हेलो दोस्तों आज हम बात करेंगे Jio की एक बहुत ही शानदार एप्लीकेशन के बारे में और जानेंगे की Jio Pos Lite App क्या है और जिओ Pos लाइट ऍप से घर बैठे पैसे कैसे कमाए?
रिलाइंस जिओ द्वारा इस एप्लीकेशन को लांच करने के बाद बहुत से लोगो के मन में यही सवाल है। की आखिर Jio Pos लाइट App क्या है? और हम इससे दुसरो का रिचार्ज करके पैसे कैसे कमा सकते है।
आजकल सभी लोग फोन पे और गूगल पे जैसे ऍप का इस्तेमाल करके अपने मोबाइल और डीटीएच रिचार्ज तथा अन्य बिल का भुगतान करते हैं। लेकिन जिओ की इस ऍप के माध्यम से आप दुसरो की जिओ सिम में रिचार्ज करके बहुत ही अच्छा पैसा कमा सकते हैं।
आप यह पूरा प्रोसेस कैसे कर सकते हैं और इसके लिए आपको क्या करना होता हैं इसके बारे में पूरा विस्तार से जानने के लिए पोस्ट को पूरी अंत तक जरूर पढ़े। तो चलिए थोड़ा विस्तार से जान लेते हैं।
Table of Contents
Jio Pos Lite App क्या है
Jio Pos Lite ऍप प्लेस्टोर पर उपलब्ध एक एंड्राइड एप्लीकेशन है। जिससे हम किसी भी Jio नंबर पर रिचार्ज करके पैसे कमा सकते है। लोग अपने जिओ नंबर को या तो ऑनलाइन किसी ऍप से रिचार्ज करते हैं या रिटेलर से रिचार्ज करवाते है। जिसमे यूजर का कोई भी फायदा नहीं होता है।
लोगों की इसी परेशानी को देखते हुए Reliance Jio ने अपने Jio Pos Lite App को लांच किया। इसमें आप बिना किसी डिस्ट्रीब्यूटर के ज्वाइन करे किसी भी जिओ नंबर को रिचार्ज करके कमीशन कमा सकते है। आपको इस ऍप में कमीशन पेमेंट ऐड करते वक्त मिलता हैं।
Jio Pos Lite App से घर बैठे पैसे कैसे कमाए
जब आप रिचार्ज करने से पहले इसमें Money Load या Add करते है। तब आपका कमीशन भी जुड़ जाता है। इसमें आपको 4.16% का कमीशन मिलता है। जैसे आप इसमें 100 रुपये लोड करते है तो आपके अकाउंट मे 104.16 रुपये ऐड हो जायेंगे। बाद में इस कमीशन का आप रिचार्ज कर सकते है।
लेकिन इसमें पहली बार आपको 1000 रुपये ऐड करने पड़ेंगे। बाद में आप चाहे तो 200, 500, 1000, 2000 भी ऐड कर सकेंगे। अब आपको समझ में आ गया होगा की जिओ पोस लाइट ऐप से पैसे कैसे कमाए जाते है।
Jio Pos Lite App में Rajistration कैसे करे
अब हम जिओ Pos ऍप में रजिस्ट्रेशन कैसे करते है और इसके बाद इससे हम अपने जिओ नंबर को रिचार्ज कैसे कर सकते है जानेंगे
Step-1. सबसे पहले अपने फ़ोन में Play Store से Jio Pos Lite App Download करें।

Step-2. इसके बाद ऍप को ओपन करे, अब इसमें परमिशन मांगेगा इसे Allow All पर क्लिक करके Allow कर लें।
Step-3. अब आपको Sign in और Sign Up का ऑप्शन दिखाई देगा। अगर आपने पहली बार ऍप इनस्टॉल किया है तो Sign Up पर क्लिक करे।

Step-4. अब आपको सबसे पहले अपना E-Mail आईडी डालना है। इसके बाद अपना Jio Number डाले।
आगे के ऑप्शन में अगर आप Jio Pos Plus की Id बनाना चाहते है तो Activation Partner के ऑप्शन को चुने। और सिर्फ रिचार्ज करने के लिए रजिस्ट्रेशन कर रहे है तो Recharge Partner के ऑप्शन को चुने और Generate OTP पर क्लिक करें।

Step-5. मुझे सिर्फ रिचार्ज करना है तो मैं Recharge Partner पर करूँगा। इसके बाद आपके नंबर पर ओटीपी आएगा इसे डालकर Validate Otp पर क्लिक करें।
Step-6. इसके बाद Please Enter Your Detail में सबसे पहले आपका नाम और ई-मेल आईडी डाले।
Step-7. अब Choose Your Work Location पर क्लिक करें। इसके बाद आप सीधा मैप में Redirect हो जाओगे।

Step-8. अब यह ऍप आपके लोकेशन की परमिशन मांगेगा इसे Ok कर दे। इसके बाद Allow RJIo to Access Your Location के बॉक्स में टिक कर दे और Done पर क्लिक करे।

Step-9. अब निचे के दोनों बॉक्स में टिक कर दे। अगर Referral Code है तो पहले वाले बॉक्स में टिक करके कोड डाल दें। इसके बाद Continue पर क्लिक करें।
अब आपका रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो चूका है। अब आपको यहाँ से रिचार्ज करने से पहले MPIN सेट करना होता हैं उसके बाद रिचार्ज कर पाओगे तो चलिए पहले हम अपना MPIN Generate करना सिख लेते हैं।
Jio Pos App कैसे चलाये
रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप फिर से ऍप के Sign in और Sign Up वाले पेज पर पहुँच जाओगे। अब Sign in वाले ऑप्शन को चुने। इसके बाद Jio नंबर डालकर Generate otp पर क्लिक करें और ओटीपी डालकर वैलिडेट ओटीपी पर क्लिक कर।

इसके बाद Setup mPIN का पेज ओपन होगा, पहले Enter mPIN में कोई भी चार अंको का mpin डालें। Confirm mPIN में इस पिन को फिर से डालें। और Setup पर क्लिक करे। अब आप JioPos Lite App में Login हो जाओगे।

Note- mPIN जब भी आप इस ऐप से जिओ नंबर का रिचार्ज करोगे तब आपसे माँगा जायेगा।
Jio Pos Lite App में पैसे कैसे Add करे
दोस्तों अब तक हमने अपना Jio Pos Lite ऍप में अपना अकाउंट सेटअप किया हैं, लेकिन यहाँ से रिचार्ज करने के लिए पहले हमें यहाँ पर पेमेंट ऐड करना पड़ता हैं, तो चलिए पेमेंट ऐड करना भी सिख लेते हैं।
Step-1. सबसे पहले JioPos एप्लीकेशन को ओपन करे। Home Page पर दिखाए Load Money ऑप्शन पर क्लिक करें। बाई तरफ सबसे ऊपर Menu के ऑप्शन से भी आप इस ऑप्शन तक जा सकते हैं।

Step-2. इसके बाद Ammount डाले जितना आपको ऐड करना है। पहली बार में आपको कम से कम 1000 रुपये ऐड करने होंगे।
Ammount डालने के बाद Proceed पर क्लिक करे। इसके बाद आपको कई सारे पेमेंट ऑप्शन दिखाई देंगे। UPI, Debit/ATM Card, Credit Card, Paytm, Phone Pay Etc. आप जिस भी मेथड से पेमेंट करना चाहते हैं उसे सलेक्ट करें और पेमेंट कर दें।
Jio Pos Lite App से Recharge कैसे करे
Money Load करने के बाद अब हम जानते है। जिओ Pos App से रिचार्ज कैसे करे। इसके लिए होम पेज पर दिखाए Recharge के ऑप्शन पर क्लिक करें।

Enter Jio number का ऑप्शन मिलेगा। यहाँ आपको जिस भी नंबर को रिचार्ज करना है। उस नंबर को डालें और Submit पर क्लिक करें।
इसके बाद बाद आपको जिओ के सभी प्लान दिखाई देंगे। जैसे My Jio App में दिखाई देते है। जो भी प्लान आप रिचार्ज करना चाहते है उसे सेलेक्ट करे और BUY पर क्लिक करें।
अब Mpin मांगेगा इसमें आपने जो भी mPIN सेट किया उसे डालकर Proceed पर क्लिक करें। इतना करते ही आपका Recharge Successfully हो जायेगा।
Note:- इस ऍप से सिर्फ Jio Number पर ही रिचार्ज कर सकते है।
Jio Pos Lite App के Features
Load Money:- इस ऑप्शन से आप इस ऍप में मनी ऐड कर सकते है।
Recharge:- किसी भी जिओ नंबर पर रिचार्ज करने के लिए आपको इस Recharge के ऑप्शन में जाना पड़ेगा।
Fiber Lead:- इस ऑप्शन में आप अपनी डिटेल डालकर Jio Fiber Lead के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।
Change mPIN:- अगर आप अपना वर्तमान में सेट mPIN बदलना चाहते है तो इस ऑप्शन से बदल सकते है। इसके लिए पहले Current mPIN डालें इसके बाद New mPIN और फिर Confirm mPIN करके सेव कर ले।
Forgot mPIN:- अगर आप अपना mPIN भूल जाते है। तो इस ऑप्शन की मदद से Forgot करके नया mPIN सेट कर सकते है।
My Customers:- इस ऑप्शन में आपने जितने भी रिचार्ज किये होंगे देख सकते है।
My Earning:- यहाँ पर आपने जितनी भी कमाई की होगी वो दिखाई देगी।
Upgrade and earn more:- इस ऑप्शन की मदद से आप अपने अकाउंट को Recharge Partner से Activation Partner में अपग्रेड कर सकते है।
Passbook:- इस ऑप्शन में आपने जितनी बार Money Load किया होगा और जितनी बार Recharge किया होगा सारी डिटेल दिखाई देगी।
JioPos Lite App और JioPos Plus App में क्या अंतर है?
कुछ लोगो के मन में Jio Pos Lite App और Jio Pos Plus App को लेकर Confussion है। क्योंकि इन दोनों का नाम भी मिलता-जुलता है। तो आखिर इनमे अंतर क्या है। तो मैं यहाँ कुछ अंतर बताऊंगा। जिससे आप बहुत ही आसानी से इनमे अंतर कर पाओगे।
Jio Pos Lite | Jio Pos Plus |
---|---|
इसमें आपको Recharge करने पर 4.16 % का कमीशन मिलता है। | जबकि Jio Pos Plus में आपको रिचार्ज करने पर 6.5% का कमीशन मिलता है। |
इसमें आप खुद Rajistration कर सकते है। | जबकि इसमें आपको Rajistration के लिए Distributor की जरुरत पढ़ती है। |
Pos Lite में आपको सिर्फ रिचार्ज करने की सुविधा मिलती है। | जबकि Pos Plus में आपको सिम एक्टिवेशन की सुविधा भी मिलती है। |
इस App को प्रत्येक Jio User यूज़ कर सकता है। | जबकि इसको सिर्फ Retailer या जिसके पास Distributor आईडी है वही यूज़ कर सकता है। |
इसमें Rajistration के लिए आपको सिर्फ E-mail आईडी और Mobile Number की जरूरत पढ़ती है। | जबकि इसकी आईडी लेने के लिए आपको आधार कार्ड और पेन कार्ड की भी जरुरत पड़ेगी। |
Final Words on Jio Pos Lite App क्या हैं
दोस्तों मुझे पूरी उम्मीद है की Jio Pos Lite App क्या है तथा इसकी मदद से हम अपना रिचार्ज कैसे कर सकते हैं तथा Jio Pos Lite App और Jio Pos Plus App में क्या अंतर होता हैं समझ गए होंगे।
अगर अब भी आपके मन में Jio Pos lite App से जुड़ा कोई सवाल हैं तो हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताये हम आपके सवाल का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे और जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।
Related Articles:-
bahut hi badhiya mahiti pradan ki hai essay mahiti dete rahena
Thanks
Maine mera friend ka recharge kiya uske cashback ka use kisi अन्य number par kr skte h kya ??
Jio Pos Lite App me jab aap Payment Add karte hain tab usme thoda paisa jyada judkar add hota hai, jisse aap kisi ka bhi recharge kar sakte hain.
मेने Airtel के नम्बर से jio pos lite app download किया है,ओर jio number se singup कर लिया है,मेने mpin number भी सेट कर लिया है, क्या अब में मनी एंड कर रिचार्ज कर सकता हूं
जी हाँ, अगर आपने यहाँ पर सफलतापूर्वक अकाउंट बना लिया हैं तो अब आप यहाँ से Recharge करके पैसे कमा सकते हैं।
thank you share really nice article sir/mam
Hmko v Jio pos lite chalana hai sir to hm kause login krenge
ऊपर से Post को पूरी पढ़े, पता चल जायेगा।
Bahut achhi jankari mili bhai
Apka bahut danyawad karta hu
Badri Prasad ji Humare Blog par Aapka Swagat hai
इसमें तो पैन कार्ड और बैंक का कैंसिल चेक मांग रहा है
आपने Jio Pos Plus की id बनाने वाला ऑप्शन चुन लिया होगा।
मुझे अभी तक समझ नहीं आया इस ऐप के बारे मे
एक बार फिर से पोस्ट पढ़े आपको समझ में आ जायेगा।
bahut achi jankari mili sir
Thank You
Jankari achha laga aur butane ka tarika bhi
Thanks6