दोस्तों क्या आप भी स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते है? अगर हां तो आपको पता होगा हाल ही में कुछ समय पहले Android Mobile में एक Dark Mode का फीचर आया है लेकिन क्या आपको पता है Dark Mode क्या है?
हमारे Android Mobile में बहुत सी ऐसी Android Settings या Feature होते है जिनके बारे में आपको जानकारी नहीं होती है और ऐसा ही एक फीचर है Dark mode.
अगर आपको Dark Mode के बारे में जानकारी नहीं है तो इस पोस्ट में हम आपको Dark mode क्या होता है और इसे अपने Android Mobile में कैसे Enable कर सकते है की पूरी जानकरी देने वाले है।
इसलिए अगर आप भी इस विषय से सम्बंधित जानकारी चाहते है तो इस पोस्ट को शुरू से अंत तक ध्यानपूर्वक पूरा जरूर पढ़े।
विषयसूची
Dark Mode क्या है (What is Dark Mode in Hindi)
एक ऐसा Feature जो आपके मोबाइल या कंप्यूटर की Light Theme को Dark या Black Theme में बदल देता है इसे ही Dark Mode कहा जाता है। Dark Mode को Night Mode के नाम से भी जाना जाता है।
अगर हमारे दैनिक जीवन के उदाहरण से समझे तो हमारे लिए दिन Light Mode होता है वही रात Dark Mode या Night Mode होती है।
इसी तरह Light Mode में हमारे Mobile का बैकग्राउंड White या Light होता है और Dark Mode में यह बैकग्राउंड Black या Dark हो जाता है।
तो चलिए आगे जानते है अपने मोबाइल में Dark Mode कैसे Enable किया जाता है और इसके फायदे और नुकसान क्या क्या है?
Android Mobile में Dark Mode Enable कैसे करे
वर्तमान में लगभग सभी Mobiles में Dark Mode का ऑप्शन आने लग गया है जिसे आप बहुत ही आसानी से Enable कर सकते है।
अगर आप भी अपने Mobile में Dark Mode Enable करना चाहते है तो नीचे बताये गए Steps का अनुसरण करके आसानी से इसे Enable कर सकते है।
Step 1 – सबसे पहले अपने Mobile की Settings को ओपन करे।
Step 2 – अब आपको नीचे Display Settings के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Step 3 – अब आपको अगले पेज पर सबसे ऊपर ही Light Mode और Dark Mode के ऑप्शन मिल जायेगे जहाँ से आप Dark Mode को Enable कर सकते है।
Step 4 – आपको यहाँ Dark Mode सम्बंधित और भी ऑप्शन मिलते है जैसे Schedule Dark Mode और More Dark Mode Option आदि।
Step 5 – Schedule Dark Mode को Enable करके आप अपने मोबाइल में डार्क मोड को Schedule कर सकते है की कब आपको अपने मोबाइल में Light Mode चाहिए और कब आपको Dark Mode चाहिए।
Step 6 – क्योकि वर्तमान में बहुत से App में भी Dark Mode आ गया है तो आप More Dark Mode के ऑप्शन पर क्लिक करके आप यहाँ से अपने जिस जिस ऍप में Dark Mode चाहते है उसे Enable कर सकते है।
Note – यहाँ हमने आपको MI के Poco M2 Pro के माध्यम से Dark Mode Enable करने का तरीका बताया है। क्योकि लगभग सभी मोबाइल में यह तरीका Same होता है तो आप इस तरीके का इस्तेमाल करके अपने मोबाइल में आसानी से Dark Mode को Enable कर सकते है।
अगर आपके मोबाइल में Apps में Dark Mode Enable का Option नहीं मिलता है तो आप Direct जिस ऍप में डार्क मोड इनेबल करना करना है उसे ओपन करके उस App की Setting में जाकर Dark Mode Enable कर सकते है।
बहुत से Mobile के Notification Bar (जहां से आप Data On करते है) में भी Dark Mode का ऑप्शन मिल जाता है जहा से आप Directly Dark Mode Enable कर सकते है।
Dark Mode के फायदे और नुकसान
चलिए अब जानते है की Dark Mode का इस्तेमाल करने से कौन कौन से फायदे और नुकसान होते है।
- Dark Mode में आपके मोबाइल की स्क्रीन डार्क हो जाती है जिससे आपके मोबाइल की ब्राइटनेस कम हो जाती है।
- ब्राइटनेस के कम होने से आपके मोबाइल बैटरी की कम खपत होती है।
- इससे आपके मोबाइल की बैटरी अधिक समय तक चलती है।
- इससे आपके आखों पर ज्यादा रौशनी नहीं पड़ती है। जिससे मोबाइल का इस्तेमाल करने में आपको कोई परेशानी नहीं होती है।
- रात के समय Dark mode से Mobile काफी Attractive लगता है।
- लेकिन डार्क मोड केवल OLED स्क्रीन वाले मोबाइल में ही बैटरी की खपत को कम करता है।
- विशेषज्ञों के अनुसार डार्क मोड आखों को नुकसान पहुंचाने से बचाने में सक्षम नहीं है।
इस प्रकार यह Dark Mode से सम्बंधित कुछ Advantages और Disadvantages थे जिनके बारे में हमने चर्चा करी।
Conclusion –
उम्मीद करते है आपको हमारी यह पोस्ट Dark Mode क्या है और इसे कैसे Enable करे जरूर पसंद आयी होगी और साथ ही साथ हमारी शेयर की गयी जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी।
अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित किसी भी प्रकार का कोई Doubts है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है और पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।
Related Articles:-