इलेक्ट्रॉन तथा प्रोटॉन की खोज किसने की और कब हुई

नमस्कार दोस्तों, आज की हमारी इस पोस्ट में हम जानने वाले है इलेक्ट्रॉन तथा प्रोटॉन की खोज किसने की और कब हुई थी आदि की पूरी जानकारी विस्तार से।

दोस्तों इससे पहले की पोस्ट में हमने परमाणु के खोजकर्ता के बारे में जाना था और उसमे हमने यह भी बताया था की किसी भी परमाणु के नाभिक में प्रोटोन और न्यूट्रॉन उपस्थित होते है वही इलेक्ट्रान परमाणु के नाभिक के चारो और चक्कर लगाते है।

लेकिन क्या आपको पता है इलेक्ट्रान, प्रोटोन और न्यूट्रॉन की खोज किसने की? अगर आपको इसकी जानकारी नहीं है तो इस पोस्ट में आपको इस विषय की पूरी जानकारी विस्तार से मिलने वाली है।

इसलिए इस पोस्ट को ध्यानपूर्वक पूरा जरूर पढ़े। तो चलिए सबसे पहले हम जान लेते है इलेक्ट्रान, प्रोटोन और न्यूट्रॉन क्या होता है?

इलेक्ट्रान तथा प्रोटोन क्या है

वैसे तो आपको पता ही होगा की इलेक्ट्रान, प्रोटोन और न्यूट्रॉन तीनो परमाणु का ही एक भाग है यानि की कोई भी परमाणु इन तीनो Sub Atomic Particles से ही मिलकर बना होता है तो चलिए एक एक करके इन के बारे में जानते है।

इलेक्ट्रान क्या है (What is Electron In Hindi)

Electron एक Sub Atomic Particle है जो किसी भी परमाणु के नाभिक के चारों और चक्कर लगाता है और इस पर ऋण आवेश उपस्थित होता है। इलेक्ट्रान को e- प्रतिक चिन्ह से दर्शाया जाता है।

इलेक्ट्रान का द्रव्यमान सबसे छोटे परमाणु हाइड्रोजन से भी कई हजारगुना छोटा होता है। इलेक्ट्रान का द्रव्यमान 9.11E−31 किग्रा होता है।

प्रोटोन क्या है (What is Proton in Hindi)

Proton भी एक Sub Atomic Particle है जो परमाणु के नाभिक में पाया जाता है और इसे P प्रतिक चिन्ह से दर्शाया जाता है। प्रोटोन पर धन आवेश उपस्थित होता है।

प्रोटोन का द्रव्यमान 1.6726E−27 किग्रा होता है जो इलेक्ट्रान के द्रव्यमान का लगभग 1845 गुना है, प्रोटोन के साथ परमाणु के नाभिक में न्यूट्रॉन भी उपस्थित होता है जो की उदासीन होता है। न्यूट्रॉन को n से दर्शाया जाता है।

इलेक्ट्रॉन तथा प्रोटॉन की खोज किसने की

अब तक ऊपर हमने जाना की इलेक्ट्रान और प्रोटॉन क्या होता है और अब जानते है इसके खोजकर्ता के बारे में की आखिर इलेक्ट्रान और प्रोटोन के खोजकर्ता कौन है?

इलेक्ट्रान की खोज किसने की

इलेक्ट्रॉन तथा प्रोटॉन की खोज किसने कीNeutron की खोज किसने कीइलेक्ट्रान की परिभाषा क्या हैPositron की खोज किसने की थीइलेक्ट्रान पर कौनसा आवेश होता है

अब अगर इलेक्ट्रान के खोज की बात करे तो इलेक्ट्रान की खोज सन 1897 में एक British physicist जे जे थॉमसन ने की थी। आपको बता दे इलेक्ट्रान परमाणु का पहला Sub Atomic Particle था जिसकी इन्होने खोज की थी।

जे जे थॉमसन का जन्म 18 दिसंबर 1856 में Cheetham Hill, Manchester, United Kingdom में हुआ था और 30 अगस्त 1940 को इनकी मृत्यु हो गयी थी। आपको बता दे जे जे थॉमसन का पूरा नाम Joseph John Thomson था।

प्रोटोन की खोज किसने की

इलेक्ट्रॉन तथा प्रोटॉन की खोज किसने कीNeutron की खोज किसने कीइलेक्ट्रान की परिभाषा क्या हैPositron की खोज किसने की थीइलेक्ट्रान पर कौनसा आवेश होता है

अगर हम प्रोटोन के खोजकर्ता के बारे में जानकारी ढूंढते है तो हमे दो नाम प्राप्त होते है लेकिन यहाँ हम आपको बताएंगे की आखिर प्रोटोन का असली खोजकर्ता कौन है?

आपने कई जगह प्रोटोन के खोजकर्ता के रूप में Ernest Rutherford का नाम देखा होगा तो कई जगह Eugen Goldstein का लेकिन आपको बता दे प्रोटोन की खोज का मुख्य श्रेय Ernest Rutherford को ही जाता है।

क्योकि Eugen Goldstein ने सन 1886 में परमाणु के नाभिक में धनात्मक कण यानि की प्रोटोन कण होने का अनुमान लगाया था लेकिन इन्होने इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं दी।

उसके बाद सन 1920 में Ernest Rutherford ने अपने किये गए प्रयोगो के माध्यम से प्रोटोन की स्पष्ट जानकारी दी जिसमे उन्होंने बताया की परमाणु के नाभिक में अलग-अलग संख्या में प्रोटोन उपस्थित होते है, जैसे हाइड्रोजन के नाभिक में एक प्रोटोन होता है इसलिए इसे पहला स्थान दिया गया है।

Neutron की खोज किसने की

इलेक्ट्रॉन तथा प्रोटॉन की खोज किसने कीNeutron की खोज किसने कीइलेक्ट्रान की परिभाषा क्या हैPositron की खोज किसने की थीइलेक्ट्रान पर कौनसा आवेश होता है

Neutron भी एक Sub Atomic Particle है जो प्रोटॉन के साथ परमाणु के साथ नाभिक में उपस्थित होता है। Neutron को n से प्रदर्शित किया जाता है और इस पर कोई आवेश नहीं होता है मतलब यह उदासीन होता है।

न्यूट्रॉन की खोज सन 1932 में जेम्स चैडविक ने की थी जो की एक ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी थे। इनका जन्म 20 अक्टुम्बर 1891 में United Kingdom में हुआ था।

न्यूट्रॉन की खोज के लिए जेम्स चैडविक को सन 1935 में फिजिक्स में नोबेल प्राइज से सम्मान्नित किया गया था और सन 24 जुलाई 1974 को इनका निधन हो गया।

इस प्रकार हमने जाना की सबसे पहले इलेक्ट्रान की खोज हुई और उसके बाद प्रोटॉन की और अंत में न्यूट्रॉन की खोज की गयी।

FAQs

प्रोटॉन की खोज किसने की थी और कब?

प्रोटोन की खोज सन 1920 में Ernest Rutherford ने की थी।

इलेक्ट्रान की परिभाषा क्या है?

परमाणु का वह Sub atomic particle जिस पर ऋण आवेश उपस्थित होता है और जो परमाणु के नाभिक के चारो और चक्कर लगाता है इलेक्ट्रान कहलाता है। इलेक्ट्रान को e- से दर्शाया जाता है।

Positron की खोज किसने की थी?

पॉज़िट्रान यानि की पॉजिटिव इलेक्ट्रान(e+) की खोज Carl David Anderson ने सं 1932 में की थी।

प्रोटॉन पर कौनसा आवेश होता है?

प्रोटॉन पर Positive Charge (धन आवेश) होता है।

इलेक्ट्रान पर कौनसा आवेश होता है?

इलेक्ट्रान पर Negative Charge (ऋण आवेश) होता है।

Conclusion –

उम्मीद करते है आपको हमारी यह पोस्ट इलेक्ट्रॉन तथा प्रोटॉन की खोज किसने की जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में साझा जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी।

अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये और जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।

Related Articles:-

पोस्ट को शेयर करें

Lucky, Techgyanhindi.com के Content Writer हैं। इन्हें लोगों को नयी नयी जानकारी पहुँचाने में बहुत ख़ुशी मिलती है। वहीँ ये ऐसे content लिखना पसंद करते हैं जिन्हें की लोग पसदं करें और वो उनके लिए उपयोगी हो।

Leave a Comment