हेलो दोस्तों एक और नई पोस्ट में आपका स्वागत हैं, आज की पोस्ट में हम Photo को PDF कैसे बनायें ऑनलाइन इसके बारे में जानने वाले हैं।
अगर आप Studets हैं या फिर अपने ऑफिस के काम के लिए कई सारे Images को किसी को Send करने की जरुरत होती हैं, तो हम एक-एक करके भेजते हैं।
अगर आपको कहा जाये की इन सभी Images को एक साथ जोड़कर भेजना हो तो आप क्या करेंगे, तो आपके दिमाग में यही जवाब होगा की हम इन इमेज को पीडीऍफ़ बनाकर एक साथ भेज सकते हैं।
लेकिन इसके लिए images की पीडीऍफ़ फाइल कैसे बनायें इसके बारे में जानकारी होना जरुरी हैं। अगर आपको इसकी जानकारी नहीं हैं तो बिलकुल परेशान होने की जरुरत नहीं हैं, क्योंकिं आज की पोस्ट में हम इसी के बारे में विस्तार से जानने वाले हैं।
हम Photo को Pdf फाइल में Convert करना सीखें इससे पहले हमें Pdf क्या हैं इसके बारे में जानना जरुरी हैं क्योंकिं कई लोगों को पहले से इसके बारे में जानकारी नहीं हैं।
विषयसूची
पीडीऍफ़ (PDF) क्या हैं
PDF एक फाइल फॉर्मेट हैं, जिसका पूरा नाम पोर्टेबल डॉक्युमेंट फॉर्मेट हैं। इसको Adobe सॉफ्टवेयर कंपनी द्वारा बनाया गया। इंटरनेट पर जितनी भी E-Book उपलब्ध हैं सारी PDF फॉर्मेट में ही होती हैं।
इस फॉर्मेट को Mobile, Computer तथा Tablet में ओपन करना बहुत ही आसान होता हैं। इसके साथ ही इस फॉर्मेट के डॉक्यूमेंट का प्रिंट निकालना भी आसान होता हैं।
अगर आप Whatsapp पर फोटो शेयर करने पर उसकी Quality कम होने की समस्या से परेशान हैं तो अपने Photo को pdf में Convert करके शेयर कर सकते हैं, इससे Photo की Quality कम नहीं होगी। तो चलिए Photo को PDF में कैसे Convert करें यानि Pdf बनाने का तरीका जान लेते हैं।
PDF FULL FORM :- PORTABLE DOCUMENT FORMAT
Photo को PDF कैसे बनायें
दोस्तों यहाँ हम फोटो से पीडीऍफ़ फाइल बनाने के दो तरीके जानेंगे, पहले तरीके में हम Online वेबसाइट से पीडीऍफ़ फाइल बनाएंगे, वहीँ दूसरे तरीके में हम Mobile से पीडीऍफ़ फाइल कैसे बनाये यानि App का इस्तेमाल करके पीडीऍफ़ फाइल बनाना सीखेंगे।
अगर आपका सवाल कंप्यूटर या लैपटॉप में फोटो को पीडीऍफ़ कैसे बनायें हैं तो आप पहले तरीके का इस्तेमाल करें जहाँ हम वेबसाइट से पीडीऍफ़ फाइल बनाना सीखेंगे। तो चलिए Photo को PDF कैसे बनायें ऑनलाइन जान लेते हैं।
1. Image को PDF कैसे बनायें ऑनलाइन
Step-1 सबसे पहले अपने मोबाइल या PC में कोई भी ब्राउज़र ओपन करके Image to Pdf Converter लिखकर सर्च कर लें।
Note:- अगर आपका इमेज फॉर्मेट PNG हैं तो PNG to PDF Converter लिखकर सर्च करें।
Step-2. अब आपके सामने कई सारी पीडीऍफ़ कनवर्टर वेबसाइट दिखाई देगी, इनमे से किसी भी एक वेबसाइट को ओपन कर लें। हम यहाँ smallpdf.com वेबसाइट का इस्तेमाल करने वाले हैं।
Step-3. वेबसाइट ओपन होने के बाद Choose Files के ऑप्शन पर क्लिक करके, जितने भी फोटो को Pdf फाइल में add करना चाहते हैं सभी को सलेक्ट करके Done पर क्लिक करें।
Step-4. यदि आपका कोई Photo छूट गया हैं और आप फिर से Add करना चाहते हैं तो Add Files या फिर + (Plus) के आइकॉन पर क्लिक करके Add कर सकते हैं।
Step-5. अब ऊपर दिखाएँ Convert के ऑप्शन पर क्लिक करें।
Step-6. अब आपको Download File का ऑप्शन मिल जायेगा, इस पर क्लिक करके पीडीऍफ़ फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं। आप चाहे तो यहाँ से फाइल को Google Drive या Dropbox में भी सेव कर सकते हैं।
दोस्तों इस तरीके से आप आसानी से इस वेबसाइट की मदद से फोटो से पीडीऍफ़ फाइल बना सकते हैं।
Best Online PDF Converter Websites
दोस्तों अगर आपको ऊपर बताई वेबसाइट से Image को PDF फाइल में Convert करने में कोई दिक्कत होती हैं, तो यहाँ हम आपको इस वेबसाइट की Alternative वेबसाइट भी बता रहे हैं। जहाँ से आप पीडीऍफ़ बना सकते है।
- ilovepdf.com
- jpg2pdf.com
- freepdfconvert.com
- pdf.online
- convert-jpg-to-pdf.net
2. Photo की PDF File कैसे बनायें (App से)
दोस्तों अगर आप Online Website से Pdf फाइल नहीं बनाना चाहते हैं, तो यहाँ हम एक बेहतरीन ऍप और उसके अल्टरनेटिव ऍप के बारे में बताने वाले हैं, जिनसे आप पीडीऍफ़ फाइल बना सकते हैं।
Step-1 सबसे पहले Playstor पर जाकर Image to PDF Converter App लिखकर सर्च करें।
Step-2. अब परिणाम में आपको कई सारे Apps दिखाई देंगे, इनमे Image to PDF Converter app नाम के ऍप को Install कर लें।
Step-3. अब App को अपने मोबाइल में ओपन करें, ओपन होने के बाद ऍप आपसे कुछ Permission मांगेगा इन्हें Allow कर दें।
Step-4. इसके बाद आपको Image to PDF का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
Step-5. अब आपको Upload Your Images का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करके जितने फोटो की पीडीऍफ़ फाइल बनानी हैं सभी को Select करके निचे दिखाएँ Apply के ऑप्शन पर क्लिक करें।
Step-6. इमेज सलेक्ट करने के बाद Create PDF का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
Step-7. अब आपको Enter File name का बॉक्स दिखाई देगा, इसमें आप फाइल का जो भी नाम रखना चाहते हैं, वो डालें और Ok पर क्लिक करें।
Step-8. अब आपकी पीडीऍफ़ फाइल बन जाएगी, Open PDF के ऑप्शन पर क्लिक करके pdf viewer में ओपन कर लें।
Step-9. अब सबसे ऊपर दिखाएँ 3 डॉट के ऑप्शन पर क्लिक करके Download के ऑप्शन पर क्लिक करके File को डाउनलोड कर लें।
इतना करने के बाद आपकी पीडीऍफ़ फाइल तैयार हो जाएगी, इसे अपने फाइल मैनेजर में जाकर चेक कर सकते हैं और इसे सोशल मीडिया अपने Friend, Student या फिर Boss के साथ शेयर कर सकते हैं।
Image to PDF Converter App में मिलने वाले Features
दोस्तों इस ऍप में आपको सिर्फ इमेज से पीडीऍफ़ ही नहीं बल्कि और भी कई सारे फीचर्स मिलते हैं, जिनके बारे में निचे बताया गया हैं-
- Image to PDF
- Text to PDF
- Excel to PDF
- PDF to Images
- ZIP to PDF
इस ऍप में आपको पीडीऍफ़ से इमेज, टेक्स्ट से पीडीऍफ़ और एक्सेल से पीडीऍफ़ फाइल बनाने का ऑप्शन भी मिल जाता हैं।
Image से PDF बनाने वाले Apps
- PDF Scanner – Free Document Scanner & Create PDF
- Image to PDF Converter। Free JPG to PDF
- Image to PDF Converter। JPG to PDF। Offline
- JPG to PDF Converter Free
- Image to Pdf Converter: Free Pdf maker
PDF File के फायदें
दोस्तों अब हम पीडीऍफ़ फाइल फॉर्मेट के फायदे जान लेते हैं, अगर हम अपने Photos को पीडीऍफ़ फाइल में कन्वर्ट करते हैं तो इनके फायदे क्या हैं।
- पीडीऍफ़ फाइल को सोशल मीडिया पर शेयर करने से इसमें उपलब्ध Images की Quality कम नहीं होती हैं।
- पीडीऍफ़ फाइल को Password से Protect कर सकते हैं।
- पीडीऍफ़ फाइल की साइज दूसरे फाइल फॉर्मेट के मुकाबले कम होती हैं।
- इसे किसी भी Device (Mobile,Tablet,Computer और Laptop) से Access कर सकते हैं।
- PDF File को Print करना आसान होता हैं।
- काफी बड़े दस्तावेज को एक साथ छोटे आकर में Store कर सकते हैं।
दोस्तों उम्मीद करता हूँ अब आपको Photo से PDF कैसे बनायें समझ में आ गया होगा, यहाँ हमने पीडीऍफ़ क्या हैं और इसके फायदे क्या हैं आदि के बारे में विस्तार से जाना हैं।
अगर आपको ऊपर बताये तरीको से पीडीऍफ़ फाइल बनाने में कोई परेशानी होती हैं तो हमें Comment करके जरूर बताये, जिससे हम आपकी मदद कर सके।
इसके अलावा अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। जिससे वे भी अपने Documets की PDF File बना सके।
Read More :-
thank you for sharing nice infromation sir/mam