Google का आविष्कार किसने किया और कब हुआ

दोस्तों इस पोस्ट में हम जानने वाले है Google का आविष्कार किसने किया? क्या आपको पता है की गूगल का आविष्कारक कौन है? अगर नहीं तो इस पोस्ट में आपको इसकी पूरी जानकारी मिलने वाली है।

जब से इंटरनेट की शुरुआत हुई है इंटरनेट से जुड़े कई आविष्कार हुए है जिसमे से एक है गूगल। गूगल आज एक ऐसा ब्रांड बन चूका है की हर छोटे बड़े को इसके बारे में पता है।

आज हमे कोई भी जानकारी चाहिए होती है तो हम इसे गूगल पर सर्च करते है यहाँ तक की आप यह पोस्ट भी गूगल की मदद से ही पढ़ रहे है।

आज आपको हर तरह की जानकारी गूगल से मिल जाती है लेकिन आपने कभी सोचा है आखिर इस गूगल को किसने बनाया होगा? ज्यादातर लोगो को यह जानने की जिज्ञासा होगी की आखिर गूगल की खोज किसने की होगी और आप भी उन्हीं में से एक होंगे।

तो दोस्तों अगर आप भी जानना चाहते है गूगल का आविष्कार किसने किया और कब किया तो इस पोस्ट को ध्यानपूर्वक अंत तक पूरा जरूर पढ़े।

Google क्या है? (What is Google in Hindi)

Google का आविष्कार किसने किया

बहुत से लोग Google को केवल एक सर्च इंजन के रूप में ही जानते है क्योकि गूगल का आविष्कार एक सर्च इंजन के रूप में ही हुआ था।

लेकिन वर्तमान में गूगल एक इंटरनेशनल ब्रांड बन चूका है। गूगल एक बहुत बड़ी इंटरनेशनल कंपनी है जिसमे हर व्यक्ति काम करने की चाह रखता है।

सर्च इंजन होने के साथ साथ गूगल के कई सारे सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर प्रोडक्ट भी है Google Applications, Google Pixel mobiles, Google Home products, Google Assistant, YouTube, Blogspot आदि।

आप जिस ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्राइड का इस्तेमाल करते है या PC ऑपरेटिंग सिस्टम ChromeOs भी गूगल का ही प्रोडक्ट है। इस प्रकार वर्तमान में गूगल एक सर्च इंजन तक ही सीमित नहीं है इसका दायरा बहुत बड़ा हो चूका है।

गूगल सर्च इंजन दुनिया का सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला सर्च इंजन है। आपको बता दे दुनिया के कुछ ही देशो को छोड़कर पुरे विश्व में गूगल का इस्तेमाल किया जाता है तो चलिए अब जानते है Google का आविष्कारक कौन है?

Google का आविष्कार किसने किया

Google का आविष्कार किसने किया

अब बात करे गूगल के आविष्कारक के बारे में तो आपको बता दे गूगल का आविष्कार Sergey Brin और Larry Page ने मिलकर किया था।

शुरुआत में जब इन दोनों ने मिलकर गूगल का आविष्कार किया था तो सबसे पहले गूगल को एक सर्च इंजन के रूप में शुरू किया था लेकिन वर्तमान में हम जिस गूगल को देखते है उसे यहाँ तक पहुँचाने का श्रेय गूगल के सभी इंजीनियर और कर्मचारियों को जाता है।

Sergey Brin और Larry Page ने अपने कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढाई के दौरान पीएचडी करते समय एक प्रोजेक्ट के रूप में गूगल का आविष्कार किया जो आज इतना बड़ा ब्रांड बन चूका है और Sergey Brin और Larry Page दोनों गूगल के सबसे बड़े शेयरहोल्डर है।

इस प्रोजेक्ट में एक और व्यक्ति थे जिनका नाम Scott Hassan था जिन्होंने गूगल का अधिकतर कोड टाइप किया था लेकिन इन्होने गूगल को एक कंपनी के रूप में स्थापित करने से पहले ही इस प्रोजेक्ट को छोड़ दिया था।

क्योकि इन्हे रोबोटिक्स में अपना करियर बनाना था। इस कारण Scott Hassan को आधिकारिक रूप से गूगल का आविष्कारक नहीं माना जाता है।

आपको यह जानकार गर्व होगा की वर्तमान में गूगल के सीईओ हमारे भारत देश के सुन्दर पिचाई जी है जिनका जन्म तमिल नाडु के मदुरई में हुआ था।

Google का आविष्कार कब हुआ था

Sergey Brin और Larry Page दोनों लम्बे समय से एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे और अपने इस प्रोजेक्ट के रूप में उन्होंने गूगल का आविष्कार किया था।

4 सितम्बर 1998 को Sergey Brin और Larry Page ने मिलकर गूगल को कैलिफोर्निया में एक निजी कंपनी के रूप में स्थापित किया यानि की गूगल का आविष्कार 4 सितम्बर 1998 को हुआ।

1997 में www.google.com नाम का डोमेन ख़रीदा गया और सितम्बर 1998 में गूगल को एक Corporate Company के रूप में स्थापित कर दिया गया।

गूगल से पहले जो भी सर्च इंजन काम करते थे वह किसी भी वेबपेज को कीवर्ड्स के आधार पर रैंक करते थे यानि की जिस वेबपेज पर सर्च किये जाने वाले कीवर्ड होते थे उन्हें ही रैंक किया जाता था लेकिन इससे यूजर को सही रिजल्ट नहीं मिलता था।

गूगल ने अपने सर्च इंजन में नई कार्यप्रणाली पर काम किया। गूगल किसी भी विषय से सम्बंधित जितनी भी वेबसाइट और लिंक्स होते है उन्हें एनालाइज़ करने के बाद रैंक करता है। इससे यूजर को सही सही जानकारी मिल जाती है।

Page Ranking का यह Idea Larry Page का था जिसे PageRank का नाम दिया गया और इस आईडिया के ऊपर Scott Hassan ने कोडिंग का काम किया था।

चुकी गूगल में वेबपेज को Backlinks के आधार पर रैंक किया जाता था इसलिए इस सर्च इंजन का नाम शुरुआत में BackRub रखा गया था लेकिन बाद में इसे बदलकर Google कर दिया गया।

Google का मालिक कौन है

दोस्तों अगर बात करे गूगल के Owner की तो आपको बता दे Google का मालिक Alphabet Inc. है जोकि गूगल की Parent Organisation है। इसका निर्माण भी Sergey Brin और Larry Page ने 1998 में किया था।

Alphabet Inc. Company के CEO Larry Page है। आपको बता दे Alphabet Company Google के अलावा और भी कई कंपनियों की Parent Company है।

FAQs

  1. Google का आविष्कारक कौन है?

    गूगल के आविष्कारक Sergey Brin और Larry Page है।

  2. Google की खोज कब हुई थी?

    Sergey Brin और Larry Page ने सितम्बर 1998 में गूगल का आविष्कार किया था।

  3. Google का आविष्कार किस देश में हुआ?

    Google का आविष्कार सयुंक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर में हुआ।

  4. गूगल का पूरा नाम क्या है

    गूगल का पूरा नाम Global Organization of Oriented Group Language of Earth हैं।

  5. गूगल का असली नाम क्या है?

    जब गूगल की शुरुआत की गई तब इसका नाम गोगोल (Googol) रखना था लेकिन गलती से इसका नाम गूगल (Google) रख दिया तब से इसका असली नाम गूगल ही हैं।

  6. भारत में गूगल कब आया था?

    भारत में गूगल 2004 में आया था।

Conclusion –

उम्मीद करते है आपको हमारी यह पोस्ट Google का आविष्कार किसने किया जरूर पसंद आयी होगी। साथ ही इस पोस्ट में साझा की गयी जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी।

अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये और पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।

Related Articles:-
Gmail का अविष्कार किसने किया और कब किया
WhatsApp का अविष्कार किसने किया और कब किया
Car का अविष्कार किसने और कब किया
दूरबीन का अविष्कार किसने और कब किया
पोस्ट को शेयर करें

Lucky, Techgyanhindi.com के Content Writer हैं। इन्हें लोगों को नयी नयी जानकारी पहुँचाने में बहुत ख़ुशी मिलती है। वहीँ ये ऐसे content लिखना पसंद करते हैं जिन्हें की लोग पसदं करें और वो उनके लिए उपयोगी हो।

Leave a Comment