नमस्कार दोस्तों, आज की इस पोस्ट में हम बताने वाले है डॉलर और रूपए के बीच के अंतर या एक डॉलर में कितने रूपए होते है सम्बंधित जानकारी विस्तार से।
जैसा की दोस्तों आपको पता होगा हर एक राष्ट्र की अपनी अलग-अलग करंसी होती है जैसे हमारे भारत की करंसी रुपया है उसी तरह अमेरिका की करंसी डॉलर है।
जिस प्रकार अलग अलग राष्ट्र की करंसी अलग अलग होती है उसी तरह इनकी Value भी अलग होती है तो इस कारण बहुत से लोग जानना चाहते है की अगर वह अमेरिका या किसी अन्य देश में जॉब करने जाते है तो उनकी सैलरी रूपए में कितनी होगी।
या जैसे अमेरिका की करंसी डॉलर है तो हमारे भारत के रुपया और डॉलर की Value में कितना अंतर है या कितने रूपए मिलकर एक डॉलर बनाते है आदि।
तो अगर आप भी इस तरह की जानकारी चाहते है तो इस पोस्ट को अंत तक ध्यानपूर्वक पूरा जरूर पढ़े क्योकि इस पोस्ट में हम आपको इस विषय से सम्बंधित पूरी जानकारी देने वाले है।
विषयसूची
एक डॉलर में कितने रूपए होते है
अब अगर हम बात करे की एक डॉलर की कीमत कितने रूपए बराबर होती है तो आपको बता दे वर्तमान में 1$ = 74.99 Rupees है और इसमें उतार चढ़ाव होता रहता है।
यानि की वर्तमान में हमारा 74.99 रूपए एक अमेरिकी डॉलर के बराबर है लेकिन आपको बता दे पहले ऐसा नहीं था। हमारे देश आजादी के समय यानि 1947 में डॉलर की कीमत की बात करे तो रूपए और डॉलर की कीमत बराबर थी यानि की उस समय 1$ की कीमत 1 रूपया ही थी।
लेकिन जब हमारा देश आजाद हुआ तो हमारे देश की आर्थिक स्थिति सही नहीं थी जिसके कारण उन्हें विदेशो से कर्जा लेना पड़ा और इसी कारण धीरे धीरे रूपए की कीमत घटती गयी जो आज भी जारी है।
चलिए अब हम नीचे दर्शायी गयी सारणी के माध्यम से समझते है की आखिर हमारे देश आजाद होने यानि 1947 से लेकर अब तक रूपए और डॉलर की कीमत में कितना अंतर आया है।
नीचे बताई गयी सारणी में आपको 1947 से लेकर अब तक के अलग अलग प्रधानमंत्री काल में 1$ की तुलना में रूपए की कीमत में आयी गिरावट को दर्शाया गया है।
वर्ष | US Dollar की कीमत | प्रधानमंत्री का नाम |
1913 | 0.09 | ब्रिटिश शासन |
1947 | 1 | जवारलाल नेहरू |
1948 | 3.31 | “ |
1949 | 3.67 | “ |
1956 | 4.76 | “ |
1964 | 4.76 | “ |
1965 | 4.76 | लाल बहादुर शास्त्री |
1966 | 6.36 | “ |
1967 | 7.5 | इन्दिरा गाँधी |
1970 | 7.5 | “ |
1976 | 8.96 | “ |
1977 | 8.74 | श्री मोरारजी देसाई |
1979 | 8.13 | “ |
1980 | 7.86 | इन्दिरा गाँधी |
1984 | 11.36 | “ |
1985 | 12.37 | राजीव गाँधी |
1989 | 16.23 | “ |
1990 | 17.5 | श्री वी.पी. सिंह |
1991 | 22.74 | पी.वी. नरसिम्ह राव |
1996 | 35.43 | “ |
1997 | 36.31 | श्री एच.डी. देवे गौड़ा |
1998 | 41.26 | श्री आई.जे. गुजराल |
1999 | 43.06 | अटल बिहारी वाजपेयी |
2003 | 46.58 | “ |
2004 | 45.32 | मनमोहन सिंह |
2010 | 45.73 | “ |
2013 | 56.57 | “ |
2014 | 62.33 | नरेंद्र मोदी |
2018 | 70.09 | “ |
2022 | 74.64 | “ |
उपरोक्त सारणी में आप देख सकते है की हमारे देश के आजाद होने से पहले जब राजा महाराजा और ब्रिटिश शासन था तब रूपए की कीमत डॉलर से भी अधिक थी।
लेकिन देश की आजादी के बाद देश की आर्थिक स्थिति कमजोर होती गयी और रूपए की कीमत में भी लगातार गिरावट आती गयी और यह आज भी जारी है।
क्या होगा अगर 1 डॉलर बराबर 1 रूपया हो जाए
दोस्तों बहुत से लोगो के मन में यह सवाल आता है और आपके मन में भी आया होगा की क्या होगा अगर 1 डॉलर की कीमत 1 रूपया हो जाये तो चलिए जानते है इसके फायदे और नुकसान के बारे में।
सबसे पहले अगर हम फायदे की बात करे तो आज हमे अमेरिका से जो सामान खरीदने में 75 गुना अधिक कीमत देनी पड़ती है वह नहीं देनी पड़ेगी और विदेशो से आयत होने वाला सभी सामान सस्ता हो जायेगा।
जैसे आज हमे जो Apple का फ़ोन खरीदने के लिए 1 लाख रूपए तक लगते है वही एप्पल का फ़ोन हम एक हजार से 1100 रूपए में खरीद पाएंगे।
उसी तरह दूसरे Smartphone भी सस्ते हो जायेंगे और स्मार्टफोन ही नहीं सभी सामान सस्ता हो जायेगा लेकिन इसके नुकसान भी बहुत होंगे।
अगर नुकसान की बात करे तो आज जो लोग अमेरिका में जाकर नौकरी कर रहे है उनकी सैलरी भारत के मुकाबले ज्यादा है लेकिन अगर ऐसा होता है की एक डॉलर एक रूपए के बराबर हो जाये तो अमेरिका में काम करने वाले लोगो की सैलरी भी भारत के लोगो के बराबर हो जाएगी।
इसके अलावा भारत से निर्यात होने वाले सामान में कमी हो जाएगी क्योकि भारत का सामान महंगा हो जायेगा जिससे दूसरे देश भारत से कम सामान खरीदेंगे जिसका सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।
इस कारण चुकी इस स्थिति में फायदे से ज्यादा नुकसान है इसलिए भारत सरकार ऐसा कभी नहीं चाहेगी की एक रूपया एक डॉलर के बराबर हो।
FAQs
1$ में कितने सेंट होते है?
एक डॉलर में 100 सेंट होते है। अतः कुल 100 सेंट मिलकर एक डॉलर बनता है।
100 डॉलर में कितने रूपए होते है?
100 डॉलर में कितने रूपए होते है यह पता करने के लिए आपको पता होना चाहिए की एक डॉलर में कितने रूपए है। जैसे वर्तमान में एक डॉलर में 74.99 रूपए है तो 100 डॉलर के लिए 100 को 74.99 से गुना कर देंगे। यानि की 100 डॉलर में कुल 7499 रूपए होंगे।
भारत का एक रूपए पाकिस्तान के कितने रूपए के बराबर है?
भारत का एक रूपया पाकिस्तान के 2.34 रूपए के बराबर है। अतः अगर आपके पास 100 रूपए है तो यह 234 पाकिस्तानी रूपए के बराबर होंगे।
Conclusion –
उम्मीद करते है आपको हमारी यह पोस्ट एक डॉलर में कितने रूपए होते है जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट के माध्यम से आपको बहुत कुछ नया जानने और सीखने को मिला होगा।
अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट के माध्यम से जरूर बताये और जानकारी अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।
More Articles:-