Flipkart का मालिक कौन हैं और यह किस देश की कंपनी है

Flipkart जो की Amazon के बाद भारत की सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली ऑनलाइन Shopping Website हैं, लेकिन क्या आपको पता हैं Flipkart का मालिक कौन हैं और Flipkart किस देश की कंपनी हैं तथा Flipkart Company का CEO कौन हैं।

भले ही आपको इन सबके बारे में थोड़ी बहुत जानकारी होगी लेकिन अगर आप इनके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए हैं। आप भी फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन शॉपिंग जरूर करते होंगे और

फ्लिपकार्ट के आने के बाद भारत में ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज और भी तेजी से बढ़ा और 2017 की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के E-Commerce क्षेत्र का 39.5% मार्केट फ्लिपकार्ट द्वारा कवर किया जाता हैं। और भारत में सबसे ज्यादा लोग घर बैठे प्रोडक्ट मंगाने के लिए फ्लिपकार्ट का ही इस्तेमाल करते हैं।

इसलिए हमें इसके बारे में विस्तार से जानकारी होना जरुरी हैं तो चलिए सबसे पहले Flipkart क्या हैं के बारे में विस्तार से जान लेते हैं इसके बाद Flipkart Company का पूरा इतिहास जानेंगे मतलब इसके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे।

Flipkart क्या हैं

Flipkart एक भारतीय E-Commerce कंपनी हैं जो लोगों को घर बैठे अपनी जरुरत का सामान मंगवाने की सुविधा प्रदान करती हैं। यहाँ पर हमारी जरुरत का अधिकतर सामान मिल जाता हैं जिसे हम अपने घर पर मंगवा सकते हैं। और पसंद ना आने की स्तिथि में उसे Return या Exchange भी करवा सकते हैं।

और यह सब हम अपने मोबाइल से कर सकते हैं। हमें यहाँ पर Internet Banking, UPI Payment तथा Debit या ATM Card से Payment के अलावा Cash on Delivery की सुविधा भी मिल जाती हैं जिससे आप प्रोडक्ट की डिलीवरी के समय भी पैसे दे सकते हैं।

फ्लिपकार्ट की इन्ही सुविधाओं को देखते हुए आज के समय में लोग मार्केट में जाकर किसी चीज को खरीदने की बजाय घर बैठे प्रोडक्ट ऑर्डर करना पसंद करते हैं जिससे उन्हें आज की व्यस्त जिंदगी में बाहर की भीड़-भाड़ भरी दुनिया से छुटकारा मिल सके। तो चलिए अब हम Flipkart कंपनी का मालिक कौन हैं जान लेते हैं।

Flipkart का मालिक कौन हैं

Flipkart कंपनी के मालिक सचिन बंसल और बिन्नी बंसल नाम के दो मित्र हैं, इन्होनें अपनी IIT की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2007 में फ्लिपकार्ट की शुरुआत की थी। शुरुआत में यहाँ से सिर्फ पुस्तकों की खरीद बिक्री की जाती थी। वर्तमान में Flipkart की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी अमेरिका की कंपनी Walmart की हैं

जिसने 2018 में फ्लिपकार्ट कंपनी के 77% शेयर 16 Billion अमेरिकी डॉलर में खरीद लिए थे। और हाल ही में वालमार्ट ने 1.2 बिलियन डॉलर देकर अपनी हिस्सेदारी 77% से 82 % तक बढ़ा ली हैं।

इसलिए भले ही फ्लिपकार्ट कंपनी को बनाने वाले दो भारतीय थे लेकिन वर्तमान में इसकी सबसे ज्यादा हिस्सेदारी अमेरिकी कंपनी Walmart के पास हैं इसलिए वॉलमार्ट कंपनी को इसका मालिक बताना भी गलत नहीं होगा।

Flipkart किस देश की कंपनी हैं

दोस्तों जैसा की हमने आपको ऊपर बताया की फ्लिपकार्ट के मालिक सचिन और बिन्नी बंसल ने कपंनी के 82% शेयर अमेरिका की Company वॉलमार्ट को बेच दिए थे जिसके कारण अब यह एक अमेरिकी कंपनी बन चुकी हैं। और इसको वॉलमार्ट के तौर तरीको से ही संचालित किया जाता हैं।

मई 2018 से पहले यह एक पूरी तरह से भारतीय कंपनी थी लेकिन अब यह एक अमरीकी कंपनी हैं। लेकिन कंपनी की शुरुआत भारत में हुई, कंपनी का Head Headquarters कर्नाटका के बैंगलोर में स्तिथ हैं। और कंपनी अपनी सर्विस सिर्फ भारत में ही प्रदान करती हैं।

फ्लिपकार्ट कंपनी ने शुरुआत के बाद काफी ज्यादा सफलता अर्जित की और भारत में E-Commerce के क्षेत्र में फ्लिपकार्ट का 39.5% मार्केट शेयर हैं। जिससे आप समझ सकते हैं की ऑनलाइन शॉपिंग के क्षेत्र में आंधी फ्लिपकार्ट की शुरआत के बाद ही आई थी।

Flipkart का CEO कौन हैं

जब फ्लिपकार्ट कंपनी की शुरुआत हुई तब इसके CEO सचिन बंसल थें जो की कंपनी के मालिक भी थे इसके बाद इनके मित्र बिन्नी बंसल कंपनी के सीईओ बनें जो की कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन भी थे और जनवरी 2017 से फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति हैं जो अभी तक इस पद पर कार्यरत हैं।

इसी तरीके से किसी भी कंपनी के सीईओ के पद के लिए समय-समय पर बदलाव होते रहते हैं और एक योग्य और मेहनती व्यक्ति का इस पद के लिए चुनाव किया जाता हैं जो अपनी मेहनत और लगन से कंपनी को फ्यूचर में Profit Generate करके दें।

FAQs

फ्लिपकार्ट का ओनर कौन हैं?

फ्लिपकार्ट कंपनी को दो भारतियों सचिन बंसल और बिन्नी बंसल द्वारा बनाया गया लेकिन 2018 में इसके 82% शेयर अमेरिका की Walmart कम्पनी ने खरीद लिए। इसलिए वर्तमान में फ्लिपकार्ट का ओनर या मालिक Walmart Company या वॉलमार्ट कंपनी के मालिक Sam Walton हैं।

फ्लिपकार्ट का मुख्यालय कहाँ है?

Flipkart कंपनी का मुख्यालय भारत के कर्नाटक राज्य के बैंगलोर शहर में स्थित हैं।

फ्लिपकार्ट का कस्टमर केयर नंबर क्या हैं?

फ्लिपकार्ट का कस्टमर केयर नंबर 1800-202-9898 जहाँ पर आप 24×7 कभी भी कॉन्टैक्ट करके बात कर सकते हैं और अपनी फ्लिपकार्ट से संबधित समस्या का समाधान पा सकते हैं।

Conclusion

दोस्तों उम्मीद हैं अब तक आपको Flipkart का मालिक कौन हैं और Flipkart किस देश की कंपनी हैं तथा Flipkart से जुड़ी अन्य जानकारी अच्छे से समझ में आ गई होगी लेकिन फिर भी अगर आपके मन में किसी भी तरह का कोई डाउट हैं या फिर आप हमसे कोई सवाल करना चाहते हैं तो Comment के माध्यम से कर सकते हैं।

और जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर या E-Commerce वेबसाइट के बारे में विस्तार से जानकारी मिल सके।

Read More Articles:-
Youtube का मालिक कौन हैं और किस देश की कंपनी हैं
Amazon का मालिक कौन हैं और किस देश की कंपनी हैं
TATA का मालिक कौन हैं और यह किस देश की कंपनी हैं
Vodafone का मालिक कौन हैं और किस देश की कंपनी हैं
Realme का मालिक कौन हैं और किस देश की कंपनी हैं
Idea का मालिक कौन हैं और किस देश की कंपनी हैं
Airtel का मालिक कौन हैं और किस देश की कंपनी हैं
MI का मालिक कौन हैं और किस देश की कंपनी हैं
Apple का मालिक कौन हैं और किस देश की कंपनी हैं
Samsung का मालिक कौन हैं और किस देश की कंपनी हैं
पोस्ट को शेयर करें

मेरा नाम Ram Gadri है। मैं इस Blog का Founder और Content writer हूँ। हमारा इस Blog को बनाने का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषी लोगों को इंटरनेट से जुड़ी जानकारी प्रदान करवाना है। यहाँ आपको शिक्षा, तकनिकी, कंप्यूटर और मेक मनी से जुड़ी हर तरह की जानकारी अपनी मातृ भाषा में मिलने वाली है।

Leave a Comment