परमाणु की खोज किसने की और कब हुई

नमस्कार मित्रो, आज की इस पोस्ट में हम जानने वाले है परमाणु के बारे में, जिसमे हम जानेंगे परमाणु क्या है और परमाणु की खोज किसने की और कब की थी संबंधित पूरी जानकारी।

कोई भी प्रदार्थ बहुत से कणों से मिलकर बना होता है और प्रदार्थ का छोटा से छोटा कण परमाणु कहलाता है और दो या दो से अधिक परमाणु मिलकर अणु बनाते है।

परमाणु प्रकृति में पहले से ही मौजूद है मतलब इसका किसी भी व्यक्ति द्वारा आविष्कार नहीं किया गया है लेकिन इसकी खोज से पूर्व लोगो को इसके बारे में जानकारी नहीं थी।

लेकिन वर्तमान में हम सभी ने परमाणु के बारे में कही न कही कुछ न कुछ सुना हुआ है लेकिन क्या आपको पता है परमाणु के खोजकर्ता कौन है?

अगर आपको इसका जवाब पता नहीं है और आप जानना चाहते है तो इस पोस्ट में आपको इसका जवाब मिलने वाला है इसलिए इस पोस्ट को अंत तक ध्यानपूर्वक पूरा जरूर पढ़े।

परमाणु क्या है (What is Atom in Hindi)

परमाणु एक ग्रीक शब्द है जिसका अर्थ होता है विभाजित नहीं होना मतलब की परमाणु किसी भी प्रदार्थ (ठोस, द्रव्य, गैस) का सबसे छोटा कण होता है जिसे विभाजित नहीं किया जा सकता है।

लेकिन यह परमाणु भी तीन चीजों से मिलकर बना होता है प्रोटोन, न्यूट्रॉन और इलेक्ट्रान। किसी भी प्रदार्थ का प्रत्येक परमाणु इन तीनो कणो से ही मिलकर बना होता है। जिसमे प्रोटोन और न्यूट्रॉन परमाणु के नाभिक में होते है और इलेक्ट्रान परमाणु के Shell (कोश) में चक्कर लगाता है।

चलिए अब जानते है परमाणु से सम्बंधित कुछ और महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में।

  • परमाणु किसी भी प्रदार्थ का सबसे छोटे से छोटा कण होता है।
  • जो किसी भी अभिक्रिया में भाग ले सकता है लेकिन स्वतन्त्र रूप से नहीं।
  • गैस, द्रव्य, ठोस सभी प्रदार्थ परमाणु से मिलकर ही बने होते है।
  • प्रत्येक परमाणु में इलेक्ट्रान, प्रोटोन, न्यूट्रॉन और नाभिक होता है।
  • परमाणु कण के नाभिक का घनत्व अत्यंत सघन होता है।
  • परमाणु के द्रव्यमान में इलेक्ट्रोनो का बहुत कम योगदान होता है।

तो यह परमाणु से सम्बंधित कुछ जानकारी है जिसे पढ़कर आपको कुछ नया जानने को मिला होगा तो चलिए अब जान लेते है Atom(परमाणु) की खोज किसने की थी?

परमाणु की खोज किसने की थी

अगर बात करे परमाणु के खोज की तो सबसे पहले परमाणु की खोज जॉन डॉल्टन ने सन 1808 में की थी और इन्होने अपना एक परमाणु सिद्धांत भी दिया था जिसे ‘डॉल्टन का परमाणु सिद्धांत’ कहते है।

जॉन डॉल्टन ने अपने इस सिद्धांत में बताया था की परमाणु किसी भी प्रदार्थ का मूल कण होता है और परमाणु कण अविभाज्य होता है जिसे विभाजित नहीं किया जा सकता है।

इन्होने ही सबसे पहले बताया था की कोई भी प्रदार्थ छोटे छोटे परमाणु कणों से मिलकर बना होता है और इन परमाणु कणों में नाभिक, प्रोटोन, न्यूट्रॉन और इलेक्ट्रान उपस्थित होते है।

जॉन डॉल्टन एक गणितज्ञ और रासायनिक वैज्ञानिक थे जिनका जन्म 6 सितम्बर 1766 को United Kingdom में हुआ था। इन्हे मुख्यतः Atomic Theory, और Law of multiple proportion के प्रतिपादन के रूप में जाना जाता है।

परमाणु के अन्वेषक

अगर परमाणु की खोज के इतिहास मे थोड़ा और पीछे जाये तो लगभग ईसा पूर्व 800 वर्ष पहले भारत के महर्षि कणाद ने परमाणु के बारे में बताया था।

महर्षि कणाद ने बताया था की प्रत्येक परमाणु अपरिवर्तनीय कणो से मिलकर बना होता है जिसे इन्होने परमाणु नाम दिया। इन्होने बताया की कोई भी परमाणु किसी अन्य परमाणु के साथ संयुक्त होकर यौगिकों का निर्माण करता है।

इसके बाद डेमोक्रेटस नाम के एक ग्रीक वैज्ञानिक ने बताया की अगर हम किसी भी परमाणु को लगातार विभाजित करते जाए तो अंत में एक ऐसा टुकड़ा होगा जिसे विभाजित नहीं किया जा सकेगा और इसी टुकड़े को डेमोक्रेटस ने परमाणु का नाम दिया।

लेकिन चुकी महर्षि कणाद और डेमोक्रेटस ने इससे सम्बंधित कोई स्पष्ट व्याख्या नहीं की थी इसलिए इन्हे परमाणु के खोजकर्ता के रूप में नहीं जाना जाता है।

और चुकीं डॉल्टन ने सबसे पहले परमाणु के बारे में Atomic Theory प्रस्तुत की थी इसलिए इन्हे ही परमाणु का खोजकर्ता माना जाता है।

परमाणु संरंचना की खोज किसने की थी

परमाणु की खोज के बाद परमाणु की संरंचना की खोज को लेकर और भी वैज्ञानिको ने मॉडल प्रस्तुत किये थे जिसमे सबसे पहले जे. जे. थॉमसन ने अपना परमाणु मॉडल दिया था जिसके अंतर्गत उन्होंने बताया था की परमाणु एक तरबूज की तरह है और उसमे उपस्थित इलेक्ट्रान तरबूज के बीज की तरह है।

लेकिन यह मॉडल ज्यादा स्पष्ट नहीं था तो एक और वैज्ञानिक रदरफोर्ड ने अपना परमाणु मॉडल पेश किया, इनके अनुसार परमाणु का नाभिक सूर्य है और इलेक्ट्रान को सूर्य के चारो और चक्कर लगाने वाले ग्रहो के रूप में बताया।

इस प्रकार परमाणु की संरंचना के बारे में किसी भी एक वैज्ञानिक ने स्पष्ट जानकारी नहीं दी थी बल्कि अलग-अलग वैज्ञानिको ने इसके बारे में व्याख्या की थी।

परमाणु से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण और रोचक तथ्य

चलिए अब परमाणु से संबंधित कुछ महत्वपपूर्ण और रोचक तथ्यों पर एक नज़र फेरते है।

  • किसी भी परमाणु में उपस्थित प्रोटोन की संख्या को उस परमाणु का परमाणु क्रमांक कहा जाता है।
  • किसी भी परमाणु का द्रव्यमान उसमे उपस्थित प्रोटोन और न्यूट्रॉन की संख्या का योग होता है।
  • परमाणु प्रोटोन, न्यूट्रॉन और इलेक्ट्रान से मिलकर बना होता है।
  • जिसमे प्रोटोन और न्यूट्रॉन परमाणु एक नाभिक में उपस्थित होते है वही इलेक्ट्रान नाभिक के चारो और चक्कर लगाते रहते है।
  • एक वयस्क व्यक्ति के शरीर में लगभग 7,000,000,000,000,000,000,000,000,000 (7 octillion) परमाणु कम होते है।
  • जॉन डॉल्टन द्वारा सबसे पहले परमाणु का सिद्धांत दिया गया था।

इस प्रकार उपरोक्त परमाणु सम्बंधित रोचक तथ्य आपको जरूर पसंद आये होंगे और अब आपको परमाणु के खोज की पूरी जानकरी मिल गयी होगी।

FAQs

Atom की खोज किसने की थी?

Atom की खोज जॉन डॉल्टन से की थी।

परमाणु की खोज कब हुई थी?

परमाणु की खोज सं 1808 में जॉन डॉल्टन ने की थी।

परमाणु नाभिक की खोज किसने की थी?

परमाणु नाभिक की खोज रदरफोर्ड ने की थी।

Conclusion –

उम्मीद करते है आपको हमारी यह पोस्ट परमाणु की खोज किसने की जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में बताई गयी जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी।

अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये और पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।

Related Articles:-

पोस्ट को शेयर करें

Lucky, Techgyanhindi.com के Content Writer हैं। इन्हें लोगों को नयी नयी जानकारी पहुँचाने में बहुत ख़ुशी मिलती है। वहीँ ये ऐसे content लिखना पसंद करते हैं जिन्हें की लोग पसदं करें और वो उनके लिए उपयोगी हो।

Leave a Comment