दोस्तों क्या आप जानते है Rocket का आविष्कार किसने किया? हमे पता है आप में से बहुत से लोगो को इसका जवाब पता नहीं है इसीलिए तो आप इस पोस्ट पर आये है।
आज की इस आधुनिक दुनिया में Rocket से लगभग सभी परिचित है फिर चाहे वह छोटे बच्चे हो, बड़े हो या बुढ़े हो। आज की तकनिकी इतनी बढ़ गयी है की आज हर रोज नए नए तकनिकी आधार पर रॉकेट का निर्माण किया जाता है।
और यह सब रॉकेट के आविष्कार के बाद ही संभव हो पाया है लेकिन अभी बहुत बहुत से लोग ऐसे है जिन्हे रॉकेट के आविष्कारक की जानकारी नहीं है और शायद आप भी उन लोगो में से ही एक है।
तो अगर आपके मन में भी जानने की जिज्ञासा है की आखिर सर्वप्रथम रॉकेट का निर्माण किसने किया था तो आज की इस पोस्ट में हम आपको इस विषय की पूरी जानकारी और साथ ही रॉकेट से आविष्कार से जुड़े कुछ रोचत तथ्यों से भी अवगत करवाएंगे इसलिए पोस्ट को अंत तक ध्यानपूर्वक पूरा जरूर पढ़े।
विषयसूची
Rocket क्या होता है (What is Rocket in Hindi)
अगर हम बात करे Rocket की तो यह एक ऐसा सिलेंडरनुमा वाहन होता है जो हवा में उड़ने के लिए बहुत ही तेज गति से अपनी विपरीत दिशा में जलते हुए मिश्रित गैसों के अपशिष्ट को छोड़ता है।
Rocket के उड़ने का सिद्वान्त Basically Newton के गति के तीसरे नियम (क्रिया-प्रतिक्रिया नियम) पर आधारित होता है।
इस नियम के बारे में आपने अपने स्कूल में जरूर पढ़ा होगा, Newton के तीसरे नियम के अनुसार – प्रत्येक क्रिया की समान और विपरीत प्रतिक्रिया होती है।
मतलब की अगर हम किसी भी वस्तु पर बल लगते है तो वह समान मात्रा में और विपरीत दिशा में हमारी तरफ बल लगाती है।
Rocket में भी ऐसा ही होता है जब तेज गति से गर्म वायु को रॉकेट नीचे की और धकेलता है तो रॉकेट को समान मात्रा में और विपरीत दिशा में बल मिलता है जिससे रॉकेट ऊपर की और गति करने लगता है।
Rocket और हवाईजहाज में मुख्यतः यही अंतर होता है की हवाई जहाज केवल वायुमंडल में ही उड़ सकती है क्योकि हवाईजहाज को उड़ने के लिए ईंधनकी आवश्यकता होती हैं और ईंधन को जलाने के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है।
लेकिन रॉकेट वायुमंडल के अंदर और बाहर कही पर भी जा सकता है, क्योकि रॉकेट ईंधन को जलाने के लिए जरुरी Oxidizer अपने साथ लेकर उड़ता है। चलिए अब जान लेते है आखिर रॉकेट की खोज किसने की थी?
Rocket का आविष्कार किसने किया
वैसे तो रॉकेट का इस्तेमाल 13वीं शताब्दी में ही शुरू हो गया था और सबसे पहले चीनी लोग रॉकेट का इस्तेमाल हथियार के रूप में करते थे।
लेकिन अगर बात करे दुनिया के पहले तरल ईंधन रॉकेट की तो सबसे पहले इसका आविष्कार अमेरिकी वैज्ञानिक Dr. Robert Hutchings Goddard ने सन 1926 में किया था और इसी कारण इन्हे आधुनिक रॉकेट प्रणोदन का जनक भी कहा जाता है।
इन्होने सबसे पहले 16 मार्च 1926 को Auburn, Massachusetts में अपने पहले तरल ईंधन रॉकेट (Liquid Fuel rocket) का सफलतापूर्वक परिक्षण किया था। आपको बता दे यह रॉकेट 10 फिट लम्बा था और इसमें तरल ईंधन के रूप में तरल ऑक्सीजन और पेट्रोल का इस्तेमाल किया गया था।
Dr. Robert Hutchings Goddard का जन्म 5 अक्टुम्बर 1882 को Worcester, Massachusetts, United States में हुआ था और यह एक अमेरिकी इंजीनियर, भौतिकवादी, प्रोफेसर और आविष्कारक थे।
Rocket के आविष्कार का इतिहास
जैसा की हमने ऊपर बताया रॉकेट की शुरुआत 13वीं शताब्दी में शुरू हो गयी थी। सबसे पहले रॉकेट का इस्तेमाल चीन में हथियार के रूप में किया जाता था।
रॉकेट विद्या का विकास चीन में बहुत ही तेजी से हुआ और चीनियों द्वारा इसका इस्तेमाल अस्त्र के रूप में मंगोलो से युद्ध के दौरान किया गया।
सबसे पहले रॉकेट का इस्तेमाल सन 1232 में चीनी और मंगोलो के बीच हुए युद्ध में किया गया था और उसके बाद मंगोल लड़ाकुओं के द्वारा रॉकेट तकनीक यूरोप पहुंची और इसके बाद विभिन्न शासको द्वारा इसका इस्तेमाल एशिया और यूरोप में किया जाने लगा।
टीपू सुल्तान नेअंग्रेजो के विरुद्ध लोहे से बने रॉकेट का इस्तेमाल किया था जिससे अंग्रेजी सेना को काफी नुकसान हुआ और इससे उन्हें रॉकेट का महत्त्व पता चला और उसके बाद उन्होंने इस तकनीक को विकसित करके दुनियाभर में इसका प्रचार प्रसार किया।
लेकिन उस समय के रॉकेट आधुनिक रॉकेट से बिलकुल अलग थे अगर हम बात करे आधुनिक रॉकेट की तो सबसे पहले तरल ईंधन रॉकेट का आविष्कार और परिक्षण Dr. Robert Hutchings Goddard ने किया था।
और इसके बाद ही रॉकेट की तकनिकी में नए नए बदलाव होते गए और इसी की बदौलत वर्तमान में हमे आधुनिक तकनिकी से युक्त रॉकेट देखने को मिल जाते है।
FAQs
Rocket का आविष्कारक कौन है?
रॉकेट का आविष्कारक एक अमेरिकी वैज्ञानिक Dr. Robert Hutchings Goddard है।
रॉकेट का आविष्कार कब हुआ?
सर्वप्रथम तरल ईंधन रॉकेट का आविष्कार सन 1926 को हुआ था।
भारत का प्रथम रॉकेट का नाम क्या था?
भारत का प्रथम स्वदेशी रॉकेट आरएच-75 था जिसे 20 नवंबर 1967 को Launche किया गया था।
Conclusion –
उम्मीद करते है आपको हमारी यह पोस्ट Rocket का आविष्कार किसने किया जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में साझा जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी।
अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये और जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।
Related Articles:-