MPIN क्या होता हैं और कैसे काम करता हैं विस्तार से जानें

नमस्कार दोस्तों आज की पोस्ट में हम MPIN क्या होता हैं और MPIN Full Form in Hindi के बारे में विस्तार से जानने वाले हैं। आज के समय में सारे काम ऑनलाइन होने लग गए हैं ऐसे में वित्तीय लेन-देन भी लोग ऑफलाइन की बजाय ऑनलाइन करना ज्यादा पसंद करते हैं।

ऐसे में जब हम Mobile Banking के जरिये पैसों का लेन-देन करते हैं तो हमें MPIN की आवश्यकता होती हैं और बिना MPIN के हमारा ट्रांज़ैक्शन सफल नहीं हो पाता हैं, लेकिन कुछ लोगों के मन में यह सवाल रहता हैं की आखिर MPIN का मतलब क्या होता हैं।

और यह किस तरह से काम करता हैं तो आज के इस आर्टिकल में हम MPIN से संबधित सम्पूर्ण जानकारी विस्तार से जानने वाले हैं इसलिए इस पोस्ट को पूरी अंत तक जरूर पढ़े।

MPIN क्या होता हैं (MPIN Meaning in Hindi)

दोस्तों MPIN एक 4 या 6 डिजिट का Security Code होता हैं जो Mobile Banking में Transaction के वक्त काम आता हैं। यह कोड बिलकुल ATM PIN की तरह काम करता हैं, जिस तरह से ATM से पैसे निकालने के लिए ATM PIN काफी महत्वपूर्ण हैं उसी तरफ मोबाइल बैंकिंग ऍप से पैसे ट्रांसफर करने के लिए MPIN काफी महत्वपूर्ण हैं।

आज के समय में हर कोई UPI App जैसे- PhonePe, Google Pay और Paytm का इस्तेमाल करता हैं और वहां से पेमेंट करते वक्त हमें अंत में UPI PIN की आवयश्कता होती हैं उसी प्रकार से मोबाइल बैंकिंग में MPIN की आवयश्कता होती हैं।

यह प्रत्येक मोबाइल बैंकिंग यूजर के लिए प्राइवेट कोड होता हैं जो दुसरो के साथ शेयर नहीं करना होता हैं, क्योंकि यदि आप किसी दूसरे के साथ MPIN Share करते हैं तो आपके साथ वित्तीय नुकसान होने की सम्भावना रहती हैं।

MPIN का पूरा नाम क्या हैं ( MPIN Full Form in Hindi)

MPIN Number क्या हैं यह तो आप समझ गए होंगे, अब इसके फुल फॉर्म यानि पुरे नाम की बात करें तो वह MPIN = Mobile Banking Personal Identification Number होता हैं जिसे हिंदी में मोबाइल बैंकिंग व्यक्तिगत पहचान संख्या कहते हैं।

MPIN का Full Form क्या होता हैं

MMobile Banking (मोबाइल बैंकिंग)
PPersonal (व्यक्तिगत)
IIdentification (पहचान)
NNumber (संख्या)

Mobile Banking में MPIN की आवयश्कता क्यों हैं

मोबाइल बैंकिंग लेन-देन के लिए RBI (भारतीय रिज़र्व बैंक) द्वारा दो तरफा प्रमाणीकृत (Two Way Authentication) जारी किया गया हैं, जैसे- एटीएम से पैसे निकालने के लिए ATM/Debit Card और ATM PIN की आवयश्कता होती हैं। उसी तरह MPIN भी आवश्यक हैं। जिससे मोबाइल बैंकिंग को और भी सुरक्षित किया जा सके। MPIN हमारे मोबाइल में दोहरा सुरक्षा प्रदान करता हैं।

जिससे बिना हमारी मर्जी के हमारे Mobile Banking App से कोई भी पैसो की लेन-देन ना कर सके। इसे और भी आसानी से समझे तो जिस तरह से हमारे सोशल मीडिया अकाउंट पर Two Factor Authentication लगाते हैं जिससे हर कोई उस ऍप में लॉगिन ना कर सके, MPIN भी हमारे मोबाइल बैंकिंग ऍप में इसी तरह काम करता हैं।

MPIN का उपयोग कहाँ-कहाँ होता हैं

अब आपके दिमाग में आ रहा होगा की MPIN का इस्तेमाल कहाँ-कहाँ होता हैं तो इसका इस्तेमाल निम्न जगहों पर होता हैं।

  1. Mobile Banking Apps:- यदि आप किसी भी बैंक का ऍप इस्तेमाल करते हैं, जैसे- BOB World, YONO SBI, IMobile Pay आदि तो इसमें Mpin का उपयोग होता हैं।
  2. SMS Banking :- एसएमएस के माध्यम से ट्रांज़ैक्शन करने के लिए भी Mpin की जरुरत होती हैं। हालाँकि इस प्रक्रिया का इस्तेमाल बहुत ही कम होता हैं।
  3. IMPS/NEFT/RTGS:- इन फण्ड ट्रांसफर करने के तरीकों में भी MPIN की आवयश्कता होती हैं।
  4. IVR (Intractive Voice Response) :- यदि आप अपने बैंक के कस्टमर केयर से बात करके बैंक बैलेंस तथा मिनी स्टेटमेंट से संबधित जानकारी लेते हैं तो वहां भी आपको MPIN की जरुरत होती हैं।

दोस्तों मुख्य रूप से MPIN का इस्तेमाल इन्हीं जगहों पर होता हैं, तो चलिए अब हम MPIN कैसे प्राप्त कर सकते हैं इसके बारे में जान लेते हैं।

MPIN कैसे प्राप्त करें

यदि आपने कोई नया Saving Account ओपन करवाया हैं तो आपको अपना MPIN बैंक की तरफ से दिए जाने वाले Welcome किट में मिल जाता हैं, लेकिन यदि आप एक पुराने खता धारक हैं और मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको मुख्य रूप से एम पिन प्राप्त करने के तीन तरीके मिल जाते हैं जो की निम्न लिखित हैं।

1 Bank की Branch से

एम पिन प्राप्त करने की यह सबसे सरल प्रक्रिया हैं। सबसे पहले आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाना हैं और वहां से Mobile Banking Activation का Form लेकर उसे Fill करके फिर से जमा कर दें। इसके बाद लगभग आपको उसी दिन मोबाइल बैंकिंग के लिए User ID तथा MPIN प्रोवाइड करवा दिया जाता हैं। यदि आपको उस वक्त नहीं मिलता हैं तो आपको एक निर्धारित समय दिया जायेगा उस समय अंतराल में फिर से बैंक की ब्रांच जाकर User ID तथा MPIN प्राप्त कर सकते हैं।

2. ATM से

लगभग सभी बैंकों के ATM में Mobile Banking प्रक्रिया को Activate करने का ऑप्शन मिलता हैं। इसलिए सबसे पहले अपना Debit Card लेकर बैंक के ATM पर जाएँ उसके बाद वहां से Mobile Banking Registration या Activation का ऑप्शन मिलेगा, उसको चुनें इसके बाद यह कुछ जानकारी और मांगेगा इसे सही से प्रदान करें और यहाँ से अपना MPIN प्राप्त कर सकते हैं।

3. Online तरीके से

दोस्तों कुछ बैंको में आप ऑनलाइन MPIN प्राप्त कर सकते हैं और इसके भी दो तरीके मिल जाते हैं Net Banking और Mobile Banking के जरिये। यहाँ से mpin प्राप्त करने के लिए हमें यहाँ पर अपने अकाउंट से संबधित कुछ जानकारी देनी पड़ती हैं जैसे Debit Card Number और Registerd Number पर प्राप्त ओटीपी आदि। मोबाइल बैंकिंग से Mpin प्राप्त करने के लिए निम्न स्टेप को फॉलो करना होता हैं।

MPIN कैसे बनायें

  1. सबसे पहले अपने Mobile Banking App को ओपन करें।
  2. इसके बाद Generate Mpin के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. अब अपने Debit Card से संबधित जानकारी को भरे।
  4. इसके बाद आपके Registerd Number पर प्राप्त OTP डालें और
  5. अब जो भी MPIN रखना चाहते हैं वो डालें और Submit पर क्लिक करें।

उपरोक्त स्टेप्स को सही से फॉलो करने के बाद आपने जो MPIN सेट किया उसे अपने मोबाइल बैंकिंग ऍप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

MPIN और UPI PIN में क्या अंतर हैं

दोस्तों MPIN और UPI PIN दोनों का काम वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना हैं लेकिन MPIN का इस्तेमाल National Unified USSD platform तथा Mobile Banking App में किया जाता हैं जैसे- YONO SBI तथा BOB World और IMobile Pay आदि।

वहीँ UPI PIN का इस्तेमाल Unified Payment Interface के जरिये पेमेंट करने वाले ऍप में किया जाता हैं जैसे PhonePe और GooglePay आदि। देखा जाये तो दोनों की PIN सुरक्षा की एक परत हैं लेकिन इन दोनों का इस्तेमाल अलग-अलग जगहों पर होता हैं।

FAQs

MPIN भूल गए तो क्या करें?

यदि आप अपना MPIN भूल जाते हैं तो अपने मोबाइल बैंकिंग ऍप या बैंक की ब्रांच जाकर नया MPIN प्राप्त कर सकते हैं। मोबाइल बैंकिंग ऍप में आप Forgot Mpin के ऑप्शन को चुनें इसके बाद आवश्यक जानकारी को भरकर नया MPIN सेट कर सकते हैं।

4 या 6 अंको का MPIN क्या हैं?

4 या 6 अंको का MPIN एक Security Code हैं जो Mobile Banking से Transaction के वक्त काम आते हैं।

एमपिन और एटीएम पिन में क्या अंतर है?

एमपिन का इस्तेमाल Mobile Banking App तथा National Unified USSD Platform में किया जाता हैं तथा एटीम पिन का इस्तेमाल ATM Machine में किया जाता हैं।

Conclusion

दोस्तों उम्मीद करता हूँ MPIN क्या होता हैं और MPIN का Full Form क्या होता हैं तथा एमपिन से संबधित सम्पूर्ण जानकारी अच्छे से समझ में आ गई होगी, यदि अब भी आपके मन में एमपिन से संबधित कोई सवाल हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताये।

और जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें जिससे वे भी डेली उपयोग में आने वाले MPIN का मतलब समझ सके।

Read More Articles:-
किसी भी बैंक का IFSC Code कैसे पता करें
किसी भी Bank का Account Number कैसे पता करें
No Cost EMI क्या हैं और इसके फायदे
ICICI Bank का Bank Balance कैसे चेक करें
RTGS क्या हैं और कैसे काम करता हैं
ATM PIN कैसे चेंज करें
Bank of Baroda का बैलेंस कैसे चेक करें
पोस्ट को शेयर करें

मेरा नाम Ram Gadri है। मैं इस Blog का Founder और Content writer हूँ। हमारा इस Blog को बनाने का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषी लोगों को इंटरनेट से जुड़ी जानकारी प्रदान करवाना है। यहाँ आपको शिक्षा, तकनिकी, कंप्यूटर और मेक मनी से जुड़ी हर तरह की जानकारी अपनी मातृ भाषा में मिलने वाली है।

Leave a Comment