Whatsapp ग्रुप के नियम। Whatsapp Group Rules in Hindi

दोस्तों यदि आप एक नया Whatsapp Group Create करने के बारे में सोच रहे है, जिसके लिए इंटरनेट पर Whatsapp Group के नियमो के बारे में सर्च कर रहे है तो एकदम सही जगह पर आये है।

आज की इस पोस्ट में हम आपको Whatsapp Group Rules in Hindi में बताने जा रहे है, जिसकी सहायता से आप किसी भी Whatsapp Group को Create कर सकते है। सामन्यतः आपके द्वारा Create किये गए Whatsapp Group के लिए आपको कुछ विशेष Rule बनाने अनिवार्य होते है।

जिसके फलस्वरूप आपके Whatsaap Group का कोई भी सदस्य अवांछित और अयोग्य जानकारी नहीं भेज सके, जिससे आपके Whatsapp Group के अन्य सदस्यों को भी परेशानी न हो और आपके द्वारा बनाये गए Group में लम्बे समय तक अधिक लोग जुड़े रहें।

यदि आप Whatsapp Group के लिए Rule बनाना चाहते है तो इस पोस्ट को शुरु से लेकर अंत तक जरूर पढ़े, जिसके अंतर्गत कुछ महत्वपूर्ण Whatsapp Group Rules के बारे में जानकारी दी गयी है।

Whatsapp Group Rules in Hindi

सामान्यतः Whatsapp Group कई क्षेत्रों पर आधारित होते है। इसलिए सबसे पहले आपको यह तय करना है कि आपके द्वारा बनाया गया Group Family पर आधारित है, Study पर आधारित है, किसी Business से संबंधित है या किसी अन्य संस्था से संबंधित है।

यहाँ हम आपको विभिन्न प्रकार के Whatsapp Group के लिए अलग-अलग Rules के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं तथा कुछ ऐसे Rule के बारे में भी जानकारी देने वाले है, जिसका उपयोग आप सभी प्रकार के Whatsapp Group के लिए कर सकते है।

तो चलिए अब हम एक-एक करके विभिन्न Whatsapp Group के लिए लागु कुछ महत्वपूर्ण Rules के बारे में जान लेते है –

1. Family Whatsapp Group के लिए महत्वपूर्ण Rules

यदि आपका Whatsapp पर आपका Family Group हैं तो इसके लिए कुछ नियम काफी महत्वपूर्ण हैं जिनको आपको अपने ग्रुप में डिसक्राइब करना जरुरी हैं। जिससे आपके ग्रुप के किसी भी मेंबर मानसिक ठेस ना पहुंचे तो चलिए इन नियमों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

  1. Group में आपत्तिजनक पोस्ट डालने से बचें।
  2. यदि आपका आपके परिवार के सदस्य के साथ मन-मुटाव है तो इसे अपने मन में ही रखें। Whatsapp Group में इसका वर्णन नहीं करें, जिससे कि Group के अन्य सदस्यों को परेशानी आये।
  3. Group में लम्बे समय तक एक ही व्यक्ति से वार्तालाप न करें, इसके लिए आप सामने वाले व्यक्ति से Personally बात कर सकते है।
  4. Group में किसी भी प्रकार की कसम वाली पोस्ट शेयर न करें।
  5. Group में आपस में झगड़ा न करें बल्कि सभी से प्रेमपूर्वक बात करें।
  6. Group में अपने Family सदस्य का मजाक न उड़ाए, जिससे कि उसे बुरा Feel हो।
  7. Group में किसी भी साइट का Link शेयर न करें।

2. Study Whatsapp Group के लिए महत्वपूर्ण Rules

यदि आप अपने पढ़ाई से समन्धित Group बनाना चाहते है तो आप निम्न Rules को Follow जरूर करें –

  1. Study Whatsapp Group में पढ़ाई के अलावा किसी अन्य तरह की वार्तालाप न करें।
  2. GK से संबंधित नयी अपडेट को Group में साझा करते रहे।
  3. Group में किसी भी प्रकार के Funny Photos या Video न डालें, जिससे Group के अन्य सदस्यों को परेशानी का सामना करना पड़े।
  4. Group में Notes या पढ़ाई संबंधित महत्वपूर्ण सामग्री शेयर करते रहे, जिसका लाभ सभी सदस्य ले सकें।

3. Friends Whatsapp Group के लिए महत्वपूर्ण Rules

यह Group प्रत्येक व्यक्ति के Whatsapp App में अवश्य ही पाया जाता है। जिसके अंतर्गत दोस्त से संबंधित वार्तालाप होती है। इस Group के लिए भी कुछ महत्वपूर्ण Rules होते है, जो कि निम्न है –

  1. हसीं मजाक के दौरान किसी भी दोस्त की इतनी मजाक न उड़ाए जिससे वह नाराज हो जाए और Group छोड़ दे।
  2. Group की फोटो हमेशा वही रखे जिससे किसी को आपत्ति न हो। इसके लिए आप सभी दोस्तों की एक फ्रेम में खींची गयी फोटो को Group की DP के रूप से सेलेक्ट कर सकते है।
  3. Group में ऐसे मैसेज कभी भी Send न करें जिसमे “10 लोगो को भेजो फिर चमत्कार देखो, यदि आप ऐसा नहीं करोगे तो आज ही आपके साथ बहुत बुरा हो सकता है” लिखा हुआ हो।
  4. दोस्तों के Group में आप उसी के साथ ज्यादा हसी मजाक करें, जिसे आप अच्छे से पहचानते हो।
  5. Group में पैसे कमाने वाले फर्जी Link को शेयर न करें।
  6. यदि दोस्तों की आपस में लड़ाई झगड़ा हो जाता है, तो Group में गाली-गलोच न करें।

4. All Whatsapp Group Rules

यहाँ अब हम उन सभी नियमो के बारे में जानकारी देने जा रहे है, जो प्रत्येक Whatsapp Group के लिए अनिवार्य है। इन नियमो को उन सभी Whatsapp Group के सदस्यो को मानने जरुरी है, जो किसी भी प्रकार के Whatsapp Groups से जुड़ा हुआ हो। कुछ लोग सामाजिक ग्रुप के नियम क्या हैं जानना चाहते हैं तो उनके लिए भी यह Rules निम्न है –

  1. कोई भी Group सदस्य अपनी Personal फोटो और वीडियो Group में साझा न करें।
  2. Group में किसी भी व्यक्ति से लम्बे समय तक वार्तालाप न करें, जिससे किसी अन्य सदस्य को समस्या हो सकती है। इसके लिए आप Personal Chat का उपयोग कर सकते है।
  3. किस भी तरह की (रिचार्ज से संबंधित, पैसे कमाने से संबंधित) फर्जी Link Group में शेयर न करें।
  4. Group में किसी आपसी विवाद के मामले में लड़ाई झगड़ा और गाली-गलोच न करें।
  5. Group में गंदी वीडियो और फोटो भेजने की अनुमति नहीं है।
  6. Group में कसम वाले या वह मैसेज जो किसी भी धर्म से संबंधित हो, उसे शेयर न करें।
  7. Group Admin को Group में भेजे जा रहे मैसेज, फोटो, वीडियो अनुपयोगी वार्तालाप आदि पर कड़ी नजर रखनी चाहिए।
  8. Group में ऐसी पोस्ट कभी शेयर न करें, जो किसी जाति या समुदाय के विरोध में हो। इससे Group में हिंसा फेल जाती है, जिसका दोषी Group Admin को ठहराया जाता है। इसलिए Group Admin इसका विशेष ध्यान रखें।
  9. पोर्न से संबंधित वीडियो शेयर करने से बचे, नहीं तो इस प्रकार की पोस्ट के लिए आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
  10. अगर किसी ग्रुप में किसी प्रकार की एंटी नेशनल कंटेंट जानकारी शेयर की जाती है तो शेयर करने वाले के साथ एडमिन को दोषी ठहराया जा सकता है।

दोस्तों यदि आप Whatsapp पर किसी ग्रुप में शामिल हैं तो उपरोक्त नियमों को अपने दिमाग में जरूर रखें जिससे उस ग्रुप का एडमिन आपको ग्रुप से निष्कासित ना करें तो चलिए अब हम व्हाट्सप्प ग्रुप के नियमों से संबधित अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब जान लेते हैं।

FAQs : Whatsapp Group Rules Hindi

क्या होता है जब ग्रुप एडमिन व्हाट्सएप में ग्रुप छोड़ देता है?

यदि आपके Whatsapp Group का एडमिन Group छोड़ देता है तो बाई डिफ़ॉल्ट ग्रुप का कोई दूसरा सदी ग्रुप एडमिन बन जाता है और ग्रुप उसी प्रकार चलता रहेगा, जैसे कि पहले चल रहा था।

व्हाट्सएप ग्रुप में अधिकतम कितने लोगों को जोड़ा जा सकता है?

व्हाट्सएप एप्लीकेशन में हर रोज नए अपडेट आते रहते है। पहले किसी भी व्हाट्सएप ग्रुप के लिए अधिकतम ऐड सदस्यों की संख्या 512 थी, जो कि व्हाट्सएप के नए अपडेट के अनुसार यह संख्या बढ़कर 1024 हो चुकी है अर्थात अब आप किसी भी व्हाट्सएप ग्रुप में 1024 को जोड़ सकते है।

व्हाट्सएप पर ग्रुप किसने छोड़ा कौन देख सकता है?

जब आप किसी ग्रुप से बाहर निकलते हैं, तो केवल ग्रुप एडमिन को आपके बाहर निकलने की सूचना दी जाएगी। इसके अतिरिक्त ग्रुप के सदस्य भी यह देख सकते है।

Conclusion :-

इस पोस्ट में व्हाट्सएप ग्रुप के नियम क्या होते हैं (Whatsapp Group Rules in Hindi) के बारे में जानकारी दी गयी है। उम्मीद करते है कि इस पोस्ट को पूरा पढ़ने के बाद व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन नियम और कानून के बारे में अच्छे से समझ गए होंगे।

आशा करते है कि Whatsapp group rules in hindi for students पोस्ट आपको जरूर पसंद आयी होगी। यदि आपको पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।

Read More Articles:-
Whatsapp Chat Hide या Lock कैसे करें
किसी का भी Whatsapp Status कैसे Download करें
Whatsapp पर किसी की Hide DP कैसे देखें
Whatsapp पर किसी को Sticker कैसे भेजें
Whatsapp पर Wallpaper कैसे लगाएं
अपनी फोटो और नाम की Sticker कैसे बनायें
Whatsapp पर अपनी Location कैसे भेजें
एक Number से दो Mobile में Whatsapp कैसे चलाएं
Whatsapp पर Full DP कैसे लगाएं बिना क्रॉप किये
एक Phone में दो Whatsapp कैसे चलाएं
पोस्ट को शेयर करें

मेरा नाम Ram Gadri है। मैं इस Blog का Founder और Content writer हूँ। हमारा इस Blog को बनाने का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषी लोगों को इंटरनेट से जुड़ी जानकारी प्रदान करवाना है। यहाँ आपको शिक्षा, तकनिकी, कंप्यूटर और मेक मनी से जुड़ी हर तरह की जानकारी अपनी मातृ भाषा में मिलने वाली है।

Leave a Comment