दोस्तों Train में तो आपने भी कभी ना कभी सफर जरूर किया होगा लेकिन क्या आपको पता हैं Train का अविष्कार किसने किया और कब किया था। या ट्रैन का अविष्कार करने का सबसे पहले आईडिया कैसे और किसके मन में आया। ट्रेन एक ऐसा यातायात का साधन हैं जिसका नेटवर्क पुरे विश्व में फैला हुआ हैं।
दुनियाँ में ट्रैन पैसेंजर की यात्रा सुगम बनाने के साथ ही एक स्थान से दूसरे स्थान पर माल ले जाने का काम भी करती हैं। और आज के समय में पैसंजर ट्रैन में कई सारी सुविधाएँ मिल जाती हैं जैसे- पंखे, बिजली, एयर कंडीशनर, लेट-बाथ तथा ओढ़ने के लिए चादर आदि।
जिनका इस्तेमाल आप अपने बजट के अनुसार कर सकते हैं। लेकिन जब ट्रैन का अविष्कार हुआ तब इसमें इतनी सुविधाएँ नहीं मिलती थी इसके अलावा आज की ट्रैन की रफ़्तार काफी ज्यादा होती हैं लेकिन उस समय ट्रैन की रफ़्तार इतनी नहीं थी।
इसके अलावा ट्रैन सबसे कम खर्च में अपनी यात्रा पूरी कराने वाला यातायात का साधन हैं जो बहुत ही कम खर्च में हमें एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक कम समय में पहुंचा देती हैं। तो चलिए अब हम रेल गाड़ी का अविष्कार किसने किया तथा कब हुआ के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
विषयसूची
Train का अविष्कार किसने किया था
दोस्तों आज के समय में ट्रेनें अलग-अलग प्रकार की उपलब्ध हैं जैसे- ईंधन चलित ट्रैन, इलेक्ट्रिक ट्रैन, बुलेट ट्रैन और वर्तमान में हइड्रोजन ट्रेनें भी आ चुकी हैं, लेकिन जब ट्रैन का सबसे पहले अविष्कार हुआ तब भाप से चलने वाले इंजन का अविष्कार हुआ था।
और समय के साथ इंजन भी नई टेक्नोलॉजी के साथ विकसित होते गए, हम यहाँ पर सभी प्रकार के इंजन के अविष्कार की जानकारी प्राप्त करने वाले हैं तो चलिए सबसे पहले हम भाप इंजिन के अविष्कार के बारे में जान लेते हैं।
1. भाप इंजन का अविष्कार किसने किया था
दोस्तों दुनियाँ में सबसे पहले भाप इंजिन का अविष्कार हुआ था जिसे भाप के द्वारा चलाया जाता था, जिसमें कोयले का उपयोग किया जाता था। इस इंजीन का अविष्कार 21 फरवरी 1804 में रिचर्ड ट्रेविथिक (Richard Trevithick) द्वारा किया गया। रिचर्ड ट्रेविथिक पेशे से एक इंजीनियर थे लेकिन कुछ कमियों के कारण इनके द्वारा बनाया गया यह इंजन सफल नहीं हो पाया। लेकिन इनके इस कदम से कई सारे इंजीनियर लोगों को इसका रास्ता मिल गया।
इसके बाद 27 सितम्बर 1825 को जॉर्ज स्टीफेंसन (George Stephenson) द्वारा सफल रेल इंजन का अविष्कार किया गया जिसे सबसे पहले इंग्लैंड के डार्लिंगटन और स्टॉकटन के बीच 450 यात्रियों को बिठाकर यात्रा करवाई गई और इस ट्रैन की रफ़्तार लगभग 24 किलोमीटर प्रति घण्टा थी। जॉर्ज स्टीफेंसन इंग्लैंड के नागरिक थे लेकिन उन्होंने इस अविष्कार के बाद अमेरिका तथा यूरोप के अधिकांश देशों को इंजन को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
2. Electric Power Train का अविष्कार किसने किया
दोस्तों भाप इंजन के अविष्कार के बाद यूरोप महाद्वीप के कई देशों में यातायात तथा वाणिज्य कारोबार में इसका अच्छा ख़ासा उपयोग होने लगा था। इसके बाद सन 1837 में स्कॉटलैंड के अविष्कारक Robert Davidson (रॉबर्ट डेविडसन) द्वारा पहला इलेक्ट्रिक इंजन बनाया गया। जिसे Voltaic Cell यानि बैटरी के माध्यम से चलाया गया।
लेकिन आज की इलेक्ट्रिक ट्रैन इससे कई अलग हैं। क्योंकि समय के साथ इसमें कई सारे परिवर्तन हो चुके हैं जिसके चलते आज की ट्रेनें 160 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से भी चल सकती हैं।और जापान जैसे देश में 600 किलोमीटर प्रति घण्टा से चलने वाली ट्रैन भी मौजूद हैं।
3. Diesel Train का अविष्कार किसने किया
Diesel Engine का अविष्कार William Dent Priestman द्वारा किया गया तथा 1888 में Sir William Thomson के द्वारा इसे चेक किया गया और सबसे पहली डीजल इंजन ट्रैन 1912 में स्विट्जरलैंड में विंटरथुर-रोमनशोर्न रेलवे लाइन पर चलाई गई थी जिसकी गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक थी।
लेकिन इस इंजन के ज्यादा भारी होने की वजह से ज्यादा डीज़ल की खपत होने के कारण यह इंजन सफल नहीं हो सका इसके बाद 1929 में कनाड़ा के राष्ट्रिय रेलवे द्वारा सफलतापूर्वक डीज़ल इंजन को चलाया गया था।
इसके बाद उस वक्त इलेक्ट्रिक इंजन के इतना विकसित ना होने की वजह से डीजल इंजन का यातायात तथा वाणिज्य के क्षेत्र में बहुत ही ज्यादा उपयोग किया जाने लगा था।
4. Bullet Train का अविष्कार किसने किया
Bullet Train का अविष्कार जापान के अविष्कारक Hideo Shima द्वारा 1964 में किया गया। हिडो शिमा बचपन से ही प्लेन तथा ट्रैन में काफी रूचि रखते थे जिससे उनका काफी तेज गति से चलने वाली ट्रैन बनाने का सपना था और 1964 में यह सपना पूरा भी हो गया।
वर्तमान में भारत में अहमदाबाद और मुंबई के बिच बुलेट ट्रैन चलाने की पूरी तैयारियां चल रही हैं जो की 2025 तक पूरी हो जाएगी। इसके बाद भारत में भी 250 किलोमीटर प्रति घंटा स्पीड से चलने वाली बुलेट ट्रैन की शुरुआत होगी।
5. Hydrogen Train का अविष्कार किसने किया
Hydrogen Train Engine की शुरुआत सबसे पहले 2018 में की थी लेकिन इसको संयुक्त विकसित चीन की CRRC चांगचुन रेलवे कंपनी और चेंगदू रेल ट्रांजिट द्वारा किया गया है, लेकिन फिर भी यह इंजन अभी अपनी प्रारंभिक अवस्था में हैं जिनमें और भी कई सारे बदलाव होंगे। आने वाले समय में रेलवे द्वारा इनका भी इस्तेमाल किया जायेगा।
भारत में रेल का अविष्कार कब हुआ
दोस्तों रेल का अविष्कार इंग्लैंड में हुआ लेकिन यदि आप भारत में सबसे पहले रेल कहाँ चली जानना चाहते हैं तो उसका जवाब हैं भारत में पहली बार 16 अप्रैल 1853 को बोरी बन्दर (बॉम्बे) से ठाणे के बिच चलाई गई थी जिसने कुल 35 किलोमीटर की दुरी तय की थी।
यह ट्रैन दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर चली और 4 बजकर 45 मिनट पर ठाणे पहुंचे जिससे आप समझ सकते हैं की भारत में पहली बार चली ट्रैन ने 35 किलोमीटर की दुरी तय करने में कुल 1 घंटे और 10 मिनट का समय लिया।
तो दोस्तों अब आपको Train के अविष्कार से संबधित अच्छे से समझ में आ गया होगा तो चलिए अब ट्रैन के अविष्कार से संबधित अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब जान लेते हैं।
FAQs
ट्रेन का आविष्कार कब और किसने किया?
भाप इंजन का अविष्कार 21 फरवरी 1804 में रिचर्ड ट्रेविथिक द्वारा किया गया लेकिन यह इतना सफल नहीं हुआ इसके बाद 27 सितम्बर 1825 को जॉर्ज स्टीफेंसन द्वारा इसका सफल अविष्कार किया गया।
भारत की पहली ट्रेन का नाम क्या है?
भारत में पहली ट्रैन का नाम Queen Merry हैं जिसे 1853 में बम्बई से ठाणे के बिच में चलाया गया था।
रेलगाड़ी का दूसरा नाम क्या है?
दोस्तों रेलगाड़ी का दूसरा नाम या इसका हिंदी में नाम लोह पथ गामिनी होता हैं।
ट्रेन को ट्रेन क्यों कहा जाता है?
ट्रैन एक फ़्रांसिसी शब्द हैं जिसका मतलब खींचना होता हैं। ट्रैन अपने इंजन के माध्यम से पीछे के डिब्बों को खींचती हैं इसलिए इसे ट्रैन कहते हैं।
विश्व में पहली रेलवे कब शुरू हुई?
विश्व में पहली सफल रेलवे की शुरुआत 27 सितम्बर 1825 को हुई थी।
मेट्रो ट्रेन का आविष्कार किसने किया?
दोस्तों मेट्रो ट्रैन भूमि के अंदर चलने वाली ट्रैन होती हैं और विश्व की पहली मेट्रो ट्रेन लंदन में 10 मई 1863 को और पेडिंगटन से फेरिंगडन स्ट्रीट तक चली थी। इसलिए मेट्रो ट्रैन का अविष्कार भी रिचर्ड ट्रेविथिक ही हैं। जो की रेल के अविष्कारक हैं।
Conclusion
दोस्तों उम्मीद हैं अब तक आपको Train का अविष्कार किसने किया के बारे में आपको अच्छे से समझ में आ गया होगा लेकिन फिर भी ट्रैन के अविष्कार से संबधित कोई सवाल हैं तो हमें कमेंट जरूर करें। और जानकारी अच्छी लगी हो तो पोस्ट को पूरी अंत तक जरूर पढ़े।