Flipkart एक बहुत ही बड़ी भारतीय E-Commerce कंपनी हैं। जिसका इस्तेमाल लोग ऑनलाइन शॉपिंग करने के लिए करते हैं, लेकिन यहाँ से प्रोडक्ट मंगवाने से पहले आपको Flipkart पर अकाउंट बनाना पड़ेगा, इसलिए आज की इस पोस्ट में हम Flipkart पर Account कैसे बनायें के बारे में जानने वाले हैं।
दोस्तों Flipkart भारत में Amazon के बाद दूसरी सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली वेबसाइट हैं। यहाँ से आप अमेज़न की तरह ही ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं और अपनी जरुरत का सामान अपने घर बैठे मंगवा सकते हैं।
अगर आप अमेज़न से शॉपिंग करते हैं तो अमेज़न पर अकाउंट कैसे बनाये और अमेज़न से ऑनलाइन शॉपिंग कैसे करें, इसके बारे में जानने के लिए हमारी पुरानी पोस्ट को पढ़ सकते हैं। आज हम Flipkart पर Account बनाने का तरीका जान लेते हैं।
मुझे पता हैं आपको फ्लिपकार्ट के बारे में पहले से पता हैं, लेकिन हम इस पोस्ट में flipkart की पूरी जानकारी जानने वाले हैं, इसलिए Flipkart क्या हैं से शुरू करते हैं।
Contents
Flipkart क्या हैं
Flipkart एक भारतीय E-Commerce कंपनी हैं, जिसे भारत में Amazon के बाद सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता हैं। इसकी स्थापना सन 2007 में सचिन बंसन और बिनि बंसन द्वारा की गई थी। इसे शुरू करने का मकसद ऑनलाइन Books बेचना था और शुरुआत में यहाँ से सिर्फ किताबे ही बेचीं जाती थी।
लेकिन बाद में धीरे-धीरे यहाँ से कई सारे सामान बिकने शुरू हो गए। Flipkart पर अगर आप ज्यादा शॉपिंग करते हैं तो आपको Flipkart Plus Membership मिलती हैं। जिसमें आपको अलग-अलग फायदे मिलते हैं।
आपको Free Delivery और कई सारे OTT Platform का Subscription मिलने के साथ ही और भी कई सारे Benefits मिलते हैं। तो चलिए अब हम Flipkart पर अकाउंट बनाना सिख लेते हैं।
Flipkart पर Account कैसे बनायें
दोस्तों आप Flipkart के App और Website दोनों प्लेटफार्म पर अपना अकाउंट बना सकते हैं। अगर आप वेबसाइट से अकाउंट बनाते हैं, तो App में भी उसी Account से Login करके इस्तेमाल कर सकते हैं।
हम यहाँ पर आपको दोनों प्लेटफार्म पर अकाउंट बनाना सिखाएंगे, आप अपनी सुविधा से किसी भी प्लेटफार्म पर अकाउंट बना सकते हैं। तो चलिए सबसे पहले वेबसाइट से अकाउंट बनाना सिख लेते हैं।
1. Flipkart पर Account कैसे बनायें (Website से)
Flipkart पर Account बनाने के लिए आपके पास एक मोबाइल नंबर होना चाहिए जिस पर OTP आएगा, इसके अलावा मोबाइल मे Internet Connection होना जरुरी हैं। जिससे आप अपना अकाउंट आसानी से बना सको तो चलिए विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं।
Step-1 सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर/लैपटॉप में किसी भी Browser या Google से Flipkart की ऑफिसियल Website flipkart.com पर Visit करें या फिर लिंक पर क्लिक करके डायरेक्ट वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।
Step-2. वेबसाइट ओपन होने के बाद Right Side में सबसे ऊपर Login का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।

Step-3. आगे के Page पर अपना Phone Number डालें और Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आपके नंबर पर एक OTP आएगा, इसे डालें और Verify कर लें।

Step-4. अब आपका अकाउंट बन चूका हैं, अब आपके सामने जो Page ओपन होगा इसमें आपको कुछ Information Fill करनी हैं, अगर यह Page ओपन नहीं होता हैं तो आप Menu में जाकर My Account में जाकर इस पेज पर आ सकते हैं। यहाँ Enter Full Name के ऑप्शन पर क्लिक करें।

Step-5. अब First Name और Last Name में अपना नाम डालकर Submit पर क्लिक कर लें।

Step-6. इसके बाद Email ID के Section में अपनी Email id add करके Update कर लें।
Step-7. अब Set Password के ऑप्शन पर क्लिक करें, इसके बाद New Password और Retype Password के बॉक्स में आप जो भी Password रखना चाहते हैं वो डालें और OTP के आगे दिखाए Resend के ऑप्शन पर क्लिक करें, जिससे आपके नंबर पर ओटीपी आएगा, अब OTP डालकर Save के ऑप्शन पर क्लिक कर लें।

इतना करने के बाद आपका Account सफलता पूर्वक बन जायेगा और आप यहाँ से Online Shopping भी कर पाओगे।
2. Flipkart में Account कैसे बनायें (App से)
दोस्तों अगर आप Flipkart की वेबसाइट की बजाय App का इस्तेमाल करते हैं और App के जरिये Flipkart अकाउंट बनाना सीखना चाहते हैं तो मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूँ। की
Flipkart के App और Website दोनों ही Platform पर Signup करने का तरीका समान हैं। आप ऊपर बताये तरीके से App में भी अपना अकाउंट बना सकते हैं। लेकिन अगर फिर भी आपको अकाउंट बनाने में कोई परेशानी होती हैं। तो
पहले Flipkart की वेबसाइट पर जाकर ऊपर बताये तरीके का इस्तेमाल कर के Account बना ले, इसके बाद Flipkart के App में उस Phone Number और Password के जरिये Login कर लें।
Flipkart पर अपना Address कैसे Add करें
दोस्तों Flipkart पर Account बनाने के बाद Product खरीदने के लिए दूसरा सबसे जरुरी काम होता हैं, यहाँ पर अपना Address जोड़ना जिससे कोई भी ऑर्डर किया हुआ प्रोडक्ट अपने घर तक पहुँच सके। तो चलिए Flipkart पर Address जोड़ने का तरीका सिख लेते हैं।
Step-1 सबसे पहले Flipkart के App या Website पर जाकर Left Side में दिखाए 3 Line (Menu) के ऑप्शन पर क्लिक करें।

Step-2. अब आपको My Account का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।

Step-3. इसके बाद आपको My Address का ऑप्शन दिखाई देगा, इसमें Add An Address का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।

Step-4. अब आपको अपना Address डालने का ऑप्शन मिल जाता हैं, जिसे आप निचे बताये तरीके से भरे-

- Full Name :- इसमें अपना पूरा नाम डालें, जिस नाम पर आपको Product Receive होगा।
- Phone Number:- यहाँ वह Phone नंबर डालें, जिसपर आप ऑर्डर की डिलीवरी लेते समय डिलीवरी बॉय की कॉल रिसीव कर सके।
- Add Alternate Phone Number:- इसमें एक और नंबर Add कर सकते हैं।
- Pincode :- यहाँ अपने एरिया का पोस्टल कोड डालें।
- State:- यहाँ अपने राज्य का नाम चुने, अधिकतर यह ऑप्शन Pincode डालने से आटोमेटिक फील हो जाता हैं।
- City :- यहाँ अपनी सिटी का नाम डालें। यह भी पोस्टल कॉड डालने से आटोमेटिक फील हो जाता हैं।
- House No. Building Name :- यहाँ अपने घर का नंबर या Building का नाम डालें।
- Road Name, Area, Colony :- यहाँ अपना एरिया या कॉलोनी को डालें।
- Landmark :- इसमें अपने आस-पास किसी Famous Shop या Popular जगह का नाम डालें।
- Type of Address :- इसमें Home और Work में से अपने हिसाब से एड्रेस टाइप सलेक्ट कर लें।
Step-5. ऊपर बताये सारे Address को सही से भरने के बाद Save Address के ऑप्शन पर क्लिक करें। इससे आपके Account के साथ आपका Address Save हो जायेगा। आप कोई भी Product ऑर्डर करोगे तो आपको वह इसी Address पर Deliver होगा। तो दोस्तों अब आपको समझ में आ गया होगा की Flipkart में Address कैसे भरें।
Flipkart Login कैसे करें
कई बार लोगों को फ्लिपकार्ट पर लॉगिन करने में दिक्कत होती हैं या अपना अकाउंट किसी दूसरे मोबाइल में लॉगिन करने की कोशिश करते हैं तो समझ में नहीं आता हैं की लॉगिन कैसे करें। इसके लिए सबसे पहले
फ्लिपकार्ट की ऍप या वेबसाइट को ओपन करें, इसके बाद Login के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद Enter Email/ Mobile Number वाले बॉक्स में आपने अकाउंट बनाते वक्त जो ईमेल या मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया वो डालें और निचे वाले बॉक्स में Password डालें और Login पर क्लिक करें।
इतना करते ही आपका अकाउंट लॉगिन हो जायेगा। अगर आपको अपना पासवर्ड याद नहीं हैं तो आप ईमेल या मोबाइल नंबर डालकर Request OTP के ऑप्शन पर क्लिक करें, जिससे आपके नंबर पर otp आएगा इसे Verify कर लें। इससे आपका अकाउंट लॉगिन हो जायेगा।
FAQs
Flipkart किस देश की कंपनी हैं?
Flipkart भारत देश की कंपनी हैं जिसे 2007 में सचिन बंसल और बिनि बंसल द्वारा बनाई गई।
Jio Phone में Flipkart से प्रोडक्ट कैसे मंगवाएं?
आप अपने Jio Phone के Browser में जाकर flipkart पर अकाउंट बनाकर, फ्लिपकार्ट से प्रोडक्ट को खरीद सकते हैं।
क्या Flipkart का उपयोग करना सुरक्षित हैं?
हाँ, Flipkart का उपयोग करना सुरक्षित हैं। अगर फिर भी आपके मन में कोई शंका हैं तो Flipkart Assured प्रोडक्ट को ही ऑर्डर करें।
तो दोस्तों अब आपको Flipkart पर Account कैसे बनायें के बारे में सही से समझ में आ गया होगा, और मुझे उम्मीद हैं इसके बारे में आपको फिर से इंटरनेट पर सर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
इस तरीके से आप अपना अकाउंट बनाकर फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन शॉपिंग का आनंद ले सकते हैं, अगर आपको फ्लिपकार्ट से प्रोडक्ट ऑर्डर करना नहीं आता हैं तो हमारा अगला आर्टिकल इसी के ऊपर हैं, जिसे पढ़कर आप सिख सकते हैं।
अगर आपको Flipkart पर Account बनाने में कोई दिक्कत आती हैं तो हमें Comment करके जरूर बताएं और पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।
Read More :-
Flipkart account login nahin ho Raha hai
Login karte vakt kya dikha rha hai
nice article
Thanks
nice article. sir में आपका इस वेबसाईट की कंटेन्ट को पढ़ रहा हूँ बहोत दिन से। ब्लॉगिंग के ऊपर लिखिए एक हिन्दी ब्लॉग कैसे बनाए और उससे पैसे कैसे कमाए। और इस वेबसाईट से कितनी कमाई हरदिन हो जाता है। Just for motivation
जी जरूर, अपना प्यार ऐसे ही बनाये रखे।