हेलो दोस्तों आज हम Google Search History Delete कैसे करें। इसके बारे में जानेंगे भले ही आप किसी भी डिवाइस का इस्तेमाल करते हो। जैसे- मोबाइल, टेबलेट, लैपटॉप और कंप्यूटर आदि में सेव सर्च हिस्ट्री को कैसे डिलीट कर सकते हैं जानेंगे।
धीरे-धीरे इंटरनेट का क्रेज काफी तेजी से बढ़ रहा हैं। ऐसे में लोग हर छोटी से बड़ी और अच्छी से बुरी चीज को इंटरनेट पर सर्च करते हैं और इसके लिए गूगल का इस्तेमाल करते हैं।
क्योंकि लोग दूसरे सर्च इंजन के मुकाबले गूगल पर ज्यादा विश्वास करते हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं, हम जो भी जानकारी गूगल पर सर्च करते हैं वो गूगल सेव करके रखता हैं।
जिससे हमारा Browsing एक्सपीरियन्स अच्छा हो। लेकिन कई बार हम Google पर कुछ ऐसी चीजे सर्च कर लेते हैं। जिन्हे हम Save करके नहीं रखना चाहते हैं और अगर यह डाटा आप सेव करके रखते हैं तो कोई भी आप अपने मोबाइल में क्या Browse करते है। इसके बारे जान सकता हैं।
तो ऐसे में हमे उस डाटा को Delete करने की जरुरत होती हैं। आज हम इसी के बारे में जानेंगे की How to Delete Your Google Search History, इसलिए अगर आप भी जानकारी विस्तार से प्राप्त करना चाहते हैं तो पोस्ट को पूरी अंत तक जरूर पढ़े।
Contents
Google Search History Delete कैसे करें
यहाँ मैं आपको-अलग तरीके से Google Search History Delete करना बताऊंगा। जिससे आप अपनी सुविधा के हिसाब से किसी भी तरीके का इस्तेमाल करके सर्च हिस्ट्री को डिलीट कर सकते हैं। तो चलिए सबसे पहले तरीके के बारे में जानना शुरू करते हैं।
1. Google Suggestion History Delete कैसे करें
कई लोग अपने डिवाइस में Google पर आये दिन कई सारी जानकारी शेयर करते हैं। लेकिन Google पर पहले से Search की जानकारी का डाटा Save रहता हैं। इसलिए अगर आप कोई नयी जानकारी शेयर करते हैं।
जिसके कीवर्ड की शुरुआत पहले से सर्च की जानकारी के Keyword से Related होती हैं तो उसका आपको Google Suggestion देता हैं। जैसे आपने सर्च किया Google Search History कैसे Delete करें और नयी जानकारी सर्च करते वक्त Google लिखते ही पहले सर्च किया कीवर्ड दिखाई देगा।
इसके अलावा Google पर पहले से सर्च की जानकारी के कीवर्ड सर्च बार के निचे दिखाए जाते हैं। अगर आप इसे नहीं दिखाना चाहते हैं तो Suggestion में आये Keyword पर Longpress करें। इसके बाद Delete के ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आपका वह Keyword Suggestion में नहीं आएगा।
लेकिन अगर आप गूगल से किसी भी वेबसाइट पर जाते हैं तो इसका सारा डाटा Chrome Browser में Save होता हैं। इसलिए अब हम Chrome Search History कैसे Delete करें इसके बारे में भी जान लेते हैं।
2. Chrome Browser से Search History कैसे Delete करें
Google से हम किसी भी वेबसाइट पर विजिट करते हैं तो इसका डाटा Default क्रोम ब्राउज़र में सेव रहता हैं। अगर आप इस डाटा को डिलीट करना चाहते हैं तो निचे बताये Step को फॉलो करें।
Step-1. सबसे पहले अपने मोबाइल में Chrome Browser को ओपन करें और ऊपर Right Side में दिखाए 3 डॉट (Menu) पर क्लिक करें।
Step-2. अब आपको History का Option दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
Step-3. अब आपने अपने Chrome Browser में जितनी भी वेबसाइट पर Visit किया होगा, सारी History दिखाई देगी। इनके आगे क्रॉस का ऑप्शन भी दिखाई देगा आप यहाँ से भी History Clear कर सकते हैं।
लेकिन अगर आप अपने ब्राउज़र का सारा Data Delete करना चाहते हैं तो यहाँ से आपको काफी ज्यादा टाइम लगने वाला हैं इसके लिए आगे की स्टेप फॉलो करें।
Step-4. अब सबसे ऊपर दिखाए Clear Browsing Data के ऑप्शन पर क्लिक करें।
Step-5. अब आपको Basic Setting में Time Range का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें और टाइम रेंज सलेक्ट करें। यहाँ आपको निम्नलिखित ऑप्शन दिखाई देंगे।
Last Hour :- अगर आप इस ऑप्शन को सलेक्ट करके Clear Data करते हैं, तो आपने पिछले 1 घण्टे में आपने मोबाइल में जो भी डाटा Browse किया होगा वो डिलीट हो जायेगा।
Last 24 Hours :- इस ऑप्शन को सलेक्ट करने से लास्ट 24 घंटे के अंदर जो भी डाटा ब्राउज करते हैं वो सारा डाटा डिलीट होगा।
Last 7 Days :- इस ऑप्शन को सलेक्ट करने से लास्ट 7 दिनों के अंदर ब्राउज किया सारा डाटा डिलीट हो जायेगा।
Last 4 Weeks :- पिछले चार हफ्तों में Browse किया Data डिलीट करना चाहते हैं तो इस ऑप्शन को सलेक्ट करें।
All Time :- अगर आप अपने Browser का सारा डाटा Delete करना चाहते हैं तो All Time के ऑप्शन को सलेक्ट करें।
Step-6. अब Browser History, Cookies and data, Cached Image and Files के ऑप्शन में से जो भी डाटा डिलीट करना चाहते हैं सलेक्ट करें।
Step-7. इसके अलावा अगर आप Saved Password, Auto-fill Form और Site Setting आदि डाटा को भी Delete करना चाहते हैं तो Advance के ऑप्शन पर Click करके इन्हें भी सलेक्ट कर लें।
Step-8. अब Clear Data के Option पर click करें। इसके बाद एक Pop-Up दिखाई देगा इसमें Clear के ऑप्शन पर क्लिक करें।
Step-9. इतना करते ही आपके Browser की History Delete हो जाएगी। लेकिन इस बात का ध्यान रखें की अगर आप किसी वेबसाइट में क्रोम में सेव पासवर्ड के आधार पर ही लॉगिन करते हैं तो पहले उस पासवर्ड को कहीं कर लिख के रख ले जिससे आपको लॉगिन करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
3. Google Search History Delete कैसे करें (दूसरा तरीका)
इस तरीके से आप अपने Mobile में होने वाली सारी Save Activity को Delete कर सकते हैं। हम अपने मोबाइल में जो भी App या Browser यूज़ करते हैं, उसकी सारी Activity यहाँ Check और डिलीट कर सकते हैं। तो चलिए इस बेहतरीन तरीके के बारे में भी जान लेंगे।
Step-1. सबसे पहले myactivity.google.com लिंक पर क्लिक करके वेबसाइट को ओपन कर लें।
Step-2. अब आपके Account में Save History दिखाई देगी। जैसे- Web & App Activity, Location History, Youtube History आदि।
Step-3. अब निचे दिखाए Delete के ऑप्शन पर Click करें या 3 dot (Menu) पर क्लिक करके Delete Activity by के ऑप्शन पर क्लिक करें।
Step-4. अब Time Range (Last hour, Last day, Always और Custome Range) सलेक्ट करें और Data को Delete कर दें।
अगर आप किसी दूसरे Account का Data Delete करना चाहते हैं तो Profile Icon के ऑप्शन पर क्लिक करके अपना Account सलेक्ट कर लें।
इस तरीके से आप अपने Mobile में सारी Saved History को Delete कर सकते हैं। अगर आपका सवाल हैं की Computer में Google Search History Delete कैसे करें तो आप इस तरीके से अपने कंप्यूटर की सेव हिस्ट्री को भी Delete कर सकते हैं।
और अगर आप अपने Computer में Chrome Browser से सेव हिस्ट्री डिलीट करना चाहते हैं तो ऊपर बताये पहले तरीके का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
Google Search History Pause कैसे करें
दोस्तों जैसा की मैंने आपको ऊपर बताया की गूगल आपकी सारी सर्च हिस्ट्री सेव करके रखता हैं लेकिन अगर आप चाहते हैं की गूगल आपके साथ ऐसा ना करें तो आपको अपनी Search History को Pause करना पड़ेगा और सर्च हिस्ट्री पॉज कैसे कर सकते हैं इसके बारे में जान लेते हैं।
Step-1. सबसे पहले myactivity.google.com लिंक पर क्लिक करके ओपन कर लें।
Step-2. अब आपके सामने तीन ऑप्शन दिखाई देंगे Web & App Activity, Location History और Youtube History आदि।
Step-3. इनमे से आप जिस भी History को Pause करना चाहते हैं उस पर क्लिक करें। उदाहरण के लिए मैं यहाँ Youtube History को Pause करना चाहता हूँ। तो Youtub History पर क्लिक करूँगा।
Step-4. अब Youtube History के सामने वाले ऑप्शन को Disable कर दें।
Step-5. अब आपको एक Pop-up दिखाई देगा, इसमें Pause के ऑप्शन पर क्लिक करें। इतना करते ही आपकी सर्च हिस्ट्री पॉज हो जाएगी।
अगर आप अपनी सारी सर्च हिस्ट्री को Pause करना चाहते हैं जैसे- Web & App और Location History तो उनमें भी इस ऑप्शन को Disable कर दें। जिससे सारी हिस्ट्री पॉज हो जाएगी।
तो दोस्तों अब आपको समझ में आ गया होगा की Google Search History Delete कैसे करें और Google Search History Pause कैसे करें।
अगर आपको अपने मोबाइल में Google Search History Delete या Pause करने में कोई परेशानी होती हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताये जिससे हम आपकी मदद कर सके।
और जानकारी पसंद आई हो या आपके लिए उपयोगी साबित हुई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।
Related Articles :-