क्या आपने कभी सोचा है कि TV Channels पैसे कैसे कमाते है? तो इन सभी के पीछे TRP का बहुत बड़ा महत्व होता है, अगर किसी चैनल की TRP अच्छी है तो उसकी कमाई बहुत अच्छी होगी और जिसकी TRP कम वो बहुत ही कम पैसे कमाते है। ये सारा खेल TRP का ही है आइये जानते है कि, TRP क्या होता है और TRP Calculate कैसे करें?
आज-कल बहुत सारे न्यूज़ चैनल और अन्य TV Program यूट्यूब पर भी अपलोड किये जाते है जिनके व्यूज, लाइक्स और कमेंट्स को देखकर पता लगाया जा सकता है कि इनमे से किस विडियो को देखना लोग पसंद कर रहे है। मगर यही चीज़ टीवी प्रोग्राम का पता लगाना कि किसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है इसके लिए वहां पर कोई भी लाइक्स और कमेंट्स नही देखते है।
तो इसी चीज़ का पता लगाने के लिए TRP की सहायता ली जाती है किसी भी टीवी प्रोग्राम की रेटिंग पता करने के लिए इस टूल का उपयोग किया जाता ताकि अगर TRP High रहेगी तो उस समय Advertiser अपने Brand या Products के Ads दिखाकर अधिक लाभ उठा सकता है। तो चलिए TRP के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
विषयसूची
TRP क्या होता है (What is TRP in Hindi)
TRP का मतलब जाने से पहले ये जानते है कि TRP का Full Form क्या होता है तो TRP का फुल फॉर्म “Television Rating Point” होता है। इसका उपयोग टीवी पर चलने वाले प्रोग्राम्स के Audience की गणना करने के लिए किया जाता हैं और अधिक High TRP होती है तब उस प्रोग्राम के समय पर अधिकतर Advertisers यही चाहते है कि उनके Ads High TRP वाले चैनल पर ही दिखाए जाये।
क्योंकि इससे सबसे ज्यादा फायेदा Ads दिखाने वाले लोगों को ही होगा जब TRP अच्छी रहेगी तो इसका मतलब ये कि अधिक लोग उस प्रोग्राम को अपने टीवी पर देख रहे है और इस समय पर जो भी Ads दिखाए जा रहे है उनके प्रोडक्ट के बारे में ज़्यादातर लोगो तक पहुच पा रहा है।
ज्यादा TRP होने से TV Channels को भी बहुत लाभ मिलता है क्योंकि वो उस समय पर केवल कुछ ही सेकंड Ad दिखाने के लिए करोडो रूपए भी चार्ज कर सकते है, अब आप अच्छे से समझ चुके होंगे कि TRP का मतलब क्या होता है।
TRP Calculate कैसे करते है?
TRP (Television Rating Point) के बारे में जानने के बाद आपको यही इच्छा हो रही होगी कि आखिर TRP Calculate कैसे कि जाती होगी या ऐसा कौन-सा तरीका है जिससे पता लगाया जाता है या जिससे TRP की गणना की जाती है। तो चलिए TRP कैसे मापी जाती हैं जान लेते हैं।
TRP Calculate करने के लिए People Meter की जरुरत पड़ती है जो कि हर क्षेत्र में लगाये जाते है, अगर आपने अपने टीवी में प्रोग्राम देखते समय टीवी स्क्रीन के बीच में काली पट्टी पर कुछ संक्या लिखी हुई देखी होंगी तो उसी के मदद से TRP Calculate की जाती है।
टीआरपी की गणना करने के लिए एक एजेंसी है जो इसकी गणना करती है जिसका नाम इंडियन टेलिविजन ऑडियंस मेजरमेंट (Television Audience Measurement India) है। ये एजेंसी टीआरपी मापने के लिए सभी क्षेत्रो में पीपल मीटर लगाती है।
फिर उसके मदद से ये पता लगाया जाता है कि उस क्षेत्र की कितने लोग किस टीवी चैनल को देख रहे है और कितनी देर तक देख रहे है फिर इनकी एक रिपोर्ट तैयार की जाती है उसी के आधार पर टीआरपी बताई जाती है।
तो अब आपको पूरी जानकारी मिल चुकी होगी कि टीआरपी की गणना कैसे की जाती है आइये अब इसी से सम्बंधित कुछ और भी चीजों के बारे में जान लिया जाए।
सबसे ज्यादा TRP वाला चैनल कौन-सा है?
आप भी ये जानने के लिए बहुत ही उत्सुक हो रहे होंगे कि भारत में सबसे ज्यादा TRP वाला चैनल कौन-सा है और या अगर आपको इसी से जुडी कोई दूसरी भी जानकारी चाहिए होगी तो वो हमने आपको यहाँ पर बताया हुआ है।
TRP मापने के बाद उसके Insights बताने के लिए एक टीम होती है जो इनके बारे में सभी जानकारी देती है इसे BARC India या Broadcast Audience Research Council India भी कहते है इनके वेबसाइट पर आपको High TRP Channels के बारे में सभी जानकारी मिल जायेगी।
हमने निचे आपको एक लिस्ट दिया हुआ है जिसमे ये दिखाया गया है अभी के समय में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले TV Channels कौन-से है, हालिक ये कुछ दिनों के बाद बदल भी सकते है मगर अभी की सबसे ज्यादा टीआरपी वाले चैनल यही है।
Rank | Channels | TRP |
---|---|---|
1. | Sun TV | 2374.45 |
2. | STAR Plus | 2269.48 |
3. | STAR Maa | 2212.66 |
4. | Dangal | 2076.15 |
5. | Goldmines | 2047.02 |
6. | STAR Pravah | 1649.99 |
7. | SONY SAB | 1588.95 |
8. | Colors | 1587.46 |
अगर आपको TV Channels Insights देखना हैं तो आप BARC India के वेबसाइट पर जा सकते है उसके लिए आप ऊपर दिखाए ब्लू लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
यहाँ पर आपको सभी जानकारी मिल जायेगी की BARC कैसे काम करता है, ये इन डेटा का किस तरह से इस्तेमाल करते है पूरी जानकारी आपको इसी वेबसाइट पर मिल जाएगी।
Conclusion:-
दोस्तों उम्मीद करता हूँ TRP क्या होता है और TRP का Full Form क्या होती हैं तथा TRP कैसे Calculate की जाती हैं के बारे में अच्छे से समझ में आ गया होगा, लेकिन फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल या डाउट हैं तो आप हमें कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।
और जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें जिससे वे भी रोजाना देखें जाने वाले T V से जुड़े TRP के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके।