दोस्तों IPL शुरू होने में काफी कम समय बचा हैं और सभी टीमों ने आईपीएल के लिए प्रैक्टिस भी स्टार्ट कर दी लेकिन हम में से कई लोगों को IPL की Live Streaming कैसे देखें इसके बारे में नहीं पता होता हैं।
अगर आप अपने Mobile या TV पर IPL (Indian Premier League) का मजा लेना चाहते हैं, और आपको ऑनलाइन आईपीएल कैसे देखें इसके बारे में जानकारी नहीं हैं। तो
यह पोस्ट आपके लिए हैं, यहाँ मैं आपको बताऊंगा की आप अपने मोबाइल और टीवी से कहाँ पर मैच देख सकते हैं। लेकिन इससे पहले हमने Free में IPL Match कैसे देखें, इसके बारे में बता रखा हैं।
अगर आप बिना किसी Subscription के बिलकुल फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं। तो हमारी इस पोस्ट को जरूर पढ़े। यहाँ हमने 3-4 तरीके बताएं हैं जिनसे आप अपने मोबाइल में लाइव स्ट्रीमिंग का मजा ले सकते हैं।
Table of Contents
Tv पर IPL की Live Streaming कैसे देखें


सबसे पहले अगर आपके घर पर Free Dish हैं, तो इसमें आप Live IPL नहीं देख सकते हैं। क्योंकि पिछले साल की तरह इस साल भी IPL के राइड्स Star India के पास ही हैं। ऐसे में अगर Star Sports, फ्री डिश को लाइव स्ट्रीमिंग करने की परमिशन देता हैं। तो
इससे अधिकतर ऑडियंस फ्री में लाइव मैच देखने की और कन्वर्ट हो जाएगी। और अगर ऐसा होता हैं तो Star India को काफी ज्यादा नुकसान हो सकता हैं।
पिछले सत्र से आईपीएल की टाइमिंग भी हो चुकी हैं, जहाँ पहले 8:00PM पर मैच स्टार्ट हो जाता था, वहीँ अब 7:30 PM पर स्टार्ट होंगे और जिसे दिन डबल हैडर्स होंगे उस दिन दोपहर का मैच 3:30 PM ओर शुरू हो जायेंगे।
तो चलिए अब हम उन टीवी चैनल की लिस्ट देख लेते हैं जहाँ हम आईपीएल की लाइव स्ट्रीमिंग देख पाएंगे।
Country | Channel Name |
---|---|
India | Star Sports |
Australia | Fox Sports |
Bangladesh | Channel 9 |
UK | Sky Sports Cricket |
Sri Lanka | Star Cricket |
United States | Willow Tv |
Afganistan | Lemar tv |
दोस्तों भारत में आपको Star Network के विभिन्न चैनल पर 8 अलग-अलग भाषाओ में आईपीएल की लाइव स्ट्रीमिंग देखने को मिल जाएगी। अब हम चैनल का नाम और उस चैनल पर कौनसी भाषा में स्ट्रीमिंग हो उसके बारे में जान लेते हैं।
Language | Channel |
---|---|
Hindi (हिंदी) | Star Sports 1 Hindi, Star Sports First |
English | Star Sports 1 |
Tamil | Star Sports Tamil |
Telegu | Star Sports Telegu |
Kannada | Star Sports Kannada |
Bengali | Star Sports Bangla |
Marathi | Star Pravah SD & HD |
Malayalam | Asianet Plus SD |
टीवी पर आईपीएल मैच लाइव कैसे देखें इसके बारे में तो अब आपको सही से समझ में आ गया होगा। लेकिन अब हम अपने मोबाइल से लाइव मैच कैसे देख सकते हैं इसके बारे में भी जान लेते हैं।
Mobile में IPL की Live Streaming कैसे देखें
तो चलिए अब हम मोबाइल में आईपीएल मैच लाइव देखने का तरीका जान लेते हैं। यहाँ मैं आपको कुछ App बताऊंगा जहाँ से आप अपने मोबाइल में आईपीएल की लाइव Streaming देख सकते हैं।
1. Disney+Hotstar
यह आईपीएल मैचों को देखने के लिए सबसे ज्यादा उपयोग किये जाने वाला App हैं। लेकिन यहाँ से आप फ्री में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सिर्फ 5 मिनट तक ही देख सकते हैं। इससे ज्यादा देखने के लिए आपको Subscription लेना पड़ेगा।
जो Monthly और Yearly अलग-अलग प्लान होते हैं। लेकिन अगर आप Jio या Airtel सिम के ऑपरेटर का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इनके Recharge Plans के साथ ही Subscription बिलकुल ही Free में मिल जायेगा। तो चलिए अब उन रिचार्ज प्लान के बारे में भी जान लेते हैं।
Best Recharge Plan For IPL
Jio User के लिए:-
Plans | Validity | Data |
---|---|---|
Rs 401 | 28 Days | 3GB/Day+6GB |
Rs 598 | 56 Days | 2GB/Day |
RS 777 | 84 Days | 1.5GB/Day+5GB |
Rs 2599 | 365 Days | 2GB/Day+10GB |
499 | 56 Days | 1.5GB/Day |
दोस्तों ऊपर हमने जो प्लान की Validity बताई हैं यह सिर्फ Data की Validity हैं। इन सभी प्लान में आपको Disney+Hotstar का Subscription 1 साल का मिलेगा।
Airtel User के लिए:-
Plans | Validity | Data |
---|---|---|
Rs 401 | 28 Days | 30GB |
Rs 448 | 28 Days | 3GB/Day |
Rs 599 | 56 Days | 2GB/Day |
Rs 2698 | 365 Days | 2GB/Day |
यहाँ पर भी हमने प्लान की जो वैलिडिटी बताई हैं वो सिर्फ डाटा की वैलिडिटी हैं। यहाँ Hotstar Vip का सब्सक्रिप्शन 1 साल का मिलने वाला हैं।
अगर आप ऊपर बताये प्लान से रिचार्ज करवा लेते हैं। तो इसके बाद अपने इस नंबर से Hotstar App या Website पर जाकर Login कर लें।
अब आप यहाँ से आईपीएल के अलावा प्रीमियम वेब सीरीज और मूवीज का आनंद ले सकते हैं। दोस्तों अगर आप मेरी राय पूछे तो आईपीएल देखने के लिए इन में से किसी एक प्लान से रिचार्ज जरूर करवाएं। जिससे आपको सब्सक्रिप्शन के साथ डाटा भी मिलेगा। तो अब आप समझ गए होंगे की हॉटस्टार पर लाइव मैच कैसे देखे।
2. Jio Tv से
दोस्तों अगर आप Jio सिम का इस्तेमाल करते हैं तो यह भी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। सबसे पहले Playstore से Jio Tv App को इनस्टॉल कर लें।
इसके बाद इसे ओपन करें और अपने Jio नंबर से रजिस्टर कर लें। इसके बाद आपको लाइव आईपीएल जो भी मैच चल रहा होगा वो दिखाई देगा। इस पर क्लिक करके आप लाइव मैच देख सकते हैं।
3. TATA Sky Mobile App से
यदि आपके घर में DTH कनेक्शन हैं तो आपके लिए यह बेहतरीन ऍप हैं। इसके लिए Playstore से TATA Sky के ऑफिसियल ऍप को डाउनलोड कर लें।
अब अपने DTH के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से Login कर लें। इसके बाद आप बिलकुल ही फ्री में यहाँ से आईपीएल मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
वैसे आपके घर में TATA Sky का DTH नहीं हैं तो यहाँ से आप सब्सक्रिप्शन भी ले सकते हैं। इसके बाद फ्री में आईपीएल देख सकते हैं।
4. IPL Live Scoring Websites से
इंटरनेट पर कई सारी ऐसी वेबसाइट हैं, जहाँ से आप किसी भी मैच का लाइव Score देख सकते हैं। आईपीएल का लाइव स्कोर देखने के लिए Google पर IPL Live Score लिख कर सर्च करें।
यहाँ आपको कई सारी वेबसाइट मिल जाएगी। इनमे से किसी भी वेबसाइट पर विजिट करके आप आईपीएल का लाइव स्कोर देख सकते हैं।
इसके अलावा आप निचे दी गई वेबसाइट से भी मैच का लाइव स्कोर देख सकते हैं।
तो दोस्तों अब आपको समझ में आ गया होगा की IPL की Live Streaming कैसे देखें, यहाँ हमने आपको आईपीएल की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के जो तरीके बताये हैं वो बिलकुल ही सही और वर्किंग हैं।
दोस्तों अगर आपको पोस्ट पसंद आई हो तो अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें, जिससे उन्हें भी आईपीएल देखने के तरीके पता चल सके।