दोस्तों क्या आप जानते है KB MB GB और TB क्या है और इनका क्या उपयोग है? अगर आपको इस विषय की जानकारी नहीं है तो इस पोस्ट में हम आपको पूरी जानकारी विस्तार से देने वाले है।
दुनिया में हर चीज को मापने की कोई न कोई ईकाई जरूर होती है जैसे की पानी या दूध को मापने के लिए लीटर का इस्तेमाल किया जाता है, उसी तरह चीनी या नमक के लिए किलो का इस्तेमाल किया जाता है।
उसी तरह ऊर्जा को मापने के लिए जुल का और आवेश के लिए कुलाम का इस्तेमाल किया जाता है। कहने का सीधा मतलब है की किसी भी चीज को मापने के लिए एक ईकाई की आवश्यकता होती है।
उसी प्रकार किसी भी Mobile, Laptop या Computer में या और भी किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में Storage की क्षमता को मापने के लिए KB, MB, GB और TB आदि और भी कई इकाइयों का इस्तेमाल किया जाता है।
तो अगर आप भी इन इकाइयों के बारे में विस्तार से जानकारी चाहते है तो इस पोस्ट को शुरू से अंत तक पूरा ध्यानपूर्वक जरूर पढ़े।
विषयसूची
KB MB GB और TB क्या है
अगर आप एक इंटरनेट User है तो आपको KB, MB और GB के बारे में जरूर जानकारी होगी लेकिन इसके अलावा भी बहुत सी इकाइयां होती है जिनका Internet या Data मापने के लिए उपयोग किया जाता है।
जैसे अगर आप कोई मोबाइल खरीदने जाते है तो सबसे पहले आपको Ram या Rom के बारे में पूछा जाता है। वही अगर हम कोई Net Pack रिचार्ज करवाते है तो भी हमे MB, GB के रूप में करवाना होता है या अगर कोई ऍप डाउनलोड करते है तो वह भी हमे MB या GB के रूप में डाउनलोड करना होता है।
इसलिए अगर आपको भी इसके बारे में जानकारी नहीं हैं की आखिर KB क्या हैं और कितने KB में कितनी Mb होती हैं और कितनी MB में कितनी GB होती हैं तो इस पोस्ट को पूरी अंत तक जरूर पढ़े।
kb mb gb tb pb eb zb yb bb full form और इनकी Value
नीचे बताई गयी टेबल के माध्यम से आप kb, mb, gb, tb, pb, eb, zb, yb, bb आदि की फुल फॉर्म और इनकी वैल्यू के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।
NAME/Full Form | SYMBOL | VALUE |
---|---|---|
Byte | B | 8 Bits |
KiloByte | KB | 1024 Bytes |
MegaByte | MB | 1024 KB |
GigaByte | GB | 1024 MB |
TeraByte | TB | 1024 GB |
PetaByte | PB | 1024 TB |
ExaByte | EB | 1024 PB |
ZettaByte | ZB | 1024 EB |
YottaByte | YB | 1024 ZB |
BrontoByte | BB | 1024 YB |
GeopByte | GB | 1024 BB |
इस प्रकार आप इस सारणी के माध्यम से इनकी फुल फॉर्म और वैल्यू के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है। चलिए आगे हम इनके बारे में और भी विस्तार से जानते है।
kb क्या है (What is kb in Hindi)
kb जोकि किसी भी फाइल की सबसे छोटी साइज होती है और इंटरनेट पर इस्तेमाल की जाने वाली सबसे छोटी इकाई (Unit) होती है इसमें आपके Image, Text और Document आदि आ जाते है।
kb Full Form in Hindi - kb का फुल फॉर्म Kilobyte (किलोबाइट) होता है।
अगर बात की जाये 1 kb बराबर कितना होता है या 1 kb में कितने बाइट होते है तो आपको पता दे 1 kb में 1024 Byte होते है यानि की 1024 Bytes मिलकर 1 kb बनता है।
mb क्या है (What is mb in Hindi)
मेगाबाइट(mb) जोकि kb किलोबाइट से बड़ी इकाई होती है और इसमें High Quality Images और Video के साथ Documents आ जाते है।
mb Full Form in Hindi - mb का फुल फॉर्म Megabyte (मेगाबाइट) होता है।
अगर आपको नहीं पता की 1 mb बराबर कितना होता है या 1 mb में कितने kb होते है तो आपको बता दे 1 mb में 1024 kb होते है। अतः 1024 kb मिलकर पूरा 1 mb बनता है।
Gb क्या होता है(What is Gb in Hindi)
Gb यानि की गीगाबाइट mb से बड़ी इकाई होती है और mb के बाद सबसे ज्यादा इस्तेमाल इस स्टोरेज इकाई का किया जाता है।
किसी भी सामान्य फ़ोन का स्टोरेज 16 Gb से 128 Gb तक का होता है और यह Phone की रेंज के अनुसार और भी ज्यादा हो सकता है।
Gb Full Form in Hindi - Gb का फुल फॉर्म Gigabyte (गीगाबाइट) होता है।
क्या आपको पता है 1 Gb कितने mb के बराबर होता है या 1 Gb में कितनी mb होती है? आपको बता दे 1 Gb में कुल 1024 mb होती है यानि की कुल 1024 mb मिलकर पूरा 1 Gb बनता है।
Tb क्या होता है (What is Tb in Hindi)
Terabyte (Tb) इकाई Gb (गीगाबाइट) से बड़ी यूनिट होती है जिसमे आपके लैपटॉप या Computer का Storage नापा जाता है इसमें आप बहुत सारा डाटा स्टोर कर सकते है।
Tb Full Form in Hindi - Tb का फुल फॉर्म Terabyte(टेराबाइट) होता है।
अगर आपको नहीं पता की 1 Tb बराबर कितना होता है या 1 Tb में कितना Gb होता है तो आपको बता दे 1 Tb में 1024 Gb होता है यानि की 1024 Gb को मिलाकर 1 Tb होता है।
इससे बड़ी यूनिट्स का इस्तेमाल बहुत ही बड़े बड़े काम में होता है। सामान्य व्यक्ति द्वारा Tb से बड़ी यूनिट का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।
इससे बड़ी यूनिट जैसे Pb, Eb, Zb या Yb आदि की वैल्यू और फुल फॉर्म के बारे में आप ऊपर बताये टेबल के माध्यम से पता कर सकते है। इन इकाइयों का इस्तेमाल बड़े बड़े कंप्यूटर डिवाइस में स्टोरेज के लिए किया जाता है।
FAQs
1.5 Gb कितना mb होता है?
1.5 Gb में कुल 1536 mb होता है।
mb का मतलब क्या होता है?
mb का मतलब या पूरा नाम Megabyte (मेगाबाइट) होता है।
mb का फुल फॉर्म क्या होता है?
mb का फुल फॉर्म Megabyte होता है।
kb full form in Hindi क्या है?
kb का फुल फॉर्म किलोबाइट (Kilobyte) होता है।
दोस्तों उम्मीद हैं KB, MB, GB और TB क्या हैं आपको समझ में आ गया होगा, लेकिन अगर अब भी आपके मन में इन से जुड़ा कोई सवाल हैं तो हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं।
इसके साथ ही अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करने। जिससे उन्हें भी रोजाना इंटरनेट के जरिये उपयोग करने वाली KB, MB, GB और TB के बारे में सही से जानकारी मिल सके।
Related Articles:-
bahut achcha lekh hai ..Dhanywad
Dhanyawad ji