नमस्कार दोस्तों, क्या आपको पता है iPhone क्या है? जरूर पता होगा लेकिन क्या आपको पता है यह इतना महंगा क्यों होता है? नहीं तो इस पोस्ट में आपको इसकी पूरी जानकारी मिलने वाली है।
दोस्तों वर्तमान में Smartphone का इस्तेमाल तो सभी करते है लेकिन हम में से बहुत से लोग Android Mobile का इस्तेमाल करते है और कुछ लोग iPhone का इस्तेमाल करते है। लेकिन बहुत से लोगो को iPhone के बारे में पूरी जानकरी भी नहीं है।
iPhone का इस्तेमाल बहुत कम लोग करते है क्योकि यह महंगा होता है लेकिन क्या अपने कभी जानने की कोशिश की है यह इतना महंगा क्यों होता है? शायद आपने जानने की कोशिश की है इसलिए आप इस पोस्ट पर आये है।
और अगर आप भी इसी जिज्ञासा को लेकर इस पोस्ट पर आये है तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है क्योकि इस पोस्ट में हम आपको iPhone क्या होता है?
और साथ ही एंड्राइड और आईफोन के बीच के अंतर को भी जानने वाले है इसलिए पोस्ट को अंत तक ध्यानपूर्वक पूरा जरूर पढ़े।
विषयसूची
iPhone क्या है (What is iPhone in Hindi)
अगर बात करे iPhone क्या होता है तो आसान भाषा में कहे तो Basically iPhone Apple Company द्वारा बनाया गया एक Smartphone है जो iOS Operating System पर काम करता है।
iOS Operating System खुद Apple Company का ही है और यह बाकि Operating System से काफी अलग भी है। वर्तमान समय में iPhone के बहुत से अलग-अलग मॉडल उपलब्ध है और उपयोगकर्ता द्वारा काफी पसंद भी किये जाते है।
iPhone को Computer, iPod, Digital Camera और Cellular Phone की सारी खूबियों को मिलकर बनाया गया है और आप iPhone में इन सभी फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते है।
iPhone को Apple Company के मालिक स्टीव जॉब्स द्वारा पहली बार जनवरी 2007 में लांच किया गया और लांच होने के कुछ ही दिनों में iPhone में मोबाइल के क्षेत्र में तहलका मचा दिया था।
Apple Company द्वारा लांच iPhone का सबसे पहला Model iPhone 2G था जिसे पहली पीढ़ी का आईफोन भी कहा जाता है। वर्तमान में iPhone का सबसे नया Model iPhone 13 Pro Max है जिसे हाल ही में लांच किया गया है।
iPhone के Latest Model की कीमत दूसरे देशो में लगभग 1 लाख के करीब है वही भारत में 256GB वाले iPhone 13 Pro Max वेरिएंट की कीमत लगभग 1 लाख 60 हजार के करीब है यानि की यह काफी महंगा है तो चलिए अब जानते है आखिर यह इतना महंगा क्यों होता है।
आईफोन महंगा क्यों होता है
बहुत से लोगो का सवाल है की आईफोन आखिर इतना महंगा क्यों होता है या बाकि देखो की तुलना में भारत में यह अधिक महंगा क्यों मिलता है?
वैसे तो आईफोन महंगा काफी सारे कारणों से होता है लेकिन भारत में इसकी ज्यादा कीमत का कारण Import Tax होता है। क्योकि भारत में iPhone की कोई भी Factory नहीं है इसलिए भारत iPhone को बाहरी देशो से Import करता है जिससे iPhone की कीमत में बढ़ोतरी हो जाती है।
चलिए अब देखते है आखिर और कौन-कौन से कारण है जिसके कारण iPhone इतना महंगा होता है।
- आईफोन के महंगे होने का सबसे बड़ा कारण है इसकी Best Quality.
- आईफोन आपको दूसरे मोबाइल की तुलना में Best Features उपलब्ध करवाता है।
- iPhone में Camera की Quality DSLR के समान होती है।
- iPhone का iOS Operation system सबसे अलग और Fast होता है।
- iPhone Highly Secured होता है जिसे Hack करना असंभव होता है।
- iPhone की Build Quality काफी मजबूत होती है।
- iPhone की Brand Value काफी अधिक है।
इस प्रकार यह मुख्यतः उपरोक्त कुछ कारणों से इतना महंगा होता है इसके अलावा इसकी और भी बहुत सी खासियत है जिसके बारे में हम आगे जानने वाले है।
Apple Mobile की खासियत क्या है
Apple Mobile में बहुत सी ऐसी खासियत है जो इसे बाकि स्मार्टफोन से अलग बनाती है तो चलिए जानते है आखिर ऐसी क्या क्या खासियत है जिसके कारण लोग इसे इतना पसंद करते है।
- आईफोन में हैंग होने की समस्या न के बराबर होती है।
- iPhone में Camera Quality बहुत ही शानदार होती है।
- iPhone User Friendly होता है जिसका इस्तेमाल करना आसान होता है।
- आईफोन की Sound Quality भी दूसरे मोबाइल की तुलना में काफी बेस्ट होती है।
- iPhone Water Resistant होता है जिसके कारण यह पानी में भी ख़राब नहीं होता है।
- Build Quality काफी अच्छी होती है जिससे इसके खराब होने के बहुत कम चांस रहता है।
- आईफोन दूसरे एंड्राइड मोबाइल की तुलना में काफी सुरक्षित भी होता है जिसे हैक करना मुश्किल होता है।
- इसमें आपको iOS का ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है जो दूसरे ऑपरेटिंग सिस्टम से काफी अच्छा और अलग है।
इस प्रकार iPhone की बहुत सी ऐसी खासियत है जो इसे अलग बनाती है लेकिन इसके कुछ नुकसान भी है जिन्हे आप नीचे जान सकते है।
iPhone के नुकसान
- iPhone काफी महंगा होता है।
- iPhone को Root करना बहुत ही मुश्किल होता है।
- iPhone काफी महंगा होता है जिसके कारण इसके चोरी होने का भी ज्यादा चांस रहता है।
- iPhone में आप अलग से Storage बढ़ाने के लिए Memory Card का इस्तेमाल नहीं कर सकते है।
- iPhone में Free Apps बहुत कम मिलते है, आपको अधिकतर Apps या Games खरीदने पड़ते है।
- iPhone वैसे तो ख़राब नहीं होते है लेकिन अगर ख़राब हो जाये तो इसके Parts बहुत मुश्किल से मिलते है और काफी महंगे भी होते है।
इस प्रकार अब आपको इसके फायदे और नुकसान दोनों की जानकारी हो गयी होगी और अगर आप भी आईफोन लेने की सोच रहे है तो इन फायदों और नुकसान को देखते हुए अपना फैसला ले सकते है।
iPhone और Android के बीच क्या अंतर है
नीचे दी सारणी के माध्यम से आप iPhone और Android Mobile के मध्य के अंतर को आसानी से समझ सकते है।
S. No. | iPhone Mobile | Android Mobile |
1 | इसमें iOS Operating System होता है। | इसमें Android Operating System होता है। |
2 | इसे आप अपने अनुसार Customize नहीं कर सकते है। | जबकि Android को आप अपने हिसाब से Customize कर सकते है। |
3 | इसे केवल Apple Company द्वारा ही बनाया जाता है। | जबकि इसे बहुत सी अलग अलग Companies बनाती है। जैसे Google, Samsung आदि। |
4 | इनकी कीमत काफी ज्यादा होती है। | जबकि Android Mobile आपको iPhone की तुलना में काफी सस्ते मिल जाते है। |
5 | इसके Latest Operating system पुराने मॉडल पर भी काम करता है। | इसके Latest Operating System पुराने मॉडल में काम नहीं करता है। |
6 | इसमें आपको समय समय पर Update का ऑप्शन मिलता रहता है। | लेकिन इसमें कुछ कंपनियां ही अपडेट का ऑप्शन देती है। |
7 | iPhone को Root करना बहुत ही मुश्किल होता है। | इन्हे आप आसानी से Root करके अपने हिसाब से Customize कर सकते है। |
8 | iPhone में आपको Battery Backup कम मिलता है। | लेकिन Android में आपको Long Battery Backup वाले बहुत से मोबाइल मिल जाते है। |
9 | इसे केवल एक Company द्वारा ही बनाया जाता है इसलिए इसमें आपको कम Variant देखने को मिलते है। | जबकि Android में आपको हर महीने कुछ न कुछ नए Feature वाला Variant देखने को मिल जाता है। |
10 | इसमें सभी Models लगभग एक ही Design के होते है। | जबकि इसमें सभी Model अलग अलग Design के देखने को मिलते है। |
इस प्रकार iPhone और Android के मध्य यह कुछ अंतर थे जो आपको अब अच्छे से समझ में आ गए होंगे और अब आपको यह भी पता चल गया होगा की आखिर iPhone इतने महंगे क्यों होते है।
List of iPhones all Models
भारत में अब तक iPhone के लगभग 34 Models या Variant लांच हो चुके है जो की निम्न्लिखित है।
- iPhone 2G
- iPhone 3G
- iPhone 3GS
- iPhone 4
- iPhone 4S
- iPhone 5
- iPhone 5c
- iPhone 5s
- iPhone 6
- iPhone 6 Plus
- iPhone 6s
- iPhone 6s Plus
- iPhone SE (1st generation)
- iPhone 7
- iPhone 7 Plus
- iPhone 8
- iPhone 8 Plus
- iPhone X
- iPhone XR
- iPhone XS
- iPhone XS Max
- iPhone 11
- iPhone 11 Pro
- iPhone 11 Pro Max
- iPhone SE (2nd generation)
- iPhone 12 mini
- iPhone 12
- iPhone 12 Pro
- iPhone 12 Pro Max
- iPhone 13 mini
- iPhone 13
- iPhone 13 Pro
- iPhone 13 Pro Max
- iPhone SE (3rd generation)
तो अब तक Apple Company द्वारा यह सब Models लांच किये गए है जिसमे से सबसे लेटेस्ट मॉडल iPhone 13 Pro Max और iPhone SE(3rd Generation) है।
FAQs
Apple का सबसे सस्ता फ़ोन कौनसा है?
वर्तमान समय में ऑनलाइन मार्किट में उपलब्ध Apple का सबसे सस्ता फ़ोन iPhone 5 है जिसकी कीमत लगभग 12,615 रूपए है।
सबसे पहला iPhone कब लांच किया गया था?
सबसे पहला iPhone Apple Company द्वारा 9 जनवरी 2007 को लांच किया गया था।
Apple Store क्या है?
Apple Store iPhones में App Store होता है जिससे आप कोई भी एप्लीकेशन डाउनलोड कर सकते है। यह ठीक उसी प्रकार होता है जिस प्रकार Android में Google Play Store होता है।
Apple iPhone कब सस्ता होगा?
जब भी Apple Company कोई भी नया Model लांच करती है तो इसके पुराने मॉडल की प्राइस कम हो जाती है, इसके अलावा बहुत से त्योहारों पर भी आपको ऑनलाइन iPhone काफी Discount के साथ मिल जाता है।
Conclusion –
उम्मीद करते है आपको हमारी यह पोस्ट iPhone क्या है जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में साझा जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी।
अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये और जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।
Related Articles:-