हेलो दोस्तों आज की पोस्ट में हम Online FIR कैसे दर्ज करें जानेंगे, आजकल सभी काम डिजिटल तरीके से होने लग गए हैं, जिसमें हमें कई सारे काम ऑनलाइन हमारे घर बैठे करने की सुविधा मिल जाती हैं, ऐसे में भारत सरकार ने भी लोगों को ऑनलाइन FIR दर्ज कराने की सुविधा प्रदान की हैं।
लेकिन इसके लिए भी कुछ शर्ते हैं, जिनको ध्यान में रखना होता हैं क्योंकि आप हर तरह की शिकायत ऑनलाइन दर्ज नहीं करा सकते हैं। इन शर्तो के बारे में तथा कौन ऑनलाइन FIR करवा सकता हैं और कौन ऑनलाइन शिकायत दर्ज नहीं करवा सकता हैं आदि के बारे में हम इस पोस्ट में जानने वाले हैं।
अगर आप भी अपना सामान चोरी हो जाने या वाहन चोरी हो जाने की स्तिथि में पुलिस स्टेशन जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने में हिचकिचाते क्योंकि पुलिस द्वारा कई सारे सवाल किये जाते हैं, तो आज की इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपकी सारी समस्याएँ समाप्त होने वाली हैं।
आज हम यहाँ पर Online FIR दर्ज करने का तरीके बताने वाले हैं, जिससे आप अपने घर बैठे शिकायत दर्ज कर पाओगे। तो चलिए सबसे पहले Online FIR क्या होती हैं इसके बारे में जान लेते हैं।
Contents
Online FIR क्या होती हैं
FIR का पूरा नाम First Information Report होता हैं जिसका मतलब हमारे साथ किसी तरह का अपराध होने पर पुलिस स्टेशन जाकर इसके बारे में लखित में रिपोर्ट लिखवाना ही FIR कहलाता हैं और पुलिस हमारी रिपोर्ट के आधार पर ही इन्वेस्टीगेशन करती हैं।
जब हम अपनी शिकायत पुलिस स्टेशन ना जाकर पुलिस के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करते हैं तो इसे Online FIR करना कहा जाता हैं, लेकिन हम हर प्रकार के अपराध की FIR ऑनलाइन नहीं कर सकते हैं, इसकी कुछ शर्ते हैं जो निम्न हैं
Online FIR करने की शर्ते
- ऑनलाइन FIR किसी संज्ञेय अपराध के लिए ही कर सकते हैं।
- ऑनलाइन किसी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ ही FIR करवा सकते हैं।
- ऑनलाइन सामान, दस्तावेज या वाहन चोरी होने या खोने पर ही FIR करवा सकते हैं।
- घटना के दौरान चोट/ बल प्रयोग ना किया गया हो तभी
Online FIR कैसे दर्ज करें
Online FIR दर्ज करना बहुत ही आसान हैं, आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर किसी भी डिवाइस से घर बैठे शिकायत दर्ज कर सकते हैं। सिर्फ आपके डिवाइस में इंटरनेट कनेक्शन होना जरुरी हैं तो चलिए विस्तार से जान लेते हैं
Step–1. सबसे पहले आपको जिस राज्य में FIR करनी हैं उस राज्य की पुलिस की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ। अगर आपको आपके राज्य की पुलिस की वेबसाइट नहीं पता हैं तो गूगल पर “Online FIR राज्य का नाम” लिखकर सर्च करें।
मैं राजस्थान का रहने वाला हूँ तो Online FIR Rajasthan या Online FIR कैसे करें राजस्थान लिखकर सर्च करूँगा। और रिजल्ट में दिखाई राजस्थान की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करूँगा।
Step-2. इसके बाद आपको सभी स्टेट की वेबसाइट पर Citizen Services का ऑप्शन मिल जाएगा इस पर क्लिक करें या फिर आप चाहे तो Direct CCTNS के पोर्टल पर भी जा सकते हैं।
Step-3. इसके बाद E-Fir या Complaint Registration के ऑप्शन पर क्लिक करें जिससे आप CCTNS के पोर्टल पर रेडिरेक्ट हो जाओगे।
Step-4. अब यहाँ पर आपको Login या Register करना पड़ेगा, लेकिन ध्यान रहें अगर आप राजस्थन के रहने वाले हैं तो आपकी SSO ID होना जरुरी हैं, जैसे ही आप Login पर क्लिक करेंगे तो SSO की वेबसाइट पर redirect हो जाओगे, यहाँ पर अपना ID Password डालकर Login कर लें। अगर आपकी SSO ID नहीं बनी हुई है तो यहाँ से बना भी सकते हैं।
Step-5. इसके बाद आपको E-Fir (Vehicle Theft) का ऑप्शन मिलेगा इस पर क्लिक करें और Register New E-Fir के ऑप्शन पर क्लिक करें।
Step-6. अब यहाँ पर आपको Disclaimer दिखाया जायेगा, इसे सही से पढ़ लें और I Agree के बटन पर क्लिक करें।
Note:- राजस्थान में आप सिर्फ ऑनलाइन अपना वाहन चोरी हो जाने की स्तिथि में ही शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
Step-7. इतना करने के बाद यहाँ पर निम्नलिखित जानकारी को सही से भरें
- शिकायत करता की व्यक्तिगत जानकारी, पता और अन्य जानकारी।
- पीड़ित सुचना
- घटना स्थल पर घटित घटना की जानकारी
- वाहन का विवरण
उपरोक्त जानकारी को सही से भरने के बाद E-FIR को SHO को भेजने से पूर्व देखें पर क्लिक करके अपनी FIR रिपोर्ट को देख सकते हैं और E-FIR को SHO को प्रस्तुत करें पर क्लिक करके अपनी FIR दर्ज करा सकते हैं।
तो दोस्तों अब आपको समझ में आ गया होगा की ऑनलाइन पुलिस रिपोर्ट कैसे करें, लेकिन अगर आप अपनी fir का स्टेटस देखन चाहते हैं तो निचे बताये स्टेप को फॉलो करें
Online FIR Status कैसे चेक करें
- सबसे पहले अपने राज्य की पुलिस की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ
- अब Citizen Services के ऑप्शन पर क्लिक करें
- इसके बाद E-Fir के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब अपने ID, Password से Login कर लें।
- अब E-Fir (Vehicle Theft) पर क्लिक करके View E-FIR पर क्लिक करें
दोस्तों इस तरीके से आप ऑनलाइन दर्ज की गई रिपोर्ट की स्तिथि को देख सकते हैं।
State Wise Official Police Websites
S. No. | State | Online Complaint Portal |
1. | Uttar Pradesh | https://uppolice.gov.in/ |
2. | Haryana | https://haryanapoliceonline.gov.in/Login |
3. | Rajasthan | https://police.rajasthan.gov.in/citizen/login.htm |
4. | Maharashtra | https://citizen.mahapolice.gov.in/Citizen/MH/index.aspx |
5. | Madhya Pradesh | https://www.mppolice.gov.in |
6. | Tamil Nadu | https://eservices.tnpolice.gov.in/CCTNSNICSDC/ |
7. | Bihar | http://ncsc.nic.in/pages/display/biharpolice.in/OnLineRegisterComplaint.aspx |
8. | Jharkhand | https://jofs.jhpolice.gov.in/ |
दोस्तों अगर आप यहाँ से अपने राज्य की पुलिस की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना चाहते हैं तो ऑनलाइन कंप्लेंट पोर्टल वाले बॉक्स से लिंक को कॉपी करके ब्राउज़र में पेस्ट करके सर्च कर सकते हैं इसके अलावा अगर आपके राज्य की पुलिस की वेबसाइट यहाँ पर नहीं दिखाई गई हैं तो आप गूगल पर
Online FIR UP, Online FIR MP, FIR Online Delhi इस तरीके से सर्च करें जिससे आपके राज्य की वेबसाइट मिल जाएगी और वहाँ से FIR File कर पाओगे।
दस्तों उम्मीद करता हूँ जानकारी आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी, अगर आपको अब भी FIR File करने में कोई दिक्कत हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताए जिससे हम आपकी मदद कर सके।
और जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें जिससे वे भी जरुरत होने पर ऑनलाइन FIR दर कर सके।
Read More :-