Play Store की ID कैसे बनाये– Google के बारे में तो हम सभी लोग जानते है। लेकिन अगर आप एंड्राइड फ़ोन का उपयोग करते है। तो आप Google Play Store के बारे में जरूर जानते होंगे। इसकी शुरुआत अक्टुंबर 2008 में गूगल कंपनी द्वारा की गई।
Google Play Store एक ऐसा प्लेटफार्म है। जहा से हम Android और Os के लिए अपने मन पसंद की Application को Download और Install कर सकते है। वर्तमान में Playstore पर लगभग 2.9 Million से भी ज्यादा Applications उपलब्ध है।
आज की इस पोस्ट में हम Play Store की ID कैसे बनाये जानेंगे। क्योंकि अगर आपके पास एक एंड्राइड फ़ोन है। तो इसमें किसी भी एप्लीकेशन को इनस्टॉल करने का सबसे आसान तरीका Play Store ही है।
वैसे तो इंटरनेट पर आप डायरेक्टली किसी भी ब्राउज़र या गूगल से एप्लीकेशन इनस्टॉल कर सकते है। लेकिन कई सारी वेबसाइट ऐसी होती है, जहा पर सही एप्लीकेशन नहीं मिल पाती है। और इससे फ़ोन में वायरस का भी खतरा रहता है।
इसके बदले अगर हम Play Store से किसी एप्लीकेशन को इनस्टॉल करते है। तो ये हमारे फ़ोन के Version के हिसाब से इनस्टॉल होती है। और इसका नया अपडेट आने पर हमे इसका नोटिफिकेशन भी मिल जाता है।
- KYC क्या है? और KYC Ka Full Form क्या होता है?
- Refurbished Means in Hindi- रिफर्बिश्ड फोन क्या होते है?
- Spam Meaning In Hindi-स्पैम क्या होता है? और इससे कैसे बचे।
और प्ले स्टोर से किसी भी एप्लीकेशन को इनस्टॉल करने के लिए आपको इसपर आईडी बनानी पड़ेगी। तो इसके लिए पता भी होना चाहिए की आखिर Play Store की ID कैसे बनाये. और इसे जानने के लिए आपको इस पोस्ट को पूरा पढ़ना पढ़ेगा।
Table of Contents
Google Play Store की ID कैसे बनाये
Play Store Par Accoun बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए हमारे पास किसी भी टेक्निकल नॉलेज का होना जरुरी नहीं है। और ये लगभग E-mail Id बनाने के जैसा ही है। तो चलिए अब हम Play Store की ID बनाने का तरीका Step-by Step जान लेते है।
Step-1. सबसे पहले अपने मोबाइल में उपस्थित PayStore आइकॉन पर क्लिक करके इसे ओपन कर ले।
Step-3. अब आपकी स्क्रीन पर दो ऑप्शन दिखाई दे रहे होंगे। Existing और New इनमे से आपकी पहले से आईडी बनी हुई है तो Existing सेलेक्ट करे नहीं तो New.
Note- या डायरेक्टली Signin का Option भी आ सकता है। अगर आये तो इसमें Signin करे।


Step-4. अब आपके सामने Sign In का Page ओपन होगा। इसमें आपको बाईं और निचे की तरफ Create New दिखाई देगा इसे क्लिक करे। और For Myself सेलेक्ट करे। और नेक्स्ट कर दे।


Step-5. अब आगे के पेज पर आपको First Name और Last Name डालकर Next करना है।


Step-6. अब आपसे आपकी Basic Information मांगी जाएगी। जिसमे आपको अपनी Date Of Birth और Gender सेलेक्ट करके नेक्स्ट कर दे।


Step-7. आपको अब कुछ ईमेल आईडी दिखाई देगी। आप इनमे से अपनी ईमेल आईडी रख सकते है। अगर नहीं तो निचे Create Your Own Gmail address से अपना address खुद चुन सकते है। इतना करने के बाद नेक्स्ट कर दे।


Step-8. अब आपको पासवर्ड Create करने का ऑप्शन मिलेगा। इसमें पहले एक Strong पासवर्ड चुने। और दूसरे बॉक्स में पासवर्ड को वापस डालकर कन्फर्म करे। इसके बाद नेक्स्ट कर दे।


Step-9. अब आपके सामने कुछ इंस्ट्रक्शन दिखाई देंगे। आप चाहे तो इन्हे पढ़ सकते है। इन्हे स्क्रॉल डाउन करे और yes i’m in कर दे।


Step-10 . अब आपके सामने Review Your Account Info दिखाई देगा। इसमें आपकी आईडी दिखाई देगी। इसे Note करके रख ले। Account को फिर से Login करने के लिए। ये जरुरी है।


Step-11. अब आपके सामने Terms & Condition आएगी। इसे I Agree पर क्लिक करे।


Step-12. अब आपको Back Up To Google Drive का ऑप्शन दिखाई देगा इसे सेलेक्ट कर ले। इससे आपके अकाउंट का सारा डाटा गूगल ड्राइव में सेव रहेगा। इसके बाद नेक्स्ट कर क्लिक कर दे।


Congratulations अब आपकी Play Store की आईडी पूरी तरह से बन चुकी है। अब आपकी स्क्रीन पर एक पॉपअप मैसेज दिखाई देगा। इसमें yes i’m in पर क्लिक कर लें।


Play Store की ID कैसे हटाएँ
अब आप Play Store की ID कैसे बनाते हैं ये तो जान गए होंगे। लेकिन अगर आप अपने मोबाइल को बेचने या फिर किसी भी कारण से अपने मोबाइल में से ईमेल आईडी/प्ले स्टोर की आईडी डिलीट करना चाहते है। तो इसके लिए आपको इन आसान स्टेप को फॉलो करना होगा।
Step-1. सबसे पहले अपने फ़ोन की Setting को ओपन करे।
Step-2. इसके बाद Account & Sync वाले ऑप्शन में जाये।


Step-3. अब इसमें आपको Google का ऑप्शन दिखाई देगा इसे क्लिक करे।


Step-4. अब आपके मोबाइल में जितने भी ईमेल आईडी बने हुए है सारे दिखाई देंगे। इनमे आपको जो अकाउंट डिलीट करना है। उसे सेलेक्ट करे।


Step-5. अब आपको सारी Detail के साथ निचे की तरफ More का ऑप्शन दिखाई देगा। इसे क्लिक करे।
Step-6. अब आपको Remove Account का Option दिखाई देगा। इसे क्लिक करते ही आपका Account पर्मनेंट्ली आपके मोबाइल से डिलीट हो जायेगा।
Conclusion
दोस्तों अब आपको Play Store की ID कैसे बनाये पता चल गया होगा। इन तरीको को फॉलो करके आप बहुत ही आसानी से Play Store पर Id बना और डिलीट कर सकते ही।
अगर आपको आईडी बनाने में कोई भी परेशानी आये तो हमे कमेंट करके जरूर बताये। जिससे हम आपकी Play Store Ki Id बनाने में मदद कर सके।
और अगर आपको ये पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ Social Media पर जरूर Share करे। जिससे उन्हें भी Play Store की ID कैसे बनाये पता चल सके।