दूरबीन का आविष्कार किसने किया और कब हुआ

नमस्कार मित्रो, आज की हमारी इस पोस्ट में हम जानने वाले है दूरबीन का आविष्कार किसने किया और इसका आविष्कार कब और कैसे हुआ से सबंधित पूरी जानकारी।

दोस्तों दुनिया में कई आविष्कार हुए है जिन्होंने पूरी दुनिया को ही बदल दिया और हमारे जीवन को भी काफी हद तक सरल कर दिया।

हमने अपनी पहले की पोस्ट में भी बताया था की बहुत से आविष्कार ऐसे भी हुए है जो गलती से हुए और लेकिन वह मानव जाति के लिए काफी फायदेमंद साबित हुए है।

जैसे आग की खोज, X- Ray का आविष्कार, दूरबीन का आविष्कार, जी हां दोस्तों दूरबीन का आविष्कार भी गलती से ही हुआ है और आज इसने कई कामो को सरल कर दिया है?

तो अगर आप भी जानना चाहते है की आखिर दूरबीन का आविष्कार कब हुआ? और दूरबीन के खोजकर्ता कौन है तो इस पोस्ट में आपको इस विषय की पूरी जानकारी मिलने वाली है इसलिए पोस्ट को ध्यानपूर्वक पूरा जरूर पढ़े।

दूरबीन क्या हैं (What is Telescope in Hindi)

दूरबीन का आविष्कार किसने किया

दूरबीन जिसे टेलिस्कोप के नाम से भी जाना जाता है एक दूरदर्शी यंत्र है। जैसा इसका नाम है वैसा ही इसका काम भी है मतलब की दूरबीन का इस्तेमाल दूर की वस्तुओं को बड़ा और स्पष्ट देखने के लिए किया जाता है।

दूरबीन के आविष्कार से पहले ऐसी कोई वस्तु नहीं थी जिससे इतनी दूर की वस्तुओं को देखा जा सके लेकिन जब दूरबीन का अविष्कार हुआ तो लोगो को यह एक चमत्कार सा लगा।

दूरबीन की मदद से ब्रम्हांड में स्थित ग्रहो को भी आसानी से पारदर्शी रूप में देखा जा सकता है और हम हमारे से कितनी भी दूर स्थित वस्तु को आसानी से बड़ा करके स्पष्ट रूप में देख सकते है।

दूरबीन यानि की टेलिस्कोप में एक ख़ास तरह के ऑप्टिकल लेन्सेस लगे होते है जिनकी मदद से हम दूर की चीजों को भी आसानी से देख सकते है तो चलिए अब जानते है आखिर दूरबीन की खोज किसने की?

दूरबीन का आविष्कार किसने किया और कब

दूरबीन का आविष्कार 17वी शताब्दी में हेंस लिपरशी (Hans Lippershey) ने किया था जो पेशे से एक Eye Glass Maker (चश्मा व्यापारी) थे।

हेंस लिपरशी का जन्म सन 1570 में जर्मनी में हुआ था और इन्हे Johann Lippershey के नाम से भी जाना जाता था, इन्होने सबसे पहले टेलिस्कोप के आविष्कार का पेटेंट करवाया था।

हेंस लिपरशी की राष्ट्रीयता Dutch, German थी। हेंस ने दूरबीन के आविष्कार के बाद नीदरलैंड की सरकार के लिए एक द्विनेत्रिय टेलिस्कोप का निर्माण किया था और 29 September 1619 को हेंस की नीदरलैंड में ही मृत्यु हो गयी थी।

दूरबीन का आविष्कार कैसे हुआ

जैसा की हमने ऊपर बताया की दूरबीन का आविष्कार एक संयोग के कारण हुआ था। असल में  हेंस लिपरशी का दूरबीन बनाने का कोई विचार नहीं था वह पेशे से एक चश्मा व्यापारी था।

एक बार हेंस लिपरशी अपने बेटे को अपने साथ अपनी दुकान पर ले गए थे। उनके बेटे को चश्मे के साथ खेलना पसंद था तो उन्होंने उसे अलग अलग रंग के कांच को अलग अलग करके रखने का काम सौंपा।

इस दौरान उनका बैठा अलग अलग लेंस को एक साथ करके देखने लगा और उसके अचानक से सामने वाली गिरजाघर को बिलकुल अपने नजदीक और बड़ा देखा तो यह घटना उसने अपने पिता को बताई।

जब हेंस ने यह देखा तो वह काफी आश्चर्यचकित हो गया और उसके बाद उन्होंने दूरबीन बनाया और उसका पेटेंट अपने नाम करवा लिया। आपको बता दे हेंस लिपरशी के बनाये दूरबीन से किसी भी वस्तु को 2 से 3 गुना बड़ा देखा जा सकता था।

हेंस लिपरशी ने अपने बनाये दूरबीन में दो तरह के लेंस उत्तल लेंस और अवतल लेंस का इस्तेमाल किया था और उन्होंने अपने इस दूरबीन का 25 सितम्बर 1608 को अपने नाम पेटेंट करवा लिया था।

Galileo ने भी बनाया आकर्षक दूरबीन

बात जब दूरबीन के आविष्कार की आती है तो आविष्कारक के रूप में Galileo Galilei का नाम भी आता है। अब आप सोच रहे होंगे की अभी तो ऊपर बताया की दूरबीन का आविष्कार हेंस लिपरशी ने किया तो फिर Galileo Galilei का नाम कैसे आता है।

तो आपको बता दे जब Galileo Galilei ने दूरबीन के आविष्कार की खबर सुनी तो उन्होंने भी इस प्रकार के यंत्र बनाने की सोची और उन्होंने बिना उस उपकरण को देखे अपना एक दूरबीन बनाया।

Galileo Galilei ने अपने दूरबीन में बहुत से लेंस का इस्तेमाल किया था और उनके इस दूरबीन की मदद से 20 से 30 गुना तक वस्तु को पास या बड़ा देखा जा सकता था।

दुनिया के कुछ प्रसिद्व दूरबीन

अब अगर बात करे दुनिया के कुछ पॉपुलर या प्रसिद्व टेलिस्कोप या दूरबीन की तो यह निम्न्लिखित है।

  1. Hubble Space Telescope
  2. Kepler telescope
  3. James Webb Space Telescope
  4. Arecibo Observatory
  5. Atacama Large Millimeter/submillimeter Array (ALMA)

इस प्रकार यह कुछ दूरबीन के नाम है जो दुनिया के काफी प्रसिद्ध दूरबीन है।

FAQs Related to Telescope

दूरबीन का आविष्कार किसने और कब किया?

सबसे पहले दूरबीन का आविष्कार हेंस लिपरशी ने सन 1608 में किया था।

दूरबीन में कौनसा लेंस होता है?

दूरबीन में उत्तल लेंस का उपयोग किया जाता है।

गैलीलियो ने दूरबीन का आविष्कार कब किया था?

गैलीलियो को सन 1609 में पता चला था की हालैंड में एक ऐसे दूरबीन का अविष्कार हुआ है जिसकी मदद से दूर स्थित खगोलीय पिंडो का अध्ययन किया जा सकता है और यह खबर सुनकर गैलीलियो ने भी एक दूरबीन का निर्माण कर दिया जो उससे काफी बेहतर था।

उम्मीद करते है आपको हमारी यह पोस्ट दूरबीन का आविष्कार किसने किया जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में शेयर की गयी जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी।

अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सबंधित को भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये और जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के नाम सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।

Read More :-

पोस्ट को शेयर करें

Lucky, Techgyanhindi.com के Content Writer हैं। इन्हें लोगों को नयी नयी जानकारी पहुँचाने में बहुत ख़ुशी मिलती है। वहीँ ये ऐसे content लिखना पसंद करते हैं जिन्हें की लोग पसदं करें और वो उनके लिए उपयोगी हो।

3 thoughts on “दूरबीन का आविष्कार किसने किया और कब हुआ”

  1. वाकई बहुत अच्छे से आपने “दूरबीन का आविष्कार किसने किया” यह जानकारी दी है।

    Reply

Leave a Comment