चलिए एक सवाल के साथ पोस्ट की शुरुआत करते है तो क्या आपको पता है हमारे भारत देश के पड़ोसी देश नेपाल की जनसंख्या कितनी है? अगर आपको नहीं पता है तो इस पोस्ट में हम इसी विषय पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
दोस्तों आपको यह तो पता ही होगा की नेपाल हमारे भारत का पड़ोसी देश है जिसे हम ऊचे पहाड़ों का देश भी कह सकते है क्योकि इस देश में सबसे ऊँचे पहाड़ स्थित है। दुनिया के सबसे ऊँचे पर्वतो में से 8 पर्वत इसी देश में मौजूद है।
वही विश्व का सबसे ऊँचा पहाड़ माउंट एवरेस्ट भी इसी देश में मौजूद है इसलिए इसे पर्वत श्रंखलाओ का देश भी कहा जाता है। वैसे कई प्रतियोगी परीक्षाओ में नेपाल से सम्बंधित सवाल पूछे जाते है जिसमे नेपाल की जनसंख्या के बारे में भी अक्सर पूछा जाता है ऐसे में बहुत से लोग जानना चाहते है की नेपाल की कुल जनसंख्या कितनी है?
तो अगर आप भी जानना चाहते है की नेपाल की आबादी कितनी है तो इस पोस्ट को अंत तक पढ़े क्योकि इस पोस्ट में हम आपको नेपाल की आबादी के साथ-साथ नेपाल सम्बंधित और भी कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जानकारी देने वाले है।
Table of Contents
नेपाल की जनसंख्या कितनी है
अब अगर बात करे नेपाल की जनसंख्या के बारे में तो आपको बता दे नेपाल की जनसंख्या भारत की तुलना में काफी कम है चूकी नेपाल में जनसंख्या वृदि दर भी काफी कम है।
नेपाल में वर्तमान रविवार दिनांक 12 सितम्बर 2021 तक की कुल जनसंख्या 29,785,104 है जोकि नवीनतम संयुक्त राष्ट्र डेटा के Worldometers पर आधारित है। यानि की यह सभी डाटा एक पॉपुलर वेबसाइट Worldometers से लिया गया है।
इस वेबसाइट पर विजिट करके आप नेपाल के साथ साथ और भी सभी देशो की जनसंख्या के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है और साथ ही साथ आप पुरे विश्व की जनसंख्या को भी लाइव देख सकते है।
नेपाल की जनसंख्या पुरे विश्व की जनसंख्या का मात्र 0.37 प्रतिशत है और यह देश जनसंख्या के मामले में 49वें नंबर पर स्थित है। वही अगर बात करे नेपाल में जनसंख्या घनत्व की तो नेपाल का जनसंख्या घनत्व 203 per Km2 है।
नेपाल का कुल क्षेत्रफल 143,350 वर्ग किलोमीटर है। नेपाल की कुल जनसंख्या का 21.4 प्रतिशत हिस्सा शहरों में निवास करता है बाकि बची जनसंख्या गावों में रहती है और नेपाल में औसतन आयु 26.4 वर्ष है। वही नेपाल में जीवन प्रत्याशा 71.74 वर्ष है यानि की नेपाल में एक व्यक्ति लगभग 71 से 72 वर्ष की आयु तक जीता है।
तो दोस्तों आशा है आपको अब तक की जानकारी अच्छे से समझ आ गयी होगी तो अब हम जान लेते है नेपाल के कुछ मुख्य शहर और उनकी जनसंख्या के बारे में।
नेपाल के मुख्य शहर और उनकी जनसंख्या
क्र.स. | शहर का नाम | जनसंख्या |
---|---|---|
1 | Kathmandu | 1,442,271 |
2 | Pokhara | 200,000 |
3 | Patan | 183,310 |
4 | Biratnagar | 182,324 |
5 | Birganj | 133,238 |
6 | Dharan | 108,600 |
7 | Bharatpur | 107,157 |
8 | Janakpur | 93,767 |
9 | Dhangadhi | 92,294 |
10 | Butwal | 91,733 |
तो दोस्तों अब आपको नेपाल के मुख्य शहरो और उनकी जनसंख्या के बारे में अच्छे से जानकारी मिल गयी होगी और साथ ही साथ आपको नेपाल सम्बंधित और भी बहुत सी रोचक जानकारी जानने को मिल गयी होगी।
धर्म के आधार पर नेपाल की जनसंख्या
अब अगर बात की जाये नेपाल में धर्म की तो नेपाल में ज्यादातर लोग हिन्दू धर्म को मानते है वही कुछ कुछ प्रतिशत आबादी दूसरे धर्म मुस्लिम, बौद्ध, ईसाई, सिख, जैन, स्वदेशी आदि की भी है जिसे आप नीचे प्रतिशत के हिसाब से देश सकते है।
लेकिन चूकी नेपाल में अभी तक 2021 की जनगणना पूरी नहीं हो पायी है इसलिए यह डाटा 2011 की जनगणना से लिया गया है। चलिए जानते है 2011 की जनगणना के अनुसार नेपाल में हिन्दुओ की जनसंख्या कितनी है या नेपाल में मुसलमानों की जनसंख्या कितनी है।
- हिन्दू धर्म को मानने वाले – 80.3%
- मुस्लिम धर्म को मानने वाले – 4.4%
- किरातिवादी (स्वदेशी जातीय धर्म) – 3.0%
- ईसाई धर्म को मानने वाले – 1.4%
- सिख धर्म को मानने वाले – 0.2%
- जैन धर्म को मानने वाले – 0.1%
- अन्य धर्मो की मानने वाले – 0.6%
इस प्रकार नेपाल में सबसे ज्यादा हिन्दू आबादी 80.3 प्रतिशत है यानि की यह एक हिन्दू राष्ट्र है हालाँकि सरकार नेपाल को एक धर्म निरपेक्ष देश मानती है। इस देश पर कभी भी किसी दूसरे देश ने राज नहीं किया इसलिए इस देश में कोई स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया जाता है।
नेपाल से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
चलिए अब हम नेपाल से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों की बात कर लेते है तो आपको बता दे हिमालय के ज्यादातर क्षेत्र में नेपाल बसा हुआ है वही नेपाल में ही दुनिया का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट एवरेस्ट भी मौजूद है जिसकी ऊंचाई 8848 मीटर है।
नेपाल में पहले राजतन्त्र शासन था लेकिन 2008 में यह राजतंत्र शासन ख़तम होकर नेपाल में लोकतंत्र की शुरुआत हुई। चूकी नेपाल एक अच्छा टूरिस्ट स्थान है इसलिए हर साल लाखो की तादाद में लोग यहाँ घूमने आते है और भारत के लोग नेपाल में बिना किसी वीजा के भी जा सकते है।
नेपाल जनसंख्या 2021 में कितनी है?
2021 में नेपाल की जनसंख्या 29,785,104 है यानि की लगभग 3 करोड़ के करीब है
नेपाल में हिन्दू आबादी कितनी है?
नेपाल में कुल जनसंख्या का 80.3 प्रतिशत हिस्सा हिन्दू धर्म का है।
दोस्तों आशा करते है आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी होगी और नेपाल संबंधित हमारी शेयर की गयी जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी।
अगर आपको हमारी यह पोस्ट नेपाल की जनसंख्या कितनी है पसंद आयी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर जरूर करे और साथ ही साथ अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंदित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।
Related Articles:-