Free Fire का बाप कौन है और क्यों हैं जानें विस्तार से 2023

आजकल बहुत से Gamers गूगल पर यह सर्च करते हैं की Free Fire का बाप कौन है? यदि आप भी उनमें से एक हैं तो इस पोस्ट में आपके सारे डाउट क्लियर हो जायेंगे। Free Fire एक ऐसा Game है जो बहुतों को पसंद आता है। लेकिन कहा जाता है न की हर कोई हमेशा बेहतर की तलाश में रहता है।

उसी तरह Free Fire Players हमेशा उससे भी बेहतर Games की तलाश में रहते हैं। तो इस पोस्ट में हम आपको विस्तार से बताने वाले हैं की Free Fire का बाप कौन है और क्यों है? आपको बता दें की Free Fire में आपके बहुत से Enemies होते हैं जो आप पर Attack करते हैं।

आपको खुद को जिंदा रखते हुए उनपर Weapons का इस्तेमाल करके Attack करना होता है और उन्हें मारना होता है। लेकिन फिर भी Free Fire में कुछ ऐसी चीजें भी शामिल है जिसके वजह से बहुत से लोग इसे पसंद नहीं करते तो आइए जानते हैं की Free Fire से भी अच्छा Game कौन सा है? 

Free Fire का बाप कौन है 

Free Fire का बाप PUBG है। अब आप कहेंगे कि PUBG को तो भारत सरकार द्वारा बैन कर दिया गया है, तो आपको बता दें की PUBG का एक Indian Variant को लॉन्च किया गया है जिसका नाम है Battleground Mobile India. इसे शॉर्ट में BGMI भी कहा जाता है। तो आप ऐसा भी कह सकते हैं की Free Fire का बाप BGMI (Battleground Mobile India) है। 

Free Fire तथा Pubg एक एडवेंचर गेम या मल्टीप्लेयर ऑनलाइन बैटल गेम है। 2019 के बाद यह गेम सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुआ। इस खेल में विभिन्न प्रकार की gun skin, walls और कई प्रकार के Weapons दिए जाते हैं। ये आपको खेल के दौरान दुश्मनों को मारने में सहायता करते हैं।

आप अकेले या अन्य टीमों के साथ खेल सकते हैं। और कई टीमें एक साथ विजेता बनने की कोशिश में एक-दूसरे की दुश्मन बन जाती हैं। 

Free Fire का बाप PUBG कैसे है

जैसा की आपको ऊपर पहले ही बता दिया गया है, की दोनों की तुलना करना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन फिर भी अपनी अपनी पसंद के अनुसार आप दोनों में से Best चुन सकते है। बाकि आइए बात करते है, की Free Fire का बाप PUBG कैसे है? 

अगर दोनों Game के Popularity के हिसाब से देखें तो Free Fire को 1 Billion से ज्यादा बार Download किया जा चुका है। वही PUBG की बात करें तो इसे अभी तक 4.7 Billion बार Download किया जा चुका है Downloading की दृष्टि कोण से देखा जाए तो हम कह सकते हैं की Free Fire का बाप PUBG है।

अब हम बात करना चाहेगे Free Fire और PUBG के ग्राफ़िक्स की तुलना जो इन दोनों गेम को अलग बनाती है . Free Fire ग्राफ़िक्स के मामले में PUBG के आगे पानी कम है. आप सोच रहे होंगे की ये मैंने क्या कह दिया. मै अपनी तरफ से कुछ भी नहीं बोल रहा हूँ ये PUBG की ग्राफ़िक्स बोलती है।

क्योकि PUBG की ग्राफ़िक्स के मामले में Free Fire से बहुत आगे है। इस गेम को खेलते समय ऐसा लगता है की आप एकदम से रियलिस्टिक मजा देता है ऐसा लगता है कि आप सच में युद्ध लड़ रहे हैं ग्राफिक्स इतना कमाल का है पब्जी का की प्लेयर्स इसमें कब खो जाते हैं पता ही नहीं चलता।

अगर हम इन दोनों गेम की Google Play Store पर रेटिंग की बात करें तो Free Fire को गूगल प्ले स्टोर पर 4.1 रेटिंग दिया गया है जबकि PUBG को 4.3 स्टार रेटिंग मिला है। यहां पर PUBG के लगभग बराबर Free Fire को  भी रेटिंग मिली है।

इन सारी बातों के बाद हम थोड़ा मोबाइल परफॉर्मेंस पर बात कर लेते हैं। Free Fire Game मात्र 744 MB का है जोकि 1GB RAM वाले मोबाइल में भी आसानी से चल जाता है। लेकिन PUBG 1.7 GB का गेम है जिसको खेलने के लिए कम से कम 4GB RAM वाला मोबाइल चाहिए। हो भी क्यों ना ग्राफिक्स जो कमाल का है PUBG का।

क्या फ्री फायर गेम्स फ्री में खेले जा सकते हैं

जी बिल्कुल फ्री फायर गेम बिल्कुल फ्री में खेल सकते हैं क्योंकि इस गेम को डाउनलोड और इंस्टॉल करने पर कोई चार्ज नहीं किया जाता है। फ्री फायर की तरफ से आपको सिंपली जो हथियार, कैरेक्टर मिलेंगे उन्हीं के साथ आप खेल सकते हैं।

 लेकिन अगर आपको कुछ अच्छा कैरेक्टर, अच्छी बंदूकें, अच्छी बाइक चाहिए तो आपको उसके लिए डायमंड की जरूरत पड़ेगी। और डायमंड खरीदने के लिए आपको पैसे की जरूरत पड़ेगी। अगर आप कुछ अच्छा करना चाहते हैं तो पैसे तो खर्च करना ही पड़ेगा। वैसे खेलना है तो फ्री में खेल सकते हैं।

फ्री फायर कैसे डाउनलोड करें

Free Fire Game डाउनलोड करना बहुत ही आसान है बस आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

Step 1  सबसे पहले आप अपने मोबाइल फोन का गूगल प्ले स्टोर ओपन कर ले।

Step 2 फिर गूगल प्ले स्टोर के सर्च बॉक्स में Free Fire लिखकर सर्च कर ले।

Step 3  search करने के बाद install नाम का एक ऑप्शन दिखाई देगा। उस ऑप्शन पर क्लिक कर दे। आप देखेंगे कि Free Fire Download होना शुरू हो चुका है।

Step 4 Download होने के बाद play या open पर क्लिक कर Free Fire Game का मजा ले सकते हैं।

गरेना फ्री फायर को कंप्यूटर में कैसे डाउनलोड करें

अगर आप Free Fire Game को कम्प्यूटर पर खेलना चाहते हैं तो आपको अपने PC पर एक एमुलेटर की जरूरत पड़ेगी। उसके बाद ही आप Free Fire को computer पर खेल सकते हैं।

सबसे पहले आप Google पर Bluestacks Emulator Download कर के install कर ले। जैसे ही Emulator Download कर लेंगे आपको उसमे Playstore मिल जाएगा। फिर आप Play Store में Free Fire Game Search करके install कर ले।

और ध्यान रहे Emulator में आपको अपना Gmail Account signup कर लेना है। फिर आप अपने Computer पर free Fire का आनन्द ले सकते हैं।

तो दोस्तों अब आपको समझ में आ गया होगा की Free Fire का बाप या फ्री फायर से भी बेहतरीन Game PUBG क्यों हैं, अगर अब आपके मन में इससे जुड़ा कोई सवाल हैं तो हमें Comment करके जरूर बताये और पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।

Read More Articles:-
Free Fire Redeem Code Today
ऑनलाइन गेम कैसे खेलें
मोबाइल/कंप्यूटर में गेम कैसे डाउनलोड करें
पोस्ट को शेयर करें

मेरा नाम Ram Gadri है। मैं इस Blog का Founder और Content writer हूँ। हमारा इस Blog को बनाने का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषी लोगों को इंटरनेट से जुड़ी जानकारी प्रदान करवाना है। यहाँ आपको शिक्षा, तकनिकी, कंप्यूटर और मेक मनी से जुड़ी हर तरह की जानकारी अपनी मातृ भाषा में मिलने वाली है।

2 thoughts on “Free Fire का बाप कौन है और क्यों हैं जानें विस्तार से 2023”

Leave a Comment