घड़ी का आविष्कार किसने किया और कब हुआ

नमस्कार मित्रो स्वागत है आपका हमारे एक और नए आर्टिकल पर जिसमे हम जानने वाले है घड़ी का आविष्कार किसने किया और इसके आविष्कार से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में।

वर्तमान में आपको कितनी तरह की अलग अलग घड़ियां देखने को मिल जाती है फिर चाहे वह हाथ पर बांधने वाली घड़ी हो, दीवार घड़ी हो या डिजिटल घड़ी हो।

आज घड़ियों की तकनीकी में बहुत बदलाव आ चूका है। वर्तमान के आधुनिक युग में Smart Watches धूम मचा रही है जिनकी मदद से आप समय देखने के साथ साथ और भी बहुत से काम कर सकते है जैसे Call, Message, या अन्य कोई काम।

लेकिन क्या आपको पता है हमारे जीवन की इतनी महत्वपूर्ण खोज आखिर किसने की या घड़ी का आविष्कारक कौन है? अगर आपको इसकी जानकारी नहीं है तो इस पोस्ट को अंत तक ध्यानपूर्वक पूरा जरूर पढ़े।

क्योकि इस पोस्ट में आपको घड़ी के आविष्कार सम्बंधित जानकारी के साथ साथ इससे सम्बंधित और भी बहुत सारी रोचक जानकारी जानने को मिलने वाली है। चलिए सबसे पहले जान लेते है घड़ी के आविष्कार से पहले समय कैसे देखा जाता था?

घड़ी के आविष्कार से पूर्व समय का पता कैसे लगाया जाता था

आप में से बहुत से लोगो के मन में यह सवाल होगा की घड़ी के आविष्कार से पहले लोग समय का पता कैसे लगाते होंगे तो आपको बता दे घड़ी के आविष्कार से पहले लोग समय का सटीक पता नहीं लगा सकते थे।

बहुत से लोग सूर्य की रौशनी को देखकर समय का अंदाजा लगाते थे लेकिन यह तरीका उस समय काम में नहीं आता था जब आसमान में बादल होते थे।

बहुत से लोग चाँद को देखकर भी समय का अंदाजा लगाते थे तो बहुत से लोग पानी के उतार चढ़ाव से समय का पता लगाते थे लेकिन इन सभी तरीको से समय का सही अंदाजा लगाना आसान नहीं था।

लेकिन वर्तमान में उपलब्ध घड़ियों के माध्यम से हम सही सटीक समय पता कर सकते है। आज हमे घड़ी के अलावा हमारे फ़ोन में भी समय देखने की सुविधा मिल जाती है जिससे हमे घड़ी रखने की भी आवश्यकता नहीं है।

लेकिन यह सब घड़ी के आविष्कार के बाद ही संभव हुआ है तो चलिए अब जानते है आखिर सबसे पहले घड़ी किसने बनाई थी?

घड़ी का आविष्कार किसने किया था

घड़ी का आविष्कार किसने किया

अगर बात घड़ी के आविष्कारक की की जाये तो घड़ी के आविष्कार में किसी एक व्यक्ति नहीं बल्कि बहुत से अलग अलग व्यक्तियों का योगदान है।

लेकिन इन सभी में से घड़ी के आविष्कारक का सबसे ज्यादा श्रेय Peter Henlein को जाता है क्योकि घड़ी के आविष्कार में इनका सबसे ज्यादा योगदान रहा है।

वैसे तो Peter Henlein के घड़ी का आविष्कार करने के पहले से ही बहुत से लोग ऐसे उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे थे जो सटीक समय बताते थे लेकिन इनके द्वारा बनाये गए समय मापक उपकरण को ही Clock Watch का नाम दिया गया।

इनके Clock Watch के आविष्कार के पश्चात ही धीरे धीरे बदलती तकनिकी के अनुसार घड़ियों में भी बहुत से बदलाव होते गए और उनकी बदौलत आज हमे इतनी Advanced Watch देखने को मिल जाती है।

आपको पता दे Peter Henlein द्वारा घड़ी के आविष्कार से पहले भी लोग समय का सही अंदाजा लगाते थे। इनमे से बहुत से लोग सूर्य की दिशा देखकर समय का पता लगाते और बहुत से लोगो के पास समय का सटीक पता करने के यंत्र भी थे।

भारत में करीब 5 जंतर मंतर जैसे जगह मौजूद है जिससे पता चलता है की उस समय भी लोगो के पास सही समय का पता लगाने के लिए यंत्र मौजूद थे।

घड़ी का आविष्कार कब हुआ

जैसा की ऊपर हमने बताया की घड़ी के आविष्कार से पहले भी लोग समय का सटीक अंदाजा लगाने के लिए बहुत से यंत्रो का इस्तेमाल करते थे।

लेकिन सन 1505 में Peter Henlein ने England में Clock Watch का आविष्कार किया था और इनके इस आविष्कार के बाद सन 1577 में स्विजरलैंड के जॉस बर्गी ने मिनट की सुई वाली घड़ी का आविष्कार किया था।

इसके बाद Pocket Watch का आविष्कार हुआ और सन 1650 तक लोग अपनी जेब में पॉकेट वॉच रखने लगे। ब्लेज पास्कल ने एक रस्सी की मदद से घड़ी को अपनी कलाई पर बांधने लगे और इसी से Wrist Watch का आविष्कार हुआ।

इसके बाद सन 1988 में Steve Mann (जिन्हे वियरेबल कंप्यूटर का जनक भी कहा जाता है) ने लिनेक्स Smart Watch का आविष्कार किया था जो सेल के माध्यम से चलती थी।

घड़ी के आविष्कार से सम्बंधित कुछ सवाल जवाब –

दीवार घड़ी का आविष्कार किसने किया?

दीवार घड़ी का आविष्कार सन 1577 में जोश बरगी ने किया था जो स्विज़रलैंड के रहने वाले थे।

यांत्रिक घड़ी का आविष्कार किसने किया?

यांत्रिक घड़ी का अविष्कार सन 1725 में चीन के रहने वाले आई सिंग व लियांग सैन ने किया था।

समय की खोज किसने की थी?

समय की खोज किसी के द्वारा नहीं किया गया क्योकि इसकी खोज शुरुआत से चली आ रही है जिसकी खोज नहीं की जा सकती है लेकिन हां समय समय पर समय को मापने के तरीको या यंत्रो में बदलाव हुआ है।

पेंडुलम घड़ी का आविष्कार किसने किया?

पेंडुलम घड़ी का आविष्कार क्रिस्चियन ह्यूजेन्स ने सन् 1656 में किया था।

Conclusion –

दोस्तों उम्मीद करता हूँ अब तक आपको घड़ी का अविष्कार किसने किया और कब किया से संबधित सारी जानकारी विस्तार से समझ में आ गई होगी, अगर अब भी आपके मन में घड़ी के अविष्कार से जुड़ा कोई सवाल हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताये। और

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। जिससे उन्हें रोजाना उपयोग की जाने वाली घड़ी का अविष्कार किसने किया समझ में आ सके।

Related Articles:-

पोस्ट को शेयर करें

Lucky, Techgyanhindi.com के Content Writer हैं। इन्हें लोगों को नयी नयी जानकारी पहुँचाने में बहुत ख़ुशी मिलती है। वहीँ ये ऐसे content लिखना पसंद करते हैं जिन्हें की लोग पसदं करें और वो उनके लिए उपयोगी हो।

Leave a Comment