कंप्यूटर या मॉनिटर देखते को मिलते थे लेकिन बढ़ती टेक्नोलॉजी के कारण आज LCD और LED मॉनिटर देखने को मिल जाते है जो साइज में काफी पतले होते है।

इन कंप्यूटर का इस्तेमाल आप बिना Electricity के नहीं कर सकते है क्योकि इसमें किसी भी प्रकार की कोई बैटरी नहीं होती है। तो दोस्तों अब तक हमने जाना की Desktop और Laptop क्या होता है? आशा है आपको अच्छे से समझ में आ गया होगा तो चलिए अब हम इनके बीच के अंतर को देखते है।

ComComputer और Laptop में क्या अंतर हैं ?

अब अगर बात करे कंप्यूटर और लैपटॉप में अंतर की तो आपको बता दे कंप्यूटर और लैपटॉप दोनों एक जैसे ही काम करते है लेकिन कुछ ऐसे Factor है जिनके आधार पर हम Computer ओर Laptop के बीच का अंतर जान सकते है

1 Price Comparison

सबसे पहला Factor है Price जो की एक बहुत ही बड़ा Comparison Factor हैं जो लैपटॉप और कंप्यूटर दोनों को प्रभावित करता है।

जहा आपको एक अच्छा कंप्यूटर लगभग 20 हजार से 25 हजार तक मिल जाता है वही एक अच्छे लैपटॉप के लिए आपको लगभग 30 से 35 हजार रूपए की जरुरत होगी या इससे ज्यादा भी।

2 Screen Size

किसी भी कंप्यूटर या लैपटॉप में स्क्रीन साइज का भी बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है। डेस्कटॉप में आप स्क्रीन साइज को अपने हिसाब से सेट कर सकते है मतलब की अपनी पसंद के अनुसार स्क्रीन साइज का Monitor खरीद सकते है।

लेकिन लैपटॉप में आपको ऐसा कोई फीचर नहीं है, लैपटॉप एक फिक्स स्क्रीन साइज के साथ आता है जिसमे कोई भी बदलाव नहीं किया जा सकता है।

इसलिए अगर आप ऐसा कोई काम करते है जिसमे बड़ी स्क्रीन की जरुरत हो तो आप डेस्कटॉप कंप्यूटर का चयन कर सकते है।

3 Portability Comparison

लैपटॉप और डेस्कटॉप कंप्यूटर का चुनाव करते वक्त Portability भी एक Major Comparison Factor साबित हो सकता है।

क्योकि कंप्यूटर का साइज काफी बड़ा होता है साथ ही उसके साथ CPU, Mouse, Keyboard आदि भी जुड़े रहते है तो इस कारण कंप्यूटर की बार-बार जगह बदलना मुश्किल होता है।

लेकिन लैपटॉप की साइज थोड़ी होती है और उसे आसानी से किसी भी जगह रखकर काम किया जा सकता है और साथ ही लैपटॉप को आप बैग में रखकर कही भी लेजा सकते है और इसे आप लैपटॉप के फायदे के रूप में समझ सकते है।

4 Functionating

अब अगर बात करे Functioning मतलब कार्य करने की क्षमता की तो यह किसी भी लैपटॉप का सबसे जरुरी और महत्वपूर्ण Feature होता है।

क्योकि कंप्यूटर में लैपटॉप के मुकाबले ज्यादा अच्छे Processor, RAM, GPU आदि मिलते है इसीलिए अधिकतर High Definition वाले काम डेस्कटॉप कंप्यूटर में ही किया जाता है जैसे Video Edition, Gaming, Designing, Animation आदि।

5 Upgradation

डेस्कटॉप कंप्यूटर या लैपटॉप दोनों को ही लम्बे समय तक इस्तेमाल करते है तो उसके बाद आपको Storage Capacity, RAM, Processor आदि को बढ़ाने के लिए Upgradation की जरुरत होती है।

अगर बात करे Upgradation की तो एक लैपटॉप के मुकाबले डेस्कटॉप कंप्यूटर ने Upgradation आसानी से हो जाता है और इसका खर्चा भी कम आता है लेकिन लैपटॉप में Upgradation थोड़ा मुश्किल होता है और खर्चा भी ज्यादा होता है।

6 Repairing

Repairing भी Laptop और Computer के Comparison का एक महत्वपूर्ण Factor है। जब कंप्यूटर का कोई Components ख़राब हो जाता है तो उसे आसानी से सही करवाया जा सकता है या बदला जा सकता है वह भी बहुत ही कम खर्च में।

जैसे अगर आपके कंप्यूटर का माउस ख़राब हो गया है तो आप उसे ठीक करवा सकते है या लगभग 200 रूपए में नया ले सकते है लेकिन अगर लैपटॉप में कोई खराबी हो जाती है तो उसमे सारे Components inbuilt होने के कारण उसे रिपेयरिंग करवाने में ज्यादा खर्चा उठाना पड़ता है।

इस प्रकार आप उपरोक्त Factor को ध्यान में रखते हुए अपना सलेक्शन कर सकते है। अगर आप घर बैठे काम करना चाहते है तो आपके लिए डेस्कटॉप कंप्यूटर बेस्ट ऑप्शन है।

लेकिन अगर आप ट्रेवल करते है और Travelling के दौरान काम करना चाहते है तो आप लैपटॉप ले सकते है जिसे आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जा सकता है।

Computer और Laptop के बीच अंतर

नीचे बताई गयी सारणी के माध्यम से कुछ Comparison Parameters के आधार पर आप डेस्कटॉप कंप्यूटर और लैपटॉप के मध्य के अंतर को समझ सकते है।

Parameters of ComparisonDesktop Computer Laptop
Power करने की प्रक्रिया (switch on करने के लिए)Works on electricity through wall socketsWorks on batteries
Portabilityज्यादा Portable नहीं होता है। Portable
MobilityStationedMobile
Storage Capacity ज्यादा स्टोरेज क्षमता कम स्टोरेज क्षमता
Components (keyboard, CPU,mouse, etc.)External componentsBuilt-in components

इस प्रकार अब आपको उपरोक्त सारणी और Comparison Factors के माध्यम से अच्छे से समझ में आ गया होगा की आखिर डेस्कटॉप और लैपटॉप में अंतर क्या है।

हमे Laptop लेना चाहिए या डेस्कटॉप?

अगर आपके मन में अब भी यह सवाल है की हमे डेस्कटॉप लेना चाहिए या लैपटॉप तो हम यह क्लियर कर देते है की लैपटॉप या डेस्कटॉप लेना आपके काम के ऊपर निर्भर करता है।

अगर आपको सामान्य इस्तेमाल और Normal कामो के लिए जरुरत है तो आप लैपटॉप की तरफ जा सकते है वही अगर आपको High Processor वाले काम करने है तो आप डेस्कटॉप ले सकते है।

अगर आप घर बैठे बैठे ही काम करना चाहते है तो आप डेस्कटॉप कंप्यूटर ले सकते है लेकिन अगर आपको ट्रैवेलिंग के दौरान भी काम करना होता है तो आप लैपटॉप ही ले जिसे आप आसानी से Carry कर सकते है।

FAQs

सबसे पहले लैपटॉप किस कंपनी ने बनाया था?

दुनिया का सबसे पहला लैपटॉप बनाने वाली कंपनी Toshiba है।

दुनिया का सबसे पहला लैपटॉप कौनसा था?

दुनिया का सबसे पहला लैपटॉप Toshiba T1100 था।

Laptop का आविष्कार किसने किया था?

लैपटॉप का आविष्कार सन 1981 में एडम ओसबोर्न ने किया था।

उम्मीद करते है आपको हमारी यह पोस्ट Laptop और Computer में क्या अंतर है जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में साझा डेस्कटॉप और लैपटॉप के अंतर से सम्बंधित जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी।

अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करके बता सकते है और जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।

More Articles :-

पोस्ट को शेयर करें

Lucky, Techgyanhindi.com के Content Writer हैं। इन्हें लोगों को नयी नयी जानकारी पहुँचाने में बहुत ख़ुशी मिलती है। वहीँ ये ऐसे content लिखना पसंद करते हैं जिन्हें की लोग पसदं करें और वो उनके लिए उपयोगी हो।

1 thought on “Computer और Laptop में क्या अंतर हैं विस्तार से जानें”

Leave a Comment