ISRO क्या है और ISRO का Full Form क्या होता है?

दोस्तों जब भी विज्ञानं या फिर अंतरिक्ष के क्षेत्र के बारे में चर्चा होती है। तो इसमें आपने Isro का नाम तो जरूर सुना ही होगा। भारत एक विकासशील देश है। और विज्ञानं के क्षेत्र में भारत के विकास में Isro की एक महत्व पूर्ण भूमिका है।

लेकिन क्या आपको पता है Isro क्या हैं और Isro का Full Form क्या है। अगर नहीं पता है। तो आपको इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ना चाहिए। और एक विद्यार्थी होने के नाते आपको Isro के बारे में जानना बहुत ही जरुरी है। क्योंकि प्रतियोगी परीक्षाओ में इससे जुड़े कई सवाल पूछे जाते है।

आज की इस पोस्ट में हम आपको Isro क्या है? Isro का full form क्या है। और भारत में Isro का मुख्यालय कहाँ स्थित है। आदि के बारे में जानकारी देने वाले है।

ISRO क्या हैं

ISRO भारत की सबसे बड़ी Space Agency है। जिंनका कार्य राष्ट्रिय अंतरिक्ष संसाधनों की देखरेख और उनके रख-रखाव के साथ ही देश के लिए नयी-नयी तकनिकी उपलब्ध करवाना है।

भारत का पहला उपग्रह आर्यभट था। जिसे 19 अप्रैल 1975 को अंतरिक्ष में छोड़ा गया था। इसने सिर्फ 5 दिन तक काम किया। और इसके बाद इसने काम करना बंद कर दिया था। इन उपग्रह को अंतरिक्ष में रॉकेट के माध्यम से छोड़ा जाता है। ISRO के पास मुख्य रूप से 2 रॉकेट उपलब्ध है।

  1. ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (Polar Satellite Launch Vehicle) जिसे PSLV भी कहते है। और
  2. भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान (Geosynchronous Satellite Launch Vehicle) जो GSLV के नाम से भी जाना जाता है।

ISRO ने विज्ञान के क्षेत्र में नए-नए अविष्कार करके भारत के नाम को रोशन किया है।

ISRO का Full Form

  • ISRO Full Form in English- INDIAN SPACE RESEARCH ORGANIZATION
  • ISRO Full Form in Hindi- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान

ISRO की स्थापना कब और किसने की

Isro की स्थापना 15 August 1969 को हुई थी। और इसकी स्थापन डॉ. विक्रम अंबालाल साराभाई ने की थी। साराभाई का जन्म भारत के गुजरात राज्य के अहमदाबाद में 12 August 1919 को हुआ था। पहले भारतीय उपग्रह आर्यभट्ट को अंतरिक्ष में छोड़ने और कक्षा में स्थापित करने में साराभाई की महत्वपूर्ण भूमिका थी।

ISRO का मुख्यालय कहाँ है

Isro का मुख्यालय कर्नाटका राज्य के बेंगलुरु शहर में स्थित है। भारत में Isro के 40 से भी अधिक केंद्र है। और इनमे 17 हजार से भी ज्यादा कर्मचारी और वैज्ञानिक काम करते है।

ISRO के अध्यक्ष कौन है

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान के वर्तमान में अध्यक्ष के.सिवन है। जिनको रॉकेट मैन के नाम से भी जाना जाता है। और इनका पूरा नाम Kailasavadivoo Sivan है।

सिवन का जन्म 14 अप्रैल 1957 को तमिलनाडु के नागरकोइल शहर के एक छोटे से गाँव में हुआ था। गरीबी के कारण सीवन की प्रारंभिक पढ़ाई सरकारी स्कूल में ही हुई थी।

के.सिवन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान से 1982 में जुड़े थे और 12 जनवरी 2015 को इन्हे Isro में नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।

14 फरवरी 2017 भारत ने 104 उपग्रह एक साथ अंतरिक्ष में भेजने में इनकी अहम भूमिका थी। और 100 से ज्यादा उपग्रह एक साथ अंतरिक्ष में भेजने वाला भारत पहला देश बन गया था। इसके बाद चंद्रयान-2 को लॉन्च करने में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी जो की काफी हद तक सफल भी रहा था।

ISRO की उपलब्धियाँ

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान ने कई सारी उपलब्धियाँ हासिल की और इनसे भारत का नाम रोशन किया। इनमे से कुछ प्रमुख निम्न है –

1975:– भारत ने अपना पहला उपग्रह आर्यभट्ट को अंतरिक्ष में छोड़ा था। इसका नाम महान गणितज्ञ आर्यभट्ट के नाम पर रखा गया था।

1976:– उपग्रह के माध्यम से शिक्षा देने के लिए पहली बार प्रायोगिक कदम।

1979:– 7 जून 1979 को भारत के दूसरे उपग्रह “भास्कर” को सफलता पूर्वक पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया गया। जिसका वजन 445 किलो ग्राम था।

1983:– इसरो ने संचार और प्रसारण के लिए 9 Satellite लॉन्च किये। जिन्हे हम इन्सैट के नाम से जानते है।

1993:– Polar Satellite Launch Vehicle ने 19 देशो से 40 Satellite लॉन्च किए।

2008:– भारत का प्रथम चंद्र मिशन चंद्रयान-1 का सफलता पूर्वक प्रक्षेपण किया गया।

2014:- इसरो ने मंगलयान में पहली बार में सफलता हासिल की थी। इससे मंगल पर अपना यान भेजने वाला भारत चौथा देश बना। और पहले प्रयास में भेजने वाला पहला देश बन गया।

2016:– इसरो ने खुद का Satellite नेविगेशन सिस्टम IRNSS (Indian Regional Navigation Satellite System) लॉन्च किया।

2016:– बहुत ही कम कीमत में Space Shuttle Reusable Launch Vehicle का प्रक्षेपण किया।

2017:– इसरो ने एक साथ 104 उपग्रहों का प्रक्षेपण किया। यह किसी भी स्पेस एजेंसी द्वारा किया गया सबसे बड़ा प्रक्षपण था।

Conclusion

दोस्तों आज की पोस्ट Isro क्या हैं और Isro का Full Form क्या होता है। में हमने आपको इसरो से जुड़ी बेसिक जानकारी के बारे में बताया है।

अगर फिर भी आपको इस पोस्ट में बताई गई जानकारी से किसी भी प्रकार की कोई कमी या शिकायत है। तो आप हमे Comment करके बता सकते है।

दोस्तों अगर आपको पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ Social Media पर जरूर शेयर करे। जिससे उन्हें भारत के विज्ञानं के क्षेत्र भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान क्या हैं के बारे में विस्तार से जानकारी मिल सके

Related Articles:-

पोस्ट को शेयर करें

मेरा नाम Ram Gadri है। मैं इस Blog का Founder और Content writer हूँ। हमारा इस Blog को बनाने का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषी लोगों को इंटरनेट से जुड़ी जानकारी प्रदान करवाना है। यहाँ आपको शिक्षा, तकनिकी, कंप्यूटर और मेक मनी से जुड़ी हर तरह की जानकारी अपनी मातृ भाषा में मिलने वाली है।

Leave a Comment