आजकल हर रोज नए-नए गाने आते है। और लोगों को गानों के बिच की लाइन पसंद आ जाती है और उसे वो अपनी रिंगटोन बनाना चाहते है। लेकिन अब बात आती है की हम Google से नयी Ringtone कैसे डाउनलोड करें? क्योंकि ये हर किसी के लिए इतना आसान नहीं होता है।
वैसे तो इंटरनेट पर हजारों वेबसाइट उपलब्ध है जहाँ से आप अपनी पसंद की Ringtone डाउनलोड कर सकते है। लेकिन एक बेस्ट Quality की रिंगटोन डाउनलोड करने के लिए आपको इसका सही तरीका पता होना चाहिए।
तो चलिए आज हम Google से Ringtone कैसे डाउनलोड करें और मोबाइल में Ringtone कैसे सेट किया जाता है इसके साथ ही Jio Phone में Ringtone कैसे डाउनलोड करें इसके बारे में विस्तार से जानेंगे। Ringtone डाउनलोड करने का तरीका जानने के लिए पूरी पोस्ट को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़े।
Google से Ringtone कैसे डाउनलोड करें?
गूगल से रिंगटोन डाउनलोड करना बहुत ही आसान है। यहाँ हम आपको रिंगटोन डाउनलोड करने के लिए सबसे ज्यादा उपयोग की जाने वाली वेबसाइट से Ringtone डाउनलोड करना बताएँगे। जहाँ से आप एक अच्छी क्वालिटी की रिंगटोन डाउनलोड कर पाओगे। तो चलिए Ringtone डाउनलोड करने का तरीका जान लेते है।
1. सबसे पहले अपने फ़ोन में गूगल में जाएँ और सर्च बार में zedge.net टाइप करके सर्च करें।
2. अब आप इसके होम पेज पर पहुँच जाओगे। अब आपको राइट साइड में 3 लाइन के रूप में Menu का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें इसके बाद Browse Now के ऑप्शन पर क्लिक करें।

3. अब आपको तीन ऑप्शन दिखाई देगा All, Wallpapers और Ringtones हमें रिंगटोन Download करनी है तो Ringtones के ऑप्शन पर क्लिक करें।

4. अब आपके सामने जो भी Trending में चल रही होगी वो रिंगटोन दिखाई देगी। अगर आप किसी अन्य Ringtone को डाउनलोड करना चाहते है तो ऊपर दिखाए Search bar से सर्च कर सकते है।
5. इसके बाद आप जिस भी रिंगटोन को डाउनलोड करना चाहते है उसके Play Button से थोड़ा ऊपर क्लिक करें।
6. अब आपको दो ऑप्शन मिलेंगे अगर आप ZEDGE का App इनस्टॉल करना चाहते है तो पहले वाले ऑप्शन Get it on Google Play के बटन पर क्लिक करें। अन्यथा Use The Browser के सामने वाले Continue ऑप्शन पर क्लिक करें।

7. Continue करने के बाद आपके सामने Download बटन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।

8. इसके बाद आपको 10 Second तक Wait करना होगा। बस इतना करते ही आपकी रिंगटोन डाउनलोड हो जाएगी।
Note:- इस वेबसाइट के ऑफिसियल ऍप को आप Playstore से ZEDGE नाम से सर्च करके डाउनलोड कर सकते है। यहाँ से आप Ringtones के साथ-साथ Wallpapers भी डाउनलोड कर सकते है।
- इसे भी पढ़े:- अपने नाम का 3d Wallpaper कैसे बनाये?
Youtube से Ringtone कैसे डाउनलोड करें?
Youtube पर वर्तमान में कई सारे ऐसे Channel है जो अपने चैनल पर Mp3 Ringtones अपलोड करते है। आपने भी कई सारे चैनल देखे होंगे लेकिन क्या आपको पता है किसी भी रिंगटोन के पसंद आ जाने पर Youtube से Ringtone कैसे डाउनलोड करें?
शायद ही पता होगा बहुत ही कम लोग ऐसे होते है जिन्हें इसके बारे में पता होता है। तो आपको चिंता करने की कोई बात नहीं हैं। हम आपको यहाँ एक ऐसा तरीका बताने वाले है जिससे आप youtube से किसी भी Video या Ringtone को बहुत ही आसानी से Download कर पाओगे। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जान लेते है।
1. सबसे पहले Youtube ओपन करें और यहाँ से आप जिस भी Ringtone को डाउनलोड करना चाहते है। उसे सर्च कर लें।
2. इसके बाद Ringtone को Play कर दें। और निचे दिखाए Share Button से शेयर करके Copy Link पर क्लिक करके लिंक कॉपी कर लें।
3. अब अपने मोबाइल के किसी भी ब्राउज़र में y2mate.com वेबसाइट पर जाएँ।
4. इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर Search or past link here का एक बॉक्स दिखाई देगा। इसमें आपने जो लिंक Copy किया उसे Past करें और आगे के तीर (Arrow) वाले निशान पर क्लिक करें।

5. अब आपको Video का Thumbnail दिखाई देगा। इसके निचे आपको डाउनलोड लिंक मिल जायेगा। इसमें mp3 या Audio वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करें। इसके बाद डाउनलोड पर क्लिक करें।

6. इसके बाद एक Pop-up खुलेगा इसमें Download.mp3 का बटन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें। इतना करते ही आपकी फाइल सफलतापूर्वक डाउनलोड हो जाएगी।

- इसे भी पढ़े:- मोबाइल नंबर से नाम और लोकेशन कैसे पता करें?
मोबाइल में Ringtone कैसे सेट करें?
अब हम डाउनलोड की Ringtone को अपने मोबाइल पर रिंगटोन के रूप में कैसे सेट करें। तो चलिए इसके बारे में जान लेते है।
1. सबसे पहले अपने मोबाइल की Setting में जाएँ। इसके बाद Sound &Vibration वाले ऑप्शन में जाएँ।

2. अब आपको सबसे ऊपर Ringtone का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।

3. अब आपके सामने Choose Local Ringtone का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें इसके बाद File Manager के ऑप्शन पर क्लिक करें।

4. अब आपके सामने सारी Ringtones दिखाई देगी। इनमें से आपको जो भी पसंद है उसे सेलेक्ट करें और निचे दिखाए OK बटन पर क्लिक करें।

5. अब ये रिंगटोन आपकी Ringtones लिस्ट में दिखाई देगी। अब इसके सामने वाले Apply बटन पर क्लिक करें। इसके बाद सिम का ऑप्शन दिखाई देगा। आप जिस भी सिम के लिए रखना चाहते है उस पर क्लिक करें। इतना करते ही आपकी Ringtone सफलतापूर्वक सेट हो जाएगी।

हमने यह सारी Setting Redmi के Note 7 Pro मोबाइल में करके दिखाई है। अगर आपके पास कोई दूसरा मोबाइल है तो उसमे सेटिंग थोड़ी चेंज हो सकती है।
- इसे भी पढ़े:- किसी भी सिम का नंबर कैसे निकालें?
Jio Phone में Ringtone कैसे डाउनलोड करें?
हम में से कई लोग Jio के स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते है। इसलिए अगर आप जिओ फ़ोन में Hindi Ringtone Download करना चाहते है या कोई भी 3d Ringtone Download करना चाहते है तो इसके लिए हम आपको एक आसान तरीका बताने वाले हैं। तो चलिए इसके बारे में जान लेते हैं।
1. सबसे पहले अपने Jio Phone के Browser में जाएँ और mobcup.net वेबसाइट को ओपन कर लें।
2. वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको View Original का एक Pop-up दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
3. अब आपके सामने सभी ट्रेंडिंग में चल रही रिंगटोन दिखाई देगी। आप चाहे तो ऊपर दिखाए Search Ringtones वाले बॉक्स में अपनी Ringtone सर्च भी कर सकते है।
4. रिंगटोन डाउनलोड करने के लिए साइड पर दिखाए Download वाले बटन पर क्लिक करें। इसके बाद नया Window ओपन होगा। आप चाहे तो यहाँ से Play भी कर सकते है अन्यथा Download .mp3 for Android पर क्लिक करें। इतना करते ही आपकी रिंगटोन सफलतापूर्वक डाउनलोड हो जाएगी।

- इसे भी पढ़े:- गाड़ी नंबर से मालिक का नाम कैसे पता करें?
Jio Phone में Ringtone कैसे सेट करें?
वैसे तो जिओ फ़ोन में रिंगटोन सेट करना बहुत ही आसान है लेकिन कई लोग Jio मोबाइल की Setting में जाकर अपने मन पसंद की रिंगटोन सेट करने की कोशिश करते है। लेकिन मैं आपको जानकारी के लिए बता दूँ की जिओ फ़ोन की Setting से अपने मन पसंद की Ringtone सेट नहीं कर सकते। यहाँ से सिर्फ डिफ़ॉल्ट रिंगटोन को ही सेट कर पाओगे। तो चलिए Jio Phone में Ringtone कैसे सेट करें इसके बारे में जान लेते है।
1. सबसे पहले अपने Jio Phone के Music वाले ऑप्शन में जाएँ। इसके बाद Discover का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
2. अब आपके मोबाइल में जितने भी mp3 Song डाउनलोड होंगे दिखाई देंगे। आपको जिस भी गाने को Ringtone बनाना है उस पर जाकर Red Button के ऊपर वाले Button पर क्लिक करके Option में जाएँ।
3. अब आपको Set as Ringtone का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर 4 एरो बटन के बिच वाले बटन से क्लिक करें।
4. इसके बाद एक बार और फिर से बिच वाले बटन से Select करें। और Red Button के ऊपर वाले बटन (जिस पर Jio लिखा रहता है) क्लिक करके Save कर लें।
5. इतना करने के बाद आपकी Ringtone सफलतापूर्वक सेट हो जाएगी। अब आपकी आने वाली कॉल के लिए वही रिंगटोन बजेगी।
Jio Phone में Ringtone कैसे डाउनलोड करें वीडियो
Final Words on Google se Ringtone kaise Download karen
दोस्तों ये थी Google से Ringtone कैसे डाउनलोड करें के बारे में जानकारी मुझे पूरी उम्मीद है की अब आपको इंटरनेट से रिंगटोन डाउनलोड करने में कोई भी परेशानी नहीं होगी। इसके साथ ही हमने आपको Jio Phone में Ringtone कैसे डाउनलोड करें। के बारे में भी बताया है।
जिससे अगर आपके पास जिओ फ़ोन है तो भी आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी। दोस्तों अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आई हो या इससे आपको अच्छी जानकारी मिली हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।
ऐसे ही Techgyanhindi.com से लेटेस्ट आर्टिकल का नोटिफिकेशन पाने के लिए हमारे बेल आइकॉन से हमें सब्सक्राइब जरूर करें।