पढ़ाई में मन कैसे लगाएं -आज कल विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई पर कम और दूसरे कामो में ज्यादा रहता है और उनका पढ़ाई में मन नहीं लगता है या फिर पढ़ा हुआ ज्यादा समय के लिए याद नहीं रख पाते है।
भले ही आप एक स्कूल या कॉलेज स्टूडेंट हो या फिर किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तयारी कर रहे हो पढ़ाई करना सभी के लिए बहुत ही जरुरी होती है। अगर आप एक Student है और आपका पढ़ाई में मन नहीं लगता है। तो ये आपके लिए एक बहुत ही बढ़ी प्रॉब्लम हो सकती है।
अगर आप अपने जीवन में एक सफल आदमी बनना चाहते है तो पढ़ाई करना बहुत ही जरुरी है और वो भी अपने मन और इच्छा से। क्योंकि अगर हम किसी और के दबाव में आकर पढ़ाई करते है तो उसका कोई महत्व नहीं रहता है।
किसी के दबाव में आकर पढ़ाई तो कर सकते है। लेकिन वो पढ़ा हुआ ज्यादा समय तक याद नहीं रख पाते है। इसलिए पढ़ाई हमेशा अपनी इच्छा से ही करनी चाहिए।
और आज- कल स्कूल से कॉलेज में एडमिशन के लिए भी अच्छे खासे पर्सेंटेज की जरुरत होती है। कम पर्सेंटेज होने पर एक अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिलना भी मुश्किल होता है। इसलिए आज कल हर Student का एक कॉमन सवाल होता है, की पढ़ाई में मन कैसे लगाएं तो इसका जवाब आपको इस पोस्ट में मिलने वाला है।
विषयसूची
पढ़ाई में मन कैसे लगाएं (पढ़ाई करने के तरीके)
अगर आप एक अच्छी पढ़ाई करना चाहते है। तो इसके लिए आपको पढ़ाई करने का तरीका पता होना चाहिए। जिससे हम जो पढ़े उसे लम्बे समय तक याद रख पाए।
इस पोस्ट में मैं आपको पढ़ाई करने के कुछ ऐसे तरीके बताने वाला हूँ। अगर आप इन तरीको से पढ़ाई करते है तो आपको अपना मन पढ़ाई में लगाने से कोई नहीं रोक सकता और आप पढ़ा हुआ लम्बे समय तक याद रख पाओगे।
1. पढ़ाई के लिए सही जगह चुने
अगर आप मन लगा के पढ़ना चाहते है तो उसके लिए आपको एक अच्छी जगह चुननी होगी। जहाँ पर आपको कोई Disturbance ना हो। हो सके तो एक ऐसा रूम चुने जो पूरा साफ-सुथरा हो और पास में कोई शोर न हो।
जिससे आप मन को पढ़ाई में स्थिर रख सके। पढ़ाई में सुधार करने का ये एक बेहतरीन तरीका है। ऐसा करने से पढ़ाई से ध्यान भी नहीं हटेगा और आप एक अच्छी पढ़ाई कर पाओगे।
2. समूह बनाकर पढ़े
वैसे तो देखा जाये तो Group Study के कई सारे फायदे है। अगर आप अपने दोस्तों के साथ समूह बनाकर पढ़ाई करते है तो पढ़ाई करने में बोरिंग नहीं लगेगा और पढ़ाई में मन भी लगेगा।
इसके साथ ग्रुप स्टडी से हम एक दूसरे की मदद भी कर सकते है और इससे समझने में भी आसानी हो जाती है। और हमारा रिवीजन भी हो जाता है। लेकिन हमेशा अपने पढ़ने वाले दोस्तों के साथ ही समूह बनाकर पढ़े।
जिससे आपको ग्रुप स्टडी का फायदा हो बाकि अगर आप गलत स्टूडेंट के साथ ग्रुप स्टडी करोगे तो वो आपकी पढ़ाई भी ख़राब करेंगे।
3. पढ़ाई के समय सिर्फ पढ़ाई करें
पढ़ाई में मन ना लगने का यह सबसे बढ़ा कारण है। अगर आप पढ़ाई करते समय पूरा ध्यान पढ़ाई में न लगाकर दूसरी जगह पर लगाते है। जैसे आप पढ़ाई भी कर रहे है और साथ में अपने मोबाइल में और कुछ काम करते है। तो इससे आपका ध्यान एक जगह पर केंद्रित नहीं रहता है।
ऐसा करने से आप जो पढ़ते है वो ज्यादा समय के लिए याद नहीं रख पाओगे। इसलिए पढ़ाई करते समय सिर्फ पढ़ाई ही करनी चाहिए। अगर आपका कोई जरुरी काम हो तो उसे पहले ही समाप्त करके पढ़ाई करने बैठे। जिससे आपके मन में उस काम से जुड़ी कोई टेंशन नहीं होगी तो आप सही से पढ़ाई कर पाओगे।
4. पढ़ाई की सामग्री व्यवस्थित रखे
अधिकतर Students यही गलती करते है, पढ़ते वक्त अपने काम की चीजों को सही जगह पर नहीं रखते या फिर साथ में लेकर नहीं बैठते। जिससे बाद में उन्हें ढूंढने के लिए अपना समय बर्बाद करते है।
एक बार पढ़ने बैठने के बाद उठने से दिमाग दूसरी जगह पर लग जाता है। जिससे समय भी बर्बाद हो जाता है और सही ढंग से पढ़ाई भी नहीं हो पाती।
क्योंकि जब आप पूरा मन बनाकर पढ़ाई करने बैठेंगे और बिच में आप अपनी पढ़ाई की सामग्री ढूंढ़ने में व्यस्त हो जाते हैं तो फिर से आपको पढ़ाई का मन बनाने में टाइम लग सकता हैं, इसलिए हमेशा पढ़ाई शुरू करने से पहले अपनी पढ़ाई की सामग्री को व्यवस्थित रख लेना चाहिए।
5. नियमित रूप से पढ़ाई करे
अगर हम किसी भी काम को नियमित रूप से करते है, तो वो सही तरीके से होता है। इसलिए पढ़ाई को भी नियमित रूप से करना चाहिए। इसके लिए आपको एक समय सारणी बनानी चाहिए।
और उसका पालन करके हर रोज निर्धारित समय पर अपनी पढ़ाई करे और एक बात का हमेशा ध्यान रखे, लगातार सिर्फ 40 मिनट से ज्यादा ना पढ़े और हर बार 40 से 45 मिनट बाद अपने दिमाग को थोड़ा आराम दे।
क्योंकि अपना दिमाग एक लिमिटेड टाइम तक पढ़ा हुआ ही याद रख पाता हैं। बाकी अगर आप ज्यादा टाइम तक पढ़ाई करोगे तो इससे आपके दिमाग को आराम नहीं मिलेगा और उसे याद रखने में दिक्कत होगी।
नियमित रूप से पढ़ने पर आप जो पढ़ोगे वो ज्यादा समय तक याद रख पाओगे। नियम बना ले की भले कुछ भी हो जाये फिर भी आपको इस समय पर पढ़ाई करनी ही है। और शुरुआत के दिनों में पढ़ाई का टाइम थोड़ा कम रखे। पढ़ाई में मन कैसे लगाएं पोस्ट में अभी तक मैं आपको पढ़ाई में मन लगाने के 5 तरीके बता चूका हूँ।
और ध्यान रहे अपने इस टाइम टेबल को कम से कम 21 दिनों तक लगातार फॉलो करें, ऐसा करने पर पढ़ाई आपकी आदत बन जाएगी, जिससे बाद में आपको पढ़ाई करने में और भी आसानी होगी। चलिए अब हम अगला पढ़ाई में मन लगाने का मंत्र जान लेते हैं।
6. पढ़ाई के लिए नोट्स बनाये
नोट्स बनाकर पढ़ने से पढ़ाई में बहुत फायदा मिलता है। अगर आप नोट्स बनाते है तो इससे आपको याद करने में काफी मदद मिलती है। और नोट्स बनाते समय याद होता है वो लम्बे समय तक याद रहता है
इसके साथ ही नोट्स बनाने से आपकी Handwriting में सुधार होता है और ये नोट्स एग्जाम के टाइम रिवीजन में काफी काम आते है और इसका एक फायदा यह भी हैं की आपकी लिखावट सुधरने से आपको एग्जाम में ज्यादा नंबर मिलने की सम्भावना रहती हैं।
7. पढ़ाई को दिनचर्या का हिस्सा बनाये
पढ़ाई को नियमित रूप से करने का बेहतरीन तरीका यही है की आप पढ़ाई को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लीजिये। जैसे अगर आपको स्पोर्ट्स में कोई खेल पसंद है और आप उसे बेहतर बनाने के लिए रोज अभ्यास करते हो।
उसी तरीके से पढाई को भी अपनी डेली रूटीन का हिस्सा बना लीजिये और एक टाइम तय कीजिये की मुझे इतने टाइम तक पढ़ाई करनी ही है।
8.मल्टीपल विषय पढ़े
अगर आप किसी एक विषय को ज्यादा समय तक पढ़ते है तो आपको वो विषय बोरिंग लगने लगेगा। इसलिए एक दिन में समय के हिसाब से 2-3 अलग- अलग विषय को पढ़िए। इससे आपको पढ़ाई बोरिंग नहीं लगेगा।
आप भले ही एक दिन में विषय को पढ़ने का समय कम कर सकते है। एक विषय को विभिन्न तरीको से पढ़ने की कोशिश करे और थोड़ा -थोड़ा पढ़े लेकिन उसका रिवीजन करे जिससे वो आपको याद हो जाए।
9. खुद का एग्जाम ले
आप अपनी जो भी पढ़ाई करते है उसका एक सफ्ताहिक एग्जाम ले। आपने पुरे हफ्ते में जो भी पढ़ा है उसमे से महत्वपूर्ण पॉइंट्स का एक प्रश्न पेपर तैयार करे। इसके बाद इन प्रश्नो का उत्तर लिखे।
इससे आपको पता चल जायेगा की आपने जो भी पढ़ा है। उसमे से आपको याद कितना है। और इस एग्जाम में खुद को मार्क्स दे, और हर बार इससे अच्छा करने की कोशिश करे।
10. नींद पूरी ले
नींद हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरुरी है। नींद पूरी न होने के कारण हमारे शरीर को कई सारी बीमारियाँ होने का खतरा रहता है। अगर आप पूरी नींद नहीं लेते है तो आप अपनी पढ़ाई पर सही से Focus नहीं कर पाओगे। इसलिए पढ़ाई के समय नींद को दूर करने के तरीको के बारे में जाने।
क्योंकि नींद के दौरान ही हमारा शरीर आराम करता है और हमारे शरीर में Growth Hormone भी नींद के समय ही Release होता है। इसलिए शरीर को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिए। कम से कम 7-8 घण्टो तक नींद लेनी जरुरी है।
11. लक्ष्य निर्धारित करे
आप अपनी पढ़ाई करने का एक लक्ष्य जरूर तय करे की आपको पढ़ लिख कर क्या बनना है और अगर आप स्कूल में है तो क्लास में कितने मार्क्स स्कोर करने है इसका भी लक्ष्य रख सकते है।
जब भी आपका मन पढ़ाई में नहीं लगे तो अपने लक्ष्य के बारे में सोचे की आपको अपने लक्ष्य तक पहुँचने के लिए कितनी मेहनत करने की जरुरत है और उसके हिसाब से नियमित रूप से अपनी पढ़ाई पूरी करे।
अगर आपका लक्ष्य किसी बड़ी उपलब्धि को हासिल करना है। तो उसके लिए मेहनत भी बहुत ही बड़ी करनी होगी। और यह भी एक बेहतरीन पढ़ाई करने का तरीका हैं।
12. अच्छा खाना खाये
एक विद्यार्थी के शरीर पर शारीरक और मानसिक रूप से खाने का बहुत ही प्रभाव पढ़ता है। इसलिए हो सके जितना बाजार के खाने से दूर रहे और घर का हैल्थी खाना खाये। और अधिक से अधिक पानी का सेवन करे।
इसके साथ की जंक फ़ूड के सेवन से बच के रहे और तनाव मुक्त रहे। जिससे आप अपने मन को सही तरीके से पढ़ाई की और केंद्रित कर पाओगे।
13. बोलकर याद करें
दोस्तों यह भी पढ़ाई में मन लगाने का एक अच्छा तरीका हैं, आप जब भी आप किसी विषय को याद करते हैं तो उसे बोल कर याद करें, इससे आपको दो फायदे होंगे पहला आपकी पढ़ने की स्पीड अच्छी होगी और दूसरी अगर आप पढ़ते वक्त अटकते हैं तो उसका भी सुधार होगा।
14. मैडिटेशन करें
आज के समय में एक स्टूडेंट को अपने मन को शांत और एकाग्र रखने के लिए मेडिटेशन काफी जरुरी हैं, हमारी आपसे यही राय हैं की आप मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनायें और मेडिटेशन के बाद अपनी पढ़ाई करें जिससे आपको अपने दिमाग को शांत रखकर पढ़ाई करने में काफी मदद मिलेगी।
15 प्रत्येक विषय को समझे
दोस्तों अब हम पढ़ाई में मन कैसे लगाएं इसका आखरी मंत्र जान लेते हैं। आप अपने सवाल और जवाब को समझकर याद करना सीखें क्योंकि अगर आप रट्टा मारोगे तो उसे लिमिटेड टाइम तक ही याद रख पाओगे, लेकिन अगर आप अपने सवालों को अच्छे से समझ कर पढ़ोगे तो आपको यह याद भी काफी लम्बे टाइम तक रहेगा और ऐसा करने से आपकी पढ़ाई में रूचि भी बढ़ेगी।
अपने बच्चे का पढ़ाई में मन कैसे लगाएं
दोस्तों कई माता-पिता आजकल अपने बच्चो का पढ़ाई में मन ना लगने से परेशान रहते हैं, लेकिन यहाँ मैं आपको कुछ पॉइंट बताने वाला हूँ, जिनको फॉलो करके आप अपने बच्चो का अच्छे से पढाई में मन लगा सकते हैं।
- बच्चे को पढ़ने के लिए प्रेरित करें
- बच्चे की नींद का ख्याल रखें
- बच्चे के स्वास्थ्य का ख्याल रखें
- बच्चे की पढ़ाई के लिए सही और शांत जगह चुनें
- बच्चों के खेलने और पढ़ने का समय तय करें
- बच्चों पर गुस्सा ना करें
- पढ़ाई और होम वर्क में बच्चों की मदद करें
- बच्चों के स्कूल में कोई परेशान ना करें इसका ध्यान रखें
- बच्चों को कठिन प्रश्न आसान भाषा में समझने की कोशिश करें।
- बच्चों के जरुरत सामान उनके बैग में रखें।
दोस्तों इसके अलावा ऊपर बताये पॉइंट को भी आप अपने बच्चो की पढ़ाई में शामिल कर सकते हैं तथा अपने बच्चों के साथ पढ़ाते वक्त हमेशा अच्छे से व्यवहार करें, जिससे बच्चा आपसे डरने की बजाय पढ़ने की इच्छा रखें।
Conclusion
दोस्तों उम्मीद करता हूँ अब पढ़ाई में मन कैसे लगाएं या पढ़ाई में मन लगाने के तरीको के बारे में अच्छे से समझ में आ गया होगा, ऊपर हमने जिन तरीको के बारे में बताया हैं आप अपनी पढ़ाई में इन्हें जरूर शामिल करें जिससे आपका पढ़ाई में अच्छे से मन लगने लग जायेगा।
इसके साथ ही अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें, जिससे उन्हें भी पढ़ाई में मन लगाने के इन तरीको के बारे में जानकारी मिल सके।
Related Articles:-
thank you sir for this valuable article ke liye,
Welcome dear
Thank you sir app ne padari ke bare main bahut achha bataya lekin main padhai Karta hoon par man nahi karta man karta hai ki main bahut sundar painting Karu
Ha to padhai ke sath apne Profession ko bhi jarur follow karo
bahot badhiya sir
Thanks
आपने बहुत अच्छी जानकारी दी है। धन्यवाद
धन्यवाद