Facebook Id कैसे बनाएँ- शायद ही आज के समय में ऐसा कोई स्मार्ट फ़ोन यूजर होगा जिसको फेसबुक के बारे में पता नहीं हो। आप इस पोस्ट पर आये हो इसका मतलब आपको Facebook Account कैसे बनाये के बारे में जानना है।
इस पोस्ट में मैं आपको Mobile में fb id कैसे बनाये के साथ-साथ फेसबुक क्या है? फेसबुक का अविष्कार किसने किया?( who invented the facebook) और फेसबुक अकाउंट डीएक्टिवेट कैसे करे (how to deactivate facebook account).
आदि के बारे में जानकारी देने वाला हूँ। तो facebook पर Id बनाने का तरीका सीखने के लिए पोस्ट को आखिरी तक जरूर पढ़े। जिससे आपको अगली बार आईडी बनाने के बारे में सर्च करने की जरुरत नहीं पढ़े। तो सबसे पहले हम Facebook क्या हैं इसके बारे में जान लेते है।
Table of Contents
Facebook क्या हैं?
फेसबुक इंटरनेट पर उपस्थित एक फ्री Social Network Site है। जिसको हम हिंदी में सामाजिक नेटवर्किंग सेवा के नाम से भी जानते है।
Social Networking Sites एक ऐसा प्लेटफार्म होता है। जहाँ पर लोग एक दूसरे के साथ सामाजिक सम्बन्ध बना सकते है। और उनके साथ संपर्क में रह सकते है। फेसबुक सबसे ज्यादा उपयोग की जाने वाली सामाजिक नेटवर्किंग सेवा है।
फेसबुक के माध्यम से हम अपने मित्रों, परिवार के सदस्यों और अपने पहचानने वालो के साथ आसानी से संपर्क रख सकते है। ये हमे कई सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाता है।
- Email Id Kaise Banaye- Gmail पर Email Id बनाना सीखे।
- Google क्या है? इसको किसने बनाया और ये कैसे काम करता है।
- Duniya Ke Saat Ajoobe।7 Wonders of the World in Hindi
इसकी सहायता से हम नौकरी ढूंढ सकते है। या फिर Collage के विद्यार्थी अपने कॉलेज का ग्रुप बनाकर पढ़ाई से सम्बंधित जानकारी आपस में शेयर कर सकते है। हम अपने फोटो या वीडियो दोस्तों के साथ शेयर कर सकते है। और इससे हम न्यूज़ भी प्राप्त कर सकते है।
और इसका उपयोग हम अपने बिज़नेस में भी कर सकते है। जिससे फेसबुक पेज बनाकर प्रोडक्ट की बिक्री या फिर कस्टमर की संख्या बढ़ा सकते है। इसी तरह फेसबुक के कई सारे उपयोग है।
फेसबुक का अविष्कार किसने किया? (who invented the facebook)
फेसबुक का अविष्कार मार्क ज़ुकेरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने फरवरी 2004 में किया। मार्क का जन्म 14 मई 1984 को हुआ था। इन्होने सबसे पहले thefacebook.com नाम का डोमेन नाम लिया था।
जिसका सबसे पहले कॉलेज के छात्रों द्वारा उपयोग किया जाता था। लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर Facebook कर दिया। और समय के साथ इसमें नए-नए बदलाव होते रहते है।
वर्तमान में फेसबुक यूजर की संख्या लगभग 2.45 billion है। जो बहुत ही तेजी से बढ़ रही है। इसका उपयोग विश्व में सबसे ज्यादा भारत में किया जाता है। जिसकी संख्या लगभग 24.1 करोड़ से भी ज्यादा है।
- KYC क्या है? और KYC Ka Full Form क्या होता है?
- Apne Naam Ki Ringtone Kaise Banaye?- 2 बहुत आसान तरीके।
- Paytm Kyc Kaise Kare? [Full Guide In Hindi]
Facebook Id कैसे बनाएँ?
वैसे यह एक बहुत ही आसान काम है। लेकिन फिर भी कुछ लोगो के लिए Facebook account बनाना मुश्किल होता है। तो इसके लिए मैं आपको स्टेप बाई स्टेप बताने वाला जो आपके लिए काफी आसान होने वाला है। तो चलिए शुरू करते है।
Step-1 सबसे पहले अपने मोबाइल या PC के किसी भी Browser में www.facebook. com सर्च करे। अगर आप मोबाइल फ़ोन में बना रहे है तो फेसबुक का App इनस्टॉल कर सकते है।
Step-2 इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर दिखाए अनुसान Create New Facebook Account पर क्लिक करे।


Step-3 अब आपके सामने 2 बॉक्स दिखाई दे रहे है। जिनमे आपको अपना पहला नाम और आखिरी नाम लिखकर नेक्स्ट कर देना है।


Step-4 आगे की स्टेप में what’s your birthday? का ऑप्शन दिखाई देगा। जिसमे आपको अपने जन्म की दिनांक महीना और वर्ष डालना है। इसके बाद नेक्स्ट पर क्लिक करे। हो सके तो अपनी असली जन्म दिनांक का उपयोग न करे इससे आपकी प्राइवेसी को खतरा रहता है।


Step-5 अब आपको अपना gender सेलेक्ट करना है। ऑप्शन में दिखाए अनुसार Male, Female और Custom आपका जो भी gender है, सेलेक्ट करके नेक्स्ट करे।


Step-6 यह सबसे महत्वपूर्ण ऑप्शन है। जिसमे आपको मोबाइल नंबर डालने के लिए कहा जायेगा। इसमें अपने मोबाइल नंबर डालकर नेक्स्ट कर दे।
अगर आप E-mail id से फेसबुक account बनाना चाहते है। तो निचे दिखाए अनुसार Sign Up With Email Address ऑप्शन पर क्लिक करे। अब आपके जीमेल में जितने भी id login है। सभी दिखाई देगी उनमे से जिस id से आप account बनाना चाहते है उसे सेलेक्ट करके नेक्स्ट कर दे।


Step-7 अब आपको Choose a Password का ऑप्शन दिखाई देगा। आप अपनी आईडी का जो भी पासवर्ड रखना चाहते है। इसमें डालके नेक्स्ट कर दे।


Note: पासवर्ड वही डालें जो आप याद रख सके। क्योंकि अगर आप अपनी आईडी को कही भी login करते है। तो आपको इस पासवर्ड की जरुरत पड़ेगी।
Step-8: अब आपको Finish Signing Up दिखाई देगा। जिसमे दिखाए अनुसार Sign Up के ऑप्शन पर क्लिक करे। इसके बाद आपने जो भी E-Mail या Mobile नंबर डाला है उस पर Confirmation Code आ सकता है। इसे डालकर कंटीन्यू करे।


Step-9 आगे की स्टेप में आपको Profile Picture सेट करने का ऑप्शन दिखाई देगा। इसमें आप gallery से सेलेक्ट करके profile photo लगा सकते है।जिसे आपके मित्रो को फेसबुक पर आपक ढूंढने में आसानी होगी। और चाहे तो इस स्टेप को आप skip भी कर सकते है।


Step-10 अब आपको Add Your Friends का ऑप्शन दिखाई देगा। इसमें आप अपने मित्रो को सेलेक्ट करके Add Friends ऑप्शन पर क्लिक करे। और आगे की स्टेप में Notification का ऑप्शन दिखाई देगा जिसे आप चाहे तो Turn On Notifications कर दे। नहीं तो skip भी कर सकते है।


Step-11. आगे की विंडो में आपको Facebook Notification ऑन करने के लिए कहा जायेगा। निचे दिए Turn on Notification पर क्लिक करके इसे on कर सकते हैं। और आप चाहें तो Skip भी कर सकते हैं।


Step-12. अब आपको एक Window दिखाई देगी इसमें Location Allow करने के लिए पूछा जायेगा आप चाहें तो Ok कर दें। अन्यथा No, Thanks के ऑप्शन पर क्लिक करें।


Congratulations आपकी Facebook Id पूरी तरह से बन चुकी है। अब आप इस आईडी के माध्यम से अपने दोस्तों के साथ कोई भी जानकारी शेयर या उनके साथ चैट कर सकते है।
Computer में Facebook Id कैसे बनाये?
1.सबसे पहले अपने कंप्यूटर में किसी भी Browser को ओपन कर लें और www.facebook.com सर्च करके Facebook – log in or sign up पेज पर जाएँ।
2. इसके बाद Create New Account के ऑप्शन पर क्लिक करें। जिससे आप signup के पेज पर पहुँच जायेंगे।


3. अब आपको यहाँ आपको आपकी बेसिक इनफार्मेशन जोड़नी हैं। जैसे- Name, Mobile Number, Date of Birth, Password और Gender.
4. सारी इनफार्मेशन डालने के बाद Signup के ऑप्शन पर क्लिक करें।


5. अब आपके Email, या Mobile नंबर पर एक Code भेजा जायेगा उसे डालें और Continue करें। आप चाहे तो Update Contact Info पर क्लिक करके अपनी डिटेल फिर से एडिट कर सकते हैं।


6. अब आपको एक पॉप-अप दिखाई देगा जिसमे Email Confirm करने के लिए बोला जायेगा, Ok पर क्लिक करें इसके बाद अपने Inbox में जाकर Confirm your Account पर क्लिक करें।
7. अब आप Facebook के Login Page पर पहुँच जाओगे यहाँ अपना Email Id और Password डालकर Login पर क्लिक करें।


8. आगे पेज में आपको Add a Profile Picture का ऑप्शन मिलेगा। Add Picture पर क्लिक करके प्रोफाइल फोटो जोड़ लें। आप चाहे तो इस स्टेप को स्किप भी कर सकते हैं।


अब आप फेसबुक का निरंतर उपयोग कर सकते हैं। और Login करने के लिए ऊपर डालें Email और Password का इस्तेमाल करें।
Jio Phone में facebook id कैसे बनाये?
दोस्तों कई लोग जिओ फ़ोन का इस्तेमाल करते हैं और वो जिओ फ़ोन में फेसबुक पर अकाउंट कैसे बनाये जानना चाहते हैं। इस पोस्ट में हम उनके लिए भी जानकारी शेयर कर रहें। ताकि आपको एक ही पोस्ट में सारी जानकारी मिल जाएँ।
- सबसे पहले Jio Phone डाटा ऑन करें। इसके बाद Facebook एप्लीकेशन को ओपन करें।
- इसके बाद Create New Account के ऑप्शन को चुने।
- अब आपको Facebook Account बनाये का एक पॉपअप दिखाई देगा, इसमें आगे बड़े(Next) पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना नाम और सरनाम डालें और आगे बड़े (Next) पर क्लिक करें।
- अब अपना Mobile Number डालें और Next के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- नेक्स्ट ऑप्शन में अपना Date of Birth डालें और फिर से Next करें।
- इसके बाद अपना Gender सेलेक्ट करें। Password चुनें। और Signup पर क्लिक करें।
- अब आपको Password सेव करने के लिए कहाँ जायेगा। अगर आप पासवर्ड सेव करना चाहते है तो Ok पर क्लिक करें अन्यथा Not Now पर क्लिक करें।
- अब आपको Profile Photo ऐड करने का ऑप्शन मिलेगा। यहाँ से अपना फोटो ऐड कर लें आप चाहें तो skip भी कर सकते हैं।
- इसके बाद चालू करें के ऑप्शन पर क्लिक करें। बस इतना करने के बाद आपकी फेसबुक आईडी बनकर तैयार हो जाएगी।
फेसबुक अकाउंट डीएक्टिवेट कैसे करे (how to deactivate facebook account)
Facebook Id कैसे बनाएँ ये तो आप जान चुके है। लेकिन अब हम फेसबुक अकाउंट डीएक्टिवेट कैसे करते है। इसके बारे में जान लेते है। लेकिन इससे पहले मैं आपको बता देता हूँ, आखिर fb id डीएक्टिवेट करने से क्या होता है।
फेसबुक आईडी डीएक्टिवेट करने से आपके फेसबुक पर जो भी डाटा होता है। जैसे इमेज, वीडियो, आपकी पर्सनल इनफार्मेशन यहाँ तक की आपका पूरा अकाउंट फेसबुक से हटा दिया जाता है।
और जब तक इसे आप फिर से Reactivate नहीं करते तब तक फेसबुक पर नहीं दिखाई देता है। तो चलिए अब जान लेते है how to deactivate facebook account.
Step-1 सबसे पहले आपको जो भी अकाउंट डीएक्टिवेट करना है उसे Login कर ले।
Step-2 Login होने के बाद फेसबुक के होम पेज पर राइट साइड में मेनू (Menu) का ऑप्शन को सेलेक्ट करे।
Step-3 मेनू में Setting & Privacy के ऑप्शन को क्लिक करे। इसके बाद Setting पर एक बार और क्लिक करे।


Step-4 अब आपको Your Facebook Information का एक सेक्शन दिखाई दे रहा होगा। जिसमे Account Ownership and Control का ऑप्शन दिखाई देगा इसे क्लिक करे।


Step-5 आगे की स्टेप में आपको एक Deactivation and Deletion का ऑप्शन दिखाई देगा इसे सेलेक्ट करे।
Step-6 अब आपको दो सेक्शन दिखाई दे रहे होंगे इनमे से Deactivate Account का option सेलेक्ट करे और Continue to Account Deactivation करे।


Step-7 अकाउंट कन्फर्मेशन के लिए आपसे आपका अकाउंट का पासवर्ड मांगा जायेगा उसे एंटर करे।
Step-8 अब आपसे अकाउंट deactivation का कारण पूछा जायेगा। इसमें से कोई भी कारण सेलेक्ट करके continue करे।


Step-9 अब आपसे पूछा जायेगा की आप अपनी आईडी को कितने दिनों के लिए डीएक्टिवेट करने चाहते है। सेलेक्ट करके continue करे।
और आगे के ऑप्शन में मेसेंजर और नोटिफिकेशन के बारे में पूछा जायेगा। अगर आप चाहे तो इन्हे सेलेक्ट कर सकते है। नहीं तो ऐसा ही रहने दे और Deactivate My Account पर क्लिक कर दे।
अब आपका फेसबुक अकाउंट Sucessfully Deactivate हो चूका है। अगर आप इसे फिर से Reactivate करना चाहते है। तो अपना आईडी, पासवर्ड डालकर कर सकते है।
- Gadi Number Se Malik Ka Naam Pata Kare- 3 Easy तरीको से।
- Refurbished Means in Hindi- रिफर्बिश्ड फोन क्या होते है?
- MLA Ka Full Form क्या है। और MLA कौन होता है ?
Conclusion
तो दोस्तों Facebook क्या हैं? और Facebook Id कैसे बनाएँ के बारे जानकारी आपको कैसी लगी। अगर आपके मन में इससे जुड़ा कोई सुझाव है। तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।
अगर आपको फेसबुक अकाउंट बनाने में कोई भी परेशानी आती है। तो हमे कमेंट करके जरूर बताये जिससे हम आपकी मदद कर सके। और जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। जिससे उनको भी Facebook Id कैसे बनाएँ के बारे में जानकारी मिले।
और ऐसी ही टेक्नोलॉजी से जुड़ी नई-नई जानकारी पाने के लिए Tech Gyan Hindi की Notification को Subscribe करे। जिससे नई जानकारी सीधे आप अपने E-Mail पर प्राप्त कर सके।
Sir जी आपने बहोत ही बढिया जानकारी बतायी है आप की हर एक पोस्ट मुझे अच्छी लगती है और में मन लगाकर आपकी पोस्ट पढता हु आप मेरी वेबसाइट को भी विजिट कर सकते है धन्यवाद sir
धन्यवाद।