नमस्कार दोस्तों आज की पोस्ट में हम Flipkart की Search History कैसे Delete करें इसके बारे में जानने वाले हैं, आज का समय इंटरनेट का हैं लोग ऑफलाइन मार्किट जाकर खरीददारी करने की बजाय ऑनलाइन चीजे खरीदना पसंद करते हैं।
और इसके लिए हमें इंटरनेट पर कई सारी E-Commers Websites मिल जाती हैं, जहाँ से हम अपने घर बैठे सामान की खरीददारी कर सकते हैं, और इसमें Flipkart भी एक Famous Website हैं और इसका इस्तेमाल भी बहुत सारे लोगो द्वारा किया जाता हैं।
यदि आप भी इसका इस्तेमाल करते हैं और अपने Flipkart account पर सेव सर्च हिस्ट्री डिलीट करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही हैं इसे पूरा अंत तक जरूर पढ़े। इससे पहले हम थोड़ा फ्लिपकार्ट के बारे में जान लेते हैं क्योंकि कई सारे लोग ऐसे भी हैं जिनको अभी तक फ्लिपकार्ट के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं हैं।
विषयसूची
Flipkart क्या हैं
Flipkart एक E-Commerce Website हैं जिसकी मदद से हम ऑनलाइन अपने घर बैठे हमारी जरुरत की चीजे आर्डर कर सकते हैं और Delivery कम्पनी द्वारा उस प्रोडक्ट को हमारे घर तक पहुँचाया जाता हैं। इसकी शुरुआत अक्टूबर 2007 में सचिन बंसल और बिन्नी बंसल द्वारा की गई थी।
और यही उस वक्त इस कंपनी के मालिक भी थे, लेकिन 2018 में अमेरिकी कंपनी Walmart ने 77 फीसदी हिस्सा खरीद लिया था जिससे आप समझ सकते हैं की वर्तमान में फ्लिपकार्ट की ज्यादा हिस्सेदारी वालमार्ट कंपनी के पास हैं।
फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन शॉपिंग करने के लिए यहाँ पर आपको अपना अकाउंट बनान पड़ता हैं यदि आपको फ्लिपकार्ट पर अकाउंट बनाकर यहाँ से शॉपिंग करना नहीं आता हैं तो हमने इस पर Article लिख रखा हैं जिसका लिंक निचे दिया गया हैं इसके माध्यम से आप सब कुछ जान सकते हैं।
दोस्तों जब हम यहाँ से कोई भी सामान खरीदते हैं तो सबसे पहले उसे यहाँ पर सर्च करते हैं और सारे प्रोडक्ट की सर्च हिस्ट्री यहाँ पर सेव रहती हैं। तो चलिए अब हम Flipkart की सर्च हिस्ट्री के बारे में जान लेते हैं।
Flipkart Search History क्या हैं
जब हम फ्लिपकार्ट से किसी भी Product को खरीदते हैं तो सबसे पहले उसे यहाँ पर सर्च करते हैं। और हम जितने भी प्रोडक्ट सर्च करते हैं उनकी सर्च हिस्ट्री सेव रहती हैं। लेकिन यदि आपने कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स सर्च किया हैं जिनको अपनी सर्च हिस्ट्री में नहीं दिखाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपनी सर्च हिस्ट्री को डिलीट करना पड़ेगा।
लेकिन फ्लिपकार्ट पर आपको सर्च हिस्ट्री डिलीट करने का कोई ऑप्शन नहीं मिलता हैं। फिर भी हम एक ऐसा तरीका बताएंगे जिससे आप यहाँ पर अपनी सर्च हिस्ट्री को डिलीट कर पाओगे।
और यदि आप ऑर्डर किये प्रोडक्ट को Order हिस्ट्री से भी डिलीट करना चाहते हैं तो आपको Flipkart से Order History कैसे Delete करें इसके बारे में भी जानना जरुरी हैं। सबसे पहले हम फ्लिपकार्ट से सर्च हिस्ट्री डिलीट करना बताएँगे इसके बाद हम फ्लिपकार्ट की आर्डर हिस्ट्री डिलीट करने के बारे में भी बताएंगे।
Flipkart की Search History कैसे Delete करें
दोस्तों यदि आप अपने फ्लिपकार्ट App की सर्च हिस्ट्री को डिलीट करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको दो तरीके मिल जाते हैं यहाँ हम दोनों ही तरीको के बारे में जानने वाले हैं, आप अपने हिसाब से किसी भी तरीके का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए अपने पहले तरीके के बारे में जान लेते हैं।
1. Flipkart History Delete कैसे करें (पहला तरीका)
दोस्तों इस तरीके में हम फ्लिपकार्ट ऍप का Cache Cleare करने वाले हैं जिससे आपकी यहाँ से सारी हिस्ट्री क्लियर हो जाएगी। तो चलिए इसके बारे में स्टेप बाय स्टेप जान लेते हैं।
Step-1. सबसे पहले अपने मोबाइल में दिखाए Flipkart App के आइकॉन पर Longpress करें और App Info के ऑप्शन पर क्लिक करें।
Step-2. अब आपके सामने फ्लिपकार्ट ऍप के कई सारे अलग-अलग ऑप्शन मिल जायेंगे। यहाँ पर दिखाए Storage Usage के ऑप्शन पर क्लिक करें।
Step-3. स्टोरेज ऑप्शन में जाने के बाद Clear Data और Clear Cache का ऑप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
दोस्तों इतना करते ही Flipkart का Cache Clear हो जायेगा, इसके बाद आप जब भी फ्लिपकार्ट को ओपन करेंगे तो आपको अपने नंबर से लॉगिन करना पड़ेगा और आपकी सर्च हिस्ट्री भी डिलीट हो जाएगी।
2. Flipkart की Search History Delete करने का तरीका (दूसरा)
दोस्तों पहले तरीके में हमने फ्लिपकार्ट की सर्च हिस्ट्री डिलीट करने के लिए ऍप का कैश क्लियर किया था लेकिन इस तरीके में हम एक दूसरा तरीका बताने हैं वाले हैं इसके माध्यम से आप किसी स्पेसिफिक Product को हिस्ट्री से हटाना चाहते हैं तो यह बेस्ट हैं।
इसमें आपको और भी अलग-अलग प्रोडक्ट को सर्च कर लेना हैं जिससे आपके द्वारा सर्च किया प्रोडक्ट निचे चला जायेगा और सर्च हिस्ट्री में नहीं दिखाई देगा। यह तरीका भी बहुत ही अच्छा हैं।
Flipkart से Order History कैसे हटाएँ
दोस्तों कई लोग Flipkart पर अपने द्वारा आर्डर किये प्रोडक्ट को नहीं दिखाना चाहते हैं, मतलब वे अपने आर्डर के सेक्शन में उन्होंने जो प्रोडक्ट ख़रीदा हैं उसे नहीं दिखाना चाहते हैं। तो यदि आप भी इसे हटाना चाहते हैं तो मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूँ।
Flipkart से Order किये Product की History को Delete नहीं कर सकते हैं, कई सारे लोग बताते हैं की Flipkart पर Product की Delivery के बाद ऑर्डर के सेक्शन में प्रोडक्ट के निचे Need Help? के ऑप्शन पर क्लिक करके Flipkart Team से अपने आर्डर की हिस्ट्री डिलीट करने की रिक्वेस्ट कर सकते हैं।
और फ्लिपकार्ट की टीम द्वारा उस प्रोडक्ट की हिस्ट्री डिलीट कर दी जाएगी। लेकिन जब हमने इस तरीके का इस्तेमाल किया तो हमें फ्लिपकार्ट की तरफ से जो रिप्लाई मिला वो यही था की Flipkart पर Order History Delete करने का कोई ऑप्शन नहीं हैं। जिसका आप निचे स्क्रीनशॉट भी देख सकते हैं।
तो दोस्तों अब आपको विश्वास हो गया होगा की हम फ्लिपकार्ट से ऑर्डर हिस्ट्री को डिलीट नहीं कर सकते हैं इसलिए यदि आप कोई ऐसा प्रोडक्ट मंगवाना चाहते हैं जिसे आप चाहते हैं की आपके अकाउंट में कोई भी ना देखे तो इसके लिए आप Flipkart पर एक अलग अकाउंट बनाकर उस प्रोडक्ट को ऑर्डर कर सकते हैं।
FAQs
क्या हम Flipkart से Search History को Delete कर सकते हैं?
हाँ, हम फ्लिपकार्ट से सर्च हिस्ट्री को डिलीट कर सकते हैं, इसके लिए हमें Flipkart App का Cache Clear करना पड़ेगा। जिसके बारे में हमने ऊपर पोस्ट में सब कुछ विस्तार से बताया हैं।
क्या Flipkart से Order History को Delete कर सकते हैं?
नहीं, Flipkart पर हमें Order History Delete करने का ऑप्शन नहीं मिलता हैं। यदि आप फ्लिपकार्ट से किसी प्रोडक्ट को आर्डर करते हैं उसके बाद उसकी डिटेल को हाईड या डिलीट नहीं कर सकते हैं।
Conclusion
दोस्तों उम्मीद करता हूँ अब आपको Flipkart की Search History कैसे Delete करें या Flipkart से Order History कैसे डिलीट करें समझ में आ गया होगा लेकिन फिर भी आपको सर्च हिस्ट्री डिलीट करने में कोई दिक्कत आती हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताये।
और जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया जार जरूर शेयर करें, जिससे वे भी अपने फ्लिपकार्ट से सर्च हिस्ट्री को आसानी से डिलीट कर पाए।