दोस्तों Tik Tok जैसा इंडियन ऍप के बारे में जानने से पहले हम इसके बारे में थोड़ा विस्तार से जान लेते हैं। जैसा की हम सब जानते हैं की भारत सरकार ने Tik Tok ऍप को बैन कर दिया हैं। इस प्रक्रिया में भारत सरकार ने सबसे पहले 59 Chines App को बैन किया जिसमे Tik Tok भी शामिल था। इसके बाद 47 इनके क्लोन ऍप को बैन किया और अंत में 118 और Apps को बैन किया जिसमे PUBG Game भी शामिल था।
तो सरकार द्वारा कुल 224 Apps को बैन किया गया। ऐसे में लोग काफी परेशान हैं। क्योंकि हम सबसे ज्यादा Chines App का ही इस्तेमाल करते थे। और सबसे ज्यादा नुक्सान टिक टोक इस्तेमाल करने वाले लोगों को हुआ हैं। क्योंकि
कई लोगों के इस प्लेटफार्म पर अच्छे फॉलोवर्स थे जिससे उन्हें Sponsorship मिलती थी। और अच्छी कमाई भी होती थी, लेकिन क्या आपको पता हैं की आखिर सरकार ने इन ऍप्स को बैन क्यों किया। क्योंकि सरकार ने भी हमारा ही भला सोचा होगा तभी ऐसा कदम उठाया होगा। तो चलिए जान लेते हैं।
Contents
- 1 Tik Tok बैन क्यों हुआ?
- 2 Tik Tok जैसा इंडियन ऍप
- 2.1 1. Moj:- Tik टोक जैसा इंडियन ऍप
- 2.2 2. Mx Taka Tak:- Tik Tok जैसा दूसरा ऍप
- 2.3 3. Roposo: बेस्ट टिक टोक अल्टरनेटिव ऍप
- 2.4 4. Josh :- Tik Tok जैसा इंडियन ऍप
- 2.5 5. Chingari- Tik Tok जैसा इंडियन ऍप
- 2.6 6. Bolo Indya:- Tik Tok जैसा इंडियन ऍप
- 2.7 7. India Tok:- Tik Tok जैसा इंडियन ऍप
- 2.8 8. Yo Play:- Tik Tok जैसा इंडियन ऍप
- 2.9 9. Changa App:- Tik Tok जैसा इंडियन ऍप
- 3 क्या चाइनीज़ App का इस्तेमाल करना चाहिए?
Tik Tok बैन क्यों हुआ?
Tik Tok बैन होने का कोई एक मुख्य कारण नहीं हैं। इसके दो से तीन ऐसे कारण हैं जिसके चलते सरकार को इसको बैन करना पढ़ा। सबसे पहला कारण यह हैं की टिक टोक एक चाइनीज ऍप हैं। अब आप कहोगे की ये तो कोई कारण नहीं हुआ तो आगे सुन लीजिये।
दूसरा सबसे बड़ा कारण हैं की Tik Tok पर अश्लील वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल होते थें। जिससे समाज में अश्लीलता फैलती हैं। और आज के युवा अपने Carrier की तरफ फ़ोकस नहीं कर पाते हैं और यह एक बहुत ही बड़ा कारण हैं।
अब आप कहोगे की सरकार ने कुल 224 ऍप को बैन किया हैं उनमे तो कुछ ऐसा नहीं था तो बिल्कुल सहीं बात हैं तो इसके लिए आप तीसरा कारण सुन लीजिये।
कुछ खबरों के हवाले से चाइनीज़ ऍप लोगों के डाटा को थर्ड पार्टी पर्सन के साथ शेयर करते हैं। और टिक टोक बैन होने का यहीं मुख्य कारण भी हैं। इन्हीं सब कारणों के चलते मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर केंद्र सरकार ने सभी चाइनीज app को बैन कर दिया। और इन्हे PlayStore और AppStore से भी हटा दिया।
Tik Tok जैसा इंडियन ऍप
अब हम पोस्ट के मुख्य टॉपिक पर आते हैं की टिक टोक बंद होने के बाद Tik Tok जैसा दूसरा ऍप कौनसा हैं जिसे हम इस्तेमाल कर सकें। तो यहाँ हम Top 5+ Tik Tok जैसा इंडियन ऍप के बारे में बताने वाले हैं। जिनका आप टिक टोक की जगह पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
1. Moj:- Tik टोक जैसा इंडियन ऍप

दोस्तों हमारी लिस्ट में सबसे पहला ऍप हैं Moj. यह एक बहुत ही अच्छा Short वीडियो Platform हैं। इस ऍप के Developer SharChat है। जो की एक सोशल नेटवर्किंग प्लेटफार्म (App) हैं। Moj ऍप को सबसे पहले रखने का सबसे बड़ा कारण हैं इसके यूजर, सिर्फ गूगल प्लेस्टोर से इसे लगभग 50 मिलियन से भी ज्यादा लोगो ने डाउनलोड किया हैं।
और PlayStore पर इस ऍप की 4.3 Star रेटिंग हैं। जिससे आप समझ सकते हैं की लोग इस ऍप को कितना पसंद करते हैं। इसमें आपको Video Editing, Full Camera Filters, Stickers और अन्य टूल मिल जाते हैं जो आपको वीडियो एडिटिंग करने में मदद करते हैं।
अगर आप एक इंडियन Short Video प्लेटफार्म ढूँढ रहें हैं। तो आपको इससे अच्छा Platform नहीं मिल सकता। इसलिए एक बार इस ऍप को जरूर ट्राय करें।
2. Mx Taka Tak:- Tik Tok जैसा दूसरा ऍप

अब हम दूसरे Short Video App की बात करें तो हमारी लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता हैं MX Taka Tak- Made in India Short Video App जो की बहुत ही बड़े Media Player के द्वारा बनाया गया हैं। जिसे हम Mx Player के नाम से जानते हैं।
इस ऍप में आपको शॉर्ट वीडियो बनाने के लिए बहुत ही अच्छे फीचर्स मिल जाते हैं। इस एप्लीकेशन के PlayStore पर 50 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड हैं और 4.2 Star की रेटिंग हैं। अगर हम इस ऍप के फीचर्स की बात करें तो यहाँ आपको
Save & Share, Music Library, 10+ Language, और Shoot & Edit जैसे ऑप्शन मिल जाते हैं जो आपके वीडियो को प्रोफ़ेशनल तरीके से एडिट करने में मदद करते हैं।
3. Roposo: बेस्ट टिक टोक अल्टरनेटिव ऍप

Roposo App को भी एक अच्छा टिक टोक का अल्टरनेटिव माना जाता हैं। इस ऍप के डेवलपर Roposo हैं। और इस ऍप के प्लेस्टोर पर 50 Million से ज्यादा डाउनलोड और 4.0 स्टार की बहुत ही अच्छी रेटिंग हैं। इस ऍप से आप डायरेक्ट वीडियो Share डाउनलोड और दुसरो के साथ डुएट कर सकते हैं।
अगर आपको अपने Content के साथ- साथ पैसे भी कमाने हैं तो इस ऍप का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें आपको Video बनाने पर कॉइन मिलते हैं। जो की 1000 कॉइन एक रुपये के बराबर होते हैं। 5000 कॉइन कम्पलीट होने पर आप इन्हें अपने Paytm Account में transfer कर सकते हैं।
4. Josh :- Tik Tok जैसा इंडियन ऍप

दोस्तों टिक टोक के बैन हो जाने के बाद Josh App Short वीडियो बनाने के लिए भी बहुत ही ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इंडियन ऍप हैं। अगर आप भी एक शॉर्ट वीडियो कंटेंट क्रिएटर है तो इस ऍप का इस्तेमाल कर सकते है। और इस ऍप के डेवलपर Dailyhunt हैं जो की एक News Publishing ऍप हैं।
Dailyhunt app को तो आप जानते ही होंगे जो की टॉप न्यूज़ ऍप में से एक हैं। और कई फ़ोन में यह एप्लीकेशन के रूप में आता हैं। Google PlayStore पर Josh App के 10 मिलियन से भी ज्यादा Download हैं और 4.1 Star की Rating हैं जिससे आप समझ सकते हैं की लोग इस ऍप को कितना पसंद करते हैं।
5. Chingari- Tik Tok जैसा इंडियन ऍप

Chingari एक बहुत ही तेजी से वायरल होने वाला शॉर्ट वीडियो ऍप में से एक हैं। इस एप्लीकेशन के प्लेस्टोर पर 10 मिलियन से भी ज्यादा डाउनलोड हैं। और रेटिंग की बात की जाये तो 4.6 Star की रेटिंग हैं। इस ऍप के Developer Chingari हैं और इसको 2018 में बनाया गया।
अगर आप एक इंडियन Short Video Platform ढूँढ रहे हैं। तो यह ऍप आपके लिए बेहतरीन हो सकता हैं। जहाँ पर आपको Download & Upload Video, Chat With Friends, Share Video और 10+ Language को सपोर्ट करने जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।
इसके साथ इस ऍप में आप Video Upload करके Coin Earn कर सकते हैं। जिसे आप बाद में Redeem भी कर सकते हैं। कॉइन आपके वीडियो पर व्यूज आने पर मिलते हैं।
- इसे भी पढ़े:- अपने नाम का Wallpaper कैसे बनाये?
6. Bolo Indya:- Tik Tok जैसा इंडियन ऍप

दोस्तों यह भी Short Video Upload और Download करने के लिए एक बहुत ही अच्छा प्लेटफॉर्म हैं। यहाँ से आप शॉर्ट वीडियो देखकर खुद को एंटरटेन कर सकते हैं। इस ऍप को SynergyByte Media Pvt Ltd द्वारा बनाया गया हैं।
इस एप्लीकेशन के प्लेस्टोर पर 1 Million से ज्यादा Download और 4.1 Star की Rating हैं। जो की किसी भी एप्लीकेशन के लिए बहुत ही अच्छा आकड़ा हैं।
7. India Tok:- Tik Tok जैसा इंडियन ऍप

यह ऍप भी एक बहुत ही अच्छा TikTok Aletrnative Indian App हैं। यहाँ आप कई फीचर्स के साथ अपना शॉर्ट वीडियो बनाकर पब्लिश कर सकते हैं। इसके साथ ही यहाँ से आप दुसरो के वीडियो भी देख सकते हैं और अपने Whatsapp या किसी भी सोशल मीडिया Platform पर Status लगाने के लिए Download भी कर सकते हैं।
इस के Developer की बात की जाएँ तो ZETRIXWEB INFOTECH LLP हैं। इस एप्लीकेशन के प्लेस्टोरे पर 5 लाख (500K) Download और 3.9 Star की रेटिंग मिली हुई हैं।
8. Yo Play:- Tik Tok जैसा इंडियन ऍप

भले ही इस Application के Playstore पर बहुत ही कम Download हैं। लेकिन इसे भी लोगों द्वारा Short वीडियो बनाने और देखने के लिए काफी ज्यादा पसंद किया जाता हैं। इस App के Developer YoPlay हैं। Play स्टोर पर इस एप्लीकेशन के 10 हजार डाउनलोड और 4.2 स्टार की Rating मिली हुई हैं।
9. Changa App:- Tik Tok जैसा इंडियन ऍप

अब हमारी इस लिस्ट में सबसे अंतिम नंबर पर आता हैं Changa Video App. भले ही इस ऍप को हमने सबसे अंतिम में रखा हैं। लेकिन इस ऍप का एक खास फीचर हैं जिसके कारण यह ऍप आपको बहुत ही पसदं आएगा। इस ऍप में आप अपने Tik Tok की आईडी Password से Login करने पर टिक टोक के Videos और Followers वापस ला सकते हैं। तो हैं ना खास फ़ीचर्स।
इस एप्लीकेशन के प्लेस्टोर पर 1 Million से ज्यादा डाउनलोड हैं। और 4.4 Star की Rating हैं। इस ऍप के एक खास फीचर के कारण इसके डाउनलोड बहुत ही तेजी से बढ़ रहें हैं।
क्या चाइनीज़ App का इस्तेमाल करना चाहिए?
इस पोस्ट को पढ़ते वक्त आपके मन में एक सवाल जरूर आया होगा की क्या हमें चाइनीज ऍप का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं? तो इसका सीधा उतर हैं नहीं करना चाहिए। क्योंकि सरकार ने इन ऍप को बैन किया हैं तो किसी कारण से ही किया होगा। और इसका कारण हैं आपका Data और Privacy.
भले ही सरकार ने चाइनीज ऍप बैन कर दिए पर अभी भी Play Store पर कई सारे चाइनीज ऍप उपलब्ध हैं। इनका इस्तेमाल करने से आपकी Privacy को खतरा हो सकता हैं। इसलिए जब तक जरुरत ना हो तब तक किसी भी चाइनीज ऍप का इस्तेमाल करने से बचे।
एक खबर के मुताबिक चाइना में बनाये गए Apps द्वारा User का Data किसी Third Party Person के साथ Share किया जाता हैं। जो की आपके लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता हैं।
Final Words on Tik Tok Jaisa Indian app
दोस्तों मुझे उम्मीद हैं की आपको हमारे द्वारा बताये गए Best 9 Tik Tok जैसा इंडियन ऍप का नाम बहुत ही अच्छा लगा होगा। इसके अलावा अगर आप सच्चे देश भक्त हैं तो मेरी आप से यही राय हैं की आप दूसरे देशो के एप्लीकेशन यूज़ करने के बजाय अपने देश के ऍप्स को यूज़ करें। अगर हम इन्हें यूज़ करेंगे तभी तो इनके डेवलपर Motivate होकर इनमे नए- नए Update लाएंगे।
तो दोस्तों मुझे उम्मीद हैं की अब आपको Tik Tok जैसा इंडियन ऍप कौनसा हैं गूगल पर यह सर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि इसके लिए हमने 9 Tik Tok जैसे इंडियन ऍप के नाम बताये हैं।
दोस्तों अंत में मैं आपसे यही कहना चाहूँगा की अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। जिससे वो भी अपने देश के एप्स के बारे में जान सके।
Sir aapka bahut bahut dhanyavad alternatives of tiktok ke baare mein batane ke liye, mein aapka regular visitor hoon aur aapke articles roj padhta hoon yahan tak ki mere doston ko bhi share karta hoon, aapka content bahut achha hai sir “keep it up”.
Thank you