OTP का उपयोग तो आपने भी कही न कही किया ही होगा। लेकिन कई लोगो को इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है इसलिए आज मैं आपको OTP से जुड़े सारे सवाल जैसे- OTP का Full Form क्या है?, OTP का मतलब क्या होता है, OTP Full Form in Hindi.
OTP Veryfication हमारे लिए क्यों जरुरी है आदि सवालो के जवाब देने वाला हूँ। क्योंकि आज के डिजिटल ज़माने में OTP हमारी सुरक्षा में बहुत मदद करते है।
Mobile Recharge से लेकर Bank से पैसे Transfer करने तक सारे काम में Otp बहुत ही महत्वपूर्ण होता है और ये नार्मल काम हर इंसान को होता है। तो इसके बारे में विस्तार से जानना भी बहुत ही जरुरी है।
Contents
OTP क्या हैं
OTP एक तरह का Password ही होता है। जो हमारे साथ होने वाली Online धोखाधड़ी से सुरक्षा प्रदान करता है। Online किसी Website से Recharge, Banking या फिर Shopping करते समय जब Payment का Option मिलता है।
इसमें हमारी सुरक्षा के लिए Bank या Website हमारे Registerd मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजता है। जिससे कन्फर्म हो जाता है की पैसे हम ही निकाल रहे है। एक Otp का सिर्फ एक ही बार उपयोग किया जाता है। जबकि नए otp के लिए फिर से Request करनी पढ़ती है।
अधिकतर OTP 4-6 Digit का होता है। और इसका मुख्य उद्देश्य Hacking से हमारे Accounnt को बचाना होता है। तो चलिए अब हम OTP का Full Form क्या हैं इसके बारे में जान लेते हैं।
OTP का Full Form क्या है
OTP का Full form- One Time Password
OTP Full Form in Hindi – एक बार उपयोग किया जाने वाला पासवर्ड
किसी भी One Time Password की एक निचित समय सीमा होती है। अधिकतर Otp 10 मिनट से लेकर 30 मिनट तक के लिए ही वैध रहता है।
Otp सुरक्षा की कढ़ी की दूसरी परत है। जब आपके Account का Id, Password कोई चुरा लेता है फिर भी Otp से आपकी सुरक्षा काफी हद तक बरकरार रहती है।
OTP कैसे प्राप्त होता है
Otp हमे तीन तरीको से मिल सकता है। Bank या Website किसी भी तरीके का उपयोग करके आपको otp भेज सकते है। इन तरीको के बारे में आप निचे विस्तार से समझ सकते हैं।
1. SMS OTP
SMS OTP का उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है। इसमें आपके Rajistard मोबाइल नंबर पर SMS द्वारा OTP प्राप्त होता है। यह सबसे आम तरीका है। इस तरीके का otp अधिकतर बैंकिंग सुविधा में उपयोग किया जाता हैं।
2. Email OTP
SMS OTP के बाद सबसे ज्यादा Email Otp का उपयोग किया जाता है। इसमें रजिस्टर्ड ईमेल आईडी का उपयोग किया जाता है। जहाँ हमें one time Password प्राप्त होता हैं। जैसे Facebook पर Confirmation कोड के लिए इस प्रकार के otp का उपयोग किया जाता हैं।
3. Voice Calling OTP
वॉइस कॉलिंग ओटीपी में One Time Password. आपके नंबर पर Call के जरिये प्राप्त होते है। जैसे- Whatsapp के रजिस्ट्रेशन के लिए प्राप्त होते है।
OTP का उपयोग कहाँ होता है
OTP क्या होता है? और OTP का Full Form क्या है। जानने के बाद अब हम जानेंगे की ओटीपी का उपयोग कहाँ-कहाँ होता है। वैसे तो वन टाइम पासवर्ड का उपयोग आज कल हर जगह होता हैं लेकिन यहाँ हम कुछ ऐसे क्षेत्रो के नाम बता रहें हैं जहाँ इसका उपयोग होता हैं।
1. One Time Password का उपयोग मुख्य तौर से बैंकिंग के क्षेत्र में ऑनलाइन लेन-देन या पैसे ट्रांसफर करते वक्त होता है। इसके अलावा किसी भी वेबसाइट पर Login या Signup करने के लिए किया जाता है।
2. सोशल मीडिया अकाउंट जैसे Facebook के वेरिफिकेशन और Google पर Email Id बनाते समय वेरीफिकेशन के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
3. सोशल मीडिया अकाउंट या किसी भी अन्य वेबसाइट के पासवर्ड भूल जाने पर इनकी रिकवरी के लिए भी one time password का उपयोग किया जाता है।
4. इसके अलावा Online Shopping करते समय पेमेंट करते समय भी one time password का उपयोग होता है।
5. सोशल मीडिया में Login के समय 2 Factor Veryfication के लिए भी OTP का उपयोग किया जाता है।
6. आजकल Atm से पैसे निकालने के लिए भी OTP का उपयोग किया जाता हैं। बैंको की कुछ लिमिट होती हैं उस लिमिट से ज्यादा पैसे निकालने पर आपके नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड भेजा जाता हैं उसे Atm में डालने के बाद ही आप पैसे निकाल सकते हैं।
OTP क्यों जरुरी है
जैसा की हमने आपको पहले भी बताया है की OTP ऑनलाइन सुरक्षा की एक महत्वपूर्ण कढ़ी है। यह ऑनलाइन होने वाले क्राइम और धोखाधड़ी से बचने का एक उपाय है।
हैकर कई बार लोगो के Netbanking Account या सोशल मीडिया अकाउंट, या शॉपिंग वेबसाइट का User नाम और पासवर्ड चुरा लेते है और उनके साथ गलत साजिश रचते है। लेकिन One Time Password हमे इन सब से सुरक्षा प्रदान करता है।
जैसे बैंक का यूजर नाम और पासवर्ड किसी ने चुरा लिया और वो आपके खाते से पैसे निकालने की कोशिश करता है। लेकिन उसे आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाला Otp नहीं मिलता है, तो ट्रांज़ैक्शन विफल हो जाता है। और आप एक धोखाधड़ी का शिकार होने से बच जाते है। इसलिए ओटीपी बहुत ही महत्वपूर्ण है।
OTP के फायदे
सुरक्षित भुगतान- इससे हम अपने नेट बैंकिंग अकाउंट या ऑनलाइन शॉपिंग के लिए सुरक्षित भुगतान कर सकते है। और पेमेंट करने के बाद सफलतापूर्वक कन्फर्म भी कर सकते है।
स्पैमर से बचाव- इससे यह पता चल जाता है की ट्रांसक्शन करने वाला कोई व्यक्ति है या फिर बोट या कम्प्यूटर। इससे धोखा धड़ी होने के मामले काफी हद तक कम हो जाते है।
लॉगिन करने में- अगर हम किसी वेबसाइट या अकाउंट में लम्बे समय बाद Login करते है, तो वेबसाइट हमे पुराना वास्तविक यूजर है यह चेक करने के लिए OTP भेजती है। इससे आपका खाता भी कोई हैक नहीं कर सकता है।
पासवर्ड बदलने में- अगर आपके सोशल मीडिया अकाउंट या नेट बैंकिंग अकाउंट में पासवर्ड बदलने की जरुरत पढ़ती है। तो पासवर्ड बदलते समय ओटीपी प्राप्त होता है। इससे आप सुरक्षित अपना पासवर्ड बदल सकते है।
OTP क्या हैं वीडियो
Conclusion
मुझे उम्मीद है की OTP क्या हैं और OTP का Full Form क्या है? इसके बारे में जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। और आपके सारे सवालो के जवाब OTP Full Form in Hindi, OTP Means in Hindi आपको मिल चुके होंगे। और आपको OTP का मतलब क्या होता हैं समझ में आ चूका होगा।
वैसे तो आजकल वन टाइम पासवर्ड का इस्तेमाल हर जगह सिक्योरिटी बड़ाने के लिए किया जाता हैं। जिससे उस वेबसाइट या प्लेटफार्म की सुरक्षा और भी प्रबल हो जाये।
इसके साथ ही अगर आपका इससे जुड़ा कोई सवाल हो तो आप हमे कमेंट करके जरूर बताये। और जानकारी अच्छी लगी हो तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करे।
Related Articles:-
Bahut hi achhi jankari aapne bistar se samjhaya hai vishay par. Itni achchi jankari sajha karne ke liye aapko bahut dhanyawad.
Thanks
Like!! I blog quite often and I genuinely thank you for your information. The article has truly peaked my interest.
Thanks