Google क्या है और इसको किसने बनाया

Google क्या है? ये जानना हमारे लिए बहुत ही जरुरी है। क्योंकि आजकल हर Internet यूजर गूगल का उपयोग करता है। और आखिर क्यों ना करे गूगल हमे इतनी सुविधा जो दे रहा है। जहाँ पहले हमे किसी जानकारी को पाने के लिए कई व्यक्तियों से पूछना पढ़ता था या कई किताबों में ढूँढना पढ़ता था।

वही आज हम गूगल की मदद से किसी भी जानकारी को कुछ ही सेकण्ड्स में प्राप्त कर सकते है। खास तौर से शिक्षा के क्षेत्र में गूगल बहुत ही लाभदायक साबित हो रहा है।

लेकिन क्या आपको पता है Google क्या है?, कैसे काम करता है?, Google को किसने बनाया और इसका मालिक और सीईओ कौन है? अगर आप इन सब के बारे में नहीं जानते तो कोई बात नहीं हमारी इस पोस्ट को पूरा अंत तक पढ़े जिससे आपको गूगल के बारे में पूरी जानकारी मिल सके।

Google क्या है?

Google एक अमेरिकी (बहुराष्ट्रीय सार्वजानिक) मल्टीनेशनल तकनीक कंपनी है। जो हमे इंटरनेट पर कई सारी सेवाएं और प्रोडक्ट्स प्रदान करती है। जैसे- ईमेल, सर्च क्लाउड कंप्यूटिंग, एडवरटाइजिंग, सॉफ्टवेयर हार्डवेयर आदि।

लेकिन इसके साथ ही Google विश्व का सबसे बड़ा, लोकप्रिय और सबसे ज्यादा यूज़ किया जाने वाला Search Engine है। जो हमारे द्वारा सर्च की गई जानकारी को पल भर में हमे प्रदान करता है।

ये जानकारी लोगो द्वारा गूगल पर Publish की हुई होती है। और जो इसे गूगल पर डालते है उन्हें हम ब्लॉगर (Blogger) कहते है। और फिर गूगल हमारे सर्च करने पर हमे दिखाता है।

अब कुछ लोगो को ये भी नहीं पता होता है। की सर्च इंजन क्या होता है?- तो सर्च इंजन एक वेब बेस सॉफ्टवेयर होता है। जो हमारे द्वारा सर्च किये गए डाटा को हमें SERP (Search Engine Result Pages) के रूप में प्रदान करता है। Google के अलावा भी कई सारे Search Engine है। जैसे- Yahoo, Bing, Baidu, Yandex आदि।

Google का Full Form क्या हैं

Google का Full Form क्या है? इसके बारे में आपको शायद ही पता होगा। लेकिन Google शब्द में उपस्थित सभी छहों वर्ड्स का अर्थ अलग- अलग होता है। तो चलिए इनका क्या अर्थ होता है वो भी जान लेते है।

  • G – Global
  • O – Organization
  • O – Oriented
  • G – Group
  • L – Language
  • E – Earth

अब आप समझ चुके होंगे की Google का Full Form क्या होता है? इससे पहले शायद ही सोचा होगा की गूगल का भी कोई पूरा नाम होता होगा।

Google को किसने बनाया और इसका मालिक कौन है ?

सन 1996 में अमेरिका के Stanford University के PHD कर रहे दो छात्र Larry Page और Surgey Brin ने वेबसाइटो को आपस में लिंक करने या फिर रैंकिंग के लिए एक प्रोजेक्ट World Wide Web के बारे में सोचा।

इससे कई अलग- अलग वेबसाइटो को लोगो को दिखाया जाता। जिस भी वेबसाइट का कंटेंट अच्छा होता उसके आधार पर उस वेबसाइट को लोगो को दिखाया जाता था।

इसके बाद Larry Page और Sergey Brin ने 1998 में Google Inc की स्थापना की। और इसके चलते Google बहुत ही कम समय में World की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल हो गई।

और गूगल ने अपनी सफलता के साथ- साथ लोगो की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए। नए- नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किये। Gmail, Adword, Youtube, Google News, Google Drive आदि।

अब आपके मन में एक सवाल जरूर आया होगा की आखिर Google का मालिक कौन हैं? तो मैं आपको बता दूँ की Google के मालिक Larry Page और Surgey Brin है

Google नाम कैसे रखा गया?

Larry Page और Srgey Brin ने Google का नाम गणित के एक शब्द Googol के नाम पर रखा था। जिसका अर्थ होता है। 1 के पीछे 100 बार जीरो।

लेकिन ये गलती से Google हो गया। और बाद में इस गलती को ठीक नहीं करने के कारण ये वर्तमान में भी Google.com के रूप में ही उपलब्ध है।

Google कैसे काम करता है?

अब बात आती है की Google कैसे काम करता है? वैसे तो Google के कई सारे काम है लेकिन यहाँ हम Google Search Engine के बारे में बात कर रहे है। की

आखिर हमारे द्वारा सर्च की गई जानकारी कैसे कुछ ही सेकण्ड्स में गूगल हमे प्रदान कर देता है। आपने भी कभी इसके बारे में जरूर सोचा होगा की आखिर इतनी जानकारी गूगल के पास आती कहा से है। तो चलिए इसके बारे में जान लेते है।

Google के कई सारे Robots होते है जिन्हे हम स्पाइडर भी कह सकते है। ये इंटरनेट पर उपस्थित सभी वेबसाइटो को Crawl करते है। और फिर डाटा को Index करके अपने सर्वर पर Store करते है।

Google के Millions में सर्वर और स्पाइडर होते है जो ये काम करते है। और जब हम गूगल पर कुछ भी सर्च करते है। तो ये अपने Server पर Store डाटा में से मेल कहती जानकारी हमे दिखता है।

ये जानकारी हमे उस Web Page के टाइटल, डिस्क्रिप्शन, यूआरएल और उस Web Page के अंदर के Keyword के हिसाब से दिखाता है।

जैसे मैं गूगल पर सर्च करता हूँ की Online पैसे कैसे कमाए तो ये Keyword गूगल किसी भी Webpage के Title, Discription, Url और उस Webpage के अंदर इस कीवर्ड को चेक करेगा उसके बाद यूजर को दिखाई देगा।

Google के Crawler वेबसाइटो को बार- बार Crawl करते है। जिससे किसी वेबसाइट पर कंटेंट अपडेट होने पर उसे फिर से Index कर सके। और

किसी भी नयी वेबसाइट को गूगल में आने के लिए कम से कम 7-8 दिन लगते है। और इस अवधि में Google के स्पाइडर Website को Crawl करके Index कर लेते है। और फिर वेबसाइट के कंटेट के हिसाब से उसे Ranking देता है।

Google के सीईओ कौन है? (Who Is CEO Of Google)

इंटरनेट और विज्ञापन तंत्र की सबसे बड़ी कही जाने वाली कंपनी Google के सीईओ सुंदर पिचाई है। जो भारत के चेन्नई के रहने वाले है। इनका जन्म 10 जून 1972 को हुआ था। एक भारतीय होने के कारण ये हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है।

Google kya hai
Google क्या है

सुन्दर पिचाई जी ने लगभग 2004 में गूगल ज्वाइन किया था। इसके बाद 2008 में लॉन्च हुए Google Chrome और Google Android, Google Ios को बनाने में सुन्दर का बहुत ही बड़ा हाथ था।

और Google Drive, Google Video और Gmail App सुन्दर के द्वारा ही बनाये गए। और इनको लोगो ने बहुत ही ज्यादा पसंद किया। और google के Products लोगो के चहिते होने लग गए।

और पिचाई जी की मेहनत और काम को देखकर Google कंपनी ने इन्हे 2015 में कंपनी का सीईओ (CEO- Chief Executive Officer) बना दिया।

अब हम बात कर लेते है की Google के सीईओ को कितनी सेलरी मिलती है?(Salary for Ceo of Google) सुन्दर पिचाई जी की इनकम $2 million per year है।

अर्थात 2 million Dollar इनकी सालाना इनकम है। जो की भारतीय मुद्रा में 14,30,32,000.00 Indian Rupee के बराबर होते है।

गूगल पैसे कैसे कमाता है? (How Google Earn Money)

Google क्या है? ये तो आप समझ चुके होंगे। लेकिन गूगल हमे कई सारी सर्विसेज बिलकुल ही मुफ्त में प्रदान करता है। जैसे- Google Search, Google Map, Gmail और सबसे बड़ी Youtube Video तो फिर गूगल पैसे कैसे कमाता है?

ये सवाल आपके मन जरूर आया होगा। तो मैं आपको बता दूँ की Google की 95% से भी ज्यादा कमाई Advertisement से होती है। और 5% इनकम Google की अलग सर्विसेज से होती है।

अब आपके मन में ये सवाल आरहा होगा की Advertisement से गूगल पैसे कैसे कमाता है? इसका जवाब ये है की जैसे ऑफलाइन मार्किट में लोग अपने प्रॉडक्ट और सर्विसेज को बेचने के लिए विज्ञापन करते है।

इसी तरह ऑनलाइन मार्किट में भी लोग अपने प्रोडक्ट और सर्विसेज को बेचने के लिए Advertisement का सहारा लेते है। और गूगल पर Advertisement करने के लिए गूगल इन व्यक्तियों या फिर कंपनियों से पैसे लेता है। और यही गूगल की कमाई का मुख्य स्रोत है।

गूगल पर विज्ञापन के दो तरीके है। Google Ads/Adword और दूसरा Adsense. अब हम ये Ads Platform कैसे काम करते है ? इसके बारे में जान लेते है।

Google Ads/Adword

Google Ads किसी भी प्रोडक्ट या फिर वेबसाइट के Promotion के लिए एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। कोई भी कंपनी या व्यक्ति अपने प्रोडक्ट के प्रमोशन के लिए गूगल पर विज्ञापन करते है। तो गूगल इनसे पैसे लेता है।

विज्ञापन में गूगल उस प्रोडक्ट को अपने फर्स्ट पेज पर Ad के रूप में दिखाता है। और किसी भी इसके पैसे व्यक्ति या कंपनी को उस Ads पर आये Click के हिसाब से देने पढ़ते है।

और कुछ ब्लॉगर भी अपनी वेबसाइट पर ट्रैफिक और रैंकिंग बढ़ाने के लिए इस तरीके का उपयोग करते है। जो अपनी वेबसाइट के किसी पेज का विज्ञापन करते है और उस Keyword को यूजर द्वारा सर्च करने पर वो वेबसाइट सबसे ऊपर ad के रूप में दिखाई जाती है। इससे वेबसाइट पर क्लिक आने की ज्यादा सम्भावना होती है।

Adsense

इस मेथड में गूगल अपने पब्लिशर के साथ मिलकर पैसे कमाता है। इंटरनेट पर उपलब्ध कोई भी वेबसाइट कमाई के लिए Google Adsense के साथ Monetize कर सकती है।

इसमें किसी भी वेबसाइट के मालिक अपने वेबसाइट पर अच्छा कंटेंट डालकर अपनी वेबसाइट को Adsense के लिए अप्लाई करना होता है। अगर आपका कंटेंट अच्छा और कही से कॉपी नहीं होगा तो आपको बहुत ही आसानी से adsense का अप्रूवल मिल जायेगा।

इसके बाद वेबसाइट पर Ads को लगाना होता है। और इन ads पर अगर कोई Click करता है। तो इसका जो Revenue बनता है। उसमे से 55% गूगल Publisher को देता है। और उसमे से 45% Revenue खुद रख लेता है।

Publisher- अब कुछ लोगो को पब्लिशर के बारे में नहीं पता होगा तो मैं आपको बता दूँ की Publisher वो व्यक्ति होता है जो किसी Blog/Website का मालिक होता है। जो उस पर कंटेंट डालता है।

Google के Products और Services

अब हम गूगल द्वारा प्रदान किये जाने वाले प्रोडक्ट्स के बारे में जानेंगे। जिनको आज के समय में हमारे द्वारा बहुत ही ज्यादा उपयोग किया जाता है। तो चलिए एक- एक करके इनके बारे में भी जान लेते है।

Google Search

यह एक सर्च इंजन है। और इसका उपयोग लगभग सभी इंटरनेट यूजर करते है। इसकी सहायता से हम किसी भी प्रश्न या जानकारी को बहुत ही आसानी से खोज सकते है।

Gmail

Google क्या है और इसको किसने बनाया
Google क्या है

Gmail गूगल की फ्री E-mail सर्विस है। जिसे हम Electronic Mail भी कह सकते है। इसे Google ने 1 अप्रैल 2004 को लॉन्च किया था। इससे हम किसी के भी मेल एड्रेस पर सन्देश या कोई भी फाइल अटैच करके भेज सकते है।

Map

Google क्या है और इसको किसने बनाया

Google Map का Android Application गूगल ने 2008 में लॉन्च किया। इसकी सहायता से हम किसी भी जगह का रास्ता बहुत ही आसानी से पता कर सकते है। यह एप्लीकेशन Satellite के आधार पर मैप तैयार करती है।

Google Drive

Google क्या है और इसको किसने बनाया
Google क्या है

यहाँ आप अपनी किसी भी फाइल को स्टोर करके रख सकते है। इसको गूगल ने 24 April 2012 में लॉन्च किया। आपके फ़ोन में फाइल मैनेजर होता है।

उसी तरह आप इसका भी उपयोग कर सकते है। इस पर आप 15GB तक डाटा स्टोर कर सकते है। अगर आप इससे भी ज्यादा डाटा स्टोर करना चाहेंगे तो इसके लिए आपको पैसे पे करने पड़ेंगे।

Chrome Browser

Google kya hai

यह गूगल का Web Browser है। और इसे गूगल ने 2 September 2008 को लॉन्च किया। इसका उपयोग करके हम इंटरनेट पर किसी भी जानकारी को बहुत ही आसानी से सर्च कर सकते है। और यह दुनिया का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला वेब ब्राउज़र है।

Google Pay

Google क्या है और इसको किसने बनाया

Google Pay एक Android एप्लीकेशन है। जिससे हम बहुत ही आसानी से ट्रांजेक्शन कर सकते है। इसको गूगल ने September 18, 2017 में लॉन्च किया था। और इसका उपयोग करने वालो की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है।

YouTube

google kya hai
Google क्या है

Youtube के बारे में तो शायद ही कोई ऐसा इंटरनेट यूजर होगा जो नहीं जानता होगा।यह एक वीडियो प्लेटफार्म है जहा हम किसी भी जानकारी को वीडियो के रूप में देख और डाल सकते है। इसको गूगल ने 2006 में लॉन्च किया था। और जिओ के आने से यूट्यूब यूजर की संख्या बहुत ही तेजी से बड़ी थी। और आज

News

Google क्या है और इसको किसने बनाया

गूगल न्यूज़ को Google ने 22 September 2002 को लॉन्च किया। यहाँ पर गूगल ब्लॉगर द्वारा लिखा गया सबसे अच्छा आर्टिकल अपने अल्गोरिथम से चेक करने के बाद दिखाता है।

Assistant

Google क्या है और इसको किसने बनाया

Google Assistant को गूगल ने October 20, 2016 में लॉन्च किया। और यह गूगल का एक वॉइस बेस सर्च ऑप्शन है। इससे हम किसी भी जानकारी को बोलकर सर्च कर सकते है।

Translator

Google क्या है और इसको किसने बनाया
Google क्या है

Google Translator से आप एक भाषा से दूसरी भाषा में बहुत ही आसानी से ट्रांसलेट कर सकते है। यह लगभग 100 से भी ज्यादा भी ज्यादा भाषाओ को सपोर्ट करता है। इसे गूगल ने 28 April 2006 में लॉन्च किया।

Blogger

Google kya hai

Blogger पर कोई भी अपना Blog बना सकते है। यह ब्लॉग्गिंग करने का सबसे आसान प्लेटफार्म है। यह गूगल की बिलकुल ही फ्री सर्विस है। इसे गूगल ने 23 August 1999 में लॉन्च किया।

Adsense

Google क्या है और इसको किसने बनाया
Google क्या है

यह ब्लॉगर के लिए अपनी ब्लॉग मोनेटाइज करने का सबसे बड़ा तरीका है। इसे गूगल ने 18 June 2003 को लॉन्च किया। इससे आज के समय में गूगल और पब्लिशर के लिए बहुत ही बड़ा कमाई का जरिया है।

Admob

Google क्या है और इसको किसने बनाया

यह भी Adsense की तरह ही है। और इससे कोई भी App Developer अपनी एप्लीकेशन को मोनेटाइज कर सकता है। इसको Google ने 10 April 2006 में लॉन्च किया था।

Analytics

Google क्या है और इसको किसने बनाया
Google क्या है

Google Analytics किसी भी Blog/Website के मालिक के लिए बहुत ही फायदेमंद है। 14 November 2005 को लॉन्च किया। इससे वो अपनी वेबसाइट का पूरा डाटा ट्रैक कर सकते है। और इससे वो आगे की रणनीति बना सकते है।

Google Groups

Google groups गूगल की एक Social Networking Platform है। इसकी सहायता से लोगो से Group बनाकर कांटेक्ट में रह सकते है। और ऑनलाइन चैटिंग कर सकते है। इसे गूगल ने 12 February 2001 में लॉन्च किया।

Google Docs

google kya hai

Google Docs की मदद से आप कोई भी फाइल और डाक्यूमेंट्स बिलकुल ही फ्री में बना सकते है। और इन्हे सेव और शेयर भी कर सकते है। इसके साथ ही आप इनमे अपडेट करते है तो आपकी शेयर की हुई फाइल भी आटोमेटिक अपडेट कर सकते है। इसे गूगल ने 23 August 1999 में लॉन्च किया।

Google Trends

Google Trends गूगल की एक ट्रेंडिंग टॉपिक फाइंडिंग प्रक्रिया है। इससे आप किसी भी कैटोगरी का Trending टॉपिक बहुत ही आसानी से ढूंढ सकते है। और आपको कीवर्ड भी बहुत ही आसानी से मिल जायेगा। इसे गूगल ने 11 May 2006 में लॉन्च किया था।

Android

Google Android गूगल का एक Linux-Based ऑपरेटिंग सिस्टम है।

Chrome Os

Chrome Os भी गूगल का Linux- Based ऑपरेटिंग सीस्टम है। जो Laptop और Computer के लिए काम में आता है।

Google Input Tool

Google क्या है और इसको किसने बनाया
Google क्या है

Google Input Tool गूगल का एक टूल है। जिससे हम अपनी किसी भी भाषा में टाइप करते है। और आपको जिस भी भाषा में कंटेंट चाहिए उस भाषा को सेलेक्ट कीजिये अपने आप ही उस भाषा में टाइप होगा। गूगल इनपुट टूल की एक क्रोम एक्सटेंशन भी हैं जिसे आप अपने क्रोम में इनस्टॉल करके सीधे भाषा बदलने के लिए उपयोग कर सकते हैं।

Google+

Google क्या है और इसको किसने बनाया

Google + गूगल का एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म है। जहा आप कोई भी Image या जानकारी शेयर कर सकते है। इस सेवा को गूगल ने 2019 में बंद कर दिया।

Duo

google kya hai

Google Duo एक वीडियो चैटिंग एप्लीकेशन है। 16 August 2016 में लॉन्च किया था। ये एंड्राइड और IOs दोनों प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। इससे आप किसी से भी वीडियो कालिंग और चैटिंग भी कर सकते है।

Image

Google Image गूगल की एक इमेज सर्च सर्विस है। इसे गूगल ने 12 July 2001 में लॉन्च किया था। इससे आप किसी भी टॉपिक से जुड़ा इमेज गूगल पर ढूंढ सकते है। इसके अलावा आप किसी भी इमेज को गूगल में अपलोड करके उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Google Playsotore

Google का यह प्रोडक्ट खास तौर से Android यूजर के लिए बनाया गया हैं। इसका इस्तेमाल किसी भी Android एप्लीकेशन को इस्तेमाल करने के लिए किया जाता हैं। जहाँ कई सारे अलग-अलग फ्री और पेड एप्लीकेशन उपलब्ध हैं।

दोस्तों यहाँ मैंने आपको कुछ प्रोडक्ट्स के बारे में बताया है। लेकिन गूगल के इनके अलावा भी और भी कई सारी सर्विसेज है। जो गूगल हमे बिलकुल ही फ्री में उपलब्ध करवाता है।

Conclusion

दोस्तों Google क्या है इस पोस्ट में मैंने गूगल से जुड़ी हर बेसिक जानकारी आपको देने की कोशिश की है। Google को किसने बनाया?, Google का Full Form, Google के CEO कौन है? गूगल के सीईओ की सेलरी कितनी होती है(Salary for Ceo of Google)

अगर आपको Google क्या है पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ Social Media पर जरूर शेयर करे। इससे उन्हें भी रोज उपयोग करने वाला Google क्या है इसे बारे में सही जानकारी मिल सके।

पोस्ट को शेयर करें

मेरा नाम Ram Gadri है। मैं इस Blog का Founder और Content writer हूँ। हमारा इस Blog को बनाने का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषी लोगों को इंटरनेट से जुड़ी जानकारी प्रदान करवाना है। यहाँ आपको शिक्षा, तकनिकी, कंप्यूटर और मेक मनी से जुड़ी हर तरह की जानकारी अपनी मातृ भाषा में मिलने वाली है।

10 thoughts on “Google क्या है और इसको किसने बनाया”

  1. Hello to all, the contents present at this site are really awesome for people knowledge, well, keep up the nice
    work fellows.

    Reply

Leave a Comment