Fomo Meaning in Hindi | फोमो का मतलब क्या होता हैं

नमस्कार दोस्तों यदि आप Fomo Meaning in Hindi के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो एकदम सही जगह पर आये है। आज की दुनिया में हर कोई व्यक्ति एक अच्छा जीवन जीना चाहता है। लेकिन यह सभी के लिए मुमकिन नहीं है।

क्योकि हर इंसान को एक अच्छा जीवन जीने के लिए कुछ योग्यता और क्षमता का होना जरुरी है, जिसमे प्रत्येक व्यक्ति निपुण नहीं होता है।

हालाँकि प्रत्येक व्यक्ति सदैव एक सुखी और समृद्ध जीवन के बारे में सोचता रहता है। वह उसकी तुलना एक ऐसे व्यक्ति से करता है, जिसके पास एक अच्छा जीवन जीने के सभी संसाधन उपलब्ध होते है।

वह इसी चीज से दुखी हो जाते है कि उनके पास ये सारी सुविधाएं क्यों नहीं है, जिसकी वे केवल कल्पना ही कर सकते है। इसी इमोशन को अंग्रेजी में लघु रूप में Fomo शब्द के रूप में जाना जाता है।

इस पोस्ट में आपको What is the meaning of Fomo in Hindi के बारे जानकारी प्रदान करने वाले है। साथ ही इसके अपने दैनिक जीवन में महसूस होने वाले इमोशन के बारे में चर्चा करने वाले है। यदि आप Fomo शब्द से सम्बन्धित सम्पूर्ण जानकारी जानना चाहते है तो इस पोस्ट को शुरू से लेकर अंत तक ध्यानपूर्वक जरूर पढ़े।

Fomo Meaning in Hindi

Fomo Meaning in Hindi
What is the meaning of Fomo in Hindi
Yolo Meaning In Hindi
फोमो का मतलब क्या होता हैं
FOMO का Full Form क्या होता हैं

जैसा कि हमने बताया कि यह शब्द एक इमोशनल प्रतिक्रिया के लिए जाना जाता है। बहुत से लोग अपने जीवन में ख़ुशी पाने के लिए सब कुछ हासिल करना चाहता है। दुनिया की इसी दौड़ में जब वह पीछे रह जाते है, तब वह इस अनुभव को हासिल नहीं कर पाते है।

यही दुःख उनका इमोशन बन जाता है और उन्हें लगने लगता है कि उनकी जिंदगी में कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है, दिनों-दिन उनकी जिंदगी बिना कुछ हासिल किये कटती जा रही है।

इसके अतिरिक्त Fomo शब्द से इमोशन रूपी भाव तब व्यक्त होते है, जब आपके कोई दोस्त किसी ट्रिप पर जाते है, और उनके द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जब उनके द्वारा खींची गयी फोटो को शेयर किया जाता है,

तब आप उनके द्वारा शेयर की गयी फोटो को देखते है, तो आप उस पल को केवल अनुभव कर सकते है। उस समय आपको अंदर से उस लम्हा को miss करने का दुःख होता है।

साथ ही आप Fomo के रूप में तब इमोशनल हो जाते है, जब आप अपने ऑफिस या अन्य निजी कार्यो के कारण किसी भी शादी या पार्टी में नहीं जा पाते है, तब आप वहा के माहौल को किसी भी दोस्त या अन्य परिचित के द्वारा व्हाट्सप्प या किसी सोशल मीडिया एप्प पर शेयर किये गए वीडियो या तस्वीरों को देखते है,

तब आप उस लम्हे की केवल कल्पना कर सकते है। तब आप Fomo रूप में इमोशनल अर्थात उस लम्हे को Miss करने का दुःख महसुस करते है ।

Fomo - Fear of Missing Out - कुछ खो जाने या कुछ मिस कर देने का डर

Fomo शब्द की टर्म एक विपणन रणनीतिकार डॉक्टर Dan Herman के द्वारा 1996 में दी गयी थी। उन्होंने अपने रिसर्च पेपर में यह टर्म पहली बार इस्तेमाल की थी।

Dan Herman ने बताया कि Mobile Phone, Texting, Social Media, जैसे प्लेटफार्म के ज्यादा उपयोग से यह टर्म बहुत ही ज्यादा इन्वॉल्व हुआ है और ज्यादा लोगो को यह Fomo शब्द काफी बुरे तरीके से मानसिक रूप से प्रभावित कर रहा है।

अब हम जानते है कि Fomo किस प्रकार हमारे लिए हार्मफुल है। Fomo हमारे लिए निम्न रूप से हार्मफुल साबित होता है –

  • मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है ।
  • हमे वास्तविकता से दूर ले जाता है।
  • रिश्तो में दरारे उत्पन होना ।
  • ईर्ष्या की भावना का बढ़ना।
  • अनिंद्रा की समस्या होना
  • Depression का शिकार होना।

Fomo से किस प्रकार बचे

अब हम बात करते है की आप Fomo के शिकार होने से किस प्रकार बच सकते है। इसके लिए आप निम्न बिन्दुओ को ध्यानपूर्वक पढ़े –

1. अपने जीवन में रूचि और वैल्यूज को बढ़ाये तथा अपने जीवन की किसी से तुलना न करे

आपके जीवन में आपको कुछ मिस करने का डर इसलिए होता है क्योकि आपको लगता है कि आपके जीवन में कुछ भी वैल्यूएबल नहीं है।

यदि आप Fomo से दूर रहना चाहते है तो अपनी किसी भी Hobbies को विकसित कीजिये। जैसे Gardening, reading, writing आदि प्रकार की Hobbies चुन सकते है। जिससे आपको किसी के बारे में सोचने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी, हर वक्त खुश भी रहेंगे।

2. अपने जीवन के प्रत्येक दिन का Routine बनाये रखे

रोजाना अपने दिन की शुरुआत से लेकर दिन के अंत तक एक समय सीमा निर्धारित कीजिये, कि आपको किस समय क्या करना है। सुबह के समय में आप व्यायाम, कसरत, Walking आदि कर सकते है, जिससे आपका मानसिक और शारीरिक संतुलन बना रहे। जिससे आपका ध्यान सदैव केंद्रित रहेगा और साथ ही आपकी Fomo से भी दुरी बनी रहेगी।

3. एक पत्रिका रखे

आप अपने पुराणी तस्वीरों को एक पत्रिका में सेट कर सकते है। साथ ही आप अपने दैनिक जीवन में होने वाले मुख्य क्रियाकलापों को एक डायरी में लिख सकते है। जिसके कारण आपको बार बार सोशल मीडिया पर विजिट करने की आवश्यकता नहीं होगी। इस प्रकार आप Fomo रूपी इमोशन से सदैव दूर रहेंगे।

4. जाय ऑफ मिसिंग आउट (Jomo) को अपने जीवन में अपनाइये

जब आप किसी भी चीज को मिस कर रहे है तो आपके द्वारा मिस की जा रही चीज में भी ख़ुशी ढूंढने की कोशिश कीजिये, जिसे की आप Jomo के नाम से जानते है।

जिसका मतलब होता है, भीड़ में होने पर भी अपने आप में खो जाने का आनंद। साथ ही आप उन लम्हो के बारे में सोचे, जिन्हे आपने ख़ुशीपूर्वक बिताये हो। यदि आप अपने जीवन के सभी पल को खुश होकर जिते है तो आपका Fomo पूर्णतया Jomo में रूपांतरित हो जायेगा।

Yolo Meaning In Hindi

आपने Yolo शब्द के बारे में तो जरूर सुना होगा। आज की दुनिया में लोग किसी भी शब्द को पूर्ण नाम की तुलना में उसके लघु रूप के बारे में ज्यादा जानता है। जिसका मुख्य कारण उसके उच्चारण में आसानी रहती है।

इसी प्रकार Yolo शब्द को भी शॉर्ट नाम से ही जाना जाता है। कई लोग Yolo अर्थात You only live once meaning in Hindi के बारे में नहीं जानते है, इसका हिंदी में मतलब निम्न होता है –

Yolo - You Only Live Once - आप सिर्फ एक बार जीते है। 

इसे आप निम्न तरीके से भी समज सकते है –

Y - You (आप)
O - Only (केवल/सिर्फ)
L - Live (जीना)
O - Once (एक बार)

Yolo शब्द लेटिन भाषा से लिया गया है। जब भी Yolo शब्द को अपने जीवन उतार लेते है अर्थात जब आपको यह समज में आ चूका हो की आप अपनी लाइफ केवल एक बार जीते है, तो आपको इस दुनिया से तुलना करने की आवश्यकता नहीं है।

पता नही कौनसी साँस अंतिम साँस होगी, इसलिए आप अपने जीवन के हर पल को ख़ुशी-ख़ुशी जिये, जिससे आपके द्वारा जिया गया हर पल यादगार बन जाए।

उम्मीद करते है कि आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ने के बाद Fear Of Missing Out Meaning in Hindi के बारे में अच्छे से जान गए होंगे। अब हम Fomo Meaning in Hindi से समन्धित सवाल जवाब के बारे में जानते है –

FAQs

Fomo meaning in marathi?

हरवण्याची भीती।

FOMO का मतलब क्या होता है?

Fomo की फुल फॉर्म Fear Of Missing Out होता है। जिसका हिंदी में मतलब गुम जाने का डर या छूट जाने का डर होता है।

Fomo meaning in english?

The fear of missing out.

सोशल मीडिया में फोमो का क्या मतलब है?

बहुत सारे लोग सोशल मीडिया पर Advertising के रूप में शो होने वाली वस्तुओ को खरीदने के लिए होड़ में लगे रहते है। ऐसे में कई लोगो का सबसे unique वस्तु को सबसे पहले खरीदने की इच्छा अर्थात दुनिया से आगे चलने की होड़ रहती है। यही चाहत उनकी Fomo बन जाती है। दूसरे रूप में किसी द्वारा शेयर की गयी फोटो से लोगो में Fomo उत्पन करता है।

Fomo meaning in Gujarati?

फोमो का गुजरती में अर्थ ગુમ થવાનો ભય होता है।

Missing out meaning in hindi?

इसका हिंदी में मतलब सुअवसर खो देना होता है। इसके अतरिक्त इसके अन्य हिंदी अर्थ – हाथ से जाने देना आदि होता है।

Fomo Be Meaning In Hindi?

इसका हिंदी में मतलब “मेरे साथ छूटने का डर” होता है।

Conclusion :-

इस पोस्ट में आपको Fomo Meaning In Hindi के बारे में जानकरी प्रदान की गयी है। साथ ही Fomo से होने वाले नुकसान और इससे बचने के उपाय के बारे में जानकारी दी गयी है। उम्मीद करते है कि आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ने के बाद Fomo in hindi के बारे में अच्छे से जान गए होंगे।

यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आयी होगी । यदि आपको इस पोस्ट सेसम्बन्धित कोई डाउट हो तो कमेंट करके जरूर बताये। साथ ही इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ अवश्य साझा करे, ताकि वे भी Fomo के बारे में जान पाए।

Read More Articles:-
Emoji Meaning in Hindi | इमोजी का मतलब क्या होता हैं
Memes meaning in Hindi | मिम्स का मतलब क्या होता हैं
Spam Meaning in Hindi | स्पैम का मतलब क्या होता हैं
Reboot Meaning in Hindi | रिबूट का मतलब क्या होता हैं
Finance Meaning in Hindi | फाइनेंस का मतलब क्या होता हैं
NPA Meaning in Hindi | NPA का मतलब क्या होता हैं
Refurbished Meaning in Hindi | रेफ़ुर्बिश्ड का मतलब क्या होता हैं
पोस्ट को शेयर करें

मेरा नाम Ram Gadri है। मैं इस Blog का Founder और Content writer हूँ। हमारा इस Blog को बनाने का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषी लोगों को इंटरनेट से जुड़ी जानकारी प्रदान करवाना है। यहाँ आपको शिक्षा, तकनिकी, कंप्यूटर और मेक मनी से जुड़ी हर तरह की जानकारी अपनी मातृ भाषा में मिलने वाली है।

Leave a Comment