दोस्तों इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे की Percentage कैसे निकाले और Percentage निकालने का आसान तरीका क्या है तो पोस्ट को ध्यानपूर्वक पूरा पढ़े आशा करते है आपको हमारी यह पोस्ट जरूर पसंद आएगी।
Percentage निकालना गणित विषय का एक महत्वपूर्ण अंग है जिसका ज्ञान होना हमारे लिए बहुत आवश्यक है क्योकि Percentage की जरुरत हमे हमारे स्कूल समय के अलावा हमारे दैनिक जीवन में भी होती है जैसे अगर हम बाजार से कभी सामान लेने जाये और उस पर कुछ प्रतिशत डिस्काउंट दिया होता है तो,
हमे पता होना चाहिए की प्रतिशत या परसेंटेज कैसे निकालते है जिससे हम आसानी से उस डिस्काउंट प्राइस को निकाल सके। गणित का हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है फिर चाहे हम शिक्षित हो या अशिक्षित हमे हमारे दैनिक जीवन के लिए हिसाब किताब करने के लिए गणित बहुत जरुरी है।
प्रतिशत कैसे निकाले यह जानने से पहले हम प्रतिशत क्या होता है या प्रतिशत का अर्थ क्या होता है इसके बारे में जान लेते है तो अच्छे से समझने के लिए पोस्ट को अंत तक अच्छे से पढ़े।
विषयसूची
प्रतिशत क्या होता है (What is Percentage in Hindi)
प्रतिशत जोकि प्रति + शत से मिलकर बना है। जिसका अर्थ प्रत्येक शत में से या सौ मेसे होता है। जब हम प्रतिशत का उपयोग करते है तो उसे पुरे सौ समान भागो से बना हुआ माना जाता है।
प्रतिशत को अंको या दशमलव के रूप में प्रदर्शित किया जाता है या प्रतिशत को (%) इससे भी दर्शाया जाता है। जैसे अगर हम 40% कहते है तो इसका मतलब 40/100 होता है यथार्थ कुल सौ का 40 भाग होता है।
Percentage का उपयोग कहा किया जाता है
अभी हमने जाना की प्रतिशत क्या होता है और अब चलिए जानते है की इसका उपयोग कहा-कहा किया जाता है। वैसे तो प्रतिशत का उपयोग बहुत सी जगहो पर होता है लेकिन हमारे दैनिक जीवन में किन किन जगहों पर हमे इसकी जरुरत पड़ती है।
- अगर विद्यालय में कोई परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाता है तो उसका परिणाम आपको प्रतिशत में ही बताया जाता है।
- जब किसी भी दुकान में हम सामान लेने जाते है तो वहां भी डिस्काउंट को प्रतिशत में ही दिखाया जाता है।
- किसी भी बिज़नेस में या कंपनी के लाभ और हानि को भी प्रतिशत में ही ज्ञात किया जाता है।
- इसके अलावा अगर हम कोई लोन लेते है तो उसमे भी हमे ब्याज प्रतिशत के हिसाब से ही बताया जाता है।
- यदि आप एफिलिएट का काम करते है तो भी आपको आपका कमीशन प्रतिशत के रूप में ही मिलता है।
प्रतिशत का उपयोग तो वर्तमान में हर छोटी छोटी जगह पर किया जाता है और इसके बारे में जानकारी होना भी हमारे लिए बहुत आवश्यक है।
Percentage कैसे निकाले
चलिए अब बात करते है की आखिर Percentage निकालने की ट्रिक क्या है या Percentage Formula in Hindi प्रतिशत को आसानी से समझने के लिए हम अपने हमारे रिजल्ट या नंबर के माध्यम से समझते है।
Percentage निकालने का फार्मूला - प्राप्त अंक/कुल अंक × 100
मान लीजिये आपको किसी विषय में 150 अंक प्राप्त हुए है जिसका पूर्णांक 200 था और इसका आपको परसेंटेज निकालना है तो चलिए इसे समझते है।
- सबसे पहले आपको प्राप्त अंक यानि की 150 को 100 से गुना करना है।
- जिसका उत्तर आपको 15000 प्राप्त होगा।
- अब आपको इसमें कुल अंक यानि की 200 का भाग देना है।
- अब आपको 75 प्राप्त होगा जो आपका प्रतिशत होगा।
- इसे आप 75% लिख सकते है।
इस प्रकार आप आसानी से किसी भी संख्या का प्रतिशत निकाल सकते है। और कई लोगों का सवाल Result की Percentage कैसे निकाले रहता हैं तो उसका उत्तर यही हैं।
इसके अलावा अगर आपको पहले से ही प्रतिशत दिया गया हो और आपको वैल्यू पता करना हो तो उसके लिए आपको प्रतिशत में 100 का भाग देना होता है और जिसका प्रतिशत दिया गया हो उस संख्या से गुना करना होता है।
जैसे आपको अगर 200 का 75% दिया गया है तो इसके लिए आपको सबसे पहले 75 को दी गयी संख्या 200 से गुना करना है और उसके बाद उसे 100 से भाग देना है जिससे हमे 150 प्राप्त होता है जो हमारी लास्ट वैल्यू है।
मोबाइल से परसेंटेज कैसे निकाले
दोस्तों यदि हम किसी रिजल्ट का प्रतिशत निकालते हैं तो ऊपर बताया फार्मूला काम करेगा लेकिन दूसरी चीजों में या सूत्र थोड़ा अलग होगा जो की प्रतिशत = (मान ⁄ कुल मान ) × 100 इस प्रकार होगा।
अब हम बताएंगे की मोबाइल से परसेंटेज कैसे निकाला जाता है या Calculator से Percentage कैसे निकाले के बारे में तो चलिए जानते है। मोबाइल से या कैलकुलेटर से प्रतिशत निकालने के लिए आपको नीचे बताये गए Steps का अनुसरण करना है।
मान लीजिये आप एक दुकानदार है और आपने कोई सामान 500 रूपए में ख़रीदा और उसे 800 रूपए में बेच दिया और अब आपको ज्ञात करना है की आपको कितना प्रतिशत लाभ हुआ है तो चलिए देखते है।
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या कैलकुलेटर को चालू करना है।
- अब आपको कैलकुलेटर में क्रय मूल्य 500 लिखकर गुना के बटन पर क्लिक करना है और
- उसके बाद आपको 100 लिखना है।
- यानि की आपको क्रय मूल्य 500 को 100 से गुना करना है।
- उसके बाद आपको भाजक के बटन पर क्लिक करना है।
- और आपको विक्रय मूल्य यानि की 800 दर्ज करना है।
- यानि की आपको विक्रय मूल्य 800 का भाग देना है।
- अब आपको 62.5 प्रतिशत प्राप्त होता है जोकि आपका लाभ प्रतिशत है।
- यानि की आपको उस सामान पर कुल 62.5 प्रतिशत का लाभ हुआ है।
- इसे आप 62.5% से भी प्रदर्शित कर सकते है।
इस प्रकार आप अपने कैलकुलेटर या अपने मोबाइल के कैलकुलेटर से बड़ी आसानी से प्रतिशत निकाल सकते है और अपने किसी भी हिसाब का प्रतिशत ज्ञात कर सकते है।
Discount Percentage कैसे निकालें
दोस्तों कई बार हमें गणित के विषय में परसेंटेज का डिस्काउंट निकालने का सवाल मिलता हैं जिसमें हम उलझ जाते हैं और हमें समझ में नहीं आता हैं की इसका असली उत्तर क्या होगा तो हम यहाँ पर Discount का परसेंटेज निकालने का तरीका बताने वाले हैं। जिससे आप बहुत ही आसानी से उस प्रोडक्ट पर मिलने वाले डिस्काउंट का प्रतिशत निकाल सको।
उदहारण :- मान लीजिये आप बाजार से एक पंखा खरीदते हैं जिसकी बाजार में कीमत 1500 रुपये हैं लेकिन यह डिस्काउंट ऑफर के चलते आपको 1000 रुपये में मिल जाता हैं तो आपको इस पर कितने प्रतिशत Discount मिला।
इसे निकालने के लिए सबसे पहले आपको MRP में से Selling Price को निकालना होगा जिससे हमें Discount Amout प्राप्त हो जायेगा।
डिस्काउंट अमाउंट फार्मूला = M.R.P – Selling Price (SP)
Discount Amout = 1500-1000 = 500
डिस्काउंट अमाउंट निकालने के बाद डिस्काउंट प्राइस निकालना हमारे लिए और भी आसान हो जायेगा। तो चलिए अब हम डिस्काउंट परसेंटेज निकालने का फार्मूला जान लेते हैं।
डिस्काउंट पर्सेंटेज फार्मूला = डिस्काउंट अमाउंट x100/M.R.P
Discount Percentage = 500x100/1500 = 33.34
इस तरीके से आप समझ सकते हैं की आपको उस प्रोडक्ट पर 33.34 प्रतिशत का डिस्काउंट मिला था।
Percentage से Number कैसे निकालें
आजकल आये दिन हमें अलग-अलग परीक्षाओं के रिजल्ट देखने को मिलते हैं जिसमें से हम किसी को उसके प्रतिशत के बारे में पूछे तो इससे पहले हमें इसकी कैलकुलेशन अच्छे से करनी आनी जरुरी हैं।
मान लीजिये राहुल एक विद्यार्थी हैं और उसने 12th में 600 में से 75% अंक प्राप्त किये तो बताये की उसने कितने अंक प्राप्त किये तो इसका जवाब इस प्रकार होगा।
पूर्णांकxप्रतिशत/100 = प्राप्तांक
600x75/100 = 450
तो दोस्तों इस तरीके तरीके से आप पूर्णांक और प्रतिशत का पता होने पर कुल प्राप्त अंको का पता कर सकते हैं। इसी तरीके से यदि आप परसेंटेज और प्राप्तांक पता होने पर पूर्णांक का पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्न सूत्र का इस्तेमाल करना होगा जो की
पूर्णांक = प्राप्तांकx100/प्रतिशत
अब मन लीजिये आपको 300 अंक प्राप्त हुए और आपके 60% बने तो इसमें से प्राप्तांक को निकाने के लिए ऊपर बताये सूत्र का इस्तेमाल करना होगा जो की इस प्रकार हैं।
300x100/60 = 500
तो दोस्तों इस तरीके से आप पूर्णांक और प्राप्तक का पता कर सकते हैं। उम्मीद हैं अब आपको प्रतिशत निकालना और पूर्णांक तथा प्राप्तांक के अलावा डिस्काउंट प्रतिशत निकाला भी अच्छे से समझ में आ गया होगा तो चलिए अब हम प्रतिशत निकालने से संबधित अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब जान लेते हैं।
FAQs
Profit Percentage कैसे निकाले जाते है?
Profit Percentage Formula = क्रय मूल्य/विक्रय मूल्य × 100 . इस फार्मूला की मदद से आप प्रॉफिट परसेंटेज ज्ञात कर सकते है।
किसी 200 रूपए की वस्तु पर यदि 20% डिस्काउंट है तो आपको कितने रूपए का डिस्काउंट मिल रहा है ज्ञात करे।
कुल मूल्य 200 रूपए दिया गया है वही डिस्काउंट 20% है।
डिस्काउंट मूल्य = डिस्काउंट प्रतिशत /100 × कुल मूल्य
= 20/100 × 200
40 रूपए।
120 में 20 कितना प्रतिशत है?
यदि आप 120 में 20 कितना प्रतिशत हैं इसको आप इस प्रकार निकाल सकते हैं
20*100/120= 16.67 तो हमारा सही उत्तर 16.67% होगा।
Conclusion
दोस्तों आशा करता हूँ अब आप Percentage निकालना सिख गए होंगे, अगर अब भी आपके मन में कोई सवाल हैं तो हमें Comment करके जरूर बताएं। जिससे आपके सवाल को क्लियर कर पाएं।
अगर आपको हमारी यह पोस्ट Percentage कैसे निकाले पसंद आयी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। जिससे वे भी आसानी से परसेंटेज निकालना सिख सके।