Satellite क्या है कैसे काम करता है पूरी जानकारी

नमस्कार मित्रो, आज की इस पोस्ट में हम जानने वाले है Satellite क्या है और कैसे काम करता है सम्बंधित जानकारी के बारे में विस्तार के साथ।

आपने कभी न कभी कही न कही Satellite के बारे में तो जरूर सुना हुआ होगा। क्या आपको पता है हमारे दैनिक जीवन में हम जितने भी काम करते है उनमे से बहुत से काम ऐसे होते है जो Satellite की मदद से पुरे होते है।

दोस्तों आपने भी कभी न कभी Satellite के बारे में जानने की जरूर कोशिश की होगी और शायद आपको इसकी थोड़ी बहुत जानकारी भी होगी।

लेकिन अगर आपको Satellite की बिलकुल भी जानकारी नहीं है और अगर आप जानना चाहते है की Satellite क्या होता है और यह कैसे काम करता है? साथ ही Satellite कितने प्रकार के होते है और Satellite हवा में कैसे टिके रहता है?

तो आप बिलकुल सही पोस्ट पर पहुँच चुके है क्योकि इस पोस्ट में आपको Satellite से सम्बंधित पूरी जानकारी विस्तार से मिलने वाली है इसलिए इस पोस्ट को अंत तक पूरा जरूर पढ़े।

Satellite क्या है (What is Satellite in Hindi)

Satellite क्या है

अगर आसान भाषा में समझे को अंतरिक्ष में उपस्थित कोई भी ऐसा छोटा Object या वस्तु जो अपने से बड़े किसी Object के चारो और चक्कर लगाता है उसे Satellite कहा जाता है। Satellite का फोटो आपको ऊपर बताया गया है।

Satellite को हिंदी में उपग्रह भी कहा जाता है। जैसे चंद्रमा(Moon) एक उपग्रह यानि Satellite है जिसे हम चंदा मामा के नाम से भी जानते है।

Satellite दो तरह के होते है।

  • प्राकृतिक उपग्रह (Natural Satellite) – वह उपग्रह या Satellite जो प्रकृति में पहले से मौजूद है और जिसका निर्माण मानव द्वारा नहीं किया गया है उसे प्राकृतिक उपग्रह कहते है। जैसे पृथ्वी का एक ही प्राकृतिक उपग्रह है चंद्रमा
  • कृत्रिम उपग्रह (Artificial Satellite) – वह उपग्रह या Satellite जिसका निर्माण मानव द्वारा किया गया हो और उसे कृत्रिम उपग्रह कहते है। जैसे आर्यभट्ट भारत का कृत्रिम उपग्रह है।

Satellite कैसे काम करता है

आपको बता दे कृत्रिम उपग्रह का निर्माण मानव द्वारा किया जाता है इनका आकार एक छोटे से टिन के डिब्बे से लेकर बड़े ट्रक के बराबर भी हो सकता है। Satellite का आकार इनके काम के ऊपर निर्भर करता है की इन्हे किस काम के लिए बनाया गया है।

कृत्रिम उपग्रह के दोनों और Solar Panel लगे हुए होते है जिनकी मदद से Satellite को बिजली या ऊर्जा मिलती रहती है। इसके साथ Satellite के बीच में एक ट्रांसमीटर और रिसीवर भी लगा होता है जो Signals को भेजने और प्राप्त करने का काम करता है।

Artificial Satellite में कुछ Control Motor भी लगी रहती है जिसकी मदद से Satellite को पृथ्वी से कण्ट्रोल किया जा सके। इन मोटर की मदद से अगर Satellite के Angel को बदलना हो या स्थिति बदलना हो आसानी से इसे बदला जा सकता है।

इसके अलावा Satellite में उनके काम के अनुसार और भी अलग अलग पार्ट्स लगे होते है जैसे Camera, Scanner आदि।

Satellite का इस्तेमाल अलग अलग कामो के लिए होता है जैसे Signals, Communications, Images, Scanning, Navigation आदि।

Satellite कितने प्रकार के होते है

Satellite के मुख्यतः तीन प्रकार है।

  1. Low Earth Orbit Satellite
  2. Medium Earth Orbit Satellite
  3. High Earth Orbit Satellite

चलिए अब इनके वाले में संक्षिप्त में जानते है।

1 Low Earth Orbit Satellite

जैसा की नाम से ही पता चल रहा है यह Satellite पृथ्वी की कक्षा से काफी पास होते है। इनकी ऊंचाई लगभग 160 से लेकर 1600 किलोमीटर तक होती है।

यह Satellite बहुत ही तीव्र गति से पृथ्वी के चक्कर लगाते है और इसी कारण यह एक दिन में पृथ्वी के कितने ही चक्कर लगा लेते है।

इनकी तीव्र गति के कारण इन Satellite को पृथ्वी को स्कैनिंग करने में ज्यादा समय नहीं लगता है और इसी कारण इस तरह के Satellite का इस्तेमाल अधिकतर Scanning और Images के लिए इस्तेमाल किये जाते है।

2 Medium Earth Orbit Satellite

इनकी पृथ्वी से मध्यम ऊंचाई पर होते है। इनकी स्पीड मध्यम यानि ना हीं ज्यादा तीव्र और ना हीं ज्यादा स्लो होती है। इनकी पृथ्वी से ऊंचाई लगभग 10 हजार से 20 हजार किलोमीटर होती है।

Medium Earth Orbit Satellite पृथ्वी का एक चक्कर पूरा करने में लगभग 12 घंटे का समय लेते है और यह निश्चित समय में किसी भी जगह से गुजरते है। इन Satellites का अधिकतर इस्तेमाल Navigation के लिए किया जाता है।

3 High Earth Orbit Satellite

अपने नाम के अनुसार ही यह पृथ्वी से काफी दुरी पर होते है। इन Satellite की पृथ्वी से ऊंचाई लगभग 35 से 36 हजार किलोमीटर होती है।

यह Satellite पृथ्वी की गति से ही पृथ्वी का चक्कर लगाते है यानि की अगर यह उपग्रह आपके घर के ठीक ऊपर है तो यह आपके घर के ऊपर ही रहेगा।

FAQs

Satellite का उपयोग कहा कहा किया जाता है?

Satellite का इस्तेमाल टीवी देखने, Navigation, Communication और Signals के लिए और स्कैनिंग और Images क्लिक करने के लिए किया जाता है।

Satellite को हिंदी में क्या कहा जाता है?

Satellite को हिंदी में उपग्रह कहा जाता है।

दुनिया का सबसे पहला Satellite कौनसा था?

दुनिया का सबसे पहला Satellite स्पुतनिक 1 था। इस Satellite को सोवियत संघ द्वारा 4 अक्टुम्बर 1957 को लांच किया गया था।

भारत का सबसे पहला कृत्रिम उपग्रह कौनसा था?

भारत का सबसे पहला कृत्रिम उपग्रह आर्यभट्ट था जिसे 19 अप्रैल 1975 को लांच किया गया था।

भारत में कितने सेटेलाइट है?

भारत के कुल 58 Satellite स्पेस में मौजूद है। इसमें चीन 356 Satellite के साथ पहले स्थान पर है।

Satellite कहा पर है?

Satellite को रॉकेट की मदद से लांच किया जाता है और यह Space यानि अंतरिक्ष में लांच किये जाते है जहा से यह पृथ्वी के चक्कर लगाते है जैसे पृथ्वी का प्राकृतिक उपग्रह चन्द्रमा लगाता है।

Conclusion –

उम्मीद करते है आपको हमारी यह पोस्ट Satellite क्या है और कैसे काम करता है जरूर पसंद आई होगी और इस पोस्ट में Satellite सम्बंधित साझा की गयी जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी।

अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित किसी भी प्रकार का कोई Doubts होता है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये और जानकारी अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।

Related Articles:-

पोस्ट को शेयर करें

Lucky, Techgyanhindi.com के Content Writer हैं। इन्हें लोगों को नयी नयी जानकारी पहुँचाने में बहुत ख़ुशी मिलती है। वहीँ ये ऐसे content लिखना पसंद करते हैं जिन्हें की लोग पसदं करें और वो उनके लिए उपयोगी हो।

Leave a Comment