Wifi के बारे में आपने भी कहीं न कहीं जरूर सुना होगा। और शायद अपना नेट बैलेंस ख़तम हो जाने पर अपने दोस्तों के मोबाइल से Wifi कनेक्ट करने की कोशिश जरूर की होगी। लेकिन क्या आपको पता है। एक मोबाइल से दूसरे मोबाइल में Wifi कैसे कनेक्ट करें और इसका उपयोग करें।
शायद आपको नहीं पता हैं इसीलिए आप इस पोस्ट को पढ़ रहे हैं। तो चलिए आज की इस पोस्ट में हम Wifi के बारे में सब कुछ जानने वाले हैं। Wifi क्या है?, Wifi कैसे काम करता है? और Mobile से Cumputer में Wifi कैसे कनेक्ट करे। सब कुछ जानने वाले हैं। तो
इस पोस्ट को पूरा अंत तक जरूर पढ़े जिससे आपको अगली बार Wifi के बारे में गूगल पर सर्च करने की जरुरत न पढ़े और जरुरत पढ़ने पर किसी के भी मोबाइल से बहुत ही आसानी से Wifi कनेक्ट कर पाओगे। तो चलिए सब कुछ विस्तार से जान लेते हैं।
विषयसूची
Wifi क्या है?
Wifi का पूरा नाम Wireless Fidelity हैं। यह एक ऐसी Technology हैं जिसके माध्यम से हम अपने मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप में बिना तार (Wire) की मदद से Internet की सुविधा प्राप्त करते हैं। लेकिन इसका इस्तेमाल हम एक सिमित रेंज क्षेत्र में ही कर सकते हैं।
इसका इस्तेमाल आजकल Wirelessly Data Transmit करने के लिए भी किया जाता हैं। जैसे- Xender, Share it और SendanyWhere जैसे App का इस्तेमाल करने में। Wifi का अविष्कार सन 1991 में Johan O’ Sullivan और Johan Deane नामक दो व्यक्तियों ने किया।
Wifi कैसे काम करता है?
इस तकनिकी का उपयोग करने के लिए हमारे मोबाइल में पहले से Wireless Adapter लगे होते है। जो Wireless Signal को Transmit करते हैं। इनके अंदर से Radio Wawes के रूप में सिग्नल भेजा जाता हैं। यह सिग्नल कुछ क्षेत्र Create करता है जिसे हम WLAN (Wireless Local Area Network) कहते है।
इस Radio Wawes के संपर्क क्षेत्र में जितने भी Device होंगे जैसे- Mobile, Tablet, Laptop आदि। इन्हें हम उस Wifi सिग्नल के साथ कनेक्ट कर सकते हैं। जितना आपका wifi का Router पास में होगा internet की स्पीड भी उतनी ही अच्छी होगी। दुरी बढ़ने पर इंटरनेट स्पीड कम होती जाती हैं।
मोबाइल, लैपटॉप, टेबलेट आदि में Wireless Adapter पहले से in built होते हैं। लेकिन Desktop में हमे वायरलेस सिग्नल को भेजने या प्राप्त करने के लिए अलग से Adapter लगाने की जरुरत पढ़ती हैं।
- इसे भी पढ़े:- Internet क्या है? और कैसे काम करता है?
एक मोबाइल से दूसरे मोबाइल में Wifi कैसे कनेक्ट करें?
Wifi के बारे में सामान्य जानकारी तो आपको मिल चुकी हैं। अब हम Wifi कैसे कनेक्ट करें जानेंगे। इसके लिए सबसे पहले हम मोबाइल से मोबाइल में Wifi कनेक्ट करने का तरीका जानेंगे। इसके लिए आपके पास दो मोबाइल होने जरुरी हैं। तो चलिए विस्तार से जान लेते हैं।
- Mobile 1 :- जिसमें से Wifi कनेक्ट करना हैं। ( जिसमे नेट हैं)
- Mobile 2 :- जिसमे Wifi कनेक्ट करना हैं। ( जिसमे नेट नहीं हैं)
सबसे पहले हमे Mobile 1 में क्या सेटिंग करनी है। इसके बारे में जान लेते हैं। जिसमे से हमें Wifi को कनेक्ट करना हैं। तो चलिए जान लेते हैं।
1. सबसे पहले अपने मोबाइल की Setting में जाये।
2. इसके बाद कुछ फ़ोन में डायरेक्टली Portable Hotspot का ऑप्शन दिखाई देता हैं। और कुछ में आपको Other Wireless Connections का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको जो भी ऑप्शन दिखाई दे इस पर क्लिक कर दें।
3. इसके बाद आपको Personal Hotspot का ऑप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें। इसके बाद एक नहीं विंडो ओपन होगी इसमें से Personal Hotspot को इनेबल कर दें। आप यहाँ से Personal Hotspot Settings में जाकर अपना User Name और Password चेंज कर सकते हैं।
यहाँ तक Mobile 1 की सारी सेटिंग कम्पलीट हो चुकी हैं। अब आपको आगे की सेटिंग Mobile 2 में करनी हैं। जिसमे आप Wifi Connect करना चाहते हैं।
1. मोबाइल की Setting में जाएँ। इसके बाद Wifi का ऑप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें और Wifi को Enable कर दें।
2. Wifi Enable करने के बाद यहीं पर आपको सबसे निचे Scan का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें। इसके बाद आपके Mobile 1 के Wifi का जो भी नाम हैं Wi-Fi Networks में दिखाई देगा।
3. अब इस पर क्लिक करें। अब आपसे पासवर्ड माँगा जायेगा। यहाँ Password में आपको Mobile 1 में Personal Hotspot Setting के ऑप्शन में जो पासवर्ड हैं। उसे डालें और Connect के ऑप्शन पर क्लिक करें।
4.अब आपका Mobile 1 से Mobile 2 में सफलतापूर्वक Wifi Connected हो जायेगा और आप मोबाइल 2 में बिना इंटरनेट रिचार्ज के इंटरनेट चला पाओगे।
- इसे भी पढ़े:- URL क्या है? और कैसे काम करता है?
Mobile से Computer/Laptop में Wifi कैसे कनेक्ट करें?
इसके बारे में विस्तार से बताने से पहले आपको बताना चाहूंगा की अगर आपके पास Desktop हैं तो इसके लिए अलग से Wifi Adapter लेना पड़ेगा। जो एक USB कार्ड की तरह होता हैं। और Radio Wawes को Recive करता है और कंप्यूटर को Router या Hotspot से कनेक्ट करता हैं। जबकि यह Device Laptop में पहले से उपलब्ध मिलता हैं। तो चलिए Wifi कैसे कनेक्ट करें जान लेते हैं।
1. सबसे पहले अपने मोबाइल की Setting में जाएँ। और Personal Hotspot को Enable कर दें। जैसे ऊपर बताया गया हैं।
2. अब आपके कंप्यूटर या लैपटॉप के Taskbar से Right साइड में Internet का Icon दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें
3. अब आपको Wifi का ऑप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें। इसके बाद आपके मोबाइल का नाम ऊपर दिखाई देगा।
4. इसके बाद Available Wifi Networks पर क्लिक करें। इसके बाद आपसे Password माँगा जायेगा। यहाँ Password डालने के बाद Connect पर क्लिक करें।
5. अब आपका लैपटॉप सफलतापूर्वक मोबाइल के साथ Internet से Connect हो जायेगा। और आपके लैपटॉप में इंटरनेट चलने लग जायेगा।
Jio Phone में Wifi कैसे कनेक्ट करें?
अब हम Android फ़ोन से Jio Phone में Wifi कैसे कनेक्ट करें जान लेते हैं। क्योंकि भारत में Jio Phone काफी लोकप्रिय हैं। और जो व्यक्ति एंड्राइड फ़ोन नहीं खरीद सकता वो इंटरनेट का इस्तेमाल करने और Digital तरीको का इस्तेमाल करने के लिए Jio Phone का इस्तेमाल जरूर करता हैं।
- सबसे पहल आपको अपने Android फ़ोन की Setting में जाकर Personal Wifi को Enable करें।
- इसके बाद अपने Jio Phone की Setting में जाये। और Network & Connectivity के ऑप्शन में जाएँ। और Wifi को On करें।
- Wifi ऑन करने के बाद Available Networks के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहाँ आपके Android मोबाइल का नाम दिखाई देगा।
- अब उपलब्ध नेटवर्क पर क्लिक करें। इसके बाद आपसे Password माँगा जायेगा। यहाँ पासवर्ड डालें और Connect पर क्लिक कर दें।
- अब आपके जिओ फ़ोन में सफलतापूर्वक एंड्राइड फ़ोन से इंटरनेट चलने लग जायेगा।
Wifi कैसे कनेक्ट करें Video
FAQ
Wifi का Password कैसे जाने?
Wifi का Password जिस मोबाइल में हॉटस्पॉट चलाते हैं उसमे Setting में जाकर Personal Hotspost Setting में मिल जायेगा।
हाउ तो हैक Wifi पासवर्ड?
किसी भी Wifi को हैक करना आसान नहीं होता हैं। लेकिन Plastore पर कुछ ऐसे App उपलब्ध हैं जिनसे आप बिना Password के Wifi कनेक्ट कर सकते हैं। लेकिन जरुरी नहीं हैं की यह हर Wifi के लिए काम करें।
Conclusion
दोस्तों मुझे उम्मीद हैं की Wifi क्या है? और Wifi कैसे कनेक्ट करें? इसके बारे आपको अच्छे से समझ में आ गया होगा। लेकिन हमेशा याद रखे की जिस मोबाइल में आपने Hotspot on किया हैं उसका Data भी On रहना चाहिए। अन्यथा आपने जिस मोबाइल में wifi कनेक्ट किया हैं उसमे इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पाओगे।
अगर आपको किसी भी तरीके से Wifi कनेक्ट करने में कोई भी परेशानी आती है तो हमें कमेंट करके जरूर बताये जिससे हम आपकी मदद कर सके।
इसके साथ ही अगर आपको Wifi कैसे कनेक्ट करें या Wifi कनेक्ट करने के तरीके सही से समझ में आगये हो तो इन्हे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। जिससे उन्हें भी पता चल सके की आखिर कर हम एक फ़ोन से दूसरे फ़ोन में Wifi से इंटरनेट कैसे चला सकते हैं।
- इन्हें भी पढ़े:-
- वर्ल्ड वाइड वेब (www) क्या है?
- E-Commere क्या है? और इसके फायदे।
Thank you so much for sharing your blog. Really good info