Paytm Kyc कैसे करें- दोस्तों Online Shopping या फिर E-Wallet के रूप में आप भी Paytm का उपयोग तो करते ही होंगे। तो आपके दिमाग में ये सवाल जरूर आया होगा की Paytm में kyc verify कैसे करते है।
क्योंकि RBI की दिशानिर्देशानुसार फ़रवरी 2018 के बाद Paytm में Kyc करवाना जरुरी हो गया है। अगर आप अपने Paytm Account में KYC अपडेट नहीं करवाते है।
तो Paytm के कई सारे फीचर से वंचित रह सकते है। क्योंकि Paytm ने Non KYC यूजर के लिए कुछ लिमिटेशन रखी है। जिससे Paytm में एक Non kyc यूजर को Kyc यूजर की तुलना में कम सुविधा मिलती है।
अगर आपके दिमाग में भी Paytm Kyc कैसे करें, Paytm KYC Submit कैसे करें , Paytm KYC करने का तरीका, Online Paytm Kyc कैसे करें, paytm full kyc कैसे करें आदि सवाल आ रहे है।
तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े जिससे आप अपने घर बैठे मोबाइल से बहुत ही आसानी से अपने Paytm में Kyc कर पाएंगे।
Paytm Me Kyc Kaise Kare इससे पहले हम Kyc क्या होता है। इसके बारे में जान लेते है। क्योंकि कुछ लोगो को Kyc के बारे में भी पता नहीं होता है।
Table of Contents
KYC क्या हैं
KYC का Full Form- Know Your Customer होता है। जिसे हम हिंदी में “अपने ग्राहक को जानें” कह सकते है। इसका मतलब जब कोई बैंक या वित्तीय संस्था अपने ग्राहक (Customer) की पहचान या पता सत्यापित करते है। इस प्रक्रिया को Kyc कहते है।
और हम KYC करवाने के लिए जिन Documents को लेकर जाते है। उन्हें KYC Documents कहते है। हमारे कई सारे काम है जिनमे Kyc करवाना जरुरी होता है। जैसे- बैंक अकाउंट खुलवाने में, सोने में निवेश के लिए, लोन लेने के लिए, सिम कार्ड लेते समय।
इसी तरह Paytm में भी अपनी पहचानन सत्यापित करवाने के लिए KYC करवाना जरुरी होता है। Kyc के बारे में अधिक जानकारी के लिए। आप हमारी Kyc क्या है? पोस्ट को पढ़ सकते है।
KYC के प्रकार (Types Of Paytm Kyc in Hindi)
Paytm में 2 तरह के Kyc होते है।
- Minimum Kyc
- Full Kyc
Minimum Kyc क्या हैं?
मिनिमम Kyc हम अपने घर बैठे Paytm app में मोबाइल से कर सकते है। यह 24 Month के लिए ही Valid रहता है। इससे ज्यादा Paytm का लाभ लेने के लिए Paytm Full Kyc करवाना जरुरी होता है। अन्यथा आपको मिलने वाली सुविधाओं को बाधित कर दिया जाता है।
Minimum Kyc के फायदे – Benefits Of Minimum KYC In Hindi
- मिनिमम Kyc से online shopping और किसी भी app/website पर पेमेंट कर सकते है।
- इससे आप लगभग 12 Million दुकानदारों को ऑनलाइन पेमेंट कर सकते है।
- और इसमें आप हर महीने 10,000 रुपयों तक ही अपने Paytm Wallet में रख सकते है।
Minimum Kyc के नुकसान- Limitations Of Minimum KYC In Hindi
- इससे आप अपने किसी भी दोस्त या बैंक में पैसे Transfer नहीं कर सकते है।
- Paytm में Saving Account(खाता) नहीं खोल सकते है।
- मिनिमम Kyc से अपने Paytm Wallet में 1,00,000 (1 लाख) तक का Payment नहीं रख सकते है।
दोस्तों आपको अब तक आप Paytm मिनिमम kyc क्या है? और इससे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में आप जान गए होंगे। लेकिन अब हम Paytm Me Minimum Kyc kaise kare इसके बारे में जान लेते है।
- इसे भी पढ़े:- Paytm Account कैसे खोलें?
Paytm में मिनिमम Kyc कैसे करे
दोस्तों यह Paytm Kyc Verification का सबसे आसान तरीका होता है। इसे करने के लिए किसी प्रकार की ज्यादा जानकारी का होना भी जरुरी नहीं है। अगर आप एक नए Paytm यूजर है तो भी इसे बहुत आसानी से कर सकते है। तो चलिए अब हम Paytm Kyc कैसे करें इसके बारे में जान लेते है।
Step 1. – सबसे पहले अपने फ़ोन में Paytm app को Install कर ले। अगर पहले से आपके मोबाइल में Paytm app है। तो इसे Update कर ले। क्योकि इसमें Kyc करने का तरीका थोड़ा अलग हो सकता है।
Step 2.– इसके बाद अपने Paytm Account में login कर ले।
Step 3.– अब अपने Paytm app में अपनी प्रोफाइल के ऑप्शन पर क्लिक करे। अगर आपके Home Page में Kyc का Option दीखता है तो आप वहाँ से भी सकते है।


Step 4.- आगे की Screen पर आपको Complete Your Minimum Kyc and Activate Wallet का Option दिखाई देगा।
Step 5.- इसमें आपको मिनिमम kyc करने के लिए 4 Documents की लिस्ट दिखाई दे रही होगी। इसमें से किसी एक को सेलेक्ट करे। उदाहरण के लिए मैं Voter Id कार्ड को सेलेक्ट करता हूँ।
Step 6.- अब आपको दो कॉलम Voter id Number और Full Name दिखाई दे रहे होंगे।


नोट – यहाँ नाम वही भरे जो आपके Voter Id Card में दे रखा हो।
Step 7.- अब आपको I agree वाले बॉक्स में क्लिक करके Submit कर दे।
अब आपका Paytm minimum Kyc सफलता पूर्वक पूरा हो चूका है। अब आप इसके लाभ ले सकते है।


कैसे पता करे की मिनिमम केवाईसी पूरा हुआ की नहीं।
दोस्तों अगर आपने अपना मिनिमम केवाईसी किया है। और आपको Confusion है। की मेरा केवाईसी कम्पलीट हुआ की नहीं। इसे जानने के लिए
आपको सबसे पहले अपनी Profile में जाना होगा। अब आपको प्रोफाइल में Your Wallet Limits और Kyc Expires के बारे में दिखाई देगा।


अगर आपकी प्रोफाइल में ऐसा Show होता है। तो आपका Minimum Kyc Complete हो चूका है।
Paytm Full Kyc कैसे करें?
24 Months से ज्यादा और Paytm Wallet के पूर्ण लाभों का फायदा उठाने के लिए आपको Paytm Full Kyc करवाना जरुरी है। इसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
इसके लिए सबसे पहले अपने Paytm app को Open कर लिजिये। और फिर Home Page में ऊपर दिखाए अनुसार Nearby Kyc Point ऑप्शन को सेलेक्ट करे।


अब आपके आस-पास जितने भी Paytm Store या Paytm Agent होंगे। उनका Address और Contact Number आपको दिखाई देगा। आप उनसे Contact करके भी जानकारी ले सकते है।
आपको इस एड्रेस पर अपने Government Approve id (Aadhar Card, Driving Licence, Voter Id Card, Passport, NAREGA Job card) लेकर जाना है। और इसके साथ ही आपको Pan Card भी लेकर जाना है।
अगर आपका Pan Card नहीं है तो Paytm Agent द्वारा आपको फॉर्म न. 60 दिया जायेगा इसे फिल करके सबमिट कर दीजिये। उसके बाद Paytm Agent आपका Kyc Verification Complete कर देगा।
Full Kyc के फायदे- Benefits Of Full KYC In Hindi
- अब आप 12 Million+ या लगभग Unlimited दुकानदारों को पेमेंट कर सकते है।
- अपने Paytm Wallet में 100000 (1 लाख) रुपये तक रख सकते है।
- अब आप अपने वॉलेट से अनलिमिटेड पैसा खर्च कर सकते है।
- Paytm Full Kyc के बाद आप अपने फ्रेंड्स या एक वॉलेट से दूसरे वॉलेट और बैंक पैसे ट्रांसफर कर पाओगे।
- इसके साथ ही आप Paytm Payment Bank Saving Account खोलने के लिए भी eligible हो जाओगे।
कैसे जाने की मेरा Paytm Full Kyc हुआ की नहीं
इसके लिए आपको अपने Paytm Account App को Opne करके। अपनी Profile में जाना है। इसके बाद अगर आपकी प्रोफाइल में निचे दिखाए अनुसार Blue कलर का Tick दिखाई देता है। तो आपका Paytm Kyc कम्पलीट हो चूका है।


Paytm Kyc करवाने का Charge कितना लगता है ?
दोस्तों Kyc करवाने से पहले आपने जरूर सोचा होगा की। आखिर इसके लिए Charge कितना लगता है। तो मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूँ की Paytm Kyc करवाने के लिए किसी भी तरह का चार्ज नहीं लगता है।
इसके लिए Paytm Agent को कंपनी द्वारा कमीशन दिया जाता है। कंपनी का कहना है की अगर आपसे कोई Paytm Kyc करने के पैसे लेने की कोशिश करता है। तो आप Paytm के helpline नंबर पर कॉल करके शिकायत कर सकते है।
Kyc पूरा होने में कितना समय लगता है ?
Minimum Kyc करने में कोई टाइम नहीं लगता है। इसे आप अपने मोबाइल से तुरंत ही पूरा कर सकते है। लेकिन अगर आप Full Kyc करवाते है। तो Kyc करने के बाद इसे Active होने में 2-3 Working Days लगते है।
Kyc करवाने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए ?
Paytm Kyc करवाने के लिए भारतीय नागरिक होना जरुरी है। इसके साथ ही आपकी उम्र 18 साल है। तो आप Kyc के योग्य है।
Paytm कंपनी का कहना है। की Kyc की प्रक्रिया जल्द ही नाबालिग और विदेशी नागरिको के लिए भी eligeble होने वाली है।
क्या Kyc दो मोबाइल नम्बरो पर किया जा सकता है?
दोस्तों Kyc आप किसी एक नंबर पर ही करवा सकते है। इसे दो नम्बरों पर नहीं करवा सकते है। अगर आपका पहले से किसी नंबर पर Kyc Activate है। और आप दूसरे नंबर पर करवाना चाहते है।
तो इसके लिए आपको पहले नंबर पर Deactivate करवाना होगा। इसके लिए आप Paytm Customer Care से हेल्प ले सकते है।
अगर मिनिमम Kyc नहीं करे तो क्या होगा?
Paytm Wallet का उपयोग करने के लिए Minimum Kyc अनिवार्य है। लेकिन अगर आप मिनिमम केवायसी नहीं करवाते है। तो भी आप Online Shopping और Upi Money Transfer की सेवा का लाभ उठा सकते है।
Paytm में Kyc कैसे करें Video
Paytm Kyc कैसे करें में आपने क्या सीखा
दोस्तों अब तक आपको Paytm Kyc Verification कैसे करना है। और इसे करने के फायदों के बारे में अच्छी तरह से समझ आ गया होगा।
और इससे जुड़े सारे सवाल जैसे- Paytm Kyc कैसे करें, Paytm KYC Submit कैसे करें, Paytm KYC करने का तरीका, Online Paytm kyc कैसे करें, Paytm full kyc कैसे करें , Paytm में Kyc कैसे करें आदि के बारे में अच्छी तरह से समझ गए होंगे।
अगर आपको Paytm Kyc करने में कोई प्रॉब्लम होती है। तो आप हमे Comment करके बता सकते है। और जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ Social Media पर जरूर Share करे।